Monday, 16 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

19 क्रिकेट में भारत से हार के बाद क्या बोले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर

Ajay Tiwari
15 November 2026 • 0 • 27
19 क्रिकेट में भारत से हार के बाद क्या बोले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर

इमेज स्रोत, ACC

शनिवार शाम ओमान में एशिया कप अंडर-19 के रोमांचक फ़ाइनल मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को आख़िरी गेंद पर एक विकेट से हरा दिया.

इस नतीजे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट चाहे सीनियर लेवल पर हो या जूनियर लेवल पर, पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी होने का जोश, जीतने की चाह और फिर रोमांचक मुकाबलों का पूरा असर हर जगह देखने को मिलता है.

अंडर-19 एशिया कप में भी सभी को अच्छी तरह पता था कि टूर्नामेंट में भले ही 8 टीमें मौजूद हैं, लेकिन निर्णायक मुकाबला इन्हीं दो पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच होगा, जो हर टूर्नामेंट में सभी के ध्यान और दिलचस्पी का केंद्र रहती हैं.

पाकिस्तान की इस हार पर सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट और और देश के पूर्व क्रिकेटर भी टिप्पणी कर रहे हैं.

पाकिस्तान अंडर-19 की हार पर पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों और विश्लेषकों ने दोनों टीमों की तुलना की है.

सोशल मीडिया पर भी इस फ़ाइनल को लेकर टिप्पणियां हो रही हैं.

इसके साथ ही वह वीडियो क्लिप भी वायरल हो रही हैं, जिनमें भारतीय खिलाड़ियों को जीत के बाद ज़रूरत से ज़्यादा जोश में देखा जा सकता है.

कई लोगों ने उनके इस व्यवहार को खेल भावना के ख़िलाफ़ बताया है.

इमेज स्रोत, ACC

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ़ ने बीबीसी हिंदी से बात करते हुए कहते हैं, "इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी और फाइनल भी बहुत शानदार रहा, जिसका फ़ैसला आख़िरी गेंद पर हुआ."

"पाकिस्तान में युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिले हैं. अंडर-19 पाकिस्तान, इमर्जिंग और पाकिस्तान शाहीन के मंच पर प्रतिभाशाली क्रिकेटरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है."

"इनमें अजान ओवैस, अराफ़ात मिन्हास, समीर मिन्हास, अब्दुल्ला फ़ज़ल और तैयब आरिफ़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचे हैं. मौजूदा अंडर-19 टीम में भी उस्मान ख़ान, फ़रहान यूसुफ़, अब्दुल क़ादिर और दूसरे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो अच्छी बात है."

इमेज स्रोत, ACC

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

राशिद लतीफ़ कहते हैं, "भारत की युवा प्रतिभाओं को लेकर नीति हमसे अलग है. वहां किसी भी युवा खिलाड़ी को एक अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद दोबारा नहीं खिलाया जाता. पाकिस्तान को भी इसी नीति को अपनाना होगा, जिससे और बेहतर नतीजे सामने आएंगे."

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहर अली बीबीसी हिंदी से बातचीत में कहा, "भारत की इस क़ामयाबी की सबसे तारीफ़ के काबिल बात यह है कि वे अपने पुराने स्क्वॉड को दोबारा मौका देने के बजाय एक नई टीम के साथ इस टूर्नामेंट में आए थे और चैंपियन बने."

"दूसरी ओर पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि खिलाड़ियों को बार-बार खिलाने से आप नई प्रतिभाओं के आगे बढ़ने का रास्ता रोक रहे हैं. एक अंडर-19 एशिया कप और एक अंडर-19 वर्ल्ड कप की नीति होनी चाहिए, चाहे आप जीतें या हारें. कोई खिलाड़ी चाहे 16 साल का हो, उसे ज़्यादा से ज़्यादा दो साल अंडर-19 में रहना चाहिए और उसके बाद आगे बढ़ जाना चाहिए."

उन्होंने कहा, "पिछले दो-तीन वर्षों में अंडर-19 क्रिकेट नहीं हुआ, जिसका नुक़सान हमें हो रहा है. हमें बार-बार उन्हीं खिलाड़ियों को खिलाना पड़ रहा है, जबकि हमारे पास प्रतिभा मौजूद है. इसका एक उदाहरण अब्दुल क़ादिर हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है."

इमेज स्रोत, ACC

वरिष्ठ क्रिकेट विश्लेषक डॉक्टर नोमान नियाज बीबीसी हिंदी से बात करते हुए कहते हैं, "पाकिस्तान की अंडर-19 टीम में इस समय तीन या चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें अंडर-19 एशिया कप में नहीं, बल्कि श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ में होना चाहिए था. इनमें फ़रहान यूसुफ़, अली रजा और अब्दुल सुबहान शामिल हैं."

उन्होंने कहा, "जहां तक भारत की बात है तो राहुल द्रविड़ ने एक नीति बनाकर दी है कि एक खिलाड़ी सिर्फ़ एक ही अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलेगा. इस नीति का मक़सद यही है कि जूनियर स्तर पर उन्हें एक खिलाड़ी की प्रतिभा का पता चल जाता है. इसके बाद उसे इंडिया ए से खिलाया जाता है और फिर वह भारत की सीनियर टीम की ओर बढ़ता है."

डॉक्टर नोमान नियाज कहते हैं, "भारत का खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का सिस्टम बहुत अच्छा है. वह सही तरीके से खिलाड़ियों की पहचान करता है और उन्हें आगे बढ़ाता है. पाकिस्तान में जिन खिलाड़ियों को अंडर-19 स्तर पर नहीं खेलना चाहिए, वे इस समय वहां खेल रहे हैं."

इमेज स्रोत, ACC

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर बाजिद ख़ान कहते हैं, "यह एक शानदार फ़ाइनल था, जिसमें उच्च स्तर की क्रिकेट खेली गई. अंडर-19 स्तर पर इस तरह का फ़ाइनल बहुत कम देखने को मिलता है, जहां आपको बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिले और कोई टीम आखिरी पलों में लक्ष्य हासिल करे."

"जहां तक खिलाड़ियों के विकास की बात है तो पाकिस्तान का मामला दूसरे देशों से अलग है. बाकी दुनिया में ऐसा कम ही होता है कि आप एक ही टीम या ज़्यादातर खिलाड़ियों के साथ दो-चार टूर्नामेंट खेलें. आमतौर पर अंडर-19 में ऐसा नहीं होता. अंडर-19 में खिलाड़ी आता है और जब उसका विकास हो जाता है तो उसे अगले स्तर पर भेज दिया जाता है. वह दोबारा अंडर-19 में वापस नहीं आता."

बाजिद ख़ान का कहना है, "भारत की नीति बिल्कुल स्पष्ट है कि वे किसी भी खिलाड़ी को एक से ज़्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खिलाते. भारत का सिस्टम बहुत अच्छा है. वहां प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी सामने आ रहे हैं. अगर आप खिलाड़ियों को बार-बार आयु वर्ग में खिलाएंगे तो पीछे से जो लड़के मौके का इंतजार कर रहे हैं, उनका विकास रुक जाएगा."

"इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जो टीम थी, वही पसंदीदा लग रही थी और उसे अनुभवी टीम कहा जा रहा था. अंडर-19 में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, जबकि दूसरी ओर भारतीय टीम नए खिलाड़ियों से बनी थी. इसलिए उसकी यह जीत ज़्यादा अहमियत रखती है."

उनका कहना है, "पाकिस्तान के नजरिए से मुझे उसकी फ़ील्डिंग सबसे अच्छी लगी. पूरे टूर्नामेंट में उसका स्तर बहुत शानदार था."

स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट शाहिद हाशमी बीबीसी हिंदी से बात करते हुए कहते हैं, "यह बेहद दिलचस्प फ़ाइनल था, लेकिन पाकिस्तान ने जीतने का अच्छा मौका गंवा दिया. दोनों पारियों के आखिरी छह ओवर मैच के नतीजे पर असर डालने वाले रहे."

इमेज स्रोत, ACC

शाहिद हाशमी के मुताबिक़, "पाकिस्तान ने आखिरी छह ओवर में सिर्फ़ 38 रन बनाए और 6 विकेट गंवा दिए, वरना स्कोर 370 तक पहुंच सकता था. इसके उलट भारत ने आखिरी छह ओवर में अपने बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाज़ी से मैच का नतीजा पलट दिया."

उनका कहना है, "252 रन पर आठ विकेट गिर चुके थे. इस मौके पर फ़रहान यूसुफ़ ने ग़लती की. उन्हें उसी समय किसी गैर-नियमित गेंदबाज़ से एक ओवर करवा लेना चाहिए था. कप्तान की रणनीति में इस ग़लती की वजह से आख़िरी ओवर स्पिनर से करवाना पड़ा. इसका पूरा श्रेय भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों को जाता है, ख़ासकर उल्व ने कमाल की बल्लेबाज़ी की."

शाहिद हाशमी कहते हैं, "अगर दोनों टीमों की तुलना करें तो पाकिस्तान ने खिलाड़ियों के विकास का मौका गंवाया है. भारत ने अपनी अंडर-19 टीम को बहुत बेहतर तरीक़े से तैयार किया है. इसका सबूत यह है कि 2025 के अंडर-19 एशिया कप का एक भी क्रिकेटर इस टीम में शामिल नहीं था, जबकि दूसरी ओर पाकिस्तान के छह-सात क्रिकेटर 2025 के एशिया कप में खेल चुके थे.

