Thursday, 03 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

सुभाष चंद्रा की कर्ज़माफ़ी: कोई अकेला मामला नहीं है, मोदी सरकार पर क्यों उठ रहे हैं सवाल

Ajay Tiwari
03 September 2026 0 37
सुभाष चंद्रा की कर्ज़माफ़ी: कोई अकेला मामला नहीं है, मोदी सरकार पर क्यों उठ रहे हैं सवाल

इमेज स्रोत, Getty Images

आख़िरकार कंपनी मामलों के पंचाट यानी एनसीएलटी ने ज़ी ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा के मामले में यू टर्न ले लिया.

एनसीएलटी की पाँच सदस्यों वाली बेंच ने 22 हज़ार करोड़ के कर्ज़ के सामने साढ़े छह करोड़ के भुगतान को मंज़ूरी देने वाले अपने ही सदस्य के फ़ैसले पर रोक लगा दी है.

हालाँकि ट्राइब्यूनल के फ़ैसले में ये भी कहा गया है कि ऐसा कोई फ़ैसला हुआ ही नहीं था.

इस बात के समर्थन में उनका तर्क है कि पहले दो सदस्यों की बेंच में इस मामले पर एक राय नहीं हो पाई और फिर बेंच में जोड़े गए तीसरे सदस्य ने जो फ़ैसला सुनाया, उसे बेंच का या एनसीएलटी का आदेश नहीं माना जा सकता.

तीसरे सदस्य नीलेश शर्मा के फ़ैसले के अनुसार सुभाष चंद्रा के साढ़े छह करोड़ रुपए के भुगतान के प्रस्ताव को माना जा सकता था.

साथ ही उनकी सिफ़ारिश थी कि इस विचार के साथ यह मामला फिर मूल बेंच के सामने सुनवाई के लिए रखा जाए.

लेकिन अब इस किस्से पर ही रोक लग गई है और साथ ही इस मामले के लिए ख़ास तौर पर बनी पाँच सदस्यों वाली बेंच ने सुभाष चंद्रा के संपत्ति बेचने या ट्रांसफ़र करने पर रोक भी लगा दी है.

साफ़ दिख रहा है कि देश भर में इस मामले पर मचा हंगामा असर कर रहा है.

22 हज़ार करोड़ रुपए के कर्ज़ की गारंटी देने वाले सुभाष चंद्रा सिर्फ़ साढ़े छह करोड़ रुपए चुकाकर छुट्टी पा जाएँगे, यह सुनकर बवाल होना स्वाभाविक ही था.

मामला पेश तो यूँ ही हो रहा था कि सुभाष चंद्रा ने 22 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज़ लिया और अब उसे हजम करके सिर्फ़ साढ़े छह करोड़ देकर छुटकारा पाना चाहते हैं.

एनसीएलटी ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी यह बात सुनकर लोगों का ग़ुस्सा और भड़क उठा.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

इस मामले में एक पेंच भी है.

जिन कंपनियों के कर्ज़ की सुभाष चंद्रा ने गारंटी दी थी और लेनदारों की लिस्ट में बहुत से बड़े लेनदार, जिन्होंने सुभाष चंद्रा के साढ़े छह करोड़ के भुगतान की स्कीम को मंज़ूर किया, यह दोनों ही सुभाष चंद्रा के समूह से या उनके परिवार से जुड़े हुए हैं.

बात सिर्फ़ इस मामले की ही नहीं है.

इसने यह सवाल एक बार उठा दिया है कि आख़िर एक के बाद एक सरकारें कैसे बड़े व्यापारियों और उद्योगपतियों के कर्ज़ माफ़ करती जाती हैं, जबकि आम आदमी को छोटे छोटे कर्ज़ों के लिए बैंक और फ़ाइनेंस कंपनियों के गुंडे धमकाया करते हैं.

हालाँकि सुभाष चंद्रा का मामला ख़ुद अपना कर्ज़ माफ़ करवाने का नहीं, बल्कि गारंटी देने वाले से कर्ज़ वसूली का है. लेकिन सवाल तो कर्ज़ बाँटने और वसूल न होने पर औने-पौने में निपटाने का है.

सवाल इसलिए भी गंभीर होता जा रहा है, क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार बनने से पहले और बनने के बाद भी बीजेपी के लोग कांग्रेस पार्टी और मनमोहन सिंह सरकार पर इसी तरह अपने लोगों को फ़ायदा पहुँचाने के आरोप लगाते रहे हैं.

