Saturday, 22 August 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology Telangana World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
INDIA

क्या BJP ने लिया यू-टर्न, 'जाति' के सवाल पर कांग्रेस का हमला

Ajay Tiwari
20 August 2026 0 38
क्या BJP ने लिया यू-टर्न, 'जाति' के सवाल पर कांग्रेस का हमला

भारत में दशकों बाद एक बार फिर पूरे देश में जनगणना के दौरान जातियों की गिनती करने की तैयारी चल रही है, लेकिन इस प्रक्रिया को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस का कहना है कि जनगणना 2027 में जातियों का नाम दर्ज करने के लिए पूर्व-निर्धारित सूची या 'ड्रॉप-डाउन मेनू' का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, और सरकार द्वारा लोगों से सीधे खुला सवाल पूछकर जाति लिखने के फैसले का विरोध किया जा रहा है.   कांग्रेस का आरोप है कि इस खुले तरीके से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सही संख्या सामने नहीं आ पाएगी और यह ओबीसी आबादी को कम दिखाने की एक "गहरी साजिश" है. अपने दावों को सही साबित करने के लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार के ही 2011 के सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (SECC 2011) से जुड़े पुराने बयानों का सहारा लिया है, इसके अलावा, पार्टी का यह भी आरोप है कि जनगणना 2027 के फॉर्म से ओबीसी श्रेणी का विकल्प जानबूझकर हटाया गया है ताकि समुदाय की असली आबादी का पता न चल सके

2021 में सुप्रीम कोर्ट में दिए गए एक हलफनामे में केंद्र ने कहा था कि एक कास्ट रजिस्ट्री और ड्रॉप-डाउन मेनू से आंकड़े अधिक सुसंगत हो सकते थे. राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने अब सवाल पूछा है कि जनगणना 2027 में उस प्रणाली का उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा है जिसे सरकार ने खुद "आदर्श" बताया था. उन्होंने बिहार और तेलंगाना का भी हवाला दिया, जहां पूर्व-निर्धारित जाति सूचियों और कोड्स का उपयोग किया गया था, और चेतावनी दी कि एक खुला प्रश्न फिर से अविश्वसनीय जातिगत आंकड़े पैदा कर सकता है. बिहार और तेलंगाना ने गिनती को अधिक सटीक बनाने के लिए अपने जाति सर्वेक्षणों में पूर्व-निर्धारित जाति सूचियों और कोड्स का उपयोग किया था. इसके अलावा, जातिगत आंकड़ों की सटीकता को लेकर चिंता सिर्फ कांग्रेस तक ही सीमित नहीं है.

ऑल इंडिया OBC स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIOBCSA) ने भी ओपन-एंडेड जाति कॉलम रखने की आलोचना की है. इस बीच, मंडल आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह विद्रोही ने एक राष्ट्रीय जाति मास्टर रजिस्ट्री, स्टैंडर्ड कोड और एक ही जाति की अलग-अलग स्पेलिंग और स्थानीय नामों को मैप करने के लिए एक सिस्टम बनाने की मांग की है. एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव ने भी SECC 2011 में इस्तेमाल किए गए ओपन-एंडेड तरीके को दोहराने के खिलाफ चेतावनी दी थी.

यह बहस ऐसे महत्वपूर्ण वक्त में सामने आई है, जब जनगणना 2027 स्वतंत्र भारत में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) से इतर अन्य जातियों की गिनती करने के लिए तैयार है. जाति का यह सवाल ऐसे समय में भी सामने आया है, जब जाति और आरक्षण को लेकर प्रतिस्पर्धी नैरेटिव सड़कों और सोशल मीडिया पर वापस लौट आए हैं. यह विवाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सामने आया है, जिसके लिए सभी राजनीतिक दल पहले से ही लामबंदी में जुट गए हैं.

