Tuesday, 25 August 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
INDIA

स्कूल में हिजाब को हाईकोर्ट ने फिर कहा न; ये नकाब-बुर्का से कितना अलग, क्या कहता है इनका इतिहास?

Ajay Tiwari
25 August 2026 0 39
स्कूल में हिजाब को हाईकोर्ट ने फिर कहा न; ये नकाब-बुर्का से कितना अलग, क्या कहता है इनका इतिहास?

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज की एक नाबालिग मुस्लिम छात्रा की हिजाब से जुड़ी याचिका खारिज कर दी। छात्रा स्कूल की तय यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति चाहती थी। अदालत ने कहा कि स्कूल का समान और गैर-भेदभावपूर्ण ड्रेस कोड अनुशासन और संस्थान की पहचान से जुड़ा है। 

मामला प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल का है। याचिकाकर्ता सुकैना रिजवी ने कक्षा 6 से 10 तक इसी स्कूल में पढ़ाई की थी। उसका कहना था कि इस दौरान वह हिजाब पहनती रही और स्कूल ने आपत्ति नहीं की। कक्षा 11 में दाखिले के समय स्कूल ने तय यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद उसने अपनी मां के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।

छात्रा ने याचिका में दावा किया कि हिजाब पहनना उसके धर्म की आवश्यक धार्मिक प्रथा है। उसने इसे अपने मौलिक अधिकारों से जोड़ते हुए संविधान के अनुच्छेद 14 और 19(1)(a) का हवाला दिया। उसने यह भी तर्क दिया कि स्कूल में पहले हिजाब पहनने की अनुमति थी।

स्कूल का कहना था कि वह निजी, गैर-सहायता प्राप्त और सीबीएसई से संबद्ध संस्थान है, जहां सभी छात्रों के लिए एक ही ड्रेस कोड है। उसके मुताबिक किसी एक छात्र को अलग छूट देने से अनुशासन और यूनिफॉर्म की एकरूपता प्रभावित हो सकती है।

जस्टिस जे.जे. मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला की पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि छात्रा पर्याप्त धार्मिक सामग्री नहीं दे सकी, जिससे यह स्थापित हो कि कक्षा में हिजाब पहनना इस्लाम की आवश्यक धार्मिक प्रथा है। अदालत ने माना कि स्कूल का ड्रेस कोड समान, गैर-भेदभावपूर्ण और अनुशासन व संस्थान की पहचान के उद्देश्य से है, इसलिए उसमें बदलाव या व्यक्तिगत छूट देना स्कूल के अधिकार क्षेत्र का विषय है। पहले कुछ वर्षों में हिजाब पहनने की अनुमति मिलना भी छात्रा को इसे जारी रखने का स्वतः अधिकार नहीं देता। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2022 के कर्नाटक हाईकोर्ट के पूर्ण पीठ के फैसले को भी आधार बनाया। कर्नाटक हाईकोर्ट ने रेशम बनाम कर्नाटक सरकार मामले में कहा था कि हिजाब इस्लाम की आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है। उसने स्कूलों के ड्रेस कोड को लागू करने के अधिकार को भी बरकरार रखा था।

कर्नाटक के फैसले को चुनौती देने वाले अयशत शिफा मामले में सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने 2022 में अलग-अलग राय दी थी। इसके बाद मामला बड़ी पीठ के लिए भेजे जाने की स्थिति में रहा। इसलिए हिजाब को इस्लाम की आवश्यक धार्मिक प्रथा मानने या न मानने पर सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला अभी नहीं आया है।

हिजाब शब्द का अर्थ पूरे शरीर को ढकने से है, लेकिन मुस्लिम महिलाएं इससे सिर और गर्दन को ढकने के लिए इस्तेमाल करती हैं। आधुनिक मुस्लिम देशों में हिजाब प्रचलन में है। ये किसी भी रंग और स्टाइल का हो सकता है।

हां, इन सभी में काफी अंतर होता है। नकाब में हिजाब की तुलना में शरीर ज्यादा ढका होता है। वहीं बुर्का एक तरह का लबादा है, जो सिर से पैर तक पूरे जिस्म को ढक लेता है। ऐसे ही चादर बुर्का और खिमार भी काफी अलग होते हैं। 

