क्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस का आईपीओ इसी हफ्ते खुलने जा रहा है। कंपनी का आईपीओ अभी दांव लगाने के लिए खुला भी नहीं है, लेकिन ग्रे मार्केट में इसके शेयर धमाल मचाए हुए हैं। क्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस के शेयर ग्रे मार्केट में 67 पर्सेंट से अधिक के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए गुरुवार 27 अगस्त से खुलेगा और यह 31 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 51 करोड़ रुपये तक का है।
IPO में 90 रुपये शेयर का दाम, 61 रुपये पहुंच गया ग्रे मार्केट प्रीमियमक्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस (Kwick Forensic Solutions) के आईपीओ में शेयर का दाम 90 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से 61 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो क्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस के शेयर 150 रुपये के ऊपर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार 1 सितंबर को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर गुरुवार 3 सितंबर को बाजार में लिस्ट होंगे।
2 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशकक्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस (Kwick Forensic Solutions) के आईपीओ में आम निवेशक या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की दो लॉट में 3200 शेयर हैं। यानी, 2 लॉट के लिए आम निवेशकों को 2,88,000 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की 88.54 पर्सेंट हिस्सेदारी थी, जो कि अब 64.65 पर्सेंट रह गई है। शामर सरलाल शाह, सेजल शामर शाह और तुलसीदास हिन्दुजा अशोक कुमार कंपनी के प्रमोटर्स हैं। कंपनी में अभी पब्लिक शेयरहोल्डिंग 11.46 पर्सेंट है, जो कि आईपीओ के बाद बढ़कर 35.35 पर्सेंट पहुंच जाएगी।
क्या करती है क्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस?क्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस (Kwick Forensic Solutions) की शुरुआत मार्च 2005 में हुई है। क्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस (पहले नाम क्विक सॉफ्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड) फोरेंसिक साइंस, इविडेंस मैनेजमेंट, साइबर एंड डिजिटल फोरेंसिक्स, डीएनए फोरेंसिक्स और लॉ-इंफोर्समेंट सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी ने शुरुआत में 3D रेंडरिंग, एनिमेशन और सिम्युलेशन समेत सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट पर फोकस किया। इसके बाद फोरेंसिक साइंस और ट्रेनिंग टेक्नोलॉजीज में कदम रखा। फाइनेंशियल ईयर 2015 से कंपनी ने क्राइम सीन इनवेस्टिगेशन, फिंगरप्रिंट साइंस, साइबर/डिजिटल फोरेंसिक्स, सोशल मीडिया एनालिटिक्स और इविडेंस मैनेजमेंट के लिए इंड-टू-इंड फोरेंसिक प्रॉडक्ट्स, सॉल्यूशंस, टूल्स और टेक्नोलॉजीज डिवेलप और सप्लाई की हैं। 31 जुलाई 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी के पेरोल (Payroll) पर 33 एंप्लॉयीज थे। वहीं, 12 कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर थे।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!