इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 2014 से 2025 के बीच दिल्ली में 1 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान 6 बार 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता हुआ और 5 बार महंगा।, जबकि एक साल कीमत लगभग स्थिर रही। इस दौरान सबसे बड़ी कटौती 2023 में और सबसे बड़ी बढ़ोतरी 2017 में देखने को मिली।
अगस्त से सितंबर के बीच कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट 2023 में दर्ज हुई। दिल्ली में 1 अगस्त 2023 को 19 किलो इंडेन सिलेंडर की कीमत1,680 रुपये थी। 1 सितंबर को यह घटकर 1,522.50 रुपये रह गई। यानी सिर्फ एक महीने में कीमत 157.50 रुपये कम हो गई।
चारों महानगरों में भी बड़ी कटौती हुई। कोलकाता में 166.50 रुपये, मुंबई में 158.50 और चेन्नई में 157.50 की राहत मिली। यह अगस्त से सितंबर के बीच इस 12 साल की अवधि में सबसे बड़ी कटौती थी।
जहां 2023 में कमर्शियल LPG सस्ता हुआ, वहीं 2017 में अगस्त से सितंबर के बीच कीमत में जोरदार उछाल आया। दिल्ली में 1 अगस्त 2017 को 19 किलो सिलेंडर 966 रुपये का था। 1 सितंबर को इसकी कीमत बढ़कर 1,081 रुपये हो गई। यानी एक महीने में 115 की बढ़ोतरी।
इस तरह 2017 इस अवधि में कीमत बढ़ने के मामले में सबसे बड़ा साल रहा। 2022 में भी अगस्त से सितंबर के बीच कमर्शियल LPG की कीमत में बड़ी राहत मिली थी। दिल्ली में 1 अगस्त को 19 किलो सिलेंडर 1,976.50 रुपये का था, जो 1 सितंबर को घटकर 1,885 रुपये रह गया। यानी कीमत में 91.50 रुपये की कमी हुई।
2014 और 2015 में भी सितंबर में सिलेंडर सस्ता हुआ। इस अवधि के शुरुआती वर्षों में भी सितंबर में कमर्शियल LPG के दाम नीचे आए। 2014 में दिल्ली में कीमत 1,535.50 रुपये से घटकर 1,503 हुई रुपये। यानी 32.50 रुपये सस्ता हुआ।
2015 में कीमत 1,046.50 से घटकर 1,005.50 रह गई। यानी 41 की कटौती। इसके बाद 2016 में दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में अगस्त से सितंबर के बीच कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि मुंबई में ₹28.50 की कमी आई।
घरेलू रसोई गैस यानी 14.2 किलोग्राम के नॉन-सब्सिडाइज्ड इंडेन सिलेंडर के दामों में अगस्त से सितंबर के बीच बदलाव का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। इंडियन ऑयल के आंकड़ों के मुताबिक, 2014 में दिल्ली में 1 अगस्त को सिलेंडर की कीमत 920 रुपये थी, जो 1 सितंबर को घटकर 901 रुपये रह गई। यानी महीनेभर में 19 रुपये की राहत मिली।
2015 में भी कीमत 585 रुपये से घटकर 559.50 रुपये हुई। इसके उलट 2016 में 1 अगस्त के 487 रुपये के मुकाबले 1 सितंबर को कीमत 466.50 रुपये रही। 2017 में तस्वीर पूरी तरह बदल गई और कीमत 524 रुपये से बढ़कर 597.50 रुपये हो गई यानी 73.50 रुपये का बड़ा उछाल।
2018 में भी अगस्त के 789.50 रुपये से सितंबर में कीमत 820 रुपये पहुंची। 2019 में हालांकि 574.50 रुपये से घटकर 590 रुपये नहीं, बल्कि 15.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई। 2020 में दोनों महीनों में दिल्ली का रेट 594 रुपये पर स्थिर रहा।
इसके बाद 2021 में सितंबर में कीमत अगस्त के मुकाबले बढ़ी। 2023 में 30 अगस्त को ही 200 रुपये की बड़ी कटौती हुई और दिल्ली में रेट 903 रुपये से 803 रुपये के आसपास आ गया।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!