Monday, 16 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

सोनिया गांधी ने बताया क्यों लगता था इंदिरा गांधी से डर?

Ajay Tiwari
16 November 2026 • 0 • 15
सोनिया गांधी ने बताया क्यों लगता था इंदिरा गांधी से डर?

इमेज स्रोत, Congress

दिल्ली में 16 नवंबर को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' के लॉन्च के मौक़े पर उन्होंने और उनके बेटे और लोकसभा में नेता, प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गांधी परिवार के निजी जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बात की.

इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्लाह, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए.

ख़ास बात ये रही कि बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी समारोह में पहुंचे थे.

सोनिया गांधी ने बताया कि शादी के बाद अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ उनके शुरुआती रिश्ते कैसे थे. उन्होंने यह भी बताया कि इंदिरा गांधी को 'मां' या 'मम्मी' कहने में उन्हें क्यों झिझक होती थी.

इमेज स्रोत, Evening Standard/Hulton Archive/Getty Images

सोनिया गांधी ने कहा कि वह इंदिरा गांधी से डरती थीं. उन्हें समझ नहीं आता था कि उनसे कैसे बात करें और क्या कहें.

इसकी एक वजह यह भी थी कि राजीव गांधी और उनके भाई संजय गांधी उन्हें 'मां' कहकर बुलाते थे. ऐसे में सोनिया गांधी से भी उम्मीद थी कि वह उन्हें 'मां' या 'मम्मी' कहें.

लेकिन सोनिया गांधी के लिए ऐसा करना आसान नहीं था.

उन्होंने कहा, "मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करने वाली थी. क्योंकि मेरे लिए तो मां सिर्फ़ एक थीं और वो मेरी मां थीं, मेरी इतालवी मां. मैं उन्हें अपनी मां नहीं कहने वाली थी."

सोनिया गांधी ने बताया कि वह इंदिरा गांधी से सीधे बात करने के बजाय कोई ऐसा रास्ता तलाशती थीं, जिससे उन्हें मां कहे बिना अपनी बात कह सकें.

उन्होंने कहा, "फिर धीरे-धीरे, जब मैं उन्हें जानने लगी, तो उन्हें मां कह सकती थी. लेकिन इसमें वक़्त लगा."

इमेज स्रोत, Rahul Gandhi

सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी को एक प्रभावशाली व्यक्तित्व वाली महिला बताया. उन्होंने कहा कि वह उनसे प्रभावित थीं और थोड़ा डरती भी थीं.

सोनिया गांधी ने कहा, "कभी-कभी वह अपना आपा खो देती थीं और उस वक़्त मुझे अपने पिता की याद आती थी. इसलिए मैं एकदम चुप हो जाती थी."

इमेज स्रोत, Rahul Gandhi

उन्होंने बताया कि ऐसे मौक़ों पर राजीव गांधी और संजय गांधी भी चुपचाप बैठकर इंदिरा गांधी का ग़ुस्सा शांत होने का इंतज़ार करते थे.

हालांकि, राहुल और प्रियंका के जन्म के बाद इंदिरा गांधी का व्यवहार बदल गया था.

सोनिया गांधी ने कहा, "जब राहुल और प्रियंका पैदा हुए, तो वह पूरी तरह बदल गईं. मुझे लगता है कि ज़्यादातर दादियां-नानियां बच्चों के आने के बाद नरम हो जाती हैं. फिर आपको लगता है कि वे ज़्यादा समझने लगी हैं."

इमेज स्रोत, Shukdev Bhachech/Dipam Bhachech/Getty Images

सोनिया गांधी ने किताब लिखने के दौरान अपने जीवन के कई मुश्किल पलों को दोबारा याद किया.

उन्होंने कहा, "मेरे बचपन और जवानी के दिनों को लिखना बहुत आसान था. मुझे कई ऐसी बातें याद आ गईं, जिनके बारे में मैंने बरसों से सोचा भी नहीं था."

लेकिन इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या से जुड़े अध्याय लिखना उनके लिए आसान नहीं था.

उन्होंने कहा, "जब मेरी सास की हत्या हुई और फिर जब मेरे पति की हत्या हुई, तो वे पल बहुत मुश्किल थे. जो कुछ हुआ था, उससे मैं इतनी सदमे में थी, स्तब्ध थी और इतना दर्द हुआ था कि मैं कुछ बातें भूल भी गई थी."

