Bank Holiday September 2026: सितंबर महीने में बैंक 14 दिन बंद रहने वाले हैं। अगर आप सितंबर में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक ब्रांच कब बंद रहेंगी और कब खुलेंगी? सितंबर में त्योहारों और वीकली छुट्टियों के कारण बैंक 14 दिन बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर महीने का बैंकों का हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। जानिये आरबीआई ने क्यों दी है बैंकों को सितंबर में 14 दिनों की छुट्टी। कैलेंड के मुताबिक सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथालागू नहीं होंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें।
बैंक हॉलिडे के अलावा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर 2026 को पूरे देश में बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों की डिमांड में हर हफ्ते 5 दिन वर्किंग और 2 दिन छुट्टी रहे। साथ ही पेंशन और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम से जुड़े कई मुद्दे शामिल हैं।
4 सितंबर - जन्माष्टमी (वैष्णव) और कृष्ण जयंती के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
6 सितंबर - रविवार
11 सितंबर - जयपुर में नगर निगम चुनाव के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।
12 सितंबर - श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।
13 सितंबर - रविवार
14 सितंबर - गणेश चतुर्थी यानी गणेश पूजा के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
15 सितंबर - संवत्सरी, नुआखाई, गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन रहेगा जिसके कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
20 सितंबर - रविवार
21 सितंबर - श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर - करमा पूजा के कारण रांची में बैंक बंद रहने वाले हैं।
23 सितंबर - महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
25 सितंबर - इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं।
26 सितंबर - चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
27 सितंबर - रविवार
11 सितंबर को शुक्रवार है। इसके बाद शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में कुछ जगहों पर बैंक ब्रांच के कामकाज पर असर पड़ सकता है। ब्रांच में स्टॉफ कम मिलेगा जिससे काम में देरी हो सकती है। वहीं, 28 सितंबर से UFBU ने तीन दिन की हड़ताल का भी ऐलान किया है। यह बैंकों के छमाही क्लोजिंग के समय पड़ रही है। यूनियनों ने यह भी चेतावनी दी है कि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल शुरू की जा सकती है।
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक आमतौर पर UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे। आरबीआई के अनुसार आरटीजीएस सेवा 24 घंटे, 365 दिन उपलब्ध रहती है।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!