Tuesday, 24 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

बिसलेरी के सैंपल में ऐसा क्या मिला, जिस पर FSSAI ने कार्रवाई की?

Ajay Tiwari
24 November 2026 • 0 • 36
बिसलेरी के सैंपल में ऐसा क्या मिला, जिस पर FSSAI ने कार्रवाई की?

इमेज स्रोत, Firdous Nazir/NurPhoto via Getty Images

भारत में सफ़र के दौरान, रेलवे स्टेशन पर या किसी दुकान पर पानी की बोतल खरीदनी हो, तो कई बार लोग बोतलबंद पानी को ही 'बिसलेरी' कह देते हैं.

देश में बोतलबंद पानी के बाज़ार में बिसलेरी एक जाना-पहचाना नाम है.

इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बाज़ार में कई बार अलग-अलग स्पेलिंग वाले ऐसे ब्रांड भी दिख जाते हैं, जिनके नाम बिसलेरी से मिलते-जुलते हैं.

लेकिन अब इसी ब्रांड के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक सैंपल को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी एफ़एसएसएआई ने कार्रवाई की है.

एफ़एसएसएआई का कहना है कि बिसलेरी के एक सैंपल में तय मानकों का उल्लंघन पाया गया और उसे असुरक्षित घोषित किया गया है.

आख़िर इस सैंपल की जांच में क्या मिला? बिसलेरी का इस कार्रवाई पर क्या कहना है? और पानी में मिले इन रसायनों से सेहत को कितना ख़तरा हो सकता है? इन्हीं सवालों को समझने के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की.

22 नवंबर 2026 को एफ़एसएसएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए बताया कि प्राधिकरण ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाने की मंज़ूरी दी है.

एफ़एसएसएआई के मुताबिक, बिसलेरी इंटरनेशनल के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का रेगुलेटरी सैंपल लिया गया था. प्राधिकरण ने इसे 'पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर' की श्रेणी में रखा, जो 'नेचुरल मिनरल वॉटर' से अलग होता है.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

दरअसल, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर अलग-अलग स्रोतों से लिया जा सकता है. इसे फ़िल्टर और आरओ जैसी प्रक्रियाओं से साफ़ करके पीने लायक बनाया जाता है.

वहीं, नेचुरल मिनरल वॉटर ज़मीन के नीचे मौजूद प्राकृतिक स्रोतों से आता है. इसमें प्राकृतिक रूप से मौजूद खनिज तत्व होते हैं.

एफ़एसएसएआई के मुताबिक, सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के अनुरूप नहीं थी. इसके बाद इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया.

कंपनी की अपील के बाद सैंपल को रेफरल फूड लैबोटरी भेजा गया.

एफ़एसएसएआई के मुताबिक, इस लैब ने सैंपल में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (पीएएच) पाए और इसे दोबारा असुरक्षित घोषित किया.

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत एफ़एसएसएआई खाद्य पदार्थों के मानक तय करता है और नियमों का उल्लंघन होने पर संबंधित कंपनियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा सकती है.

एफ़एसएसएआई ने बिसलेरी के ख़िलाफ़ इस मामले में मुकदमा शुरू करने की मंज़ूरी दी है.

इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी अदालत में दोषी साबित हो चुकी है. अब मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ सकता है.

इमेज स्रोत, Firdous Nazir/NurPhoto via Getty Images

एफ़एसएसएआई की कार्रवाई के बाद बिसलेरी ने बयान जारी किया. कंपनी के मुताबिक, यह मामला सितंबर 2025 में गोवा स्थित उसके एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किए गए बैच से जुड़ा है.

कंपनी ने अपने बयान में कहा 30 सितंबर 2025 को एफ़एसएसएआई ने गोवा प्लांट से छह सैंपल लिए थे. शुरुआती जांच में पांच सैंपल तय मानकों के अनुरूप पाए गए. छठे सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली, जबकि निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है.

बिसलेरी के मुताबिक, कंपनी ने 22 नवंबर 2025 को इस नतीजे के ख़िलाफ़ अपील की.

इसके बाद रेफरल लैब ने ब्रोमेट को निर्धारित सीमा के भीतर पाया, लेकिन उसी सैंपल में पीएएच की मौजूदगी दर्ज की गई.

कंपनी ने दावा किया कि उसने एक एफ़एसएसएआई-अनुमोदित स्वतंत्र लैब से भी जांच कराई, जिसमें ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर पाई गई.