जबकि अब ऐसा लगने लगा है कि सरकार बदलने के बाद ऐसे मामले कम होने के बजाय काफ़ी बढ़ गए हैं.

पिछले ही महीने वित्त राज्यमंत्री ने लोकसभा को जानकारी दी कि पिछले 12 साल में बैंकों ने बड़े उद्योगों और सेवा क्षेत्र की कंपनियों के लगभग 10 लाख करोड़ रुपए के कर्ज़ राइट ऑफ़ किए या बट्टे खाते में डाले. यह आँकड़ा रिजर्व बैंक के हवाले से दिया गया है.

इमेज स्रोत, Ravi Kumar/Hindustan Times via Getty Images

बैंकों के डूब चुके कर्जे की सफ़ाई मोदी सरकार के दौरान अभूतपूर्व पैमाने पर हुई. आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 2014-15 से 2023-24 के बीच बैंकों ने ₹16.35 लाख करोड़ के एनपीए राइट ऑफ़ किए, जिनमें ₹9.28 लाख करोड़ बड़े उद्योगों और सर्विसेज़ से जुड़े थे.

लेकिन इन आंकड़ों को सीधे मोदी सरकार की ओर से दिए गए नए कर्ज की माफ़ी मानना ग़लत होगा- क्योंकि इनमें बड़ा हिस्सा उन कर्जों का था जो 2014 से पहले दिए जा चुके थे और जिन्हें असेट क्वॉलिटी रिव्यू और आईबीसी के बाद पहचानकर साफ़ किया गया.

लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि ऐसे कर्ज़ बाँटने या डूबने का सिलसिला मोदी सरकार में ही तेज़ी से बढ़ गया हो.

दरअसल इनमें से बहुत से कर्ज़ ऐसे हैं, जो पिछली सरकार के दौरान बाँटे गए थे, लेकिन इस सरकार के दौर में पता चला कि उनकी वापसी मुश्किल है. तभी उन्हें बट्टे खाते में डाला गया.

डूबे कर्ज़ों या एनपीए के मामले में यही तर्क इस सरकार की तरफ़ से दिया जाता है कि वो तो यूपीए सरकार के किए का फल भुगत रही है. काफ़ी हद तक यह बात मानी भी जा सकती है.

यहाँ यह भी साफ़ रखना चाहिए कि बैंक के खाते में कोई कर्ज़ राइट ऑफ़ होने या बट्टे खाते में चले जाने का मतलब यह नहीं है कि देनदार की ज़िम्मेदारी ख़त्म हो गई.

बैंक अपने खाते में उस कर्ज़ को ख़त्म कर देता है या डूबा मान लेता है. लेकिन वसूली की कोशिश और क़ानूनी कार्रवाई चलती रहती है. अगर पैसा वापस आ गया तो वो गड़ा ख़ज़ाना मिलने जैसा हो जाता है.

इमेज स्रोत, Hemant Chawla/The The India Today Group via Getty Images

लेकिन अब सवाल उठता है कि अगर मोदी सरकार ने पिछली सरकार के दौरान बाँटे गए कर्ज़ों में गड़बड़ियाँ पकड़ ली थीं या यह पाया कि देनदार भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, तो वसूली के लिए क्या किया?

बट्टे खाते में लिखी गई इस रकम में से कितना पैसा वापस आ गया?

जवाब है कि 2016 में आईबीसी कोड या इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड बनाकर इसका इलाज निकाला गया था. बातें काफ़ी समय से चल रही थीं लेकिन यह क़ानून बना 2016 में ही.

इसमें व्यवस्था थी कि कर्ज़ न चुका पाने वाली कंपनियों को नए मालिकों को बेच दिया जाए और उनसे जितना संभव हो उतना पैसा वसूल लिया जाए.

इस काम में जो रकम वसूल नहीं हो पाती है, उसी को हेयरकट जैसा नाम दिया गया. यानी 100 रुपए के कर्ज़ में अगर 10 रुपए की वसूली न हो पाए, तो बैंक 90 रुपए से ही संतुष्ट रहेंगे और 10 रुपए को 'हेयरकट' कहा जाएगा.

पूरा पैसा डूबने से तो यही अच्छा.

इमेज स्रोत, Getty Images

लेकिन बात जितनी सीधी लग रही है उतनी रही नहीं. 10, 15 या 20 फ़ीसदी तक की रकम वसूल न हो पाए, तब तक तो इसे 'हेयरकट' कहना ठीक माना जाएगा.

