एक छोटी कंपनी जोंजुआ ओवरसीज एक बार फिर अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को 8वीं बार बोनस शेयर बांटने जा रही है। इस बार कंपनी 7:24 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। यानी, कंपनी हर 24 शेयर पर अपने निवेशकों को 7 फ्री शेयर (बोनस शेयर) देगी। जोंजुआ ओवरसीज ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर 2026 रखी है। कंपनी के शेयरों में सोमवार को अच्छी तेजी देखने को मिली है। जोंजुआ ओवरसीज के शेयर BSE में 5% की तूफानी तेजी के साथ 4.10 रुपये पर पहुंच गए हैं।
पहले भी 7 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनीजोंजुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) साल 2019 से लेकर अब तक 8वीं बार बोनस शेयर देने जा रही है। इससे पहले, अपने निवेशकों को 7 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी ने अक्टूबर 2019 में अपने शेयरधारकों को 1:25 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 25 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने जुलाई 2020 में शेयरधारकों को 1:43 के अनुपात में बोनस शेयर दिए। जुलाई 2021 में कंपनी ने 5:37 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। अक्टूबर 2022 में जोंजुआ ओवरसीज ने 4:23 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। अक्टूबर 2023 में कंपनी ने 9:50 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे। जुलाई 2025 में कंपनी ने 1:20 और जनवरी 2026 में 5:40 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। अब कंपनी 7:24 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है।
6 महीने में 25% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयरपेनी स्टॉक जोंजुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) पिछले 6 महीने में 25 पर्सेंट से अधिक उछल गया है। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों में 15 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक जोंजुआ ओवरसीज के शेयरों में 39 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 49 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयर 48 पर्सेंट से ज्यादा टूटे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 8.31 रुपये है। वहीं, जोंजुआ ओवरसीज के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 2.50 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप सोमवार 31 अगस्त को 11 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
कंपनी में 29.7% है प्रमोटर की हिस्सेदारीजोंजुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 29.7 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 70.30 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा जून 2026 तिमाही तक का है। मार्च 2026 तिमाही के मुकाबले प्रमोटर्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 28.7 पर्सेंट थी। वहीं, सितंबर 2025 तिमाही में यह 42.9 पर्सेंट थी। जोंजुआ ओवरसीज, कंसल्टिंग सर्विसेज इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!