Tuesday, 08 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

हर जगह विरोध के बाद हुई थी इंदिरा गांधी और फ़िरोज़ की शादी

Ajay Tiwari
08 September 2026 0 48
हर जगह विरोध के बाद हुई थी इंदिरा गांधी और फ़िरोज़ की शादी

इमेज स्रोत, Getty Images

(नोट: ये आर्टिकल पहली बार 26 मार्च, 2025 को प्रकाशित हुआ था. फ़िरोज़ गांधी की 8 सितंबर को पुण्यतिथि है.)

जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि फ़िरोज़ उनकी बेटी इंदिरा के लायक वर नहीं हैं. फ़िरोज़ न तो हिंदू थे और न ही कश्मीरी, लेकिन इससे नेहरू को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता था क्योंकि उनकी खुद की बहनों विजयलक्ष्मी और कृष्णा के पति कश्मीरी नहीं थे.

नेहरू ने बहनों के विवाह का बिल्कुल विरोध नहीं किया था लेकिन दोनों बहनों के पति ऑक्सफ़र्ड के पढ़े हुए थे और सभ्रांत, समृद्ध परिवार से आते थे. रंजीत पंडित बैरिस्टर भी थे और संस्कृत के बहुत बड़े अध्येता भी.

दूसरी तरफ़ फ़िरोज़ गांधी बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि से आते थे. उनके पास न तो विश्वविद्यालय डिग्री थी और न ही कोई नौकरी और न ही नियमित आय का कोई ज़रिया.

कैथरीन फ़्रैंक इंदिरा गांधी की जीवनी 'इंदिरा, द लाइफ़ ऑफ़ इंदिरा नेहरू गाँधी' में लिखती हैं, "फ़िरोज़ ज़ोर-ज़ोर से बोलने वाले, गालियाँ देने वाले मुँहफट शख़्स थे. उसके ठीक विपरीत नेहरू बहुत सभ्य सुसंस्कृत और नाप-तोलकर बोलने वाले व्यक्ति थे."

कैथरीन ने लिखा, "दूसरे पिताओं की तरह नेहरू भी अपनी बेटी को खोना नहीं चाहते थे. इंदिरा के ख़राब स्वास्थ्य का मुद्दा भी था. उनकी पत्नी कमला नेहरू भी अपनी मृत्यु-शैया पर इंदिरा और फ़िरोज़ की शादी के बारे में अपना गहरा संदेह व्यक्त कर चुकी थीं. कमला की नज़र में फ़िरोज़ अस्थिर और भरोसेमंद शख़्स नहीं थे."

इमेज स्रोत, Keystone/Hulton Archive/Getty Images)

जब इंदिरा ने फ़िरोज़ से शादी करने की मंशा अपनी बुआ कृष्णा से बताई तो उन्होंने उन्हें थोड़ा इंतज़ार करने और कुछ और लड़कों से मिल लेने की सलाह दी.

कृष्णा हठीसिंग अपनी किताब 'वी नेहरूज़' में लिखती हैं, "इस पर इंदिरा तुनक कर बोलीं, 'क्यों ? आपने तो दस दिन के अंदर राजा भाई से शादी करने का फ़ैसला कर लिया था. मैं तो फ़िरोज़ को बरसों से जानती हूँ. मैं और इंतज़ार क्यों करूँ और दूसरे लड़कों से क्यों मिलूँ ?''

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

जब इंदिरा ने अपनी दूसरी बुआ विजयलक्ष्मी से इस बारे में बात की तो उनका रवैया भी उनके पक्ष में नहीं था.

पुपुल जयकर इंदिरा की जीवनी में लिखती हैं, "नान (विजयलक्ष्मी) ने बिल्कुल मुँहफट अंदाज़ में उनको सलाह दी तुम फ़िरोज़ से प्रेम संबंध बनाओ लेकिन शादी करने के बारे में मत सोचो. इंदिरा ने इस सलाह का बहुत बुरा माना. उन्हें ये अपना और फ़िरोज़ के अपमान जैसा लगा."

अभी नेहरू परिवार के अंदर ये बात चल ही रही थी कि इलाहाबाद के अख़बार 'द लीडर' ने अपने पहले पन्ने पर हेडलाइन लगाई, 'मिस इंदिरा नेहरूज़ इंगेजमेंट.' जब लीडर ने ये ख़बर ब्रेक की तो नेहरू कलकत्ता में थे. वापस आकर उन्होंने एक बयान जारी किया जिसे 'बॉम्बे क्रोनिकल' और दूसरे अख़बारों ने छापा.

