Monday, 16 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

हिंदी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर क्यों हो रही हैं नाकाम, दर्शकों को सिनेमाघरों तक कैसे लौटाया जा सकता है?

Ajay Tiwari
16 November 2026 • 0 • 41
हिंदी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर क्यों हो रही हैं नाकाम, दर्शकों को सिनेमाघरों तक कैसे लौटाया जा सकता है?

इमेज स्रोत, Getty Images

बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप होती फ़िल्में, दर्शकों का फॉर्मूला फ़िल्मों को नकार देना, दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के रीमेक से जुड़ाव न बन पाना और फ़िल्मों के पटकथा लेखन में स्टार्स मैनेजर की दखलअंदाजी, ये सारी कुछ वो वजहें हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि ये सिनेमाघर तक दर्शकों के आने के रास्ते में बाधा बन रही हैं.

इस कड़ी के तीसरे और अंतिम भाग में हम जानेंगे कि कई हिंदी फ़िल्में क्यों सफल नहीं हो पा रही हैं, कोरोना महामारी के बाद दर्शक अब किस तरह की फ़िल्में देखना चाहते हैं और उन्हें दोबारा सिनेमाघरों तक लाने के लिए क्या किया जा सकता है.

हमने इस बारे में ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श, निर्माता फिरोज़ ए नाडियाडवाला, फ़िल्म निर्माता अहमद ख़ान और मार्केटिंग विशेषज्ञ वरुण गुप्ता से बात की.

इसके अलावा हमने मल्टीप्लेक्स उद्योग से जुड़े नितिन गुप्ता और गौरव मिश्रा से भी इस बारे में राय ली.

ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने कहा कि बॉलीवुड का फ़िल्म मॉडल बेहद जोखिम भरा है, क्योंकि हर शुक्रवार को हमारी सफलता या असफलता पूरी तरह दर्शकों की पसंद पर निर्भर करती है.

उन्होंने कहा, "कई बार सबसे बड़े सितारों की फ़िल्में भी नहीं चल पातीं, वहीं दूसरी ओर अचानक किसी नए कलाकार को सफलता मिल जाती है. आज के दौर में कोई भी निश्चित रूप से यह नहीं कह सकता कि कोई फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी या कौन सी फ़िल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी."

वो कहते हैं, "हिंदी सिनेमा के कारोबार में अनिश्चितता बढ़ने की एक बड़ी वजह कोरोना महामारी भी है. उस दौरान लोगों के पास मनोरंजन के सीमित साधन थे, इसलिए वे टीवी, ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म और दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के हिंदी डब संस्करण ज़्यादा देखने लगे. महामारी के दौरान लोगों ने जिस तरह का कंटेंट देखा, उसने उनकी पसंद और सोच को बदल दिया. उन्हें पहले से अलग, ज़्यादा आधुनिक और बेबाक कहानियां देखने को मिलीं."

"वहीं, जो लोग दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के हिंदी डब संस्करण देख रहे थे, उन्हें लगा कि बॉलीवुड की मसाला फ़िल्मों में अब वह मज़ा नहीं रहा. दूसरी तरफ़, मल्टीप्लेक्सों में शहरी दर्शकों को ध्यान में रखकर बनने वाली और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फ़िल्मों का चलन बढ़ा. ऐसे माहौल में मसाला फ़िल्मों का मज़ाक उड़ाया जाने लगा. इसका नतीजा यह हुआ कि बॉलीवुड अपने एक बड़े दर्शक वर्ग से दूर होता चला गया."

तरण बताते हैं, "महामारी के बाद दर्शक पहले की तुलना में अधिक सोच-समझकर फिल्मों का चयन करने लगे हैं. यही वजह है कि आज कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं कर पातीं, जबकि पुष्पा, जवान और एनिमल जैसी फिल्में जबरदस्त ओपनिंग हासिल करती हैं. इन फिल्मों ने सिनेमा की उस ताकत को साबित किया है, जो शहरी, शिक्षित और मध्यमवर्गीय दर्शकों के साथ-साथ आम जनमानस तक भी अपनी पहुंच बना सकता है."

तरण आदर्श ने कहा कि यही वजह है कि महामारी के बाद मसाला फिल्मों की दोबारा वापसी हुई है, क्योंकि ये फिल्में दर्शकों के एक बड़े वर्ग को आकर्षित करती हैं.

