खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Shukra Rashi Parivartan 2026: शुभ योग के साथ सितंबर प्रारंभ होने जा रहा है। महीने की शुरुआत में ही विलासिता और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। वह 2 सितंबर 2026 को अपनी ही राशि तुला में गोचर करने वाले हैं। अपनी राशि में आते ही सौभाग्य के कारक शुक्र का प्रभाव और भी कई गुना बढ़ जाएगा। साथ ही मालव्य राजयोग का निर्माण भी वह करेंगे। इसका शुभ असर जातकों पर 3 अक्तूबर तक बना रहेगा। वहीं, इस अवधि में इन 4 राशि वालों का भाग्य विशेष रूप से मजबूत रहने वाला है। करियर और कारोबार में तरक्की मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से अधिक मजबूत बनेगी। आइए इनके नाम जानते हैं।
कर्क राशि शुक्र का तुला राशि में गोचर आपके लिए शुभ रहेगा, क्योंकि शुक्र आपकी कुंडली के चौथे भाव में ही रहने वाले हैं। चौथे भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है। आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा और करियर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। वहीं, घर-परिवार का माहौल सुखद रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। लेन-देन के मामलों में आपको कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में विस्तार होगा। सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
कन्या राशि शुक्र का यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा, क्योंकि तुला राशि में गोचर करने की अवधि में शुक्र देव आपके दूसरे भाव में रहेंगे। ऐसे में नई नौकरी और काल के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। वाद-विवाद का निपटारा होगा। आपको धन लाभ के साथ-साथ करियर में आगे बढ़ने के नए मौके भी प्राप्त होंगे। आपकी वाणी और व्यक्तित्व से लोग प्रभावित हो सकते हैं। यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से काफी अच्छा कहा जाएगा। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों का चमक उठेगा भाग्य, पूरी होगी हर एक इच्छा
तुला राशि शुक्र का गोचर आपकी राशि में होगा, जो आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आ सकता है। साथ ही यह समय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। घर में खुशियां बनी रहेंगी। नौकरी और कारोबार में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सुख, सहयोग और समर्थन मिलेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
धनु राशि आपके लाभ भाव में शुक्र ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। आपको मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आय में बढ़ोतरी हो सकती है और कमाई के नए स्रोत विकसित होंगे। नौकरीपेशा लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। करियर-कारोबार आदि में अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। पुराने संपर्कों से भी लाभ मिलने की संभावना है और आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। भद्र योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, अच्छे रिजल्ट से लेकर नौकरी तक के बनेंगे योग इन आदतों से बढ़ने लगता है शनि का प्रकोप, साढ़ेसाती के दौरान ना करें ये काम डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!