नकाब पहनने वाली महिला की सिर्फ आंखें खुली रहती है।

चादर बुर्का काफी हद तक बुर्के की तरह ही होता है।

खिमार फिटिंग में नहीं सिला होता बल्कि हिजाब के ऊपर ही चादर की तरह पहना जाता है। 

महिलाओं के सिर और शरीर को ढकने की परंपरा इस्लाम के उदय से कई सदियों पहले भी मौजूद थी। एनसाइक्लोपीडिया ईरानिका के अनुसार, प्राचीन फारस में शाही महिलाओं को आम लोगों से अलग रखने के लिए पर्दे का इस्तेमाल किया जाता था। आकेमेनिड काल में फारसी रानियों को पर्दे वाले रथ में ले जाने के प्रमाण मिलते हैं। यूनानी इतिहासकार प्लूटार्क ने राजा आर्टैक्सर्क्स के शासनकाल की रानी स्टेटीरा का उल्लेख करते हुए इस परंपरा का वर्णन किया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि उस समय हर महिला नकाब पहनती थी। आकेमेनिड काल की उपलब्ध कलाकृतियों में महिलाओं को सिर और गर्दन ढकने वाले कपड़ों में दिखाया गया है, लेकिन उनका चेहरा आम तौर पर खुला दिखाई देता है।  बाद के फारसी साहित्य में चेहरा ढकने के भी उल्लेख मिलते हैं। वीस और रामीं जैसे फारसी आख्यान में वीस नाम की महिला के पर्दे के पीछे रहने और चेहरे पर नकाब लगाने का वर्णन मिलता है। इस कथा की कुछ सामग्री पर्शियन काल से जुड़ी मानी जाती है। चादर की परंपरा फारसी समाज में चादर नाम का एक ढीला बाहरी वस्त्र भी प्रचलित था, जिससे सिर और शरीर को ढका जाता था। कुछ संदर्भों में इससे चेहरा ढकने का भी उल्लेख मिलता है। पुराने यहूदी धर्म से जुड़े ग्रंथों में भी महिलाओं के सिर ढकने वाले वस्त्रों का जिक्र मिलता है।  इस्लाम के बाद क्या बदला? सातवीं सदी में इस्लाम के उदय के बाद महिलाओं के पहनावे और पर्दे को धार्मिक संदर्भ मिला। कुरान की सूरह अन-नूर 24:31 और सूरह अल-अहजाब 33:59 में महिलाओं के पहनावे और बाहरी वस्त्र से जुड़े निर्देश मिलते हैं। बाद में अलग-अलग इस्लामी विद्वानों ने इन निर्देशों की अलग-अलग व्याख्या की। इसी के साथ विभिन्न मुस्लिम समाजों में पर्दे के अलग-अलग रूप विकसित होते गए। बुर्के का इतिहास फारसी भाषा में बोरका या बुर्का शब्द चेहरे या शरीर को ढकने वाले परिधान के लिए इस्तेमाल होता था। 14वीं सदी में यात्री इब्न बतूता ने शिराज में बोरका के इस्तेमाल का उल्लेख किया था। बाद में मध्य एशिया और अफगानिस्तान में भी इसके अलग-अलग रूप विकसित हुए। इस तरह, पर्दे की परंपरा इस्लाम से पहले की है, लेकिन इस्लाम के बाद इसे धार्मिक संदर्भ मिला। समय के साथ धार्मिक व्याख्याओं और अलग-अलग क्षेत्रों की स्थानीय संस्कृतियों के प्रभाव से हिजाब, नकाब, चादोर और बुर्के के अलग-अलग रूप सामने आए।