राजीव गांधी से पहली मुलाक़ात और बच्चों के जन्म की यादें उनके लिए अपेक्षाकृत आसान थीं, लेकिन इन दोनों हत्याओं से जुड़ी यादों को फिर से जोड़ना एक अलग अनुभव था.

इमेज स्रोत, Sondeep Shankar/Getty Images

इस मौक़े पर राहुल गांधी ने भी अपनी मां के जीवन में आए बदलाव के बारे में बात की.

उन्होंने कहा कि परिवार ने पहले इंदिरा गांधी को खोया और फिर राजीव गांधी को. राहुल गांधी ने दोनों को परिवार का सहारा बताया.

उन्होंने कहा, "अचानक हमने अपने सहारे (इंदिरा गांधी) को गोली लगते देखा और फिर हमने अपने सबसे बड़े सहारे (राजीव गांधी) को खो दिया."

राहुल गांधी ने बताया कि वह अक्सर अपनी मां से इस बारे में बात करते हैं कि जब उनके पिता की मौत हुई थी, तब क्या हुआ था.

उन्होंने कहा, "मेरी मां की याददाश्त बहुत अच्छी है. वह कुछ नहीं भूलतीं, सिवाय एक चीज़ के. अगर आप उनसे पूछें कि पापा की मौत के वक़्त क्या हुआ था, तो उन्हें कुछ याद नहीं आता."

इमेज स्रोत, Congress

राहुल गांधी के मुताबिक़, किताब में उस दौर से जुड़ी बातें उनकी बहन प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ने मिलकर यादों के आधार पर जोड़ी हैं.

उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते का ज़िक्र करते हुए कहा, "यह अद्भुत ज़िंदगी थी, उनके बीच अद्भुत प्यार था. और एक दिन में यह सब ग़ायब हो गया."

राहुल गांधी ने कहा कि राजीव गांधी के जाने के बाद उनकी मां की ज़िंदगी बदल गई.

उन्होंने कहा, "यह उनके लिए बहुत डरावना दौर था, क्योंकि उन्हें पता था कि ऐसा होने वाला है."

राहुल गांधी ने किताब के शीर्षक 'बिलॉन्गिंग' का ज़िक्र करते हुए कहा, "वह मेरे पिता की थीं और मेरे पिता उनके थे. फिर मेरे पिता चले गए और उन्होंने एक नया सफ़र शुरू किया."

उन्होंने आगे कहा, "वह हंसती-खेलती मां, मुस्कुराती हुई मां ग़ायब हो गईं. उनकी जगह एक नई मां आ गई."

इमेज स्रोत, Congress

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

सोनिया गांधी ने किताब लिखने की वजह भी बताई. उनके मुताबिक़, उनके परिवार के बारे में लगातार ऐसी बातें कही जाती रही हैं, जो वास्तविकता से मेल नहीं खातीं.

उन्होंने कहा, "किताब लिखने की एक वजह यह है कि मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है. मेरी सास, मेरे पति, मेरे बेटे, मेरी बेटी और मेरे बारे में. और उनमें से ज़्यादातर बातें बिल्कुल ग़लत थीं. उनका हमारे वास्तविक जीवन से कोई लेना-देना नहीं है."

उन्होंने कहा कि राजनीति में उनके सहयोगियों और दोस्तों के साथ भी शायद ऐसा ही होता होगा. सोनिया गांधी ने कहा, "आपके बारे में कहानियां गढ़ी जाती हैं, झूठी बातें गढ़ी जाती हैं और ऐसी आहत करने वाली बातें कही जाती हैं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं होता."

उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि किताब के ज़रिए वह अपनी भावनाएं और अपने परिवार के बारे में वह सब बता सकती हैं, जो वह जानती हैं.

सोनिया गांधी ने कहा, "मैंने सोचा कि यह अपनी भावनाएं सामने रखने का एक तरीक़ा हो सकता है. मैं अपने परिवार के बारे में जो जानती हूं, वह बता सकती हूं. और शायद लोग मेरी कहानी सुनने के लिए भी तैयार हों."

इमेज स्रोत, ANI

सोनिया गांधी ने किताब को मिल रही प्रतिक्रियाओं पर भी बात की. उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और अपनापन देखकर वह अभिभूत हैं.

