जनशक्ति जनता दल सुप्रिमो और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने पूर्व पीए मोतीलाल राय पर एक बार फिर बेहद ही संगीन इल्जाम लगाए हैं। इस बार तेजप्रताप यादव ने कहा है कि मोतीलाल राय अब ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar के अधिकारियों को धमका रहा है। जेजेडी सुप्रीमो ने दावा किया है कि मोतीलाल राय JioHotstar पर ‘भोजपुरी बवाल’ कार्यक्रम के प्रोमो को रुकवाना चाहता है। तेजप्रताप यादव ने अफने आधिकारिक ऐक्स हैंडल पर अपनी बात रखी है।
तेजप्रताप यादव ने लिखा, 'महत्वपूर्ण सूचना..मोतीलाल राय, जिसे जनशक्ति जनता दल से निष्कासित किया जा चुका है, के संबंध में लगातार गंभीर शिकायतें एवं आरोप सामने आते रहे हैं। आरोप है कि तेज प्रताप यादव जी के साथ नजदीकी का लाभ उठाकर विश्वासघात करने वाला मोतीलाल राय अब JioHotstar पर प्रसारित होने वाले ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो को रुकवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह JioHotstar की टीम एवं अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाने और धमकी देने का प्रयास कर रहा है।
इसके साथ ही जय सिंह राठौर, जो पूर्व में जनशक्ति जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, पर भी आरोप है कि वे मोतीलाल राय के इशारे पर JioHotstar के अधिकारियों को फोन कर प्रसारण रुकवाने के लिए दबाव एवं धमकी दे रहे हैं। तेज प्रताप यादव जी की बढ़ती लोकप्रियता एवं जनसमर्थन से घबराकर इस प्रकार प्रसारण को प्रभावित करने का प्रयास किए जाने की बात सामने आ रही है। साथ ही, मोतीलाल राय पर पार्टी-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और विरोधियों के साथ मिलकर काम करने के भी गंभीर आरोप लगाए जाते रहे हैं।
महुआ विधानसभा चुनाव के दौरान भी तेज प्रताप यादव जी के विरुद्ध काम करने तथा आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, उनके आवास से लगभग ₹20 लाख की चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की बात भी सामने आई है।प्रशासन से आग्रह है कि यदि प्रसारण रुकवाने के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा धमकी, दबाव या अनुचित हस्तक्षेप किया जा रहा है, तो उसकी जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
सभी नागरिकों से अपील है कि मोतीलाल राय या उसके सहयोगियों के नाम से होने वाले किसी भी फोन कॉल, पैसे की मांग या संदिग्ध संपर्क से सावधान रहें और किसी भी प्रकार के लेन-देन से पहले पूरी तरह सत्यापन करें। सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • धोखाधड़ी से बचेंजनहित में इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ। धन्यवाद।'
बहरहाल बता दें कि अपने पूर्व पीए मोतीलाल राय पर तेजप्रताप यादव ने पहले उनके घर में चोरी करने और फिर फरार हो जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद जब हाल ही में तेजप्रताप यादव से यह पूछा गया था कि 'भोजपुरी बवाल' में मोतीलाल राय भी नजर आ रहा है तब इसपर उन्होंने कहा था कि वो शुरू में था अब लास्ट में पुलिस उसे तलाश रही है।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!