उत्तर प्रदेश में 8% ब्राह्मण मतदाताओं को साधने में जुटे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वादा किया है कि एसपी सरकार बनने के तीन महीने के भीतर राज्य में जातिगत जनगणना कराई जाएगी. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन का हिस्सा है, जिसने 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की 80 सीटों में से 43 पर जीत हासिल की थी, जो कि पिछले चुनाव से 37 सीटों की बड़ी बढ़त थी.

जनगणना 2027 विवाद के केंद्र में 'जाति' का सवाल

14 अगस्त को केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे 'जनसंख्या गणना' (Population Enumeration) चरण के लिए 40 प्रश्नों को अधिसूचित किया, जिसमें जाति सहित प्रत्येक व्यक्ति का विवरण एकत्र किया जाएगा. 'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रश्न संख्या 10 "अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/जाति" है, जो कि ओपन-एंडेड होगा. गणना करने वाला व्यक्ति वही जाति या उप-जाति दर्ज करेगा जो जवाब देने वाला व्यक्ति बताएगा.

'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के अनुसार, 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जुलाई में आयोजित एक प्री-टेस्ट के बाद इस प्रारूप को बरकरार रखा गया.

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के अनुसार, जनगणना के तौर-तरीकों, डिजिटल टूल्स और ट्रेनिंग सिस्टम को परखने के लिए नवंबर 2025 में एक देशव्यापी 'प्री-टेस्ट' आयोजित किया गया था, जिसके तहत लगभग 5,000 जनगणना ब्लॉकों को कवर किया गया.

यह सुनने में तो आसान लगता है, लेकिन भारत में हजारों जातियां और उप-जातियां हैं, जिनके नाम इलाके, भाषा, स्पेलिंग और स्थानीय इस्तेमाल के हिसाब से बदल सकते हैं. इसलिए, चुनौती यह पक्का करने की है कि एक ही सामाजिक समूह के अलग-अलग नामों की पहचान करके उन्हें आखिर में एक साथ कोड किया जाए, ठीक इसी बात पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है.

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि जनगणना 2027 में जाति पर सवाल पूछने की कार्यप्रणाली जानबूझकर खामियों भरी रखी गई है.

इससे पहले, X पर एक पोस्ट में उन्होंने तर्क दिया था कि यह उम्मीद की जा रही थी कि डेटा जुटाने वाले कर्मचारी राज्यों के हिसाब से बनी जातियों की लिस्ट साथ रखेंगे जैसा कि बिहार और तेलंगाना के जाति सर्वेक्षणों में किया गया था और जवाब के मुताबिक बस सही विकल्प पर टिक लगा देंगे. कर्नाटक से राज्यसभा सांसद रमेश ने कहा कि इस तरह की तैयार लिस्ट न होना सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर यह आरोप भी लगाया कि जनगणना के फॉर्म से 'अन्य पिछड़ा वर्ग' (OBC) की कैटेगरी को जानबूझकर हटाया गया है. पार्टी के मुताबिक, यह सब इसलिए किया गया ताकि ओबीसी समुदाय की सही आबादी का आंकड़ा आधिकारिक रिकॉर्ड में न आ सके.

हालांकि, पिछले कुछ चुनावों के रुझान बताते हैं कि बीजेपी ओबीसी वोटरों को अपने पाले में लाने में काफी हद तक कामयाब रही है. भले ही कांग्रेस का यह हमला राजनीतिक हो, लेकिन उन्होंने जो सवाल उठाए हैं वे नए नहीं हैं. खुद केंद्र सरकार भी पहले जातिगत आंकड़ों को जुटाने में आने वाली ऐसी ही व्यावहारिक दिक्कतों का जिक्र कर चुकी है

2011 की जाति जनगणना पर मोदी सरकार का 2021 में रुख

21 सितंबर 2021 को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा जमा किया था. यह हलफनामा 2011 की सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) के आंकड़े सार्वजनिक करने और उनके इस्तेमाल की मांग करने वाली याचिका के खिलाफ था.

समाचार एजेंसी पीटीआई () की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने माना था कि 2011 की गिनती में कई तकनीकी गलतियां थीं. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने सफाई दी थी कि इन आंकड़ों को सार्वजनिक न करके भारत के रजिस्ट्रार जनरल (ORGI) दफ्तर में सुरक्षित रखा गया है. इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि बिना प्रोसेसिंग वाले ये आंकड़े तकनीकी कमियों से भरे हुए थे, जिसकी वजह से इनका इस्तेमाल कर पाना मुमकिन नहीं था

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार के 2021 वाले हलफनामे के पैराग्राफ 12(d) का हवाला दिया है. इस पैराग्राफ में लिखा था: "2011 की जनगणना से पहले जातियों की कोई आधिकारिक सूची तैयार नहीं की गई थी. जातियों की सूची के लिए सबसे सही तरीका यह होता कि जातियों को चुनने के लिए 'ड्रॉप-डाउन मेनू' दिया जाता, इससे ऐसा डेटा मिल पाता जिस पर भरोसा किया जा सके."

अब कांग्रेस ने सरकार के इसी पुराने जवाब को जनगणना 2027 के खिलाफ अपना सबसे बड़ा हथियार बना लिया है. जयराम रमेश ने सवाल उठाया- "अब सवाल यह है कि जब मोदी सरकार ने सितंबर 2021 में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में खुद 'ड्रॉप-डाउन मेनू' की सिफारिश की थी, तो जनगणना 2027 में यह विकल्प क्यों नहीं दिया जा रहा है?"

वहीं, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा कि मोदी सरकार पहले जातिगत जनगणना के खिलाफ थी, फिर देश की जनता के दबाव में आकर उसने यू-टर्न लिया, लेकिन अब सही और विश्वसनीय तरीके से गिनती न करवाकर सरकार अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हटती दिख रही है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक सटीक, पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से जातिगत जनगणना कराने की मांग पर कायम है.

जयराम रमेश ने यह भी ध्यान दिलाया कि बिहार और तेलंगाना के जाति सर्वेक्षणों में पहले से तैयार जाति सूची का इस्तेमाल किया गया था. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मई 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसी तरीके को अपनाने का सुझाव दिया था. केंद्र सरकार का 2021 वाला हलफनामा इसलिए अहम है क्योंकि 2011 की जनगणना (SECC) में बिना किसी सीमा या सूची के खुले तरीके से जवाब दर्ज करने में भारी दिक्कतें आई थीं. अलग-अलग स्पेलिंग, उप-जातियां, सरनेम और स्थानीय नामों की वजह से एक ही जाति की सैकड़ों अलग-अलग एंट्रियां बन गईं, जिन्हें बाद में सही श्रेणी में छांटना बेहद मुश्किल हो गया.

मंडल सेना के अनिरुद्ध सिंह विद्रोही ने भी यही मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनगणना 2027 में जातियों को रिकॉर्ड और कोड करने का तरीका पारदर्शी नहीं है, उन्होंने सरकार के 2021 वाले हलफनामे से "मापिला" (Mappilas) समुदाय का उदाहरण दिया.

जनगणना 2027 में 'मापिला' समुदाय से जुड़ी समस्या

मंडल सेना के विद्रोही ने सोशल मीडिया पर बताया कि सरकार ने खुद 2011 के आंकड़ों में कमियां बताते हुए कहा था कि कैसे 'मापिला' जैसे समुदाय का नाम अलग-अलग स्पेलिंग और रूपों में दर्ज हो गया था, इससे एक ही समाज के लोगों का डेटा अलग-अलग हिस्सों में बंट गया. यही इस पूरे विवाद की मुख्य जड़ है. अगर एक ही जाति के लोग अलग-अलग स्पेलिंग, स्थानीय नाम या उप-जाति का नाम लिखवाएंगे, तो एक खुले कॉलम की वजह से हजारों कच्चे आंकड़े बन जाएंगे. जब तक बाद में उन्हें एक सही कोड से जोड़ने की मजबूत व्यवस्था न हो, तब तक इस गिनती से सही आंकड़े नहीं निकाले जा सकते.

इसीलिए विद्रोही का तर्क है कि सिर्फ जाति गिनना काफी नहीं है, उन्होंने सवाल किया, "जाति जनगणना तो हो रही है, लेकिन मुख्य सवाल यह है कि जातियों को सही-सही कैसे गिना जाएगा?

तेलंगाना और बिहार का ज़िक्र बार-बार क्यों हो रहा है?

कांग्रेस देशव्यापी जातिगत जनगणना के लिए जिस वैकल्पिक मॉडल की वकालत कर रही है, वह सिर्फ एक सैद्धांतिक विचार नहीं है, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लगातार बिहार और तेलंगाना के मॉडल का हवाला दिया है, जहां जाति की गिनती के लिए खुले सवालों पर निर्भर रहने के बजाय पहले से तैयार जातियों की सूची का इस्तेमाल किया गया था. कांग्रेस का मानना है कि केंद्र सरकार को तेलंगाना के सर्वेक्षण प्रारूप और प्रक्रिया से सीख लेनी चाहिए.

मंडल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह विद्रोही का कहना है कि बिहार के जाति सर्वेक्षण में पूर्व-निर्धारित जाति सूची और कोड का उपयोग किया गया था.  वहीं, तेलंगाना में 2024 में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा कराए गए सामाजिक-आर्थिक और जाति सर्वेक्षण में जाति सूचियों, कोड, वैकल्पिक नामों और डेटा सत्यापन के तरीकों का इस्तेमाल हुआ था, जिसके नतीजे फरवरी 2025 में जारी किए गए.

विद्रोही ने सवाल उठाया, "जब हमारे पास सफल उदाहरण मौजूद हैं, तो हम राष्ट्रीय स्तर पर सबसे मजबूत और वैज्ञानिक प्रणाली क्यों नहीं अपना सकते?"

ओपन-एंडेड' कॉलम पर OBC संगठनों की तीखी आपत्ति

ऑल इंडिया OBC स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIOBCSA) ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर 2011 की सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) में खुले जाति कॉलम से आई समस्याओं को रेखांकित किया. संगठन ने जनगणना 2027 के लिए भी इसी खुले कॉलम की व्यवस्था को बनाए रखने पर एनडीए (NDA) सरकार की आलोचना की.

एआईओबीसीएसए का आरोप है कि यूपीए सरकार के समय प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों के कुछ तत्वों ने जानबूझकर जाति कॉलम को खुला रखकर 2011 के आंकड़ों में कमियां पैदा की थीं, और अब वही तरीका अपनाकर जनगणना 2027 में भी रुकावटें डालने की कोशिश की जा रही है.

सरकार का पक्ष और कोडिंग की पारदर्शिता पर सवाल

दूसरी तरफ, सरकार का तर्क है कि जनगणना 2027 के तहत एक 'कोड डायरेक्टरी' और डेटा सत्यापन (Validation checks) की व्यवस्था रखी जाएगी. हालांकि, अनिरुद्ध सिंह विद्रोही ने सवाल खड़ा किया कि जाति की मैपिंग, कोडिंग और सत्यापन की यह प्रणाली कितनी पारदर्शी और भरोसेमंद होगी? मुख्य बहस इस बात पर टिकी है कि क्या जातियों का मानकीकरण आंकड़े जुटाते समय ही होना चाहिए या फिर बाद में मिले खुले जवाबों को कोड किया जाना चाहिए.