उन्होंने कहा, "लोगों ने अपनी टिप्पणियों में जो प्यार और अपनापन दिखाया है, उससे मैं बहुत प्रभावित हूं. लोगों का किताब ख़रीदना और यहां तक कि आलोचकों की प्रतिक्रियाएं भी मेरे लिए मायने रखती हैं. आलोचना ज़रूरी है."

हालांकि, उन्होंने आलोचनाओं के अलग-अलग स्वरूप का भी ज़िक्र किया.

सोनिया गांधी ने कहा, "कुछ आलोचनाएं ऐसी हैं जो थोड़ी दुर्भावनापूर्ण हैं. कुछ ज़्यादा वास्तविक हैं. उनमें लोग ठीक वही कहते हैं, जो वे सोचते हैं. वे बताते हैं कि उन्हें क्या कहना चाहिए था और क्या नहीं कहना चाहिए था."

सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' 10 नवंबर 2026 को बाज़ार में आई थी. 16 नवंबर को दिल्ली में इसका औपचारिक विमोचन हुआ.

प्रकाशक के मुताबिक़, एक हफ़्ते से भी कम समय में इसकी दो लाख से ज़्यादा प्रतियां बिक चुकी थीं.

किताब को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बहस भी हुई.

बीजेपी ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने किताब में अपने परिवार और कांग्रेस के इतिहास से जुड़े विवादित प्रसंगों को अपने पक्ष में पेश करने की कोशिश की है.

बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने किताब को 'व्हाइटवॉशिंग' यानी इतिहास पर पर्दा डालने की कोशिश बताया. उन्होंने आपातकाल और 1984 के सिख विरोधी दंगों का हवाला देते हुए सोनिया गांधी की आलोचना की.

