टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी का IPO पहले ही दिन फुल हो गया है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के IPO पर पहले ही दिन करीब 6 गुना दांव लग गया है। कंपनी का IPO दांव लगाने के लिए 24 अगस्त तक खुला रहेगा। इधर, ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों का प्रीमियम बढ़ गया है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के शेयर गुरुवार शाम 6 बजे ग्रे मार्केट में 83 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के IPO का टोटल साइज 650 करोड़ रुपये तक का है।
IPO में 300 रुपये है शेयर का दाम, 250 रुपये पहुंच गया GMPटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के IPO में शेयर का दाम 300 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम बढ़कर 250 रुपये पहुंच गया है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम गुरुवार सुबह 10 बजे 220 रुपये था। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के शेयर 550 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। IPO में जिन इनवेस्टर्स को कंपनी के शेयर मिलेंगे, मौजूदा GMP के हिसाब से वे 83 पर्सेंट से अधिक के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। कंपनी के IPO में शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार 25 अगस्त को फाइनल होगा। वहीं, टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के शेयर 28 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।
पहले ही दिन 5.95 गुना सब्सक्राइब हुआ है कंपनी का IPOटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के IPO पर पहले ही दिन 5.95 गुना दांव लग गया है। कंपनी के IPO में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 6.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, एंप्लॉयीज का कोटा 9.43 गुना सब्सक्राइब हुआ है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के IPO में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 12.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के IPO में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 0.05 गुना सब्सक्राइब हुआ है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के IPO में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। कंपनी के IPO की एक लॉट में 50 शेयर हैं। यानी, एक लॉट के लिए निवेशकों को 15 हजार रुपये लगाने होंगे।
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स का बिजनेसटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) की शुरुआत साल 1990 में हुई है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स एक थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशलाइज्ड केबल मैन्युफैक्चरर है। कंपनी कस्टमाइज्ड टेम्प्रेचर सेंसिंग सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और स्पेशलाइज्ड केबल्स की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग करती है। अगर कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो की बात करें तो इसमें टेम्प्रेचर सेंसिंग सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और स्पेशलाइज्ड केबल्स हैं। कंपनी कॉन्टैक्ट और नॉन-कॉन्टैक्ट टेम्प्रेचर सेंसर्स की मैन्युफैक्चरिंग भी करती है। 1 अप्रैल 2023 से लेकर 31 मार्च 2026 तक कंपनी ने 1000 से ज्यादा यूनीक कस्टमर्स को अपनी सर्विसेज दी हैं। कंपनी ने 80 से ज्यादा देशों को अपने प्रॉडक्ट्स एक्सपोर्ट किए हैं।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!