Thursday, 22 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं?

Ajay Tiwari
22 October 2026 • 0 • 41
सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं?

इमेज स्रोत, AMER HILABI/AFP via Getty Images

सऊदी अरब में एक महिला समेत दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सज़ा दिए जाने की ख़बर पर बांग्लादेश में तीखी प्रतिक्रिया हुई है.

इस बीच, वहां काम करने वाली बांग्लादेशी महिला कामगारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है.

पिछले दो साल में बांग्लादेश से विदेशों में काम करने गईं ज़्यादातर महिला कामगारों की एक बड़ी संख्या सऊदी अरब में है. इसके बाद जॉर्डन का नंबर आता है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़, जनवरी 2024 से इस साल अक्तूबर के मध्य तक बांग्लादेश से 1 लाख 72 हज़ार से ज़्यादा महिला कामगार विदेश गई हैं. इनमें से क़रीब 1 लाख 20 हज़ार महिलाएं सऊदी अरब गईं.

यह भी देखा गया है कि इस साल सितंबर से अब तक 1,500 से ज़्यादा महिला कामगार अपने देश लौट चुकी हैं. इनमें से क़रीब 1,000 महिलाएं सऊदी अरब से लौटी हैं.

लौटने वाली महिला कामगारों के साथ काम करने वाले संगठनों का कहना है कि शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना, वेतन न मिलना या पूरा वेतन न मिलना और यौन उत्पीड़न ऐसे प्रमुख कारण हैं, जिनकी वजह से ज़्यादातर महिला कामगारों को वापस लौटना पड़ता है.

ऐसे ही एक संगठन माइग्रेंट वर्कर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम (ओकेएपी) के अध्यक्ष शाकिरुल इस्लाम का कहना है कि हर साल देशभर से कितनी महिलाओं को विदेश से मजबूर होकर लौटना पड़ता है, इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है.

उन्होंने बीबीसी बांग्ला से कहा, "पिछले साल जुलाई में लौटने वाली महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन में हमने पाया कि 90 फ़ीसदी महिलाएं शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की वजह से लौटी थीं."

सऊदी अरब में बांग्लादेश के पूर्व राजदूत ग़ुलाम मसीह का कहना है कि घरेलू कामगारों को लेकर सऊदी अरब और बांग्लादेश के बीच एक दशक पहले हुए समझौते में उनकी सुरक्षा के मुद्दे पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया था.

इन मुद्दों पर सवाल पूछे जाने पर बांग्लादेश के माइग्रेंट वेलफ़ेयर मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने सिर्फ़ इतना कहा कि इस विषय पर सऊदी अधिकारियों के साथ नियमित रूप से बातचीत की जा रही है.

इमेज स्रोत, FAYEZ NURELDINE/AFP via Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

विज़न 2030 के तहत सऊदी अधिकारियों ने कुछ साल पहले कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए श्रम क़ानूनों में बदलाव किए थे.

उस समय सऊदी अरब ने कहा था कि इन बदलावों से विदेशी कामगारों को आने-जाने और नौकरी बदलने की ज़्यादा आज़ादी मिलेगी.

दिसंबर 2024 में सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया था कि सऊदी अरब ने घरेलू और अन्य कामगारों की नियुक्ति से जुड़े नियमों में बदलाव किया है.

इन नियमों के मुताबिक़, नियोक्ता कामगारों को ऐसा कोई काम करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, जिसका ज़िक्र उनके रोज़गार अनुबंध में नहीं है.

इसी तरह, कामगारों को किसी थर्ड पार्टी के लिए काम करने के लिए मजबूर करना या उनसे ऐसा जोखिम भरा काम कराना भी बैन है, जिससे उनकी सेहत, शारीरिक सुरक्षा या गरिमा को ख़तरा हो सकता है.

लेकिन इन नियमों के बावजूद सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगारों के साथ प्रताड़ना के आरोप बंद नहीं हुए.

पिछले साल सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस ने बताया था कि बांग्लादेश ने 1976 में पहली बार सऊदी अरब में कामगार भेजने शुरू किए थे.

इसके बाद से 30 लाख से ज़्यादा बांग्लादेशी कामगार सऊदी अरब में काम कर चुके हैं. बांग्लादेश में विदेशी मुद्रा भेजने का सबसे बड़ा स्रोत सऊदी अरब है.