नेहरू ने कहा, "मैं इंदिरा और फ़िरोज़ की शादी के बारे में छपी ख़बरों की पुष्टि करता हूँ. मेरा मानना रहा है कि शादी के बारे में माता-पिता सिर्फ़ सलाह भर दे सकते हैं लेकिन अंतिम फ़ैसला लड़का-लड़की को ही करना होता है. जब मुझे इंदिरा और फ़िरोज़ के इस फ़ैसले के बारे में पता चला तो मैंने इसे तहेदिल से स्वीकार किया. महात्मा गांधी ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद दे दिया है. फ़िरोज़ गांधी एक युवा पारसी हैं जो हमारे परिवार के बरसों से दोस्त और साथी रहे हैं."

इमेज स्रोत, Universal History Archive/ Universal Images Group via Getty Images)

महात्मा गांधी ने भी अपने अख़बार 'हरिजन' में लेख लिखकर इस विवाह को अपना समर्थन दे दिया. लेकिन गांधी के समर्थन के वावजूद इस शादी के प्रति लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ.

कुछ लोगों को लग रहा था कि इस विवाह से भारत की सदियों पुरानी पंरपरा को चोट पहुंच रही है. एक तो ये माता-पिता का तय किया विवाह नहीं था और दूसरे ये दोनों अपने धर्म से बाहर शादी कर रहे थे.

इलाहाबाद के आनंद भवन में विरोध स्वरूप भेजे जाने वाले तारों की झड़ी लगी थी. कुछ बधाई के टेलीग्राम भी आए. प्रेस में हर जगह इस शादी पर बहस हुई.

बहुत सालों बाद इंदिरा गांधी ने अर्नोल्ड मिकालिस को दिए इंटरव्यू में याद किया, "लगता था, पूरा भारत हमारी शादी के ख़िलाफ़ था."

पंडितों से सलाह मशविरे के बाद शादी के लिए 26 मार्च का दिन चुना गया. वो एक शुभ दिन था क्योंकि उस दिन रामनवमी थी.

कृष्णा हठीसिंग लिखती हैं, "ठीक नौ बजे दुल्हन अपने कमरे से बाहर निकली. उसने अपने पिता के हाथ के चरखे से जेल में काते गए सूत की गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी. उसके बॉर्डर पर रुपहले रंग की कढ़ाई की गई थी. इंदिरा ने ताज़ा फूलों का हार और काँच की चूड़ियाँ पहन रखी थीं. इंदिरा इतनी सुंदर पहले कभी नहीं लगी थीं. उनका चेहरा ऐसा लग रहा था मानो ग्रीक सिक्के पर बनी सुंदर आकृति."

फ़िरोज़ ने परंपरागत खादी की सफ़ेद शेरवानी और चूड़ीदार पाजामा पहन रखा था.

इमेज स्रोत, Keystone/Hulton Archive/Getty Images

ये समारोह आनंद भवन के बाहर बगीचे में एक मंडप के नीचे हो रहा था. इंदिरा और फ़िरोज़ एक चबूतरे पर अग्नि के सामने बैठे हुए थे. नेहरू के बग़ल में एक आसन था जो उनकी दिवंगत पत्नी कमला नेहरू की याद में खाली रखा गया था.

आमंत्रित व्यक्ति बरामदे में कुर्सियों और क़लीनों पर बैठे हुए थे. आनंद भवन के बाहर हज़ारों ग़ैर आमंत्रित लोगों का हुजूम इस दृश्य को देख रहा था.

इस भीड़ में अमेरिकी फ़ैशन पत्रिका के फ़ोटोग्राफ़र नॉरवन हेन भी थे. वो उस ज़माने में स्थानीय ईविंग क्रिश्चयन कालेज में पढ़ा रहे थे, वो अपने 8 एमएम के मूवी कैमरे से इस दृश्य को फ़िल्माने की कोशिश कर रहे थे.

कैथरीन फ़्रैंक लिखती हैं, "इंदिरा और फ़िरोज़ का विवाह न तो परंपरागत था और न ही क़ानूनी. उस ज़माने के ब्रिटिश क़ानून के अनुसार दो अलग-अलग धर्मों के लोग तभी शादी कर सकते थे जब वो अपने धर्म का परित्याग कर दें. सात साल पहले इंदिरा के चचेरे भाई बीके नेहरू ने भी लगभग इसी अंदाज़ में एक हंगेरियन यहूदी लड़की फ़ोरी से शादी की थी."

