Sunday, 20 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

हामिद अंसारी ने हिंदू दक्षिणपंथ को लेकर क्या हवाला दिया जिस पर बोले योगी और ओवैसी

Ajay Tiwari
20 September 2026 0 34
हामिद अंसारी ने हिंदू दक्षिणपंथ को लेकर क्या हवाला दिया जिस पर बोले योगी और ओवैसी

इमेज स्रोत, Mateusz Wlodarczyk/NurPhoto via Getty Images

सांप्रदायिकता को लेकर भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक बयान को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई बीजेपी नेताओं ने हिंदू धर्म का 'अपमान' बताया है.

रविवार को नोएडा में हुए एक कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा, "भारत के उपराष्ट्रपति के तौर पर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके श्रीमान हामिद अंसारी ने कल एक बयान दिया. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बयान था."

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन, मुख़्तार अब्बास नक़वी समेत कई नेताओं और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कई लोगों ने हामिद अंसारी के बयान की आलोचना की है.

पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी ने शुक्रवार को दिल्ली में एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर के दौरान एजी नूरानी की एक किताब 'द आरएसएसः अ मेनेस टू इंडिया' का ज़िक्र करते हुए उसके कुछ अंशों को पढ़ा था.

एजी नूरानी संविधान विशेषज्ञ और जाने-माने क़ानूनविद थे. 93 साल की उम्र में साल 2024 में उनकी मृत्यु हो गई थी और उन्होंने भारत के विभाजन, कश्मीर, मानवाधिकार, चीन के साथ युद्ध और दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता समेत कई मुद्दों पर किताबें लिखी थीं.

हामिद अंसारी ने मेमोरियल लेक्चर के दौरान एजी नूरानी के कामों पर व्याख्यान दिया और उनकी किताब का एक उद्धरण दिया जिसमें 'हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता' के ख़तरे को लेकर जवाहरलाल नेहरू की चेतावनी का ज़िक्र किया गया था.

इमेज स्रोत, ANI

हामिद अंसारी के बयान को लेकर बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि 'ये बयान भारत की छवि को ख़राब करने की कोशिशों के एजेंडे का हिस्सा है.'

उन्होंने कहा, "कल मैं भारत में एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर रहे एक व्यक्ति का बयान देख रहा था. कुछ लोगों की प्रवृत्ति होती है कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखने में नाकाम रहते हैं. उस गरिमा के विपरीत व्यवहार करना उनकी ज़िंदगी का हिस्सा बन गया है. भारत के उपराष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल पूरा कर चुके श्रीमान हामिद अंसारी ने कल एक बयान दिया. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बयान था."

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

"उनके बयान वास्तव में डराने वाले थे. ये बयान भारत, भारतीय संस्कृति और भारतीय परंपरा के ख़िलाफ़ थे. ये बयान भारत की छवि को दुनिया भर में ख़राब करने की कुछ कोशिशों के एजेंडे का हिस्सा हैं, जिन्हें भारत विरोधी ताक़तें लगातार आगे बढ़ा रही हैं."

सीएम योगी ने कहा, "उन्होंने भारत की सनातन परंपरा की पूरी तरह आलोचना करते हुए बयान दिए, भारत की हिंदू परंपरा का अपमान किया और इसे आतंकवाद से जोड़ने की भी कुछ कोशिशें की गईं."

साथ ही उन्होंने कहा, "भारत और भारत का संविधान यह अपेक्षा करता है कि महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति हमेशा उस पद की गरिमा के अनुरूप आचरण करे. उनकी निजी राय अलग हो सकती है. लेकिन जब बात भारत की हो, तो भारतीय संविधान की पवित्रता का पालन करते हुए भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका योगदान सर्वोच्च होना चाहिए."

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हामिद अंसारी के बयान को 'अनुपयुक्त और अस्वीकार्य' बताया.

समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा, "हिंदू समाज सबको अपनाने, सबको सम्मान देने और सबके साथ समरस होकर काम करने का काम करता है. इस तरह के बयानों से ज़रूर वैमनस्यता फैलती है और नफ़रत का भाव आता है. लेकिन देश के उपराष्ट्रपति रहे हामिद अंसारी जी कभी न कभी इस तरह के बयान देते रहे हैं जो अनुचित है. इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा."

बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने हामिद अंसारी से माफ़ी मांगने की मांग की है.

उन्होंने कहा, "हामिद अंसारी का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ और वह आगे चलकर भारत के उपराष्ट्रपति बने. उनकी हालिया टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है और मेरे विचार से इससे मुस्लिम समुदाय के कई लोग आहत हुए हैं."

"भारत 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के विज़न के तहत आगे बढ़ रहा है. मुसलमान शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रगति कर रहे हैं. हम शांतिपूर्ण और दंगा-मुक्त माहौल में रह रहे हैं. मेरा मानना है कि हामिद अंसारी को अपनी टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए."

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने पूर्व उपराष्ट्रपति के बयान की आलोचना की और कहा है, "आज वह वह बहुसंख्यक हिंदू समाज में कमियां निकालते हैं. यही वह समाज है, जिसने उनका सम्मान किया और उन्हें स्वीकार किया."

इमेज स्रोत, ANI

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आलोचनाओं का सामना कर रहे हामिद अंसारी का बचाव किया है.

रविवार को उन्होंने लखनऊ में एएनआई से कहा, "वह एक बेहद प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं, जिसने देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. हामिद अंसारी ने भारतीय विदेश सेवा में रहते हुए देश की अच्छी सेवा की."

"वह एक विद्वान हैं. आप उनसे असहमत हो सकते हैं, लेकिन अगर कोई उनकी विद्वता पर सवाल उठाते हुए यह कहे कि उन्हें देश से प्यार नहीं है, तो मैं इस बात पर बिल्कुल विश्वास नहीं करता."

एआईएमआईएम के महाराष्ट्र के नेता वारिस पठान ने कहा, "वह पूर्व उपराष्ट्रपति रहे हैं. आप देख सकते हैं कि क्या हो रहा है. बीजेपी ने 'ऑपरेशन मुस्लिम' और 'ऑपरेशन मस्जिद' शुरू कर दिया है. मुसलमानों को हर तरह से निशाना बनाया जा रहा है. हमारी मस्जिदों को डिमोलिश कर दिया जाता है और हाई कोर्ट जाने का टाइम नहीं देते हैं. हर जगह नोटिस दे देकर हमारी मस्जिदों, मदरसों को निशाना बनाया जाता है. सब तरफ़ पाबंदी लगाई जा रही है."

वारिस पठान ने आरोप लगाया, "बीजेपी सरकार ने मुसलमानों के ख़िलाफ़ एक जंग सी छेड़ दी है. देख लीजिए वो देश को किस ओर ले जा रहे हैं. और बात करते हैं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की. इस तरह से विश्वास हासिल होता है?"

उधर, ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजे़शन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने हामिद अंसारी के बयान की निंदा की है.

उन्होंने कहा, "मुसलमानों के हवाले से हामिद अंसारी ने जो बयान दिया है उसकी मैं पुरज़ोर मज़म्मत (निंदा) करता हूं. हामिद अंसारी अब मुसलमानों के नाम पर राजनीति में उतरना चाहते हैं, लेकिन जब वह बड़े पदों पर थे, तब उन्हें मुसलमान याद नहीं आए."

"आज जब मुसलमान उनके बारे में नहीं पूछ रहे हैं, तो उन्हें लगता है कि उन्हें मुसलमानों के नाम का इस्तेमाल करके राजनीति करनी चाहिए. लेकिन मुसलमान समझदार हैं. वे इस तरह के बयानों और उनकी मंशा को समझते हैं. मुझे लगता है कि इस तरह की बयानबाज़ी के ज़रिए देश का माहौल ख़राब करने की यह कोई बड़ी साज़िश या योजना लगती है."