लेकिन पिछले दशक की शुरुआत से प्रताड़ना का सामना करने के बाद बड़ी संख्या में महिला कामगारों के स्वदेश लौटने पर व्यापक विरोध हुआ था. इसके बाद 2015 में दोनों देशों ने घरेलू कामगारों को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए.

दो साल के कांट्रैक्ट पर काम करने वाली घरेलू महिला कामगारों को हर महीने 800 सऊदी रियाल वेतन मिलना था. इसमें यह भी कहा गया था कि घरेलू कामगार बिना किसी शुल्क के सऊदी अरब जा सकेंगी.

लेकिन लौटने वाली महिला कामगारों के हवाले से ग़ैर-सरकारी संगठनों ने दावा किया कि कई महिलाओं को उनका वेतन नहीं मिला. कुछ मामलों में वेतन मांगने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया और फिर वापस भेज दिया गया.

इमेज स्रोत, FAYEZ NURELDINE/AFP via Getty Images

रियाद और जेद्दा स्थित बांग्लादेशी दूतावासों के सूत्रों का कहना है कि ज़रूरी प्रशिक्षण और कौशल के बिना महिलाओं को बड़ी संख्या में भेजे जाने से यह संकट बढ़ा है.

सऊदी अरब में बांग्लादेश के पूर्व राजदूत ग़ुलाम मसीह का कहना है कि घरेलू कामगारों से जुड़े समझौते में उनके हितों और सुरक्षा पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया था.

उन्होंने बीबीसी बांग्ला से कहा, "उस समझौते में कई अहम बातें शामिल नहीं की गई थीं. इसके बाद एजेंट दूर-दराज़ के गांवों से लड़कियों को लाने लगे और बिना किसी प्रशिक्षण के उन्हें सऊदी अरब भेजने लगे. इससे संकट और जटिल हो गया. गांवों की कई सीधी-सादी लड़कियों को वहां जाकर मुश्किलों का सामना करना पड़ा. हमने उनके लिए एक सुरक्षित शेल्टर होम बनाया. कुछ समय बाद वहां बड़ी संख्या में बांग्लादेशी महिलाएं आने लगीं."

बताया जाता है कि अगस्त 2011 में इंडोनेशिया ने प्रताड़ना के मामलों के बाद महिला कामगारों को विदेश भेजना बंद कर दिया था.

इसके बाद सऊदी अरब ने महिला कामगार भेजने के लिए फ़िलीपींस, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल की ओर रुख़ किया और उन पर दबाव बनाया.

नेपाल और श्रीलंका ने हर महीने 1,700 रियाल से कम वेतन पर कामगार भेजने से इनकार कर दिया.

दूसरी ओर, फ़िलीपींस ने सऊदी अरब के साथ समझौता किया कि उसकी महिला कामगारों को नियोक्ताओं के घरों के बजाय सऊदी कंपनियों के हॉस्टल में रखा जाएगा.

ऐसी स्थिति में सऊदी अरब के दबाव के बीच बांग्लादेश सिर्फ़ 850 रियाल मासिक वेतन पर घरेलू कामगारों की भर्ती के लिए समझौता करने पर राज़ी हो गया.

बाद में जब बांग्लादेशी महिला कामगारों के साथ प्रताड़ना का मुद्दा उठा, तो अगस्त 2019 में सऊदी अरब के तत्कालीन श्रम और सामाजिक कल्याण राज्यमंत्री ने बांग्लादेशी दूतावास के प्रतिनिधियों पर नाराज़गी जताई.

उनकी नाराज़गी की मुख्य वजह यह थी कि बांग्लादेशी कामगार अपने सऊदी नियोक्ताओं के ख़िलाफ़ शिकायत क्यों कर रही थीं और तुरंत स्वदेश लौटना क्यों चाहती थीं.

उस समय सऊदी अरब में बांग्लादेश के राजदूत रहे ग़ुलाम मसीह ने कहा, "समस्या प्रशिक्षण और भाषा के कौशल की कमी के कारण थी. उस समय सऊदी अधिकारी यही कह रहे थे. घरेलू कामगारों को भेजने से पहले हमने उन्हें वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देने और घरों में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरण चलाने का प्रशिक्षण देने की बात की थी. लेकिन एजेंसियों की वजह से इन बातों को कोई अहमियत नहीं मिली."