बिसलेरी के मुताबिक, 2 फरवरी 2026 को स्वतंत्र लैब की रिपोर्ट एफ़एसएसएआई के वेस्टर्न रीजनल ऑफ़िस को भेजी थी. इसके बाद एफ़एसएसएआई की ओर से कोई और सूचना नहीं मिली और बिसलेरी ने मान लिया कि मामला बंद हो गया है.

कंपनी ने अपने बयान में यह भी कहा कि उसकी मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया में 10 चरण और 90 से ज़्यादा क्वालिटी टेस्ट शामिल हैं. उसने पानी को सुरक्षित बताते हुए नियामक के साथ सहयोग करने की बात कही है.

हालाकि, कंपनी का दावा और एफ़एसएसएआई की जांच के नतीजे अलग-अलग हैं.

इमेज स्रोत, Indranil Aditya/NurPhoto via Getty Images

एफ़एसएसएआई ने जांच के बाद बिसलेरी के एक सैंपल को असुरक्षित घोषित करते हुए कंपनी के ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाने की मंज़ूरी दी है. वहीं, कंपनी ने अपने पानी को सुरक्षित बताते हुए अपनी जांच के नतीजों का हवाला दिया है.

दोनों के दावों में अंतर है. हालांकि, मुक़दमे की मंज़ूरी का मतलब यह नहीं कि अदालत में कंपनी दोषी साबित हो गई है.

एफ़एसएसएआई की इस कार्रवाई के बाद कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ब्रोमेट और पीएएच क्या हैं? ये पीने के पानी में कैसे पहुंचते हैं और इनकी मौजूदगी से सेहत को कितना ख़तरा हो सकता है?

समीर भाटी ने पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र काफ़ी काम किया है.

उनके मुताबिक, ब्रोमेट एक रासायनिक यौगिक है, जो पानी को ओज़ोन से साफ़ करने की प्रक्रिया के दौरान बन सकता है.

दरअसल, पानी में प्राकृतिक रूप से मौजूद ब्रोमाइड आयन ओज़ोन के संपर्क में आने पर रासायनिक प्रतिक्रिया कर सकते हैं. इस प्रक्रिया से ब्रोमेट बन सकता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, ओज़ोन से पानी साफ़ करने की प्रक्रिया के दौरान ब्रोमेट बन सकता है.

वहीं, पीएएच कई तरह के रासायनिक यौगिकों का एक समूह है. ये मुख्य रूप से तेल, कोयले और दूसरे कार्बनिक पदार्थों के अधूरे जलने से बनते हैं.

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, पीने के पानी में पीएएच पहुंचने का एक प्रमुख स्रोत पानी की पाइपलाइनों पर लगी कोलतार की परत हो सकती है. इसके अलावा, औद्योगिक प्रदूषण और दूषित पानी के स्रोत भी इसकी वजह बन सकते हैं.

हालांकि, पीएएच कई अलग-अलग यौगिकों का समूह है और इनके स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी अलग-अलग हो सकते हैं.

इमेज स्रोत, Sudipta Das/NurPhoto via Getty Images

समीर भाटी का कहना है कि अगर पानी में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है, तो यह डब्ल्यूएचओ की तय 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर की सीमा से 20 फ़ीसदी अधिक है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि ऐसा पानी पीने वाले व्यक्ति को तुरंत कोई नुकसान होगा या कैंसर हो जाएगा.

जानवरों पर हुए अध्ययनों में ब्रोमेट के संपर्क से किडनी पर असर और ट्यूमर देखे गए हैं. वहीं, पीएएच के कुछ यौगिकों को कैंसरकारी माना गया है.

लेकिन ब्रोमेट और पीएएच शरीर को कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं?

इसका असर समझने के लिए हमने बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के अटेंडिंग कंसल्टेंट डॉ. सुशांत से बात की.

डॉ. सुशांत के मुताबिक, ब्रोमेट की अधिक मात्रा कोशिकाओं और खासकर किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है. इसके संपर्क से उल्टी, दस्त और पेशाब कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गंभीर मामलों में किडनी फेल होने का ख़तरा भी रहता है.

वहीं, पीएएच के कुछ यौगिक कोशिकाओं के डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं और लंबे समय तक इनके संपर्क से कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है.

डॉ. सुशांत के मुताबिक, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुज़ुर्गों और किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

इमेज स्रोत, Firdous Nazir/NurPhoto via Getty Images

भाटी के मुताबिक, बोतलबंद पानी की गुणवत्ता की जांच पानी के स्रोत से ही शुरू हो जाती है.