दुनियाभर के 16 देशों में इस वक्त चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लागू हैं।  1. यूरोप यूरोप में सबसे पहले फ्रांस में बुर्के और अन्य तरह से चेहरा ढकने पर पाबंदी लगी थी। संसद में इसे लेकर 2011 में कानून लागू कर दिया गया था। जुलाई 2014 में इसे यूरोप की मानवाधिकार अदालत से भी मंजूरी मिल गई थी।  इसके बाद डेनमार्क में अगस्त 2018 में पूरी तरह चेहरा ढकने पर पाबंदी लगा दी गई। यहां नियम का उल्लंघन करने वाले पर 1000 क्रोन (करीब 11 हजार रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। बार-बार उल्लंघन करने वालों पर यह जुर्माना 10 गुना तक बढ़ाया जा सकता है।  इसके अलावा अक्तूबर 2017 में ऑस्ट्रिया में सार्वजनिक जगहों जैसे- अदालतों और स्कूलों में चेहरा ढकने पर पाबंदी लगा दी गई। नीदरलैंड में जून 2018 में सार्वजनिक जगहों जैसे दफ्तरों, स्कूलों, सार्वजनिक परिवहन, रेस्तरां, दुकानों और अन्य जगहों पर चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लागू हुए। हालांकि, सड़कों पर चेहरा ढकने में छूट दी गई।  बेल्जियम में पूरे चेहरे को ढकने पर प्रतिबंध से जुड़ा कानून जुलाई 2011 से ही अस्तित्व में है। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे कपड़े नहीं पहने जा सकते, जिससे इन्हें पहनने वालों की पहचान न की जा सके। इसके अलावा बल्गेरिया में 2016 चेहरा ढकने पर प्रतिबंध से जुड़ा कानून बनाया जा चुका है। नॉर्वे में जून 2018 में शैक्षिक संस्थानों में चेहरा ढकने पर पाबंदी लगा दी गई। कुछ ऐसे ही नियम लग्जमबर्ग में भी लागू हैं, जहां अस्पतालों, कोर्ट और सार्वजनिक इमारतों में चेहरा नहीं ढका जा सकता। स्विट्जरलैंड में 2025 से चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लागू है।  2. अफ्रीका इतना ही नहीं अफ्रीका के कई देशों में भी महिलाओं के पूरा चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लागू हैं। खासकर 2015 में अलग-अलग देशों में एक के बाद एक हुए आत्मघाती हमलों के बाद इन नियमों को कड़ाई से लागू किया गया। चैड, गेबौन, कैमरून के उत्तरी क्षेत्र, नाइजर के दिफा और रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में सार्वजनिक स्थलों पर चेहरा नहीं ढका जा सकता। इसके अलावा अल्जीरिया में अक्तूबर 2018 से ही कार्यस्थलों पर पूरा चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लागू हैं। 3. एशिया दूसरी तरफ श्रीलंका में 2019 को ईस्टर पर हुए हमले के बाद चेहरा ढकने पर पाबंदी लगा दी गई थी। बताया जाता है कि इस प्रतिबंध के निशाने पर भी मुस्लिमों द्वारा पहना जाने वाला बुर्का और नकाब था।  वहीं, चीन के शिनजियांग में भी सार्वजनिक स्थलों पर बुर्का पहनने और लंबी दाढ़ी रखने पर पाबंदी है। यह प्रतिबंध मुख्यतौर पर इगुर मुस्लिमों को निशाना बनाने के मकसद से लागू हैं।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
क्या हमें चौथी पार्टी ऑडिट की ज़रूरत? पीएम ने सार्वजनिक परियोजनाओं की गुणवत्ता पर सचिवों को आलोचना की सरकार ने बेटियों को दिया रक्षाबंधन गिफ्ट, फेलोशिप समेत किए 3 बड़े ऐलान विला ने पैलेस स्ट्राइकर माटेटा के लिए प्रस्ताव रखा एफबीआई ने धनी वामपंथी फंडर जेम्स 'फर्जी' कॉक्स की गिरफ्तारी के बाद उनके स्पेनिश अवकाश किराये पर छापा मारा भारत धर्मशाला नहीं है': अमित शाह ने भारत को जल्द ही 'घुसपैठिया-मुक्त' बनाने का संकल्प लिया चीनी शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई; बलरामपुर चीनी, बजाज हिंदुस्तान, अन्य में 3.5% तक की गिरावट: इसका कारण.com है स्टारबक्स ने 2026 फ़ॉल मेनू का अनावरण किया: नए मौसमी पेय के साथ कद्दू स्पाइस लट्टे की वापसी अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप टीम से इजराइल द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी छात्र को मुक्त कराने का आग्रह किया आस्था की अनोखी मिसाल, 19 