September Grah Gochar 2026: सितंबर की शुरुआत ग्रहों की चाल के लिहाज से खास रहने वाली है. इस महीने शुक्र अपनी ही राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधा, धन, प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुख और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है. ऐसे में शुक्र का तुला राशि में गोचर कई राशियों के लिए आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है.
शुक्र 2 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे, 6 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे. शुक्र का अपनी ही राशि में होना इस गोचर को और महत्वपूर्ण बनाता है. इस अवधि में कुछ राशि के जातकों को नौकरी में नए अवसर, कारोबार में लाभ, आमदनी के नए साधन और रिश्तों में मजबूती के संकेत मिल सकते हैं.
मेष राशि- करियर में मिल सकता है नया मौका
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर ऑफर मिल सकता है. जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी कोई अच्छा विकल्प मिल सकता है. कारोबारियों को नई डील से फायदा होने के योग हैं. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ सकती है.
कर्क राशि- काम में मिलेगी पहचान, धन की स्थिति सुधरेगी
कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम दे सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार से जुड़े लोगों को नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. परिवार का माहौल भी सुखद रहेगा. आय के लिहाज से समय पहले की तुलना में बेहतर हो सकता है.
कन्या राशि- अटके काम होंगे पूरे, कमाई के नए रास्ते
कन्या राशि वालों को शुक्र गोचर के दौरान आर्थिक राहत मिल सकती है. लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं. कमाई का कोई नया जरिया सामने आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है. अगर किसी आर्थिक परेशानी को लेकर तनाव था तो उसमें कमी आने की उम्मीद है. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
तुला राशि- आत्मविश्वास बढ़ेगा, करियर में तरक्की के योग
शुक्र का प्रवेश तुला राशि में ही होने वाला है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष माना जा रहा है. आत्मविश्वास बढ़ेगा .व्यक्तित्व में निखार आएगा. नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं. लंबे समय से अटके आर्थिक मामलों में भी गति आने के संकेत हैं. रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है.
कुंभ राशि- आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद रह सकता है. नौकरी से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं. नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ तरक्की का रास्ता खुल सकता है. कारोबारियों को नया काम शुरू करने या निवेश का अवसर मिल सकता है. इस दौरान घर, वाहन या सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च होने की संभावना भी है.
मकर राशि- करियर में नए अवसर, आय-व्यय में बनेगा संतुलन
मकर राशि वालों को इस गोचर के दौरान करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. कारोबारियों को नए प्रोजेक्ट से फायदा होने की संभावना है. पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. इस अवधि में किसी बड़ी वस्तु की खरीदारी पर खर्च हो सकता है, लेकिन आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने में सफलता मिलेगी. नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी से जुड़े फैसले भी सामने आ सकते हैं.
धनु राशि- पैसा और प्रेम दोनों में शुभ संकेत
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आर्थिक और प्रेम जीवन दोनों के लिहाज से अच्छा रह सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. पहले किए गए किसी निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. पैसों से जुड़ी पुरानी चिंता कम हो सकती है. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी .पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. कारोबारियों को भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं.
शुक्र गोचर का क्या है महत्व?
वैदिक ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं, धन, प्रेम, कला, सौंदर्य, विलासिता और दांपत्य जीवन का कारक माना जाता है. शुक्र का तुला राशि में गोचर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि तुला शुक्र की अपनी राशि है. इसलिए ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दौरान शुक्र से जुड़े विषयों में मजबूती देखने को मिल सकती है.
हालांकि, किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र किस भाव में गोचर कर रहा है. उसका परिणाम कितना शुभ रहेगा, यह उसकी जन्मकुंडली, लग्न और अन्य ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है. इसलिए केवल राशि के आधार पर इसे सामान्य ज्योतिषीय संकेत के तौर पर ही देखना चाहिए.
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!