इमेज स्रोत, ANI

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 18 सितंबर को नई दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर में व्याख्यान दिया था.

उन्होंने एजी नूरानी के कार्यों का ज़िक्र करते हुए कहा था, "एक किताब-'द आरएसएस: ए मेनेस टू इंडिया' 2019 में प्रकाशित हुई थी. नूरानी ने किताब के परिचय की पहली पंक्ति में जो शेर लिखा था, वह आज भारत में मुस्लिम भावना के बारे में उनके वर्णन को सही तौर पर समेटता है."

"सरज़मीन-ए-हिंद पर अक़वाम-ए-आलम के, फ़िराक़

क़ाफ़िले आते रहे और हिंदुस्तान बनता गया

जब गुलिस्तां को लहू की ज़रूरत पड़ी, सबसे पहले हमारी ही गर्दन कटी

फिर भी कहते हैं हमसे ये अहल-ए-चमन, ये चमन है हमारा, तुम्हारा नहीं"

हामिद अंसारी ने आगे कहा, "इस किताब के परिचय में उन्होंने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की एक बैठक में जवाहरलाल नेहरू की कही बात का ज़िक्र किया था. इस बात को तत्कालीन विदेश सचिव गुंडेविया ने भविष्य के लिए दर्ज किया था. मैं उन शब्दों को उद्धृत करता हूं: 'भारत के लिए ख़तरा, ध्यान रहे, कम्युनिज़्म नहीं है, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है'."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
चीन के सैन्य तैनाती के नियम बदलने को क्यों युद्ध की तैयारी से जोड़ा जा रहा है इमरान खान की सेहत पर बढ़ती चिंता, जेल में किया गया मेडिकल चेक‑अप; बहन अलीमा को भी जेल भेजा गया हरियाणा में दर्दनाक हादसा: गणेश विसर्जन से लौट रहे दो युवकों की पिकअप की चपेट में आने से मौत, एक घायल बेटी की मौत के दो साल बाद इकलौते बेटे की भी मृत्यु, माँ ने सरयू में आत्महत्या की त्रासदी सलमान खान ने कटरीना का बचाव किया, विक्की कौशल पर बढ़ा ट्रोल बूम नीम करौली बाबा की बेटी ने 'हनुमान अंश' 15 बार देखी, निर्माता रागिनी सोना ने बताया प्रतिक्रिया दो लाख की लोकेशन धोखाधड़ी, पाँच को गिरफ्तार, व्यापारी से 4.31 लाख की लूट स्मृति ईरानी ने सलमान खान को दिखाया आईना, वीडियो पर ट्रोलर्स ने की प्रतिक्रिया चीन पर तीखा रुख अपनाने वाले ट्रंप ने बदला स्वर, शी जिनपिंग अब करीबी दोस्त नशा तस्करों से कथित सांठगांठ में थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन होगा वापस, पढ़ें दैनिक राशिफल मुंह से आग निकालते हुए कलाकार को गंभीर जलन, गणेश महोत्सव में शिव तांडव के दौरान केमिकल शैंपू को कहें अलविदा, घर पर रीठा‑आंवला से बनाएं 100% नेचुरल शैंपू सिम बंद होने पर बैंक खाते से 11 लाख की अनधिकृत निकासी, ठगों ने अपनाया नया ठगी तरीका शादी के 6 साल बाद नीति टेलर ने तलाक की अफवाह को खारिज किया, कहा रिश्ते में सब ठीक परिवर्तिनी एकादशी 2026: सही तिथि और मुहूर्त कानपुर में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान भारी जाम, एंबुलेंस फंसी और वाहन रेंगते रहे मक्के की आड़ में 55 किलो 'मेथ' की तस्करी! यहां से गिरफ्तारी के बाद खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के