"महानगरों से बाहर रहने वाले दर्शकों को भी सिनेमा की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है, इसमें सिंगल स्क्रीन थिएटरों की भी अहम भूमिका है. कुछ चुनिंदा महानगरों में ही दर्शक शहरी परिवेश पर आधारित फिल्में देखना पसंद करते हैं. यह उन फ़िल्म निर्माताओं के लिए एक आईना है, जो एक ख़ास तरह की ही फ़िल्म बनाना चाहते हैं और मसाला सिनेमा को घटिया या निम्नस्तरीय मानते हैं."

इमेज स्रोत, Jio Studios

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

तरण आदर्श ने कहा, "सच्चाई यह है कि फिल्म इंडस्ट्री का अस्तित्व पूरी तरह से मास सिनेमा पर निर्भर है. वेलकम टू द जंगल, धमाल 4, आवारापन 2, धुरंधर, धुरंधर 2, भूत बंगला और हनुमान अंश जैसी फिल्मों ने महानगरों से बाहर जिस तरह का कारोबार किया है, वह शानदार है."

"हिंदी सिनेमा के अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने की एक और वजह सितारों के इर्द-गिर्द विकसित होती मैनेजर संस्कृति है. इन लोगों का फ़िल्म इंडस्ट्री से न तो कोई जुड़ाव है और न ही उन्हें इसकी नब्ज की समझ है. वे उन अनुभवी फिल्मनिर्माताओं की अनदेखी करते हैं, जिनके पास वर्षों का अनुभव है. वहीं, स्टार मैनेजर इन फिल्मकारों को बीते ज़माने का मानते हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि फिल्में बोर्डरूम में नहीं, बल्कि प्यार, जुनून और लगन के साथ बनाई जाती हैं."

उनका कहना है, "दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में संगीत का हमेशा से बड़ा हाथ रहा है. पहले फिल्मों के गाने उनकी रिलीज से काफी पहले जारी कर दिए जाते थे. ये गाने उस फिल्म के ब्रांड एंबेसडर की तरह काम करते थे और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाते थे. लेकिन आज के दौर में हम संगीत और लेखन को उतना समय नहीं देते."

"कई बार फिल्म की कहानी सुनाए जाने के समय कुछ और होती है और पर्दे पर आने तक उसमें इतना बदलाव हो जाता है कि दोनों बिल्कुल अलग फिल्में लगती हैं. कलाकारों को स्क्रिप्ट राइटिंग (पटकथा लेखन) और फिल्म निर्माण के दूसरे विभागों में दखल देना बंद करना चाहिए."

निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला का कहना है कि बॉलीवुड में फ़िल्म की सफलता काफी हद तक उसकी कहानी, विषय और सही कलाकारों के चयन पर निर्भर करती है. अगर कहानी अच्छी हो और उसके मुताबिक सही कलाकार चुने जाएं, तो फ़िल्म के फ्लॉप होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

नाडियावाला ने इस साल वेलकम 4 बनाई ,जिसने दुनियाभर में करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

उनके मुताबिक, "जब कहानी सही हो और उसके अनुरूप कलाकारों का चयन किया जाए, तो जोखिम की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है. बड़े बजट की फिल्म और बड़े बजट में होने वाली फिजूलखर्ची वाली फिल्म के बीच अंतर होता है. एक ऐसी बड़ी बजट की फिल्म भी होती है, जिसमें हर एक पैसा सोच-समझकर खर्च किया जाता है और जिसका असर पर्दे पर साफ दिखाई देता है. ऐसी फिल्म का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है."

उन्होंने कहा कि जोखिम तब बढ़ता है, जब फिल्म की दोबारा शूटिंग लगातार चलती रहती है या बजट तय सीमा से बाहर चला जाता है.

उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास होना चाहिए कि परिवार के साथ देखी जा सकने वाली एक अच्छी फिल्म बनाई जाए और उसका बजट भी नियंत्रण में रखा जाए. फिल्म बनाने से पहले यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि रिलीज से पहले कितनी कमाई होने की उम्मीद है. फिल्म तय समय में पूरी होनी चाहिए और इस दौरान उसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. साथ ही, बजट भी नहीं बढ़ना चाहिए. फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस के अलावा डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से होने वाली कमाई को भी ध्यान में रखना चाहिए."

