खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। तेजस्वी यादव ने यामाहा शोरूम में मैनेजर फैज की हत्या के बाद उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
‘मुख्यमंत्री पर हत्या के चार मुकदमे, उनसे क्या उम्मीद करें’
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद आपराधिक छवि के व्यक्ति हैं और उन पर हत्या के चार मुकदमे चल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे में बिहार की जनता उनसे क्या उम्मीद कर सकती है। तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है, जब अपराध की घटनाओं में सैकड़ों राउंड गोलियां नहीं चलती हों और हत्याएं नहीं होती हों। उन्होंने कहा कि वे अखबारों में रोज इतनी हत्या की खबरें देखते हैं कि ऐसा लगता है जैसे अखबार का रंग भी लाल हो गया है।
‘अब पुलिस थाने और जेल में भी लोगों की हत्या हो रही’
तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आजकल बिहार में पुलिस थानों और जेलों में भी लोगों की हत्या हो रही है। गायघाट की घटना का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस नशे में धुत होकर आम लोगों पर गोली चला देती है। .ads-row{display:flex;gap:10px;flex-wrap:wrap;}
मंत्री मदन सहनी के वसूली के आरोप पर सरकार को घेरा
तेजस्वी यादव ने मंत्री मदन सहनी के बयान को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। लहेरियासराय थाना क्षेत्र में पुलिस के दबाव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले के बाद मंत्री मदन सहनी ने पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया था। मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “विपक्ष को छोड़िए, अब सरकार के मंत्री ही पोल खोल रहे हैं।” उन्होंने सवाल किया कि जब मंत्री की बात ही नहीं सुनी जा रही और मामले की जांच भी नहीं हो रही तो ऐसे मंत्री के सरकार में रहने का क्या फायदा है। तेजस्वी ने कहा कि मंत्री को यह बताना चाहिए कि कौन पुलिसकर्मी या अधिकारी घूस मांग रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि सिर्फ बात करने या झाल बजाने से काम नहीं चलेगा, कार्रवाई करनी होगी।
बीजेपी पर बांटने की राजनीति का आरोप
बीजेपी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग केवल बांटने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की हालत पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है, लेकिन इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई जा रही हैं और इस मुद्दे पर सभी लोग मौन हैं। उन्होंने बिहार में कथित डस्टबिन घोटाले का भी जिक्र किया और कहा कि इस पर बोलने वाला कोई नहीं है।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!