बीके नेहरू की शादी के समय भी महात्मा गांधी की सलाह ली गई थी. उनकी सलाह पर ही दोनों की शादी हिंदू राति से की गई थी लेकिन उस शादी को न तो हिंदू कानून से मान्यता मिली थी और न ही ब्रिटिश कानून से.

सालों बाद जब इंदिरा की एक और जीवनीकार उमा वासुदेव ने इस बारे में इंदिरा गांधी से प्रश्न किया तो उनका जवाब था, 'मुझे इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि ये शादी क़ानूनी थी या ग़ैर-क़ानूनी.'

इमेज स्रोत, Getty Images

पूरा विवाह समारोह दो घंटे तक चला. इस दौरान पंडित लगातार चाँदी के चम्मच से अग्नि में देसी घी डालता रहा. पहले इंदिरा बरामदे में जवाहरलाल नेहरू के बग़ल में बैठीं. फिर वो दूसरी तरफ़ जा कर फ़िरोज़ गांधी की बग़ल में बैठ गईं.

फ़िरोज़ ने इंदिरा को कुछ कपड़े उपहार में दिए. इंदिरा ने फ़िरोज़ को अपने हाथों से कुछ खिलाया.

इंदिरा की भतीजी नयनतारा सहगल अपनी किताब 'प्रिज़न एंड चॉकलेट केक' में लिखती हैं, "इसके बाद उन दोनों की कलाइयाँ फूलों से बाँध दी गई. पंडित ने घी डालकर ज्वाला को और तेज़ कर दिया. इसके बाद इंदिरा और फ़िरोज़ ने खड़े होकर आग के चारों तरफ़ सात फेरे लेकर सप्तपदि की रस्म पूरी की. इसके बाद वहाँ मौजूद लोगों ने उनके ऊपर फूलों की पंखड़ियों की वर्षा की."

बर्टिल फ़ॉक फ़िरोज़ गांधी की जीवनी 'फ़िरोज़ द फॉरगॉटेन गांधी' में लिखते हैं, "जब फ़िरोज़ अपने शादी के कपड़े पहन रहे थे रत्तीमाई गांधी ने उनसे ख़ास तौर से कहा कि वो अपनी शेरवानी के नीचे पारसी पवित्र धागा धारण करें. उस दिन फ़िरोज़ इंदिरा से भी गोरे लग रहे थे.

समारोह में पारसी समुदाय के बहुत से लोग शामिल हुए थे. उनमें वो लोग भी शामिल थे जो आनंद भवन के बाहर प्रदर्शन करके इस शादी का विरोध करना चाहते थे. लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने रत्तीमाई गांधी से अनुरोध किया था कि वो उन्हें ऐसा न करने के लिए मना लें."

इस शादी में शामिल होने वालों में नेशनल हेरल्ड के संपादक रामाराव भी थे. वो हाथ में पेंसिल और नोटबुक लेकर इस शादी में शामिल हुए ताकि वो अपने अख़बार में इसकी रिपोर्टिंग भी कर सकें.

इमेज स्रोत, Photo by Central Press/Getty Images

शाम को आनंद भवन के गार्डन में दिए गए भोज में रोटी और हरी सब्ज़ियों का साधारण खाना रखा गया था. इस शादी में शामिल होने वालों में सरोजिनी नायडू, उनकी बेटी पद्मजा नायडू और मशहूर वैज्ञानिक मैरी क्यूरी के बेटी ईव क्यूरी भी थीं.

पुपुल जयकर लिखती हैं, "आम तौर से भारतीय शादियों में अपने घर से विदा होते समय लड़कियाँ रोती हैं. लेकिन इंदिरा गाँधी बिल्कुल नहीं रो रही थीं. जवाहरलाल नेहरू की आँखें ज़रूर नम थीं. कई महत्वपूर्ण व्यक्ति इस शादी में नहीं आ पाए थे. महात्मा गांधी भी इस शादी में नहीं आ पाए थे क्योंकि वो 26 मार्च को ब्रिटेन से आए सर स्टैफ़र्ड क्रिप्स से मिलने दिल्ली रवाना हो चुके थे. शादी के दिन क्रिप्स वहाँ मौजूद नहीं थे लेकिन शादी के बाद वो नवदंपत्ति को बधाई देने ख़ास तौर से इलाहाबाद पहुंचे थे."