"अगर आपका प्रोडक्ट लोगों का मनोरंजन करने वाला है, तो आपको दर्शकों की नब्ज समझनी होगी. आप किसी को डराकर, रुलाकर, हंसाकर या रोमांचित करके उसका मनोरंजन कर सकते हैं. इसी सोच के साथ हमने अपनी कंपनी के लिए 'फैमिली यूनिवर्स' शब्द गढ़ा है. यानी ऐसा मनोरंजन, जिसे पूरा परिवार एक साथ देख सके और किसी को असहज महसूस न हो."

"सिर्फ स्टार पावर किसी फिल्म को सिनेमाघरों तक दर्शक पहुंचाने के लिए पर्याप्त नहीं है. स्टार की लोकप्रियता आपको एक निश्चित संख्या में दर्शक जरूर दिला सकती है, लेकिन अगर फिल्म में दमदार कंटेंट नहीं है, तो आप दर्शकों को क्या दिखाएंगे? अगर कंटेंट मजबूत है, तो स्टार पावर उसके प्रभाव को कई गुना बढ़ा सकती है."

"कंटेंट, संवाद, पटकथा और किरदार, ये सभी एक बढ़िया सी फ़िल्म फ्रेंचाइजी बनाने के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं. हमारी वेलकम, हेरा फेरी और आवारा पागल दीवाना जैसी फ्रेंचाइजी इसका उदाहरण हैं."

सनी देओल, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों को लेकर मल्टी स्टारर फ़िल्म 'बाप' बनाने वाले निर्देशक-निर्माता अहमद खान कहते हैं, "फ़िल्म निर्माताओं के लिए जोखिम बहुत बड़ा होता है. अगर फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती, तो निर्माता की छवि भी प्रभावित होती है. मेरे हिसाब से किसी फिल्म की कमाई और लागत की भरपाई का मॉडल पांच चरणों में बंटा होता है- बॉक्स ऑफिस, डिजिटल, सैटेलाइट, म्यूजिक और ओवरसीज यानी विदेशी बाजार."

अहमद ख़ान ने बताया, "फिल्म बनाना एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसमें निर्देशक और निर्माता से लेकर कलाकार, टेक्नीशियन और स्टूडियो तक सभी की भूमिका होती है."

"आज सिनेमाघरों में जाने वाले दर्शकों की संख्या सीमित ज़रूर है, लेकिन वे ऐसी वजह चाहते हैं, जिसके लिए वे फिल्म देखने जाएं. फिर चाहे नई कलाकारों वाली प्रेम कहानी हो या युद्ध पर आधारित ड्रामा. अगर फ़िल्म दिलचस्प है, तो दर्शक उसे देखने जरूर जाएंगे."

"हर फिल्मकार दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फ़िल्म का पहला चरण यानी ट्रेलर और टीजर ही यह तय करता है कि दर्शकों के मन में फिल्म देखने की कितनी उत्सुकता पैदा होगी. हमें दर्शकों की पसंद समझकर सही ट्रेलर जारी करना चाहिए."

"महामारी से पहले फिल्म इंडस्ट्री ने कभी 1,000 करोड़ रुपये के कारोबार का स्तर नहीं देखा था. इसका मतलब है कि लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में जा रहे हैं. इसलिए मैं नहीं मानता कि दर्शकों की संख्या कम हुई है. बल्कि अब ओटीटी पर फिल्में देखने वाले दर्शक भी सिनेमाघरों की ओर लौट रहे हैं."

"फिल्म बनाने की मूल रणनीति न तो बड़ा बजट है और न ही बड़े सितारे. मेरे लिए वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्म बनाना इवेंट सिनेमा है, जिसमें इतने सारे कलाकार एक ही फ्रेम में हों और हर दृश्य में ऐसी हास्यास्पद हरकतें करते नजर आएं, जिन्हें दर्शक देखना पसंद करते हैं."

