इंटरनेट बैन से बचने के हैक्स
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इंटरनेट बैन के लिए हैक शेयर किया है। उसने बताया कि प्रदर्शन में शामिल होने वालों को पहले से ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर लेना चाहिए। ब्लूटूथ-बेस्ड मैसेजिंग ऐप्स फोन में रखें, जो बिना मोबाइल डेटा या वाई-फाई के काम करते हों। साथ ही, लोकल लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) इंस्टॉल करने की सलाह दी, जो इंटरनेट के बिना डिवाइस पर चल सकें।
आंसू गैस से बचाव
एक महिला यूजर ने बराबर मात्रा में पानी और मालॉक्स या डाइजीन जैसे एंटासिड का घोल साथ रखने का सुझाव दिया। उसके अनुसार, आंसू गैस के संपर्क में आने पर इससे आंखों की जलन और चुभन कम हो सकती है। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने पेंटर मास्क या डस्ट मास्क और सुरक्षात्मक गॉगल्स पहनने की बात कही।
लाठीचार्ज से बचने का जुगाड़
एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि उसने अपनी जींस के अंदर थर्मोकोल की शीट रखी थी ताकि चोट का असर कम हो। वह एक अतिरिक्त शर्ट और महिला प्रदर्शनकारियों के लिए कुर्ता भी रखता है। इसके अलावा, वह दो हेलमेट लेकर चलता है - एक अपने लिए और दूसरा जरूरतमंद को देने के लिए।
ये सुझाव दिखाते हैं कि प्रदर्शनकारी मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के लिए क्राउडसोर्स्ड सलाह का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को संसद मार्च के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए। एक महिला प्रदर्शनकारी की हालत गंभीर होने पर उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर छात्र NEET पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
Comments ()
No comments yet. Be the first to share your thoughts!