कांग्रेस अध्यक्ष मौलाना आज़ाद भी शादी में नहीं पहुंच सके थे क्योंकि उनकी ट्रेन लेट हो गई थी लेकिन शाम को दिए गए भोज में वो ज़रूर शामिल हुए थे.

इंदिरा की शादी के दिन भी राजनीतिक गतिविधियाँ रोकी नहीं गई थीं. भोज से तुरंत पहले आनंद भवन के ड्राइंग रूम में क्रिप्स मिशन पर अपना रुख़ तय करने के लिए कांग्रेस के चोटी के नेतृत्व की बैठक हुई थी.

दो दिन बाद जवाहरलाल नेहरू सहित कांग्रेस के सभी चोटी के नेता डाक्टर राजेंद्र प्रसाद, आचार्य कृपलानी, भुला भाई देसाई और सैयद महमूद इलाहाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुए.

शादी के तुरंत बाद इंदिरा और फ़िरोज़ 5 फ़ोर्ट रोड में किराए के एक मकान में शिफ़्ट हो गए थे. उस समय फ़िरोज़ के पास कोई नौकरी नहीं थी लेकिन वो अख़बारों में लेख लिखकर कुछ पैसे कमा लेते थे.

वो कुछ बीमा पॉलिसियाँ भी बेचते थे जिससे उन्हें कुछ अतिरिक्त आय हो जाती थी. विवाह के दो दिन बाद फ़िरोज़ की माँ रत्तीमाई गांधी ने जॉर्ज टाउन के अपने निवास पर एक हाई-टी का आयोजन किया था जिसमें इलाहाबाद के सभ्रांत लोग शामिल हुए थे.

दो महीने बाद इंदिरा और फ़िरोज़ अपने हनीमून के लिए कश्मीर रवाना हुए.

वहाँ से इंदिरा ने नेहरू को तार भेजा.

'काश, हम आपको यहाँ की ठंडी हवा भेज सकते!'

नेहरू का तुरंत जवाब आया,

'शुक्रिया, लेकिन तुम्हारे पास वहाँ आम नहीं हैं !'