मिस्टर मसीह ने कहा, "हमने बांग्लादेशी कामगारों के लिए भी फ़िलीपींस के कामगारों की तरह हॉस्टल की व्यवस्था करने की कोशिश की. लेकिन कई वजहों से ऐसा नहीं हो सका."

इमेज स्रोत, Amnesty International

इस साल 9 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट में सऊदी अरब में फ़िलीपींस की महिला कामगारों के साथ कई तरह की प्रताड़ना के मामले सामने आए.

इनमें ज़रूरत से ज़्यादा काम कराना, शोषण, अपमानजनक व्यवहार और कुछ मामलों में यौन उत्पीड़न शामिल हैं.

'एक बार उनके घरों में दाख़िल होने के बाद हम इंसान नहीं रह जाते' शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में उन 19 महिलाओं के अनुभव दर्ज किए गए, जिनके साथ प्रताड़ना हुई थी और जिनसे संगठन ने बातचीत की थी.

इनमें से ज़्यादातर महिलाएं 2023 से 2026 के बीच अपने देश लौट गई थीं.

नेपाल ने इससे पहले 1998 में सऊदी अरब में महिला कामगारों को भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया था.

उसी साल कुवैत में प्रताड़ना का सामना करने वाली एक नेपाली घरेलू कामगार की आत्महत्या के बाद पूरे देश में व्यापक आक्रोश फैल गया था.

इसके बाद अधिकारियों ने महिलाओं के सऊदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और क़तर जाने पर रोक लगा दी. बाद में 2022 में यह प्रतिबंध हटाया गया, लेकिन सऊदी अरब में नेपाली घरेलू कामगारों को भेजने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ.

बावजूद सऊदी अरब में नेपाली महिला कामगारों की बड़ी संख्या दिखाई देती है, क्योंकि नेपाली महिलाएं अलग-अलग रास्तों से घरेलू कामगार के तौर पर वहां जाती रहती हैं.

इस बीच श्रीलंकाई सरकार ने कहा है कि वो महिला घरेलू कामगारों को सऊदी अरब भेजने में दिलचस्पी नहीं रखता.

एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट पर सऊदी सरकार ने कहा कि घरेलू कामगारों को मौजूदा नियमों के तहत सुरक्षा हासिल है और प्रताड़ना से जुड़ी किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है और उसकी जांच की जाती है.

सरकार ने घरेलू कामगारों की सुरक्षा मज़बूत करने और नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उठाए गए कई क़दमों का भी ज़िक्र किया.

इनमें रोज़गार के मानक अनुबंध, वेतन सुरक्षा और बीमा कार्यक्रम, शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था और प्रताड़ना या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियोक्ता बदलने का विकल्प शामिल हैं.