"नई जोड़ी के साथ बनी प्रेम कहानी भी इवेंट सिनेमा हो सकती है, अगर दर्शकों को उसमें अपनी जवानी और पुरानी यादों की झलक मिले. तीसरी तरह की इवेंट फिल्म वह होती है, जिसमें शानदार एक्शन, कार चेज, धमाके, घोड़े, कई हीरो और उनके दमदार संवाद हों. इवेंट सिनेमा हमेशा से काम करता आया है. ''

इमेज स्रोत, Nasir Kachroo/NurPhoto via Getty Images

मैक्स मार्केटिंग के फ़ाउंडर-डायरेक्टर वरुण गुप्ता का कहना है कि बॉलीवुड में किसी फ़िल्म को बनाने का फ़ैसला काफ़ी हद तक उसके कारोबार की संभावनाओं को ध्यान में रखकर लिया जाता है. फ़िल्म पर काम शुरू करने से पहले उसकी कहानी, शैली, निर्देशक का पिछला रिकॉर्ड और कलाकारों की पिछली फ़िल्मों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है.

उनके मुताबिक़, शिक्षित वर्ग, उच्च मध्यमवर्ग और जेन ज़ी के दर्शकों की पसंद पिछले एक दशक में काफ़ी बदली है. ये दर्शक अब स्टारडम से ज़्यादा फ़िल्म के कंटेंट को महत्व देते हैं. वरुण गुप्ता इसे उन फ़िल्मकारों के लिए अच्छी बात मानते हैं, जो अलग और दिलचस्प विषयों पर फ़िल्में बनाना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, "आज के दर्शक समझदार, जागरूक और दुनिया भर के सिनेमा से परिचित हैं. वे आसानी से समझ जाते हैं कि पर्दे पर क्या महज़ दिखावा है और क्या वास्तविक एवं प्रामाणिक कंटेंट है, जो उनसे जुड़ता है."

वरुण गुप्ता के मुताबिक़, पहले दर्शक किसी फ़िल्म में बड़े सितारे को देखकर सिनेमाघरों तक पहुंच जाते थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. दर्शकों को दोबारा सिनेमाघरों तक लाने के लिए कंटेंट, स्टार पावर और फ़िल्म के स्तर के मुताबिक़ भव्यता का सही मेल ज़रूरी है.

उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि 'रामायण' में अलग-अलग फ़िल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे, भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानी और भव्यता का मेल देखने को मिलता है.

वरुण गुप्ता का मानना है कि क्राइम थ्रिलर जैसी फ़िल्मों के लिए दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि इस तरह की फ़िल्मों के लिए ओटीटी को ज़्यादा उपयुक्त माना जाने लगा है. हालांकि, 'लापता लेडीज़', 'मुंज्या', '12वीं फेल' और 'हनुमान अंश' जैसी फ़िल्मों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अच्छी फ़िल्में दर्शकों को अब भी सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं.

उन्होंने कहा, "महामारी के दौरान घर बैठे ओटीटी पर दुनिया भर की सामग्री देखने के कारण दर्शक पहले से ज़्यादा समझदार हो गए हैं. जब तक कहानी कहने में दृढ़ विश्वास और निर्माता की सही योजना रहेगी, दर्शक सिनेमाघरों तक आते रहेंगे."

उन्होंने यह भी कहा कि दर्शकों को यह महसूस होना चाहिए कि उनके पैसे और समय का सही इस्तेमाल हुआ है. इसमें सिनेमाघर मालिकों और फ़िल्म वितरकों की भी अहम भूमिका है. टिकट की क़ीमतों से लेकर सिनेमाघरों में मिलने वाले अनुभव तक, कई चीज़ें दर्शकों के फ़ैसले को प्रभावित करती हैं.

वरुण गुप्ता के मुताबिक़, फ़िल्म निर्माण में रचनात्मकता और कारोबार के बीच संतुलन बनाए रखना भी ज़रूरी है. निर्देशकों को अपनी रचनात्मक सोच और सहज समझ के आधार पर काम करना चाहिए, जबकि निर्माताओं को इसके साथ व्यावसायिक रणनीति का ध्यान रखना चाहिए.

उन्होंने कहा, "निर्माता और निर्देशक को अपने-अपने काम यानी रचनात्मक स्वतंत्रता और व्यावसायिक व्यवहार्यता को आपस में नहीं मिलाना चाहिए. ऐसा होने पर ही प्रोजेक्ट अपने रास्ते से भटकने लगता है."

इमेज स्रोत, ANI/X@HanumanAnsh

एनएक्सटी सिनेमा के हेड ऑफ़ ऑपरेशन्स नितिन गुप्ता का कहना है कि एक दर्शक के तौर पर उन्हें हिंदी फ़िल्म देखने के लिए उसका विषय, निर्देशक, कलाकार और ट्रेलर आकर्षित करना चाहिए.