राज ओवैसी ने कानपुर में स्पष्ट किया: भाजपा सरकार नहीं बनेगी, किसी भी पार्टी से गठबंधन के लिए तैयार ग्रेनाइट की स्लैब लगवाने से पहले जानें 6 मुख्य कमियां तमन्ना भाटिया और शरवरी वाघ की नई फ़िल्मों में छठ पूजा को मिला बड़ा मंच बिग बॉस 20 में रोहिद खान का सफर समाप्त, नियम तोड़ने का आरोप लगने पर बाहर कोम्बुचा आपकी सेहत के लिए कैसी ड्रिंक है, किस तरह बनाई जाती है समय रैना और मेधा शंकर की शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी, इंस्टाग्राम पर मज़ाकिया जवाब बसपा में राजनीतिक भविष्य की खोज एना जयसिंघानी ने शोबिज छोड़ कृष्णभक्ति में बदली अपनी दिशा प्रयागराज में टीजीटी‑पीजीटी चयन में एक उम्मीदवार की मौत से बढ़ा तनाव, पुलिस ने धरना स्थल खाली कराया दोस्त को शराब पिलाकर कार के पीछे बांधकर एक किलोमीटर घसीटने के बाद मरा समझ कर छोड़ने पर पुलिस जांच घर पर बनाएं बाजार जैसा टिक्का मसाला, 1 चम्मच में दुगुना स्वाद बसपा के आंतरिक संघर्ष में मायावती ने आंबेडकर का उल्लेख कर आकाश आनंद को चेतावनी दी विद्या बालन ने 'जेलर 2' में रजनीकांत के साथ धमाल मचाने का पहला लुक दिखाया आडवाणी से जयशंकर तक, कई दिग्गजों को SIR‑नोटिस, चुनाव आयुक्त सहित यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध: हूतियों ने सऊदी और पड़ोसी देशों को दी चेतावनी मातोश्री’ पहुंचे सतीश तो भड़के संजय राउत: 500 करोड़ के नोटिस पर बोले- ये सिर्फ पब्लिसिटी है अखिलेश ने 27,000 वोट बढ़ाने का वादा, नवरात्र में गठबंधन विस्तार औरंगाबाद में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, इंटरस्टेट कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार केरल के पूक्कोट्टुम्पदम में फ्लैश बाढ़: 1 की मौत, 7 लापता, 27 बचाए UP को चार हिस्सों में बाँटा जाएगा, पूर्वांचल राज्य बनते ही राजभर का बेटा बनेगा CM: ओपी राजभर का बड़ा बयान बरेली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर डीजल चोरी‑बेचने का आरोप, एसएसपी ने निलंबन का फैसला इटली के स्कूलों में बुर्का‑नकाब पर बैन, विदेशी छात्रों की संख्या पर नई सीमा चीन के सैन्य तैनाती के नियम बदलने को क्यों युद्ध की तैयारी से जोड़ा जा रहा है इमरान खान की सेहत पर बढ़ती चिंता, जेल में किया गया मेडिकल चेक‑अप; बहन अलीमा को भी जेल भेजा गया हरियाणा में दर्दनाक हादसा: गणेश विसर्जन से लौट रहे दो युवकों की पिकअप की चपेट में आने से मौत, एक घायल बेटी की मौत के दो साल बाद इकलौते बेटे की भी मृत्यु, माँ ने सरयू में आत्महत्या की त्रासदी सलमान खान ने कटरीना का बचाव किया, विक्की कौशल पर बढ़ा ट्रोल बूम नीम करौली बाबा की बेटी ने 'हनुमान अंश' 15 बार देखी, निर्माता रागिनी सोना ने बताया प्रतिक्रिया दो लाख की लोकेशन धोखाधड़ी, पाँच को गिरफ्तार, व्यापारी से 4.31 लाख की लूट स्मृति ईरानी ने सलमान खान को दिखाया आईना, वीडियो पर ट्रोलर्स ने की प्रतिक्रिया चीन पर तीखा रुख अपनाने वाले ट्रंप ने बदला स्वर, शी