सबसे पहले यह देखा जाता है कि पानी में कोई हानिकारक रसायन, भारी धातु या बैक्टीरिया तो नहीं हैं. इसके बाद पानी को साफ़ करने की प्रक्रिया से गुज़ारा जाता है और फिर उसकी दोबारा जांच होती है.

इस दौरान ई-कोलाई जैसे हानिकारक बैक्टीरिया, नाइट्रेट, फ्लोराइड और ब्रोमेट जैसे रसायनों की मात्रा जांची जाती है. साथ ही, पानी का पीएच और टीडीएस भी देखा जाता है.

पानी के साथ उसकी पैकेजिंग की जांच भी होती है, ताकि यह पता चल सके कि बोतल या कंटेनर से कोई हानिकारक रसायन पानी में तो नहीं मिल रहा.

एफ़एसएसएआई ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की जांच के लिए नियम तय किए हैं, जो 1 जनवरी 2026 से लागू हैं.

इनके मुताबिक:

- बैक्टीरिया और दूसरे सूक्ष्मजीवों की जांच हर महीने होनी चाहिए.

- कुछ रासायनिक तत्वों की जांच हर तीन महीने में होनी चाहिए.

- कीटनाशकों के अवशेषों की जांच हर छह महीने में होनी चाहिए.

- पानी के सभी तय मानकों की पूरी जांच हर छह महीने में एफ़एसएसएआई से मान्यता प्राप्त और नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्रीज़ से प्रमाणित लैब में करानी ज़रूरी है.

अगर किसी जांच में गड़बड़ी मिलती है, तो संबंधित तत्व की जांच हर महीने करनी होती है. ऐसा तब तक किया जाता है, जब तक लगातार तीन बैच के नतीजे सही नहीं आ जाते.

बैक्टीरिया से जुड़ी गड़बड़ी मिलने पर उत्पादन और सप्लाई दोबारा शुरू करने से पहले लगातार पांच बैच की जांच के नतीजे संतोषजनक होने ज़रूरी हैं.

इमेज स्रोत, Valeria Mongelli/Anadolu via Getty Images

बिसलेरी की शुरुआत भारत में 1965 में मुंबई से हुई थी. साल 1969 में पारले ग्रुप ने इसे इटली के उद्यमी फेलिस बिसलेरी से ख़रीद लिया था.

पांच दशक से ज़्यादा समय में बिसलेरी देश के सबसे पहचाने जाने वाले बोतलबंद पानी के ब्रांड्स में शामिल हो गया है.

इंडिया ब्रांड इक्विटी फ़ाउंडेशन (आईबीईएफ़) के मुताबिक, भारत में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का बाज़ार 2025 में क़रीब 32,040 करोड़ रुपये का था. इसके 2032 तक बढ़कर 57,850 करोड़ रुपये होने का अनुमान है.

इस बाज़ार में बिसलेरी के अलावा किनले, एक्वाफ़िना और कई क्षेत्रीय ब्रांड भी मौजूद हैं.

बिसलेरी के मामले के बाद बोतलबंद पानी के दूसरे ब्रांड्स की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं.

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एफ़एसएसएआई अब बिसलेरी के देशभर से लिए गए दूसरे सैंपल के साथ-साथ अन्य कंपनियों के बोतलबंद पानी के सैंपल की भी जांच करेगा.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की वापसी से बाजार में उलटफेर, अमेरिका को लाभ • क्यों एमी अवॉर्ड हारकर भी जीत गए अभिनेता? बोले- इतनी दूर तक पहुंचते देखना ही अविश्वसनीय • एनवीडिया के सीईओ जेनसिन हुआंग पर बोर्ड मीटिंग में चार महिलाओं से संबंधों के आरोप • कोहरे में भी ट्रेनों की गति नहीं घटेगी, कवच व फॉग डिटेक्शन से सुरक्षित सफ़र • राज्य कर विभाग के 200 अधिकारियों को प्रमुख सचिव ने फेल किया, ईमानदारी पर सवाल • सुबह के नाश्ते में काला चना डोसा – प्रोटीन से भरपूर नया विकल्प • ऑडी कार खरीदने की सोच रहे हैं? जनवरी में बढ़ सकते हैं इन मॉडल्स के दाम, जानें कितनी हो जाएगी कीमत • रंजीत की बेटी दिव्यांका बेदी ने 39 साल की उम्र में लॉन्ग‑टाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व माथुर से रजिस्टर्ड मैरिज किया • राहुल गांधी ने माँ सोनिया के साथ पिता राजीव पर चर्चा की, ‘बिलॉन्गिंग’ पुस्तक पर गहराई से बात • पुलिस पर फिर से चाकू हमला: थाने के अंदर हुआ दूसरा हमला, 5 जवानों समेत 9 लोगों को घातक चोट • नए मोबाइल ऐप्स से बनी रहे हर खबर से अपडेट: Android, iOS और Amarujala पर हिन्दी समाचार • बिसलेरी के सैंपल में ऐसा क्या मिला, जिस पर FSSAI ने कार्रवाई की? • उत्तर प्रदेश में BJP और RALOD के बीच सीट बाँटने के नियम: नई रणनीति का खुलासा • अयोध्या से जनकपुरधाम के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय ट्रेन, सीतामढ़ी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत • यूपी में चार बच्चों के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, सामने आया मूंगफली के ठेले की कहानी • घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, सिलिंडर फटा, मलबा 800 मीटर तक बिखरा • पहलगाम हमले से पूर्व 37 बार चीनी सैटेलाइट ने कक्षा बदली, भारत की सुरक्षा पर सवाल • बेटी की शादी से पहले घर में 23 सिलिंडर के विस्फोट से गांव को दहलाने वाला हादसा • आंध्र प्रदेश में SUV ट्रक से टकरा, मंदिर से लौटते 5 लोगों की जान गई • पाकिस्तान के पहले एस्ट्रोनॉट को स्पेस में मिलेगा हलाल खाना • निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट पर मिली दोषसिद्धि, कमिश्नर ने रिपोर्ट शासन को भेजी • एसटीएफ ने मेरठ के उजैद को गिरफ्तार किया: पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ाव का संदेह • वेलिंगटन टेस्ट की मृत पिच ने भारत की जीत को नाटकीय बना दिया • ICC ने गिल की लार‑पर‑गेंद अनुमति की मांग को ठुकराया • 5‑स्टार रेटिंग नहीं देती जीवन की गारंटी • सोनिया गांधी ने किया राजीव गांधी की सुरक्षा हटाने का आरोप, दावा किया हत्या का इरादा • दिल्ली ने दिल दिखा दिया, क्या नेपाल का रवैया बदलेगा? • यूपी में शादी से लौटते युवक की बाइक खंभे से टकराई, मृत्यु; दो मासूम बच्चों के सिर पर पिता का साया • गोपालगंज की एसडीएम और इंजीनियर पति के छह ठिकानों पर SVU की छापेमारी, जानिए किस मामले में हुई कार्रवाई? • सौरव दास ने लगाया ब्रिटेन जाने से रोकने का आरोप, सरकार किस आधार पर उठा सकती है यह क़दम? • लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध हटाने की संभावना, गिल की अपील के बाद आईसीसी का रुख • रमाडा चौराहा नामकरण पर विवाद: सांसद चंद्रशेखर ने शहीद के नाम पर राजनीति की आलोचना की • रेलवे ने मुंबई, गुजरात और बिहार के लिए विशेष ट्रेनें शुरू कीं, आगरा पर ठहराव • BJP और शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की • यूपी आबकारी सिपाही भर्ती: 820 पदों के लिए 2591 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा के लिए चयनित, कटऑफ भी जारी; यहां देखें • सुप्रीम कोर्ट में शरजील इमाम‑उमर के जमानत मामले पर सुनवाई • प्रियांश आर्य ने 19 छक्के, 36 बॉल पर शतक के साथ SMAT में रिकॉर्ड तोड़ा • सपा ने कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें • पटना में 20 साल के युवक को चाकू से गोदा, घर से कुछ ही दूरी पर घटना से सनसनी • आर. अश्विन और प्रीति नारायणन ने काव्या‑अनिरुद्ध के रिसेप्शन में ब्लैक ट्विनिंग से सबको चकित किया • एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की वापसी से बाजार में उलटफेर, अमेरिका को लाभ • क्यों एमी अवॉर्ड हारकर भी जीत गए अभिनेता? बोले- इतनी दूर तक पहुंचते देखना ही अविश्वसनीय • एनवीडिया के सीईओ जेनसिन हुआंग पर बोर्ड मीटिंग में चार महिलाओं से संबंधों के आरोप • कोहरे में भी ट्रेनों की गति नहीं घटेगी, कवच व फॉग डिटेक्शन से सुरक्षित सफ़र • राज्य कर विभाग के 200 अधिकारियों को प्रमुख सचिव ने फेल किया, ईमानदारी पर सवाल • सुबह के नाश्ते में काला चना डोसा – प्रोटीन से भरपूर नया विकल्प • ऑडी कार खरीदने की सोच रहे हैं? जनवरी में बढ़ सकते हैं इन मॉडल्स के दाम, जानें कितनी हो जाएगी कीमत • रंजीत की बेटी दिव्यांका बेदी ने 39 साल की उम्र में लॉन्ग‑टाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व माथुर से रजिस्टर्ड मैरिज किया • राहुल गांधी ने माँ सोनिया के साथ पिता राजीव पर चर्चा की, ‘बिलॉन्गिंग’ पुस्तक पर गहराई से बात • पुलिस पर फिर से चाकू हमला: थाने के अंदर हुआ दूसरा हमला, 5 जवानों समेत 9 लोगों को घातक चोट • नए मोबाइल ऐप्स से बनी रहे हर खबर से अपडेट: Android, iOS और Amarujala पर हिन्दी समाचार • बिसलेरी के सैंपल में ऐसा क्या मिला, जिस पर FSSAI ने कार्रवाई की? • उत्तर प्रदेश में BJP और RALOD के बीच सीट बाँटने के नियम: नई रणनीति का खुलासा • अयोध्या से जनकपुरधाम के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय ट्रेन, सीतामढ़ी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत • यूपी में चार बच्चों के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, सामने आया मूंगफली के ठेले की कहानी • घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, सिलिंडर फटा, मलबा 800 मीटर तक बिखरा • पहलगाम हमले से पूर्व 37 बार चीनी सैटेलाइट ने कक्षा बदली, भारत की सुरक्षा पर सवाल • बेटी की शादी से पहले घर में 23 सिलिंडर के विस्फोट से गांव को दहलाने वाला हादसा • आंध्र प्रदेश में SUV ट्रक से टकरा, मंदिर से लौटते 5 लोगों की जान गई • पाकिस्तान के पहले एस्ट्रोनॉट को स्पेस में मिलेगा हलाल खाना • निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट पर मिली दोषसिद्धि, कमिश्नर ने रिपोर्ट शासन को भेजी • एसटीएफ ने मेरठ के उजैद को गिरफ्तार किया: पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ाव का संदेह • वेलिंगटन टेस्ट की मृत पिच ने भारत की जीत को नाटकीय बना दिया • ICC ने गिल की लार‑पर‑गेंद अनुमति की मांग को ठुकराया • 5‑स्टार रेटिंग नहीं देती जीवन की गारंटी • सोनिया गांधी ने किया राजीव गांधी की सुरक्षा हटाने का आरोप, दावा किया हत्या का इरादा • दिल्ली ने दिल दिखा दिया, क्या नेपाल का रवैया बदलेगा? • यूपी में शादी से लौटते युवक की बाइक खंभे से टकराई, मृत्यु; दो मासूम बच्चों के सिर पर पिता का साया • गोपालगंज की एसडीएम और इंजीनियर पति के छह ठिकानों पर SVU की छापेमारी, जानिए किस मामले में हुई कार्रवाई? • सौरव दास ने लगाया ब्रिटेन जाने से रोकने का आरोप, सरकार किस आधार पर उठा सकती है यह क़दम? • लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध हटाने की संभावना, गिल की अपील के बाद आईसीसी का रुख • रमाडा चौराहा नामकरण पर विवाद: सांसद चंद्रशेखर ने शहीद के नाम पर राजनीति की आलोचना की • रेलवे ने मुंबई, गुजरात और बिहार के लिए विशेष ट्रेनें शुरू कीं, आगरा पर ठहराव • BJP और शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की • यूपी आबकारी सिपाही भर्ती: 820 पदों के लिए 2591 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा के लिए चयनित, कटऑफ भी जारी; यहां देखें • सुप्रीम कोर्ट में शरजील इमाम‑उमर के जमानत मामले पर सुनवाई • प्रियांश आर्य ने 19 छक्के, 36 बॉल पर शतक के साथ SMAT में रिकॉर्ड तोड़ा • सपा ने कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव, पूरी लिस्ट देखें • पटना में 20 साल के युवक को चाकू से गोदा, घर से कुछ ही दूरी पर घटना से सनसनी • आर. अश्विन और प्रीति नारायणन ने काव्या‑अनिरुद्ध के रिसेप्शन में ब्लैक ट्विनिंग से सबको चकित किया •