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
सपा ने छात्र सभा के लिए नीला ड्रेस‑कोड अपनाया, अखिलेश यादव ने बदला परिधान थावे मंदिर से पूजा कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर; एक की मौत, 4 घायल 100 साल पुरानी निशात कोठी विवाद: 29 वर्ष बाद एएमयू के पक्ष में आया फैसला, कब्जेदारों को खाली करने का आदेश बाढ़ में डूबे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु, घर से बाहर निकलते समय हुआ हादसा दिल्ली में 11 सितंबर को बैंक बंद नहीं रहेंगे: RBI का आदेश किराये के लालच में बनाई थी चार मंजिल, काफी पुरानी थी इमारत; पुलिस की एफआईआर में बड़ा खुलासा कमाई कम फिर भी मम्मियों के पास हमेशा कैसे होते हैं पैसे? जानिए उनके 5 सीक्रेट ट्रिक्स बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार; एक महिला समेत 3 की मौत हर जगह विरोध के बाद हुई थी इंदिरा गांधी और फ़िरोज़ की शादी कॉपर को नई 'नयी सोना' कहा जा रहा, कीमतें रिकॉर्ड हाई पर RBI के आंकड़ों से पता चला: बचत बढ़ी, लेकिन कर्ज की दर तेज़ त्योहारों में आलू से बंपर कमाई का मौका: किसान अब करें तैयारी बिहार में बाढ़ का कहर: गंगा-पुनपुन समेत कई नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर, स्थिति भयावह; कहां-क्या हाल है? वडोदरा में पीएम मोदी का Gen-Z से विस्तृत संवाद; फ्रेट कॉरिडोर पर 7-8 साल के विलंब की बात उठी अपनी शराबखोरी कबूल करने वाला मुग़ल बादशाह, जिसकी सत्ता की बागडोर नूरजहाँ ने संभाली सामान्य सी लगने वाली खांसी थी दिल की जानलेवा बीमारी, बच्ची को नहीं बचा पाए डॉक्टर; जानिए पूरा मामला 20 साल का सफर और 11 देशों का दम: क्या दिल्ली में हो रहा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बदल देगा वैश्विक व्यापार का खाका? बेरारा बिहार एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में छात्र संवाद सत्र में हंगामा, PG छात्रों ने जबरन फेल करने का आरोप लगाया केएल राहुल का DC से अलविदा नहीं, सह-मालिक के पोस्ट पर बैटर ने दिया स्पष्ट जवाब दिवाली एवं छठ के दौरान यूपी‑बिहार यात्रा महंगी: ट्रेन भरी, हवाई किराया दोगुना सड़क पर पेशाब करने पर टोकना पड़ा भारी, ईंट-पत्थरों से कूचकर कारोबारी की हत्या, सीसीटीवी में कैद वारदात UN के "Correct the Map" प्रस्ताव पर भारत ने दी चेतावनी, अफ्रीका के नक्शे में बदलाव की मांग 30 साल की बहू, CCTV से नजर... चौंका देगी कारोबारी हत्याकांड की कहानी बाढ़ राहत व्यवस्था की खुली पोल, सेवानिवृत्त शिक्षकों को बना दिया आश्रय स्थल-सामुदायिक किचन का प्रभारी एयर इंडिया 25 अक्टूबर से गया‑दिल्ली रूट पर दो दैनिक उड़ानें शुरू करेगा ₹21,000 तक के वेतन पर स्टेट्यूटरी बोनस: 20% तक का लाभ 343000 शेयर कर्मचारियों को गिफ्ट करेंगे सिम्फनी के मालिक, अब AC भी बनाएगी कंपनी गैंगवॉर, गाली, इंटीमेसी ही नहीं...टूटे दिल की कहानी भी कहती है ‘मिर्जापुर ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’: 93वीं जयंती पर रिलीज हुआ आशा भोसले का आखिरी गाना, किस फिल्म में सुनाई देगा? बुलंदशहर में शादी में दूल्हे ने 6 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग, हेमिरपुर में HDFC बैंक के सामने सड़कों पर गोलीबारी मारुति बलेनो फेसलिफ्ट बनाम टाटा पंच: फीचर, सेफ्टी और पावर में कौन सी है बेस्ट? बुलंदशहर में शादी के दौरान दूल्हे ने 6 सेकंड में 17 गोलियाँ दागी, ताबड़तोड़ फायरिंग क्या OPS का बढ़ेगा दायरा? किन कर्मचारियों के लिए हो रही पुरानी पेंशन की मांग मार्केट में गिरावट के बीच इस शेयर ने मारी तेज छलांग, दनादन लग रहा अपर सर्किट एक साथ उठीं छह अर्थियां, चीख-पुकार से गूंज उठा अल्लापुर चमारी गांव, बागपत हादसे में गई थी जान शेयर बाजार में आज दहाड़ रहे हैं डिफेंस कंपनियों के स्टॉक, 1.10 लाख करोड़ रुपये अप्रवूल का असर नेतन्याहू चुनाव जीत रहे या हार रहे? इजरायल इलेक्शन पर सर्वे क्या कहते हैं बिगुसराय में बाढ़ की तबाही, महापौर ने 200 परिवारों को तिरपाल बाँटे आमेर में टूरिस्ट गाइड की हत्या पर बवाल, बाजार बंद, दो आरोपी हिरासत में गया‑गोमो रेल सेक्शन पर RPF ने खोज अभियान चलाया, युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार सपा ने छात्र सभा के लिए नीला ड्रेस‑कोड अपनाया, अखिलेश यादव ने बदला परिधान थावे मंदिर से पूजा कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर; एक की मौत, 4 घायल 100 साल पुरानी निशात कोठी विवाद: 29 वर्ष बाद एएमयू के पक्ष में आया फैसला, कब्जेदारों को खाली करने का आदेश बाढ़ में डूबे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु, घर से बाहर निकलते समय हुआ हादसा दिल्ली में 11 सितंबर को बैंक बंद नहीं रहेंगे: RBI का आदेश किराये के लालच में बनाई थी चार मंजिल, काफी पुरानी थी इमारत; पुलिस की एफआईआर में बड़ा खुलासा कमाई कम फिर भी मम्मियों के पास हमेशा कैसे होते हैं पैसे? जानिए उनके 5 सीक्रेट ट्रिक्स बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार; एक महिला समेत 3 की मौत हर जगह विरोध के बाद हुई थी इंदिरा गांधी और फ़िरोज़ की शादी कॉपर को नई 'नयी सोना' कहा जा रहा, कीमतें रिकॉर्ड हाई पर RBI के आंकड़ों से पता चला: बचत बढ़ी, लेकिन कर्ज की दर तेज़ त्योहारों में आलू से बंपर कमाई का मौका: किसान अब करें तैयारी बिहार में बाढ़ का कहर: गंगा-पुनपुन समेत कई नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर, स्थिति भयावह; कहां-क्या हाल है? वडोदरा में पीएम मोदी का Gen-Z से विस्तृत संवाद; फ्रेट कॉरिडोर पर 7-8 साल के विलंब की बात उठी अपनी शराबखोरी कबूल करने वाला मुग़ल बादशाह, जिसकी सत्ता की बागडोर नूरजहाँ ने संभाली सामान्य सी लगने वाली खांसी थी दिल की जानलेवा बीमारी, बच्ची को नहीं बचा पाए डॉक्टर; जानिए पूरा मामला 20 साल का सफर और 11 देशों का दम: क्या दिल्ली में हो रहा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बदल देगा वैश्विक व्यापार का खाका? बेरारा बिहार एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में छात्र संवाद सत्र में हंगामा, PG छात्रों ने जबरन फेल करने का आरोप लगाया केएल राहुल का DC से अलविदा नहीं, सह-मालिक के पोस्ट पर बैटर ने दिया स्पष्ट जवाब दिवाली एवं छठ के दौरान यूपी‑बिहार यात्रा महंगी: ट्रेन भरी, हवाई किराया दोगुना सड़क पर पेशाब करने पर टोकना पड़ा भारी, ईंट-पत्थरों से कूचकर कारोबारी की हत्या, सीसीटीवी में कैद वारदात UN के "Correct the Map" प्रस्ताव पर भारत ने दी चेतावनी, अफ्रीका के नक्शे में बदलाव की मांग 30 साल की बहू, CCTV से नजर... चौंका देगी कारोबारी हत्याकांड की कहानी बाढ़ राहत व्यवस्था की खुली पोल, सेवानिवृत्त शिक्षकों को बना दिया आश्रय स्थल-सामुदायिक किचन का प्रभारी एयर इंडिया 25 अक्टूबर से गया‑दिल्ली रूट पर दो दैनिक उड़ानें शुरू करेगा ₹21,000 तक के वेतन पर स्टेट्यूटरी बोनस: 20% तक का लाभ 343000 शेयर कर्मचारियों को गिफ्ट करेंगे सिम्फनी के मालिक, अब AC भी बनाएगी कंपनी गैंगवॉर, गाली, इंटीमेसी ही नहीं...टूटे दिल की कहानी भी कहती है ‘मिर्जापुर ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’: 93वीं जयंती पर रिलीज हुआ आशा भोसले का आखिरी गाना, किस फिल्म में सुनाई देगा? बुलंदशहर में शादी में दूल्हे ने 6 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग, हेमिरपुर में HDFC बैंक के सामने सड़कों पर गोलीबारी मारुति बलेनो फेसलिफ्ट बनाम टाटा पंच: फीचर, सेफ्टी और पावर में कौन सी है बेस्ट? बुलंदशहर में शादी के दौरान दूल्हे ने 6 सेकंड में 17 गोलियाँ दागी, ताबड़तोड़ फायरिंग क्या OPS का बढ़ेगा दायरा? किन कर्मचारियों के लिए हो रही पुरानी पेंशन की मांग मार्केट में गिरावट के बीच इस शेयर ने मारी तेज छलांग, दनादन लग रहा अपर सर्किट एक साथ उठीं छह अर्थियां, चीख-पुकार से गूंज उठा अल्लापुर चमारी गांव, बागपत हादसे में गई थी जान शेयर बाजार में आज दहाड़ रहे हैं डिफेंस कंपनियों के स्टॉक, 1.10 लाख करोड़ रुपये अप्रवूल का असर नेतन्याहू चुनाव जीत रहे या हार रहे? इजरायल इलेक्शन पर सर्वे क्या कहते हैं बिगुसराय में बाढ़ की तबाही, महापौर ने 200 परिवारों को तिरपाल बाँटे आमेर में टूरिस्ट गाइड की हत्या पर बवाल, बाजार बंद, दो आरोपी हिरासत में गया‑गोमो रेल सेक्शन पर RPF ने खोज अभियान चलाया, युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार