ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बहुप्रतीक्षित IPO का अलॉटमेंट मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को फाइनलाइज्ड कर दिया गया। अब जिन निवेशकों ने इस IPO में आवेदन किया था, वे आधिकारिक तौर पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसकी जानकारी NSE , BSE और रजिस्ट्रार Bigshare Services की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से NSE और BSE पर ट्रेडिंग के लिए लिस्ट हो जाएंगे। निवेशक इस समय के बाद अपने शेयर खरीद-बेच सकेंगे।
निवेशकों ने इस IPO में भारी दिलचस्पी दिखाई। NSE के आंकड़ों के अनुसार, कुल 6,32,05,127 शेयरों के मुकाबले 7,46,59,52,130 शेयरों के लिए बोलियां लगीं, जिसके चलते यह IPO 118.12 गुना सब्सक्राइब हुआ।
QIB (संस्थागत निवेशक): 221.43 गुना
NII (गैर-संस्थागत निवेशक): 176.42 गुना
रिटेल निवेशक: 38.50 गुना
कुल साइज: ₹700 करोड़ का IPO था।
ताजा इश्यू : ₹500 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए।
ऑफर फॉर सेल (OFS): ₹200 करोड़ के शेयर बेचे गए।
पैसे का उपयोग: कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपना कर्ज चुकाने, नई मशीनरी और उपकरण खरीदने, मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के सिविल वर्क और आंतरिक विकास के लिए करेगी। बाकी पैसा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों पर खर्च होगा।
ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज एक इंटीग्रेटेड EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कंपनी है। यह कंडक्टर, इलेक्ट्रिकल वायर, पावर केबल और बिजली ट्रांसमिशन व वितरण उद्योग के लिए विशेष उत्पाद बनाती है।
1. NSE की आधिकारिक IPO बिड वेरिफिकेशन वेबसाइटtps://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids पर जाएं।
2. 'Equity & SME IPO bid details' विकल्प चुनें।
3. 'Select Symbol' ड्रॉपडाउन में से 'LUMINO' सेलेक्ट करें।
4. अपना PAN नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें।
5. 'Submit' बटन पर क्लिक करें और अपना स्टेटस देखें।
1. BSE की ऐप्लिकेशन स्टेटस चेक करने वाली लिंकtps://bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
2. 'Issue Type' में 'Equity' सेलेक्ट करें।
3. 'Issue Name' की लिस्ट से 'Lumino Industries Ltd' चुनें।
4. अपना PAN नंबर या IPO एप्लीकेशन नंबर डालें।
5. 'Search' बटन दबाएं और अपना अलॉटमेंट देखें।
1. Bigshare Services की IPO Allotment पेज - www.bigshareonline.com/ipo_Allotment.html पर जाएं।
2. दिए गए तीन सर्वर विकल्पों में से कोई एक चुनें।
3. IPO नामों की सूची में से 'Lumino Industries Limited' पर क्लिक करें।
4. अपनी डिटेल्स में से कोई एक डालें - PAN, एप्लीकेशन नंबर, या बेनिफिशियरी ID।
5. दिख रहा 'captcha' कोड भरें।
6. 'Search' बटन पर क्लिक करें और अपना अलॉटमेंट स्टेटस देखें।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!