एमनेस्टी ने कहा कि घरेलू कामगारों की सुरक्षा के लिए किए गए सुधारों और अन्य उपायों को लागू करने से जुड़े विस्तृत सवालों समेत इस मामले में जानकारी मांगने के उसके अनुरोधों का सऊदी सरकार ने जवाब नहीं दिया था.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
नाबालिग के अपहरण की कोशिश व परिवार को धमकी का आरोप, क्या बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर कसेगा शिकंजा? • फोटोग्राफर रेहान वाड्रा की बीकानेर हाउस प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाई, नहीं हटाने पर सीलिंग की धमकी • सऊदी की एयरस्ट्राइक से लाल सागर में भारतीय नौका पर हमला, हूती बचाव में जुटे • पीएम मोदी बोले- एफटीए से बढ़े अवसर; टस्क ने कहा- मित्र कहने पर गर्व; हितों में टकराव नहीं • प्रयागराज में विधान परिषद चुनाव के कारण कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद • हर्मुज में 7 टैंकरों पर हमला: ईरान ने टारगेट या समुद्री माइंस का दावा किया • छत्तीसगढ़ में बस दुर्घटना: पेड़ से टकराकर हुई हादसा, 6 मौतें 15 घायल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बस्तर में मुरिया दरबार पर दो दिवसीय यात्रा • कुरसंडा में सबमर्सिबल मोटर फुंकी, पानी की आपूर्ति चार दिन से ठप • श्रद्धा दुबे ने वकील से बात करने को कहा, पुलिस पूछताछ में चुप्पी • सऊदी दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, दो घायल • क्या तय तारीख पर रिलीज हो पाएगी सोनाक्षी की फिल्म? बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक; जानें मामला • सुरक्षा कारणों से दिल्ली में दिलजीत का कॉन्सर्ट रद्द • विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने खिंचवाया, विधायक नाराज • हाईकोर्ट में कनॉट प्लेस प्रदर्शनों पर विवाद • भारत ने 226 का लक्ष्य 4 विकेट से हासिल किया, न्यूजीलैंड को हराया • अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आज़म खान से की मुलाकात, परिवार से भी मिले • शाहजहांपुर में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की दो मौतें • बिहार विधान परिषद चुनाव: दरभंगा स्नातक व शिक्षक सीट पर 23 अक्तूबर को मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला • सातवें दिन कमाई में ठहराव, 600 करोड़ के लक्ष्य से पीछे • आठ विधानसभा सीटों पर एमएलसी चुनाव में कौन-से दिग्गज और उभरते नेता? • रूस के भीतर पुतिन के ख़िलाफ़ एक नेटवर्क जिसने ड्रोन हमलों में यूक्रेन की मदद की • eMudhra के डिजिटल सर्टिफिकेट में गंभीर प्राइवेट‑की कमजोरी, लाखों यूज़र्स को खतरा • आगरा विश्वविद्यालय में अंकों के अपडेट में बार-बार गड़बड़ी, छात्रों ने हंगामा • इंडिया पोस्ट की ऐतिहासिक उपलब्धि: लगातार दो तिमाहियों में ₹4000 करोड़ का राजस्व पार; जानिए मंत्री ने क्या बोले • MP के नगर निकायों में सरकारी खरीद में कीमतों में अजब अंतर, संभावित बचत ₹250 करोड़ • चित्रकूट में शराबी हेड कॉन्स्टेबल उल्टी स्थिति में लेटा, एसपी ने निलंबन आदेश • पीटीआर के जंगलों में औषधीय खजाने की तलाश, आयुष मंत्रालय की टीम कर रही सर्वेक्षण • सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं? • मार्शल आर्ट्स, 4 मीटर ऊंची छलांग और कार से बचाव: आ गया H2-X कुंग फू लीजेंड रोबोट, वीडियो देख उड़े लोगों के होश • छात्राओं ने नगर पालिका कार्यालय का किया घेराव, 'बेटी बचाओ, कूड़ा हटाओ' के नारे लगाए; जानें पूरा मामला • केरल में चौंकाने वाली घटना: माँ के सामने प्रेमी ने बच्चे को घोंट कर घातक संघर्ष, तीन साल बाद गिरफ्तार • पैरा एशियन गेम्स में अंजनाबेन बंबाडिया ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक, जयंती को मिला रजत • दलेर मेहंदी को मंच पर फटकारने का मामला गरमाया, सीएम बोले- मीका और दलेर भाई से मैं खुद करूंगा बात • उत्तरी प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा हरा सालाजार पिट वाइपर, अंधेरे में भी शिकार करता है • अखिलेश यादव ने जेल में आजम खान से मुलाकात कर कहा‑ "आजम हमेशा रहेंगे, उनका सपना हम पूरा करेंगे • पीएम आवास के पास रेस कोर्स मस्जिद विवाद क्या है? • अमित शाह करेंगे संगठन के साथ मंथन • अमित शाह ने राहुल गांधी को चिढ़ाते हुए