जिनपिंग अब करीबी दोस्त नशा तस्करों से कथित सांठगांठ में थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन होगा वापस, पढ़ें दैनिक राशिफल मुंह से आग निकालते हुए कलाकार को गंभीर जलन, गणेश महोत्सव में शिव तांडव के दौरान केमिकल शैंपू को कहें अलविदा, घर पर रीठा‑आंवला से बनाएं 100% नेचुरल शैंपू सिम बंद होने पर बैंक खाते से 11 लाख की अनधिकृत निकासी, ठगों ने अपनाया नया ठगी तरीका शादी के 6 साल बाद नीति टेलर ने तलाक की अफवाह को खारिज किया, कहा रिश्ते में सब ठीक परिवर्तिनी एकादशी 2026: सही तिथि और मुहूर्त कानपुर में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान भारी जाम, एंबुलेंस फंसी और वाहन रेंगते रहे मक्के की आड़ में 55 किलो 'मेथ' की तस्करी! यहां से गिरफ्तारी के बाद खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के राज ओवैसी ने कानपुर में स्पष्ट किया: भाजपा सरकार नहीं बनेगी, किसी भी पार्टी से गठबंधन के लिए तैयार ग्रेनाइट की स्लैब लगवाने से पहले जानें 6 मुख्य कमियां तमन्ना भाटिया और शरवरी वाघ की नई फ़िल्मों में छठ पूजा को मिला बड़ा मंच बिग बॉस 20 में रोहिद खान का सफर समाप्त, नियम तोड़ने का आरोप लगने पर बाहर कोम्बुचा आपकी सेहत के लिए कैसी ड्रिंक है, किस तरह बनाई जाती है समय रैना और मेधा शंकर की शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी, इंस्टाग्राम पर मज़ाकिया जवाब बसपा में राजनीतिक भविष्य की खोज एना जयसिंघानी ने शोबिज छोड़ कृष्णभक्ति में बदली अपनी दिशा प्रयागराज में टीजीटी‑पीजीटी चयन में एक उम्मीदवार की मौत से बढ़ा तनाव, पुलिस ने धरना स्थल खाली कराया दोस्त को शराब पिलाकर कार के पीछे बांधकर एक किलोमीटर घसीटने के बाद मरा समझ कर छोड़ने पर पुलिस जांच घर पर बनाएं बाजार जैसा टिक्का मसाला, 1 चम्मच में दुगुना स्वाद बसपा के आंतरिक संघर्ष में मायावती ने आंबेडकर का उल्लेख कर आकाश आनंद को चेतावनी दी विद्या बालन ने 'जेलर 2' में रजनीकांत के साथ धमाल मचाने का पहला लुक दिखाया आडवाणी से जयशंकर तक, कई दिग्गजों को SIR‑नोटिस, चुनाव आयुक्त सहित यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध: हूतियों ने सऊदी और पड़ोसी देशों को दी चेतावनी मातोश्री’ पहुंचे सतीश तो भड़के संजय राउत: 500 करोड़ के नोटिस पर बोले- ये सिर्फ पब्लिसिटी है अखिलेश ने 27,000 वोट बढ़ाने का वादा, नवरात्र में गठबंधन विस्तार औरंगाबाद में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, इंटरस्टेट कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार केरल के पूक्कोट्टुम्पदम में फ्लैश बाढ़: 1 की मौत, 7 लापता, 27 बचाए UP को चार हिस्सों में बाँटा जाएगा, पूर्वांचल राज्य बनते ही राजभर का बेटा बनेगा CM: ओपी राजभर का बड़ा बयान बरेली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर डीजल चोरी‑बेचने का आरोप, एसएसपी ने निलंबन का फैसला इटली के स्कूलों में बुर्का‑नकाब पर बैन, विदेशी छात्रों की संख्या पर नई सीमा