बेटियों के साथ पिता ने उठाई कांवड़, PHOTOS अमेरिकी न्यायाधीश ने मतदान के लिए पंजीकरण हेतु नागरिकता के प्रमाण की आवश्यकता वाले ओहियो कानून को अवरुद्ध कर दिया दिल्ली में निर्माण कार्य के लिए उपचारित जल को अनिवार्य बनाने की योजना है जैसा कि ऑडिट ने सुरक्षा चूक का संकेत दिया है, दिल्ली प्रतिष्ठित सिग्नेचर ब्रिज की मरम्मत की योजना बना रही है ₹700 किलो बिकने वाली काली मिर्च कहीं नकली तो नहीं? ऐसे करें पहचान संगीता सिंह ने मुरादाबाद मंडलायुक्त का पद संभाला, आंजनेय कुमार को दिया गया स्थानांतरण नासा ने अलबामा में लूनारीसायकल चैलेंज फिनाले इवेंट के लिए मीडिया को आमंत्रित किया ट्रंप का कहना है कि किम जोंग उन के साथ 'बहुत अच्छे रिश्ते' ने उन्हें अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास से 'नाखुश' बना दिया है कूदने वाला DJ... इसका वीडियो देख भड़के लोग, बोले - इसे जेल में डालो ईरान के साथ तेल डील... भारत आधारित 4 कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध उनकी मृत्यु के तीन साल बाद, मेट मोहम्मद अल फ़ायद के पीछे चला गया। जहां तक ​​उनके समर्थकों की बात है - ठीक है, आप चीजों में जल्दबाजी नहीं कर सकते, क्या आप ऐसा कर सकते हैं? | मरीना हाइड इफको चौक की मुख्य सड़क में धंसाव, गुरुग्राम में नल पानी बंद राहुल गांधी की डिजिटल सेना हमले की मुद्रा में: 'कांग्रेस नेताओं ने पुणे कार्यक्रम पर पोस्ट क्यों नहीं डाले? अप एक 'बड़ा स्विंग' - मैकलरॉय सईद दोनों पक्षों की जांच के बीच सामर्थ्य संदेश पर ध्यान केंद्रित रखने पर जोर दे रहे हैं प्रश्नों में 72% गिरावट': मुंबई विधानसभा में विधायकों का प्रदर्शन जांच के दायरे में आया विशेषज्ञ गवाहों ने दावे को चुनौती दी कि लिंडसे क्लैंसी ने मनोविकृति का अनुभव किया ट्रम्प की आर्थिक धमकियों पर गार्जियन का दृष्टिकोण: धमकाने वाले अपना हाथ बढ़ा सकते हैं | संपादकीय मंदिर में झड़प कैमरे में कैद: बीजेपी विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी और... पुलिस ने शिकायत दर्ज की | न्यूज18 माइकल शीन की डॉक्यूमेंट्री 'टिप ऑफ द आइसबर्ग' में उजागर हुए जहरीले अपशिष्ट स्थल जीबी के डार्ट और जोन्स यूएस ओपन क्वालीफाइंग में आगे बढ़े सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व टेहलक़ा संपादक तृण तेजपाल को 3 हफ़्तों के भीतर समर्पण करने का आदेश दिया रक्षा मंत्री ने DRDO मिसाइल तकनीक को घरेलू उद्योग में हस्तांतरित करने पर हरी झंडी फहराई आईसीई द्वारा हिरासत में लिए गए यूएसएस लिंकन नाविक के पिता को हिरासत से रिहा कर दिया गया ओणम साध्या का निर्माण: 20 वर्षों से प्रामाणिक केरलम स्वाद परोसना विशेषज्ञों का कहना है कि नए अमेरिकी प्रतिबंध ईरान पर ट्रंप की हताशा का संकेत देते हैं ट्रम्प पर महाभियोग चलाने की मांग करने वाला अमेरिकी सैनिक सैन्य आरोपों का सामना कर रहा है भारी जलभराव के एक दिन बाद, दिल्ली ने केंद्र की मदद से 'विरासत के मुद्दों' से निपटने की योजना बनाई है चोरी नहीं होने देंगे': सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के दान पर सख्त जांच का आदेश दिया ली मेरिडियन होटल में सुसाइड, 37 साल के शख्स ने दी जान कानपुर के आरटीओ में रसीद से अधिक रकम लेने के आरोपों के बीच बाबू विपिन मिश्रा फिर काम पर दिखे आपको पतझड़ में वापस आने में आसानी के लिए सर्वोत्तम प्रारंभिक श्रम दिवस रसोई सौदे (2026) क्या हमें चौथी पार्टी ऑडिट की ज़रूरत? पीएम ने सार्वजनिक परियोजनाओं की गुणवत्ता पर सचिवों को आलोचना की सरकार ने बेटियों को दिया रक्षाबंधन गिफ्ट, फेलोशिप समेत किए 3 बड़े ऐलान विला ने पैलेस स्ट्राइकर माटेटा के लिए प्रस्ताव रखा एफबीआई ने धनी वामपंथी फंडर जेम्स 'फर्जी' कॉक्स की गिरफ्तारी के बाद उनके स्पेनिश अवकाश किराये पर छापा मारा भारत धर्मशाला नहीं है': अमित शाह ने भारत को जल्द ही 'घुसपैठिया-मुक्त' बनाने का संकल्प लिया