कहा, "अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगेगा • मुख्यपुड़ी में शिक्षक‑स्नातक चुनाव: 25 पोलिंग पार्टियां रवाना, 14,776 मतदाता मतदान करेंगे • नाबालिग के अपहरण की कोशिश व परिवार को धमकी का आरोप, क्या बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर कसेगा शिकंजा? • फोटोग्राफर रेहान वाड्रा की बीकानेर हाउस प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाई, नहीं हटाने पर सीलिंग की धमकी • सऊदी की एयरस्ट्राइक से लाल सागर में भारतीय नौका पर हमला, हूती बचाव में जुटे • पीएम मोदी बोले- एफटीए से बढ़े अवसर; टस्क ने कहा- मित्र कहने पर गर्व; हितों में टकराव नहीं • प्रयागराज में विधान परिषद चुनाव के कारण कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद • हर्मुज में 7 टैंकरों पर हमला: ईरान ने टारगेट या समुद्री माइंस का दावा किया • छत्तीसगढ़ में बस दुर्घटना: पेड़ से टकराकर हुई हादसा, 6 मौतें 15 घायल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बस्तर में मुरिया दरबार पर दो दिवसीय यात्रा • कुरसंडा में सबमर्सिबल मोटर फुंकी, पानी की आपूर्ति चार दिन से ठप • श्रद्धा दुबे ने वकील से बात करने को कहा, पुलिस पूछताछ में चुप्पी • सऊदी दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, दो घायल • क्या तय तारीख पर रिलीज हो पाएगी सोनाक्षी की फिल्म? बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक; जानें मामला • सुरक्षा कारणों से दिल्ली में दिलजीत का कॉन्सर्ट रद्द • विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने खिंचवाया, विधायक नाराज • हाईकोर्ट में कनॉट प्लेस प्रदर्शनों पर विवाद • भारत ने 226 का लक्ष्य 4 विकेट से हासिल किया, न्यूजीलैंड को हराया • अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आज़म खान से की मुलाकात, परिवार से भी मिले • शाहजहांपुर में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की दो मौतें • बिहार विधान परिषद चुनाव: दरभंगा स्नातक व शिक्षक सीट पर 23 अक्तूबर को मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला • सातवें दिन कमाई में ठहराव, 600 करोड़ के लक्ष्य से पीछे • आठ विधानसभा सीटों पर एमएलसी चुनाव में कौन-से दिग्गज और उभरते नेता? • रूस के भीतर पुतिन के ख़िलाफ़ एक नेटवर्क जिसने ड्रोन हमलों में यूक्रेन की मदद की • eMudhra के डिजिटल सर्टिफिकेट में गंभीर प्राइवेट‑की कमजोरी, लाखों यूज़र्स को खतरा • आगरा विश्वविद्यालय में अंकों के अपडेट में बार-बार गड़बड़ी, छात्रों ने हंगामा • इंडिया पोस्ट की ऐतिहासिक उपलब्धि: लगातार दो तिमाहियों में ₹4000 करोड़ का राजस्व पार; जानिए मंत्री ने क्या बोले • MP के नगर निकायों में सरकारी खरीद में कीमतों में अजब अंतर, संभावित बचत ₹250 करोड़ • चित्रकूट में शराबी हेड कॉन्स्टेबल उल्टी स्थिति में लेटा, एसपी ने निलंबन आदेश • पीटीआर के जंगलों में औषधीय खजाने की तलाश, आयुष मंत्रालय की टीम कर रही सर्वेक्षण • सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं? • मार्शल आर्ट्स, 4 मीटर ऊंची छलांग और कार से बचाव: आ गया H2-X कुंग फू लीजेंड रोबोट, वीडियो देख उड़े लोगों के होश • छात्राओं ने नगर पालिका कार्यालय का किया घेराव, 'बेटी बचाओ, कूड़ा हटाओ' के नारे लगाए; जानें पूरा मामला • केरल में चौंकाने वाली घटना: माँ के सामने प्रेमी ने बच्चे को घोंट कर घातक संघर्ष, तीन साल बाद गिरफ्तार • पैरा एशियन गेम्स में अंजनाबेन बंबाडिया ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक, जयंती को मिला रजत • दलेर मेहंदी को मंच पर फटकारने का मामला गरमाया, सीएम बोले- मीका और दलेर भाई से मैं खुद करूंगा बात • उत्तरी प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा हरा सालाजार पिट वाइपर, अंधेरे में भी शिकार करता है • अखिलेश यादव ने जेल में आजम खान से मुलाकात कर कहा‑ "आजम हमेशा रहेंगे, उनका सपना हम पूरा करेंगे • पीएम आवास के पास रेस कोर्स मस्जिद विवाद क्या है? • अमित शाह करेंगे संगठन के साथ मंथन • अमित शाह ने राहुल गांधी को चिढ़ाते हुए कहा, "अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगेगा • मुख्यपुड़ी में शिक्षक‑स्नातक चुनाव: 25 पोलिंग पार्टियां रवाना, 14,776 मतदाता मतदान करेंगे •