लेकिन अगर 80-90 परसेंट रकम डूबने लग जाए, तब तो यह पूरा सर या पूरा धड़ काट लेने जैसा मामला हो जाएगा, फिर बचा ही क्या?

लेकिन कई मामलों में ऐसा करना भी ग़लत नहीं होता.

यूँ समझें कि आईबीसी में दीवालिया हो रही किसी कंपनी पर 10 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज़ है, लेकिन लेनदार नए ख़रीदार से सिर्फ़ तीन हज़ार करोड़ लेकर मामला सुलटाने पर राज़ी हो जाते हैं.

इसकी वजह यह होती है कि उन्हें डर है कि अगर ऐसा न किया, शायद हज़ार करोड़ रुपए की वसूली भी नहीं हो पाएगी.

उधर ख़रीदार को लगता है कि वो इस कारोबार को अच्छे से चला सकता है. साँप भी मर गया और लाठी भी न टूटी.

उद्देश्य भी यही था कि कर्ज़ के बोझ में कारोबार बंद न हो जाए, बल्कि नया ख़रीदार ढूँढो, कंपनी भी बचाओ और जितना संभव हो उतनी रकम की वसूली भी कर लो.

यह व्यवस्था आने के बाद बहुत से मामलों में काफ़ी सफलता भी मिली.

मसलन एस्सार स्टील के 57500 करोड़ रुपए के दावों में 42 हज़ार करोड़ से ज़्यादा की वसूली हो गई.

लगभग 77% यानी हेयरकट रहा 23% का. इसी तरह भूषण स्टील में 64% और जेपी में लगभग 88% की वसूली हो गई. लेकिन दूसरी तरफ़ लैन्को थर्मल जैसा मामला भी रहा, जिसमें 33331 करोड़ रुपए की लेनदारी के सामने केवल 136 करोड़ रुपए की ही वसूली हो पाई. यह 99.6% का हेयरकट था.

इसी तरह रिलायंस इन्फ्राटेल में 90%, आलोक इंडस्ट्रीज़ में 83% और एयरसेल में 81.5% तक के हेयरकट लेने पड़े.

एक और चीज़ पर ध्यान देना ज़रूरी है. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 2014 से 2019 के बीच बड़े उद्योगों या कारोबारों के क़रीब 3.88 लाख करोड़ रुपए के कर्ज़ बट्टे खाते में डाले गए, जबकि मोदी 2.0 में यानी 2019 से 2024 के बीच भी यह रकम 5.39 लाख करोड़ रुपए रही.

यानी यह कहना भी सही नहीं है कि मोदी सरकार ने यूपीए का कचरा साफ़ किया. बल्कि 2019 के बाद भी कुछ बड़े मामले सामने आए हैं. इनमें डीएचएफ़एल, फ्यूचर रिटेल और सुभाष चंद्रा जैसे मामले शामिल हैं.