उनके मुताबिक़, "हर शहर और अलग-अलग सामाजिक वर्गों के दर्शकों की पसंद अलग हो सकती है, लेकिन हर वर्ग के लिए कंटेंट ही सबसे महत्वपूर्ण है."

उन्होंने गुजराती फ़िल्म 'लालो' और हिंदी फ़िल्म 'हनुमान अंश' की कामयाबी का उदाहरण देते हुए कहा कि इन फ़िल्मों ने शानदार कारोबार किया है और सभी वर्गों के दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की है.

नितिन गुप्ता का मानना है कि दर्शकों को दोबारा सिनेमाघरों तक लाने के लिए अच्छा कंटेंट सबसे ज़रूरी है. उनके मुताबिक़, बड़े सितारों की मौजूदगी से किसी फ़िल्म को वीकेंड पर अच्छी शुरुआत मिल सकती है, लेकिन अगर उसकी कहानी और कंटेंट मज़बूत नहीं है, तो वह लंबे समय तक बॉक्स ऑफ़िस पर टिक नहीं पाती.

वहीं, एक मल्टीप्लेक्स चेन में कार्यकारी गौरव मिश्रा कहते हैं कि आज के दर्शक, चाहे वे किसी भी उम्र या सामाजिक वर्ग के हों, ऐसी कहानियां देखना चाहते हैं, जो उनका मनोरंजन करें, उन्हें बांधे रखें और उनके मन पर छाप छोड़ें.

उन्होंने बताया कि कामकाजी वर्ग ऐसा मनोरंजन चाहता है, जिसमें खर्च किए गए पैसे की पूरी कीमत मिले. मध्यमवर्गीय दर्शक परिवार के साथ एक संपूर्ण मनोरंजक सिनेमाई अनुभव चाहता है. वहीं, शिक्षित दर्शक मज़बूत कहानी और मौलिकता को पसंद करते हैं, जबकि जेन ज़ी नएपन, अपनी ज़िंदगी से जुड़ाव और भव्य सिनेमाई अनुभव की तलाश में रहती है.

गौरव मिश्रा के मुताबिक़, "आख़िरकार हर दर्शक ऐसी फ़िल्म देखना चाहता है, जो उसके समय के लायक हो."

उन्होंने कहा कि दर्शकों को दोबारा सिनेमाघरों तक लाने के लिए लगातार अच्छी गुणवत्ता वाली फ़िल्में, अलग-अलग विधाओं का सिनेमा, किफ़ायती टिकट दरें और बेहतर थिएटर अनुभव उपलब्ध कराना ज़रूरी है.