चीनी शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई; बलरामपुर चीनी, बजाज हिंदुस्तान, अन्य में 3.5% तक की गिरावट: इसका कारण.com है स्टारबक्स ने 2026 फ़ॉल मेनू का अनावरण किया: नए मौसमी पेय के साथ कद्दू स्पाइस लट्टे की वापसी अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप टीम से इजराइल द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी छात्र को मुक्त कराने का आग्रह किया आस्था की अनोखी मिसाल, 19 बेटियों के साथ पिता ने उठाई कांवड़, PHOTOS अमेरिकी न्यायाधीश ने मतदान के लिए पंजीकरण हेतु नागरिकता के प्रमाण की आवश्यकता वाले ओहियो कानून को अवरुद्ध कर दिया दिल्ली में निर्माण कार्य के लिए उपचारित जल को अनिवार्य बनाने की योजना है जैसा कि ऑडिट ने सुरक्षा चूक का संकेत दिया है, दिल्ली प्रतिष्ठित सिग्नेचर ब्रिज की मरम्मत की योजना बना रही है ₹700 किलो बिकने वाली काली मिर्च कहीं नकली तो नहीं? ऐसे करें पहचान संगीता सिंह ने मुरादाबाद मंडलायुक्त का पद संभाला, आंजनेय कुमार को दिया गया स्थानांतरण नासा ने अलबामा में लूनारीसायकल चैलेंज फिनाले इवेंट के लिए मीडिया को आमंत्रित किया ट्रंप का कहना है कि किम जोंग उन के साथ 'बहुत अच्छे रिश्ते' ने उन्हें अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास से 'नाखुश' बना दिया है कूदने वाला DJ... इसका वीडियो देख भड़के लोग, बोले - इसे जेल में डालो ईरान के साथ तेल डील... भारत आधारित 4 कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध उनकी मृत्यु के तीन साल बाद, मेट मोहम्मद अल फ़ायद के पीछे चला गया। जहां तक ​​उनके समर्थकों की बात है - ठीक है, आप चीजों में जल्दबाजी नहीं कर सकते, क्या आप ऐसा कर सकते हैं? | मरीना हाइड इफको चौक की मुख्य सड़क में धंसाव, गुरुग्राम में नल पानी बंद राहुल गांधी की डिजिटल सेना हमले की मुद्रा में: 'कांग्रेस नेताओं ने पुणे कार्यक्रम पर पोस्ट क्यों नहीं डाले? अप एक 'बड़ा स्विंग' - मैकलरॉय सईद दोनों पक्षों की जांच के बीच सामर्थ्य संदेश पर ध्यान केंद्रित रखने पर जोर दे रहे हैं प्रश्नों में 72% गिरावट': मुंबई विधानसभा में विधायकों का प्रदर्शन जांच के दायरे में आया विशेषज्ञ गवाहों ने दावे को चुनौती दी कि लिंडसे क्लैंसी ने मनोविकृति का अनुभव किया ट्रम्प की आर्थिक धमकियों पर गार्जियन का दृष्टिकोण: धमकाने वाले अपना हाथ बढ़ा सकते हैं | संपादकीय मंदिर में झड़प कैमरे में कैद: बीजेपी विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी और... पुलिस ने शिकायत दर्ज की | न्यूज18 माइकल शीन की डॉक्यूमेंट्री 'टिप ऑफ द आइसबर्ग' में उजागर हुए जहरीले अपशिष्ट स्थल जीबी के डार्ट और जोन्स यूएस ओपन क्वालीफाइंग में आगे बढ़े सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व टेहलक़ा संपादक तृण तेजपाल को 3 हफ़्तों के भीतर समर्पण करने का आदेश दिया रक्षा मंत्री ने DRDO मिसाइल तकनीक को घरेलू उद्योग में हस्तांतरित करने पर हरी झंडी फहराई आईसीई द्वारा हिरासत में लिए गए यूएसएस लिंकन नाविक के पिता को हिरासत से रिहा कर दिया गया ओणम साध्या का निर्माण: 20 वर्षों से प्रामाणिक केरलम स्वाद परोसना विशेषज्ञों का कहना है कि नए अमेरिकी प्रतिबंध ईरान पर ट्रंप की हताशा का संकेत देते हैं ट्रम्प पर महाभियोग चलाने की मांग करने वाला अमेरिकी सैनिक सैन्य आरोपों का सामना कर रहा है भारी जलभराव के एक दिन बाद, दिल्ली ने केंद्र की मदद से 'विरासत के मुद्दों' से निपटने की योजना बनाई है चोरी नहीं होने देंगे': सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के दान पर सख्त जांच का आदेश दिया ली मेरिडियन होटल में सुसाइड, 37 साल के शख्स ने दी जान कानपुर के आरटीओ में रसीद से अधिक रकम लेने के आरोपों के बीच बाबू विपिन मिश्रा फिर काम पर दिखे आपको पतझड़ में वापस आने में आसानी के लिए सर्वोत्तम प्रारंभिक श्रम दिवस रसोई सौदे (2026)