सुभाष चंद्रा के मामले पर अभी स्टे लग गया है, लेकिन इस प्रक्रिया पर कुछ गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जिनके जवाब शायद इसकी सुनवाई के दौरान मिलें. सरकार को ये भी देखना होगा कि आईबीसी नियमों में क्या कुछ बारीक जाँच परख या समीक्षा की ज़रूरत है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में 14,000 से अधिक फेल छात्रों को विशेष बैक परीक्षा गोपालगंज में हल्की बारिश ने लाया ठंडक, लेकिन सड़कों पर जलजमाव से ट्रैफ़िक जाम वर्ल्ड बैंक के नीलकंठ मिश्रा ने GDP आंकड़ों को ‘अल्पज्ञान’ कहा, कम FDI का रोना बेकार सासाराम में जन्माष्टमी जुलूस हेतु प्रशासन ने सुरक्षा उपायों पर चर्चा अभिनंदन वर्तमान प्राइवेट एयरलाइन कंपनी में बने पायलट, जानिए 2019 में क्या हुआ था सिलक्यारा रैट माइनर्स ने नेपाल के फंसे मजदूरों को बचाने की पेशकश की, तैयार हैं तुरंत रवाना होने के लिए टिम कुक ने CEO पद छोड़ा, जॉन टर्नस बने Apple के नए CEO AKI India के शेयरों में 58% की तेज़ी, बोनस शेयर और 5‑पार्ट बंटवारा वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी, कौन और कब तक कर सकता है आवेदन? जानें शर्तें दिल्ली जल बोर्ड केस में सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, कोर्ट ने राहत दी सासाराम सदर अस्पताल में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया, बिजली आपूर्ति में स्थिरता की उम्मीद शादी के नाम पर बेटी को बेच रही थी मां, पिता पहुंच गया थाना; पत्नी पर अवैध संबंध का भी आरोप लगाया मायावती उत्तराधिकारी को लेकर कन्फ्यूज! आकाश आनंद क्यों नहीं जीत पा रहे बसपा का भरोसा? राइजिंग चाइल्ड स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया गया इमरान मसूद ने दामाद के सपा में जाने पर बेटी के दर्द को बयां किया, 2027 चुनाव में सीट‑शेयरिंग की पुकार की बगहा में उप‑मुखिया पर गोलीबारी में मुखिया का पति गिरफ्तार, पंचायत विवाद के बीच फायरिंग एक मीटिंग कॉल के जरिए PayPal ने भारत में 600 कर्मचारियों की छंटनी की कृष्ण जन्माष्टमी पर राशियों की दैनिक भविष्यवाणी: कौन पाएगा बड़ी सफलता असिम रियाज़ और विशाल आदित्य सिंह के बीच सोशल‑मीडिया पर तीखी टकरार, दोनों ने एक‑दूसरे पर कई तंज़े अब कंप्यूटर पर होगी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, एनटीए ने एआईसीटीई से क्या मदद मांगी? SBI सैलरी पैकेज अकाउंट धारकों के लिए 1 अक्टूबर से ATM शुल्क में बदलाव रोज़ी आचार्या के ट्वीट पर BJP का जवाब: RJD की फेक न्यूज फैक्ट्री उजागर राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में नया मोड़, वॉयस सैंपल मिलान की अर्जी खारिज टाटा केमिकल्स को केन्या में व्यापार समाप्त करने का आदेश मिला कोई शीर्षक नहीं गया जंक्शन पर सिंगरौली एक्सप्रेस से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद, RPF ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया 14 साल बाद जेवर टोल प्लाज़ा पर टोल शुल्क से मिलेगी राहत सम्राट चौधरी ने गंगा के जल स्तर पर निरीक्षण किया, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश जन्माष्टमी से पहले महंगा हुआ सोना, यूपी-बिहार-दिल्ली में ये रहा गोल्ड रेट 8वें वेतन आयोग में 7% इंक्रीमेंट मिला तो 10 साल में ₹29 लाख ज्यादा मिलेगी सैलरी रोहिणी आचार्या ने सम्राट सरकार की सैटेलाइट टाउनशिप योजना पर किसानों की जमीन जबरन ले लेने का आरोप लगाया जन्माष्टमी पर शुक्रवार को बंद रहेगा शेयर बाजार? ट्रेडर्स के लिए जानना जरूरी आकाश आनंद फिर शंट, मायावती ने तीसरी बार पद से हटाया, भतीजे ने खुद को बसपा वर्कर बताया वीवीएस लक्ष्मण एशियाई खेलों के कोच बनेंगे, जापान में भारतीय क्रिकेट टीम का साथ देंगे बार बेताज होने से बिगड़ रही आकाश आनंद की राजनीति! सवा दो साल में मायावती के 6 यू-टर्न सुभाष चंद्रा की कर्ज़माफ़ी: कोई अकेला मामला नहीं है, मोदी सरकार पर क्यों उठ रहे हैं सवाल 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, नेहरू स्टेडियम की अनुमति पर सीएम यादव को लिखा गया पत्र मार्वल ने टैक्स बचाने के लिये एक्शन फिगर को 'डॉल' नहीं, 'टॉय' कहा ₹1 