गौरव मिश्रा का मानना है कि भारत में थिएटर सिनेमा का भविष्य बेहद उज्ज्वल है. उन्होंने कहा, "जब तक ऐसी कहानियां बनती रहेंगी, जिन्हें बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव ख़ास हो और दर्शक उन्हें एक साथ मिलकर सेलिब्रेट करने के लिए तैयार रहेंगे, तब तक बड़े पर्दे का जादू क़ायम रहेगा."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह • शेख़ हसीना की वापसी की मांग पर गोपालगंज में हिंसा, सरकार ने डीसी और एसपी को हटाया • यूपी चित्रकूट में समलैंगिक युवतियों के AI‑निर्मित अश्लील वीडियो से 5 लाख रुपये की ठगी, अपराध स्थल पर छोड़ा • छठ पर वैभव सूर्यवंशी के घर में परिवार ने किया अर्घ्य, युवा बल्लेबाज व्यस्त • भविष्य के युद्धों में कोई सुरक्षित नहीं: CDS सुब्रमणि ने स्टारलिंक पर भी दिया विचार • चीन ने छठ को 'सूर्य पर्व' कहा, बधाई संदेश में सांस्कृतिक समानता पर ज़ोर • माननीय की चेतावनी, मैडम का चौंकाने वाला निर्णय और मेज से बड़ा केक: तीन चर्चित राजनीतिक किस्से • यूपी में दलित मुस्लिम-आधारित गठबंधन: चर्चा में आगे, असर में पीछे • महादेव की कृपा पाने के लिए करें इसका पाठ • कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें: लीक हुई सूची में रायबरेली, अमेठी समेत कई प्रमुख सीटें • हिंदी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर क्यों हो रही हैं नाकाम, दर्शकों को सिनेमाघरों तक कैसे लौटाया जा सकता है? • यूपी में नीले रंग का अभियान: अखिलेश यादव ने दलित मुद्दों पर बल दिया, मिशन‑2027 के लिए तैयार • सोशल मीडिया और चाय‑कोफ़ी का नशा, समाज की जागरूकता घटा रहा • शिखर धवन का लक्ज़री घर: विराट कोहली के बैट और अर्जुन अवॉर्ड से सजा • यूपी में सपा‑कांग्रेस गठबंधन: दिल्ली में आज हो सकता है बड़ा फैसला, सीट बंटवारा कल से शुरू • जब मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग: ऐतिहासिक मुलाक़ात का दुनिया पर क्या असर होगा? • चांदी की कीमत में ढाई लाख रुपये की गिरावट, सोना भी 1,100 रुपये सस्ता • छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से हुआ बवाल: भाजपा ने पूछा, 'मुहर्रम पर दुर्गा विसर्जन रोकना बंगाली संस्कृति थी? • रामायण ने विश्व स्तर पर 'आरआरआर' और 'धुरंधर' को पीछे छोड़ा, 1300 करोड़ क्लब में प्रवेश • बांग्लादेश के गारमेंट श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग की, कई फैक्ट्री बंद • Gen Z में सोलो मूवी डेट का ट्रेंड, अब पार्टनर की ज़रूरत नहीं • सपा के दलित सम्मेलन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने याद दिलाई मायवती कांड • कुंडा में श्रीराम कथा के लिए सुरक्षा का कड़ा इंतजाम: 9 सेक्टर, 7 जोन, लगभग 1,000 पुलिस • व्यापार और करियर में लाभ, नौकरी के नए अवसर • काजल ने पहली बार रखा व्रत, अक्षरा ने भी की छठी मैया की उपासना, भोजपुरी सितारों ने कैसे मनाया महापर्व? • अखिलेश के लिए चुनौतीपूर्ण आगरा की राजनीति: 2022 में बस्पा की पराजय के बाद नया गठबंधन • छठ के बाद भी यात्रा जारी: रेलवे और रोडवेज ने उतारा स्पेशल ट्रेनों व बसों का बेड़ा • बिलासपुर के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से कूदीं 10वीं की दो छात्राएं, एक की मौत; दूसरी लापता • यूपी में स्वगणना 16‑30 नवंबर से शुरू, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन • व्हाट्सएप पर आए नकली संदेश से हो सकता है आपका खाता खाली – तुरंत डिलीट करें • सोने की कीमत में झटके की गिरावट, 1 लाख रुपये तक टूटने की संभावना • सेंसेक्स 450 अंक से ऊपर, निफ्टी 25,250 पार: सोमवार का बाजार उछाल • फ्लाईओवर पर सुरक्षा पट्टियां मिटा नेताओं ने लिखे नाम, भाजपा के अलावा सपा नेता भी इस कारनामे में आगे • जय शाह को लगातार दूसरा कार्यकाल मिला ICC चेयरमैन का • PM मोदी दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN‑India शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग • PAK भारत भेज रहा वह मंत्री, जिसने सिंधु जल समझौते पर 'हाथ काटने' की धमकी दी • शादी की सालगिरह पर इंस्टाग्राम धोखा, 50 लाख की ब्लैकमेल • फिर भी बैंक खाता हो जाएगा खाली, साइबर ठगों ने निकाली नई तरकीब; बचने