सटीक आंकड़ों की अहमियत और सामाजिक प्रभाव

सभी पक्षों का मानना है कि "जनगणना की प्रश्नावली का डिजाइन बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण है, क्योंकि जातिगत डेटा ही भविष्य में प्रतिनिधित्व, जनकल्याणकारी योजनाओं और आरक्षण नीति का आधार बनता है. विशेषज्ञों का कहना है कि जहां एक तरफ पारदर्शी गिनती बेहद जरूरी है, वहीं दूसरी तरफ जातिगत डेटा से राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज होने की आशंका भी बनी रहती है.  

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
सीजेपी कार्यकर्ता ने राजस्थान पुलिस पर 'डराने की रणनीति' अपनाने का आरोप लगाया, कहा- स्वयंसेवक के घर के बाहर 15 कर्मी तैनात सरकार छोटे बच्चों के लिए 2 रासायनिक यौगिकों वाले निश्चित खुराक संयोजनों को प्रतिबंधित करती है कुनिका ने खरीदा करोड़ों का घर, बेटे ने दिखाई झलक पीलीभीत में हादसा: एआरटीओ की गाड़ी देख चालक ने दौड़ाया टेंपो, अनियंत्रित होकर पलटा, पांच छात्र घायल सेरानो को टिकटॉक पर 50वीं जीत के साथ 34 लाख बार देखा गया 2026 में Apple शिपमेंट में 2% की गिरावट की उम्मीद है गला रेतने पर अधिक खून बहने से गई श्रेया की जान, किराए के कमरे में मिला था सड़ा शव Report: स्क्रीनशॉट ले लो, बाद में देखेंगें...कहीं ये आदत तो नहीं बना रही आपको भुलक्कड़? शोध में हुआ खुलासा Explainer: नवाज शरीफ की 2019 वाली स्क्रिप्ट दोहरा रहे इमरान, क्या सरकार के साथ इलाज के नाम पर हो चुकी है डील? यूक्रेन का कहना है कि शॉपिंग सेंटर पर 'सनकी' रूसी हमले में 16 लोग मारे गए - द हिंदू युवा छोड़ना चाहते हैं': लीबिया की प्रतिभा पलायन, त्रिपोली के पतन के 15 साल बाद भावनगर जहरीली शराब मामला: मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई; तीन महत्वपूर्ण निवेश धोखाधड़ी चेतावनी: घोटालों का पता लगाएं और अपने पैसे की सुरक्षा करें 150 करोड़ रुपये का फंड ट्रांसफर, पारिवारिक नियुक्तियां: बीसीआई के सह-अध्यक्ष ने मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग की भारत में छात्रों के लिए सर्वश्रेष्ठ टैबलेट: वनप्लस पैड गो 2, श्याओमी पैड 8, रेडमी पैड 2 प्रो, और बहुत कुछ अफसरों के सैलून की शान रहेगी बरकरार, रेलवे बोर्ड ने प्राइवेट बुकिंग का फैसला किया रद्द जेन ज़ेड पावरहाउस: 407 मिलियन युवा भारतीय $860 बिलियन की अर्थव्यवस्था चला रहे हैं | सही परिप्रेक्ष्य गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें कैंसल, इनका बदला मार्ग, देखें पूरी लिस्ट यूएफसी लड़ाई से पहले डायर कहते हैं, 'अगर मैं इसे पूरा कर सकता हूं, तो आप भी ऐसा कर सकते हैं। सीवान के डीएम विजय प्रकाश मीणा ने बड़हरिया प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी क्यों विवादों में है? | समझाया शिवमोग्गा स्कूल के शिक्षक ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार जीता, दिल्ली में राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करेंगे स्कूल हॉल को 3डी डोम थिएटर में बदलने वाले चंडीगढ़ के शिक्षक को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया आरक्षण हटाओ विरोध: दिल्ली के जंतर-मंतर पर उठी मांगें जे.