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की आलोचना को किताब पर राजनीति करने की कोशिश बताया. उनका कहना था कि यह सोनिया गांधी की निजी यादों और अनुभवों पर आधारित किताब है और इसे उसी नज़रिए से देखा जाना चाहिए.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
द मुस्लिम 500 में भारत के 22 मुसलमानों को मिला सम्मान • बीबीसी हिन्दी की स्टोरी को ह्यूमन राइट्स एंड रिलीजियस फ्रीडम जर्नलिस्ट अवॉर्ड • हाथरस में बंद मसाला कारखाने में चोरों ने बिजली काटकर अंधेरे में चोरी की, CCTV ने पकड़ा • राजा भैया बने धीरेंद्र शास्त्री के सारथी, प्रयागराज एयरपोर्ट से गाड़ी चलाकर कुंडा ले गए • दर्द के बावजूद आर्यवीर सहवाग ने नहीं छोड़ी मैदान, भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर‑19 एशिया कप जीता • कांग्रेस की 181‑सिट डिमांड लिस्ट लीक, अखिलेश यादव की टेंशन बढ़ी • दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर, सड़क पर घिसटते चले गए वाहन; तीनों गंभीर • सऊदी समर्थित यमनी सेना बाब अल-मंदेब से हटी, तेल की आवाजाही पर कितना असर • जायसवी जॉसवाल RR छोड़ सकते हैं, इरफ़ान पठान ने KKR‑RR ट्रेड का संकेत दिया • से इलाक़े हैं जो किसी देश के नहीं, कोई उन पर दावा क्यों नहीं करता? • सोनिया गांधी की किताब लॉन्च पर कांग्रेस के अमरिंदर से जुड़ने के सवाल पर पूर्व सीएम का चौंकाने वाला जवाब • बक्सर में पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर बाइक और कार की भीषण टक्कर, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर • बहन की शादी से पहले उजड़ा घर, स्कॉर्पियो हादसे में दो दोस्तों की मौत; परिवार का सहारा था ओसामा • सोनिया गांधी के संस्मरण का विमोचन: सीएम विजय, अमरिंदर सिंह समेत कई नेता उपस्थित • पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, समाज की समस्याओं को सामने लाना भी है; मंत्री श्रवण कुमार • फैक्टरी में शुरू हुई प्रेम कहानी पहुंची मंदिर तक, तमन्ना परवीन बनीं मुस्कान, अभिषेक वर्मा संग रचाई शादी • सोनिया गांधी की पुस्तक लॉन्च पर प्रियंका ने मां को गले लगाया, 'बिलॉन्गिंग' नाम के पीछे कहानी • सोने की कीमत 1.40 लाख रुपये/10ग्राम पर, चांदी 1.79 लाख रुपये/किलो पर गिरी • पीछे सायरन बजाती रहीं दो एंबुलेंस, आगे कारों पर चढ़कर डांस करते रहे युवक; वीडियो दिला सकता है गुस्सा • नामी कंपनियों के रैपर में नकली दवाओं का खेल बेनकाब, तीन पर केस, अमरोहा-मुरादाबाद तक फैले तार • बुजुर्ग की टहलने के दौरान नाले में मिली लाश, पुलिस ने जांच शुरू • नवंबर 2026 की डूम्सडे भविष्यवाणी झूठ सिद्ध: दुनिया अभी भी सुरक्षित • नयी हिंदी समाचार ऐप से मिलेगी लाइव अपडेट: राजनीति, खेल और टेक्नोलॉजी पर ताज़ा खबरें • दिल्ली में चांदी 7700 रुपये सस्ती, सोना 1500 रुपये गिरा – आज के रेट • राहुल गांधी ने माँ की पुस्तक के विमोचन पर पहली बार गर्लफ्रेंड का जिक्र किया, कैम्ब्रिज के वर्सिटी रेस्तरां की कहानी सुनाई • आर्यवीर सहवाग ने धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया, पाकिस्तान पर जीत में योगदान • सोनिया गांधी ने बताया क्यों लगता था इंदिरा गांधी से डर? • सोनिया गांधी ने ‘बिलॉन्गिंग’ बुक लॉन्च में करीब 30 राजनेता एकत्रित, बगल में अखिलेश, फ्रंट में अमरिंदर • रोजगार के मोर्चे पर राहत: अक्तूबर में बेरोजगारी दर घटकर 4.9% पर, ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी से सुधरे आंकड़े • गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट में ले गया जहाँ मम्मी‑पापा मिले • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी: 25 बीघा में जयमाला स्थल तैयार, हेलीपैड भी बन रहे • दिल्ली की हवा में जहर बरकरार: प्रदूषण के लिए पराली और बायोमास जलना सबसे बड़ा कारण, वाहनों की हिस्सेदारी 7.5% • खेत में मिला अज्ञात महिला का अधजला और अर्धनग्न शव, हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए जलाने की आशंका • हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: जन्मतिथि सुधार में समय सीमा बाधा नहीं, अधिकारियों की गलती का खामियाजा छात्र नहीं भुगते • सोनिया गांधी ने पुस्तक लॉन्च पर इंदिरा से अलग राय दी: "आपका पोता ही नहीं, वो मेरा बेटा भी है • सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी विधायक राजू सिंह को बड़ी राहत, दोषसिद्धि पर रोक से बची विधायकी; जानें मामला • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, आरोपी टिन्नू यादव की जमानत पर थोड़ी देर में आ सकता है फैसला • फ़िल्मी करियर से वैवाहिक उलझनों तक, वर्तमान संघर्ष • राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों का जलवा, दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया राज्य का मान • Airtel Insider Rewards में iPhone पर 23,000 रु तक की छूट, साल भर मुफ्त Duolingo व Pocket FM सहित 30,000 रु तक के लाभ • द मुस्लिम 500 में भारत के 22 मुसलमानों को मिला सम्मान • बीबीसी हिन्दी की स्टोरी को ह्यूमन राइट्स एंड रिलीजियस फ्रीडम जर्नलिस्ट अवॉर्ड • हाथरस में बंद मसाला कारखाने में चोरों ने बिजली काटकर अंधेरे में चोरी की, CCTV ने पकड़ा • राजा भैया बने धीरेंद्र शास्त्री के सारथी, प्रयागराज एयरपोर्ट से गाड़ी चलाकर कुंडा ले गए • दर्द के बावजूद आर्यवीर सहवाग ने नहीं छोड़ी मैदान, भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर‑19 एशिया कप जीता • कांग्रेस की 181‑सिट डिमांड लिस्ट लीक, अखिलेश यादव की टेंशन बढ़ी • दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर, सड़क पर घिसटते चले गए वाहन; तीनों गंभीर • सऊदी समर्थित यमनी सेना बाब अल-मंदेब से हटी, तेल की आवाजाही पर कितना असर • जायसवी जॉसवाल RR छोड़ सकते हैं, इरफ़ान पठान ने KKR‑RR ट्रेड का संकेत दिया • से इलाक़े हैं जो किसी देश के नहीं, कोई उन पर दावा क्यों नहीं करता? • सोनिया गांधी की किताब लॉन्च पर कांग्रेस के अमरिंदर से जुड़ने के सवाल पर पूर्व सीएम का चौंकाने वाला जवाब • बक्सर में पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर बाइक और कार की भीषण टक्कर, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर • बहन की शादी से पहले उजड़ा घर, स्कॉर्पियो हादसे में दो दोस्तों की मौत; परिवार का सहारा था ओसामा • सोनिया गांधी के संस्मरण का विमोचन: सीएम विजय, अमरिंदर सिंह समेत कई नेता उपस्थित • पत्रकारिता का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, समाज की समस्याओं को सामने लाना भी है; मंत्री श्रवण कुमार • फैक्टरी में शुरू हुई प्रेम कहानी पहुंची मंदिर तक, तमन्ना परवीन बनीं मुस्कान, अभिषेक वर्मा संग रचाई शादी • सोनिया गांधी की पुस्तक लॉन्च पर प्रियंका ने मां को गले लगाया, 'बिलॉन्गिंग' नाम के पीछे कहानी • सोने की कीमत 1.40 लाख रुपये/10ग्राम पर, चांदी 1.79 लाख रुपये/किलो पर गिरी • पीछे सायरन बजाती रहीं दो एंबुलेंस, आगे कारों पर चढ़कर डांस करते रहे युवक; वीडियो दिला सकता है गुस्सा • नामी कंपनियों के रैपर में नकली दवाओं का खेल बेनकाब, तीन पर केस, अमरोहा-मुरादाबाद तक फैले तार • बुजुर्ग की टहलने के दौरान नाले में मिली लाश, पुलिस ने जांच शुरू • नवंबर 2026 की डूम्सडे भविष्यवाणी झूठ सिद्ध: दुनिया अभी भी सुरक्षित • नयी हिंदी समाचार ऐप से मिलेगी लाइव अपडेट: राजनीति, खेल और टेक्नोलॉजी पर ताज़ा खबरें • दिल्ली में चांदी 7700 रुपये सस्ती, सोना 1500 रुपये गिरा – आज के रेट • राहुल गांधी ने माँ की पुस्तक के विमोचन पर पहली बार गर्लफ्रेंड का जिक्र किया, कैम्ब्रिज के वर्सिटी रेस्तरां की कहानी सुनाई • आर्यवीर सहवाग ने धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया, पाकिस्तान पर जीत में योगदान • सोनिया गांधी ने बताया क्यों लगता था इंदिरा गांधी से डर? • सोनिया गांधी ने ‘बिलॉन्गिंग’ बुक लॉन्च में करीब 30 राजनेता एकत्रित, बगल में अखिलेश, फ्रंट में अमरिंदर • रोजगार के मोर्चे पर राहत: अक्तूबर में बेरोजगारी दर घटकर 4.9% पर, ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी से सुधरे आंकड़े • गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट में ले गया जहाँ मम्मी‑पापा मिले • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी: 25 बीघा में जयमाला स्थल तैयार, हेलीपैड भी बन रहे • दिल्ली की हवा में जहर बरकरार: प्रदूषण के लिए पराली और बायोमास जलना सबसे बड़ा कारण, वाहनों की हिस्सेदारी 7.5% • खेत में मिला अज्ञात महिला का अधजला और अर्धनग्न शव, हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए जलाने की आशंका • हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: जन्मतिथि सुधार में समय सीमा बाधा नहीं, अधिकारियों की गलती का खामियाजा छात्र नहीं भुगते • सोनिया गांधी ने पुस्तक लॉन्च पर इंदिरा से अलग राय दी: "आपका पोता ही नहीं, वो मेरा बेटा भी है • सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी विधायक राजू सिंह को बड़ी राहत, दोषसिद्धि पर रोक से बची विधायकी; जानें मामला • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, आरोपी टिन्नू यादव की जमानत पर थोड़ी देर में आ सकता है फैसला • फ़िल्मी करियर से वैवाहिक उलझनों तक, वर्तमान संघर्ष • राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों का जलवा, दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया राज्य का मान • Airtel Insider Rewards में iPhone पर 23,000 रु तक की छूट, साल भर मुफ्त Duolingo व Pocket FM सहित 30,000 रु तक के लाभ •