का जानें तरीका • यूपी में हल्की बारिश, ठंडी हवाएँ और कोहरे का अलर्ट • क्या जेनसन हुआंग Nvidia में फिर से CEO बनेंगे, जैसा सैम ऑल्टमैन की वापसी हुई? • बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह • शेख़ हसीना की वापसी की मांग पर गोपालगंज में हिंसा, सरकार ने डीसी और एसपी को हटाया • यूपी चित्रकूट में समलैंगिक युवतियों के AI‑निर्मित अश्लील वीडियो से 5 लाख रुपये की ठगी, अपराध स्थल पर छोड़ा • छठ पर वैभव सूर्यवंशी के घर में परिवार ने किया अर्घ्य, युवा बल्लेबाज व्यस्त • भविष्य के युद्धों में कोई सुरक्षित नहीं: CDS सुब्रमणि ने स्टारलिंक पर भी दिया विचार • चीन ने छठ को 'सूर्य पर्व' कहा, बधाई संदेश में सांस्कृतिक समानता पर ज़ोर • माननीय की चेतावनी, मैडम का चौंकाने वाला निर्णय और मेज से बड़ा केक: तीन चर्चित राजनीतिक किस्से • यूपी में दलित मुस्लिम-आधारित गठबंधन: चर्चा में आगे, असर में पीछे • महादेव की कृपा पाने के लिए करें इसका पाठ • कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें: लीक हुई सूची में रायबरेली, अमेठी समेत कई प्रमुख सीटें • हिंदी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर क्यों हो रही हैं नाकाम, दर्शकों को सिनेमाघरों तक कैसे लौटाया जा सकता है? • यूपी में नीले रंग का अभियान: अखिलेश यादव ने दलित मुद्दों पर बल दिया, मिशन‑2027 के लिए तैयार • सोशल मीडिया और चाय‑कोफ़ी का नशा, समाज की जागरूकता घटा रहा • शिखर धवन का लक्ज़री घर: विराट कोहली के बैट और अर्जुन अवॉर्ड से सजा • यूपी में सपा‑कांग्रेस गठबंधन: दिल्ली में आज हो सकता है बड़ा फैसला, सीट बंटवारा कल से शुरू • जब मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग: ऐतिहासिक मुलाक़ात का दुनिया पर क्या असर होगा? • चांदी की कीमत में ढाई लाख रुपये की गिरावट, सोना भी 1,100 रुपये सस्ता • छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से हुआ बवाल: भाजपा ने पूछा, 'मुहर्रम पर दुर्गा विसर्जन रोकना बंगाली संस्कृति थी? • रामायण ने विश्व स्तर पर 'आरआरआर' और 'धुरंधर' को पीछे छोड़ा, 1300 करोड़ क्लब में प्रवेश • बांग्लादेश के गारमेंट श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग की, कई फैक्ट्री बंद • Gen Z में सोलो मूवी डेट का ट्रेंड, अब पार्टनर की ज़रूरत नहीं • सपा के दलित सम्मेलन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने याद दिलाई मायवती कांड • कुंडा में श्रीराम कथा के लिए सुरक्षा का कड़ा इंतजाम: 9 सेक्टर, 7 जोन, लगभग 1,000 पुलिस • व्यापार और करियर में लाभ, नौकरी के नए अवसर • काजल ने पहली बार रखा व्रत, अक्षरा ने भी की छठी मैया की उपासना, भोजपुरी सितारों ने कैसे मनाया महापर्व? • अखिलेश के लिए चुनौतीपूर्ण आगरा की राजनीति: 2022 में बस्पा की पराजय के बाद नया गठबंधन • छठ के बाद भी यात्रा जारी: रेलवे और रोडवेज ने उतारा स्पेशल ट्रेनों व बसों का बेड़ा • बिलासपुर के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से कूदीं 10वीं की दो छात्राएं, एक की मौत; दूसरी लापता • यूपी में स्वगणना 16‑30 नवंबर से शुरू, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन • व्हाट्सएप पर आए नकली संदेश से हो सकता है आपका खाता खाली – तुरंत डिलीट करें • सोने की कीमत में झटके की गिरावट, 1 लाख रुपये तक टूटने की संभावना • सेंसेक्स 450 अंक से ऊपर, निफ्टी 25,250 पार: सोमवार का बाजार उछाल • फ्लाईओवर पर सुरक्षा पट्टियां मिटा नेताओं ने लिखे नाम, भाजपा के अलावा सपा नेता भी इस कारनामे में आगे • जय शाह को लगातार दूसरा कार्यकाल मिला ICC चेयरमैन का • PM मोदी दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN‑India शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग • PAK भारत भेज रहा वह मंत्री, जिसने सिंधु जल समझौते पर 'हाथ काटने' की धमकी दी • शादी की सालगिरह पर इंस्टाग्राम धोखा, 50 लाख की ब्लैकमेल • फिर भी बैंक खाता हो जाएगा खाली, साइबर ठगों ने निकाली नई तरकीब; बचने का जानें तरीका • यूपी में हल्की बारिश, ठंडी हवाएँ और कोहरे का अलर्ट • क्या जेनसन हुआंग Nvidia में फिर से CEO बनेंगे, जैसा सैम ऑल्टमैन की वापसी हुई? •