पी.नड्डा ने दिल्ली में एच1एन1 स्थिति, स्वास्थ्य देखभाल तैयारियों की समीक्षा की भारत ने लाहौर में हाफ़िज़ सईद को समन भेजने का कदम उठाया, अनुपस्थिति में सुनवाई के लिए मंच तैयार किया | विशेष समवर्ती लाभ: 13 स्मॉलकैप स्टॉक जो लगातार 5 दिनों तक बढ़े एफ एंड ओ टॉक: सुदीप शाह का कहना है कि निफ्टी और मजबूत होगा; अगले सप्ताह के लिए 3 स्टॉक चुने सात साल के इश्क का ऐसा अंत: प्रेमिका के फोन में दूसरे युवक की चैट देखी, प्यार में मिला धोखा तो नकुल ने दी जान राजा रवि वर्मा एस्टेट संग्राहकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रिंट जारी करने की योजना बना रहा है अलीगढ़: दो लैब में फेल हुए दाल-सब्जी, जिला अस्पताल की रसोई सील, 240 मरीजों के सामने दो वक्त के खाने का संकट जयशंकर 23, 24 अगस्त को रूस जाएंगे अल नीनो जीवित स्मृति में सबसे मजबूत हो सकता है, 2027 को सबसे गर्म वर्ष के रूप में ट्रैक पर रखें कांवड़ियों के आगे बैकफुट पर आया प्रशासन, ADM ने मांगी माफी, सदर कोतवाल ने दिया इस्तीफा विज्ञान मेले से लेकर रणनीतिक प्रदर्शन तक: चीन के रोबोट गेम्स का एक दशक Inside PV Sindhu's engine room: How the 31-year-old is running on smarter fuel यूनिसेफ का कहना है कि सहायता में कटौती के बाद सोमालिया में बच्चों के लिए भूखमरी का संकट गहरा गया है सबसे बुरी बात अपराधबोध है': जो मालिक कुत्ते के भोजन से डरते हैं, उनके कारण पालतू जानवरों की आंखों की समस्याएं होती हैं राफेल गिराने के दावे पर PAK की बेइज्जती, वायु सेना ने ऐसे बनाया बेवकूफ विजय केडिया पोर्टफोलियो: CY26 में 5 स्टॉक 55% तक बढ़े; जून तिमाही में 1 नया जुड़ाव सीजेपी कार्यकर्ता ने राजस्थान पुलिस पर 'डराने की रणनीति' अपनाने का आरोप लगाया, कहा- स्वयंसेवक के घर के बाहर 15 कर्मी तैनात सरकार छोटे बच्चों के लिए 2 रासायनिक यौगिकों वाले निश्चित खुराक संयोजनों को प्रतिबंधित करती है कुनिका ने खरीदा करोड़ों का घर, बेटे ने दिखाई झलक पीलीभीत में हादसा: एआरटीओ की गाड़ी देख चालक ने दौड़ाया टेंपो, अनियंत्रित होकर पलटा, पांच छात्र घायल सेरानो को टिकटॉक पर 50वीं जीत के साथ 34 लाख बार देखा गया 2026 में Apple शिपमेंट में 2% की गिरावट की उम्मीद है गला रेतने पर अधिक खून बहने से गई श्रेया की जान, किराए के कमरे में मिला था सड़ा शव Report: स्क्रीनशॉट ले लो, बाद में देखेंगें...कहीं ये आदत तो नहीं बना रही आपको भुलक्कड़? शोध में हुआ खुलासा Explainer: नवाज शरीफ की 2019 वाली स्क्रिप्ट दोहरा रहे इमरान, क्या सरकार के साथ इलाज के नाम पर हो चुकी है डील? यूक्रेन का कहना है कि शॉपिंग सेंटर पर 'सनकी' रूसी हमले में 16 लोग मारे गए - द हिंदू युवा छोड़ना चाहते हैं': लीबिया की प्रतिभा पलायन, त्रिपोली के पतन के 15 साल बाद भावनगर जहरीली शराब मामला: मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई; तीन महत्वपूर्ण