करोड़ के होम लोन पर ब्याज का बोझ: इसे आधा करने के स्मार्ट तरीके एंटीलोपस सेलान एनर्जी के शेयर में 32% की तेज़ी, 5 साल में 636% रिटर्न राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में 14,000 से अधिक फेल छात्रों को विशेष बैक परीक्षा गोपालगंज में हल्की बारिश ने लाया ठंडक, लेकिन सड़कों पर जलजमाव से ट्रैफ़िक जाम वर्ल्ड बैंक के नीलकंठ मिश्रा ने GDP आंकड़ों को ‘अल्पज्ञान’ कहा, कम FDI का रोना बेकार सासाराम में जन्माष्टमी जुलूस हेतु प्रशासन ने सुरक्षा उपायों पर चर्चा अभिनंदन वर्तमान प्राइवेट एयरलाइन कंपनी में बने पायलट, जानिए 2019 में क्या हुआ था सिलक्यारा रैट माइनर्स ने नेपाल के फंसे मजदूरों को बचाने की पेशकश की, तैयार हैं तुरंत रवाना होने के लिए टिम कुक ने CEO पद छोड़ा, जॉन टर्नस बने Apple के नए CEO AKI India के शेयरों में 58% की तेज़ी, बोनस शेयर और 5‑पार्ट बंटवारा वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी, कौन और कब तक कर सकता है आवेदन? जानें शर्तें दिल्ली जल बोर्ड केस में सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, कोर्ट ने राहत दी सासाराम सदर अस्पताल में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया, बिजली आपूर्ति में स्थिरता की उम्मीद शादी के नाम पर बेटी को बेच रही थी मां, पिता पहुंच गया थाना; पत्नी पर अवैध संबंध का भी आरोप लगाया मायावती उत्तराधिकारी को लेकर कन्फ्यूज! आकाश आनंद क्यों नहीं जीत पा रहे बसपा का भरोसा? राइजिंग चाइल्ड स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया गया इमरान मसूद ने दामाद के सपा में जाने पर बेटी के दर्द को बयां किया, 2027 चुनाव में सीट‑शेयरिंग की पुकार की बगहा में उप‑मुखिया पर गोलीबारी में मुखिया का पति गिरफ्तार, पंचायत विवाद के बीच फायरिंग एक मीटिंग कॉल के जरिए PayPal ने भारत में 600 कर्मचारियों की छंटनी की कृष्ण जन्माष्टमी पर राशियों की दैनिक भविष्यवाणी: कौन पाएगा बड़ी सफलता असिम रियाज़ और विशाल आदित्य सिंह के बीच सोशल‑मीडिया पर तीखी टकरार, दोनों ने एक‑दूसरे पर कई तंज़े अब कंप्यूटर पर होगी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, एनटीए ने एआईसीटीई से क्या मदद मांगी? SBI सैलरी पैकेज अकाउंट धारकों के लिए 1 अक्टूबर से ATM शुल्क में बदलाव रोज़ी आचार्या के ट्वीट पर BJP का जवाब: RJD की फेक न्यूज फैक्ट्री उजागर राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में नया मोड़, वॉयस सैंपल मिलान की अर्जी खारिज टाटा केमिकल्स को केन्या में व्यापार समाप्त करने का आदेश मिला कोई शीर्षक नहीं गया जंक्शन पर सिंगरौली एक्सप्रेस से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद, RPF ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया 14 साल बाद जेवर टोल प्लाज़ा पर टोल शुल्क से मिलेगी राहत सम्राट चौधरी ने गंगा के जल स्तर पर निरीक्षण किया, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश जन्माष्टमी से पहले महंगा हुआ सोना, यूपी-बिहार-दिल्ली में ये रहा गोल्ड रेट 8वें वेतन आयोग में 7% इंक्रीमेंट मिला तो 10 साल में ₹29 लाख ज्यादा मिलेगी सैलरी रोहिणी आचार्या ने सम्राट सरकार की सैटेलाइट टाउनशिप योजना पर किसानों की जमीन जबरन ले लेने का आरोप लगाया जन्माष्टमी पर शुक्रवार को बंद रहेगा शेयर बाजार? ट्रेडर्स के लिए जानना जरूरी आकाश आनंद फिर शंट, मायावती ने तीसरी बार पद से हटाया, भतीजे ने खुद को बसपा वर्कर बताया वीवीएस लक्ष्मण एशियाई खेलों के कोच बनेंगे, जापान में भारतीय क्रिकेट टीम का साथ देंगे बार बेताज होने से बिगड़ रही आकाश आनंद की राजनीति! सवा दो साल में मायावती के 6 यू-टर्न सुभाष चंद्रा की कर्ज़माफ़ी: कोई अकेला मामला नहीं है, मोदी सरकार पर क्यों उठ रहे हैं सवाल 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, नेहरू स्टेडियम की अनुमति पर सीएम यादव को लिखा गया पत्र मार्वल ने टैक्स बचाने के लिये एक्शन फिगर को 'डॉल' नहीं, 'टॉय' कहा ₹1 करोड़ के होम लोन पर ब्याज का बोझ: इसे आधा करने के स्मार्ट तरीके एंटीलोपस सेलान एनर्जी के शेयर में 32% की तेज़ी, 5 साल में 636% रिटर्न