निवेश धोखाधड़ी चेतावनी: घोटालों का पता लगाएं और अपने पैसे की सुरक्षा करें 150 करोड़ रुपये का फंड ट्रांसफर, पारिवारिक नियुक्तियां: बीसीआई के सह-अध्यक्ष ने मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग की भारत में छात्रों के लिए सर्वश्रेष्ठ टैबलेट: वनप्लस पैड गो 2, श्याओमी पैड 8, रेडमी पैड 2 प्रो, और बहुत कुछ अफसरों के सैलून की शान रहेगी बरकरार, रेलवे बोर्ड ने प्राइवेट बुकिंग का फैसला किया रद्द जेन ज़ेड पावरहाउस: 407 मिलियन युवा भारतीय $860 बिलियन की अर्थव्यवस्था चला रहे हैं | सही परिप्रेक्ष्य गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें कैंसल, इनका बदला मार्ग, देखें पूरी लिस्ट यूएफसी लड़ाई से पहले डायर कहते हैं, 'अगर मैं इसे पूरा कर सकता हूं, तो आप भी ऐसा कर सकते हैं। सीवान के डीएम विजय प्रकाश मीणा ने बड़हरिया प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी क्यों विवादों में है? | समझाया शिवमोग्गा स्कूल के शिक्षक ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार जीता, दिल्ली में राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करेंगे स्कूल हॉल को 3डी डोम थिएटर में बदलने वाले चंडीगढ़ के शिक्षक को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया आरक्षण हटाओ विरोध: दिल्ली के जंतर-मंतर पर उठी मांगें जे.पी.नड्डा ने दिल्ली में एच1एन1 स्थिति, स्वास्थ्य देखभाल तैयारियों की समीक्षा की भारत ने लाहौर में हाफ़िज़ सईद को समन भेजने का कदम उठाया, अनुपस्थिति में सुनवाई के लिए मंच तैयार किया | विशेष समवर्ती लाभ: 13 स्मॉलकैप स्टॉक जो लगातार 5 दिनों तक बढ़े एफ एंड ओ टॉक: सुदीप शाह का कहना है कि निफ्टी और मजबूत होगा; अगले सप्ताह के लिए 3 स्टॉक चुने सात साल के इश्क का ऐसा अंत: प्रेमिका के फोन में दूसरे युवक की चैट देखी, प्यार में मिला धोखा तो नकुल ने दी जान राजा रवि वर्मा एस्टेट संग्राहकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रिंट जारी करने की योजना बना रहा है अलीगढ़: दो लैब में फेल हुए दाल-सब्जी, जिला अस्पताल की रसोई सील, 240 मरीजों के सामने दो वक्त के खाने का संकट जयशंकर 23, 24 अगस्त को रूस जाएंगे अल नीनो जीवित स्मृति में सबसे मजबूत हो सकता है, 2027 को सबसे गर्म वर्ष के रूप में ट्रैक पर रखें कांवड़ियों के आगे बैकफुट पर आया प्रशासन, ADM ने मांगी माफी, सदर कोतवाल ने दिया इस्तीफा विज्ञान मेले से लेकर रणनीतिक प्रदर्शन तक: चीन के रोबोट गेम्स का एक दशक Inside PV Sindhu's engine room: How the 31-year-old is running on smarter fuel यूनिसेफ का कहना है कि सहायता में कटौती के बाद सोमालिया में बच्चों के लिए भूखमरी का संकट गहरा गया है सबसे बुरी बात अपराधबोध है': जो मालिक कुत्ते के भोजन से डरते हैं, उनके कारण पालतू जानवरों की आंखों की समस्याएं होती हैं राफेल गिराने के दावे पर PAK की बेइज्जती, वायु सेना ने ऐसे बनाया बेवकूफ विजय केडिया पोर्टफोलियो: CY26 में 5 स्टॉक 55% तक बढ़े; जून तिमाही में 1 नया जुड़ाव