बल्कि फ़रहान यूसुफ़, अली रजा, उस्मान ख़ान और मोहम्मद हुजैफ़ा 2024 में भी अंडर-19 एशिया कप खेल चुके थे. यह दिखाता है कि आप युवा क्रिकेटरों का विकास रोक रहे हैं और इसके बावजूद आपको कुछ हासिल भी नहीं हुआ. यह भारत के सिस्टम की जीत और पाकिस्तान के सिस्टम की हार है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
JKSSB फाइनेंस असिस्टेंट परीक्षा में नकल की साजिश नाकाम, 14 गिरफ्तार • यूपी में सपा‑कांग्रेस गठबंधन: दिल्ली में आज हो सकता है बड़ा फैसला, सीट बंटवारा कल से शुरू • शोएब अख्तर ने सोनाली बेंद्रे को किया था शादी के लिए प्रपोज? • बांग्लादेश में हिंसा के बाद गोपालगंज के डीसी-एसपी का तबादला, अवामी लीग रैली के बाद कार्रवाई • ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया, छठ घाट टूटने के बाद भड़का बवाल • Gen Z में FOMO से JOMO की ओर बदलाव, जीवनशैली में नया मोड़ • बड़े घर में ईगो सोता है, शादी की उम्र पर सवाल • एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी पर चर्चा: सिलिकॉन वैली के दिग्गजों का वॉर रूम, एलोन मस्क भी साथ, चुनौती क्या है? • 19 एशिया कप में भारत की जीत पर जश्न के तरीके पर पाकिस्तान से आलोचना • डेब्यू ODI में यश ठाकुर को फैन के बच्चे ने किया चौंका देने वाला पल • 45वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला दिखा रहा है वैश्विक उत्पादों का समृद्ध संग्रह • फिलीपींस में प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरा: 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट • महाराष्ट्र में आया RDX घोड़ा, भीड़ ने किया उमंग से स्वागत • U19 एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया, यशवीर गौड़ ने जीत की खास वजह बताई • यूएन में मौत की सजा पर प्रस्ताव पास, भारत ने विरोध जताया, 33 देशों ने वोट में विरोध किया • वाराणसी में 29 नवंबर से शतरंज का महाकुंभ: 30 लाख रुपये की इनामी ओपन नेशनल चैंपियनशिप • आंगनवाड़ी ग्रोथ चार्ट में 75 लाख बच्चे बाहर: मानक गड़बड़ी का खुलासा • मौसम में बदलाव, दिल्ली में निर्जला व्रत समापन, शबनम हत्या केस, 45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की झलक, छठ पूजा पर मेट्रो सेवाओं में बदलाव • सर्दियों में आसान और पौष्टिक नाश्ता • उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन, देशभर में भारी भीड़ • बिरसा मुंडा जयंती पर CM योगी ने छात्रों को दी नई सौगात • प्रधानमंत्री मोदी का तीन‑दिवसीय फ़िलीपींस दौरा: एशिया‑प्रशांत में समुद्री सुरक्षा पर चर्चा, प्रमुख एजेंडा • IPL 2027 के ऑक्शन से पहले चार बड़ी फ्रेंचाइजी की कप्तानी पर बहस • कानपुर के रामनारायण बाजार में अपार्टमेंट पर लगी तेज़ आग, महिला और बच्चे की मौत, तीन घायल • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया • पाकिस्तान से 22 को एक और हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया; अभिषेक और वैभव पर रहेगी नजर • वृषभ राशि की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, देखें बाकी राशियों के रिश्तों का हाल • बेलारूस के विदेश मंत्री भारत पहुंचे, व्यापार-तकनीक-संस्कृति पर चर्चा के लिए बैठक तय • Apple लॉन्च करेगा किफायती iPhone 18 और iPhone 18e • हूतियों ने सऊदी पर मिसाइल हमले का दावा किया: एयरपोर्ट व वित्तीय केंद्र पर निशाना • यूपी के सीएम योगी ने कहा: 2017 से पहले सरकार कानों में तेल डालकर बैठती थी, अब त्योहारों में सुरक्षा और व्यवस्था • फ्लाई ऐश‑आधारित लोड‑बेयरिंग स्ट्रक्चर से 5 लाख में 3‑कमरे का घर, भूकंप से भी सुरक्षित • उपजिला अधिकारी और विभागीय प्रमुखों के 55 ट्रांसफर, देखें नई लिस्ट • जेनसन हुआंग को फिर से Nvidia के CEO बनाने की दावत, टेक दिग्गजों का समर्थन • जम्मू में परीक्षा में सेंध लगाने के आरोप में 14 गिरफ्तार, तीन एफआईआर दर्ज • ग्रैंड जूरी आज होगी बैठक, प्रमुख सामाजिक पहलों पर चर्चा • दक्षिण में चक्रवात, पहाड़ों में बर्फबारी: ठंड में बढ़ी ठिठुरन, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी • यूपी में लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में छठ पूजा संपन्न • मुजफ्फरपुर में छठ पूजा का चार दिवसीय महापर्व: सूर्योदय अर्घ्य से समाप्ति • अमेरिका में फिर से हजारों उड़ानें रद्द, क्या है वजह? • JKSSB फाइनेंस असिस्टेंट परीक्षा में नकल की साजिश नाकाम, 14 गिरफ्तार • यूपी में सपा‑कांग्रेस गठबंधन: दिल्ली में आज हो सकता है बड़ा फैसला, सीट बंटवारा कल से शुरू • शोएब अख्तर ने सोनाली बेंद्रे को किया था शादी के लिए प्रपोज? • बांग्लादेश में हिंसा के बाद गोपालगंज के डीसी-एसपी का तबादला, अवामी लीग रैली के बाद कार्रवाई • ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया, छठ घाट टूटने के बाद भड़का बवाल • Gen Z में FOMO से JOMO की ओर बदलाव, जीवनशैली में नया मोड़ • बड़े घर में ईगो सोता है, शादी की उम्र पर सवाल • एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी पर चर्चा: सिलिकॉन वैली के दिग्गजों का वॉर रूम, एलोन मस्क भी साथ, चुनौती क्या है? • 19 एशिया कप में भारत की जीत पर जश्न के तरीके पर पाकिस्तान से आलोचना • डेब्यू ODI में यश ठाकुर को फैन के बच्चे ने किया चौंका देने वाला पल • 45वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला दिखा रहा है वैश्विक उत्पादों का समृद्ध संग्रह • फिलीपींस में प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरा: 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट • महाराष्ट्र में आया RDX घोड़ा, भीड़ ने किया उमंग से स्वागत • U19 एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया, यशवीर गौड़ ने जीत की खास वजह बताई • यूएन में मौत की सजा पर प्रस्ताव पास, भारत ने विरोध जताया, 33 देशों ने वोट में विरोध किया • वाराणसी में 29 नवंबर से शतरंज का महाकुंभ: 30 लाख रुपये की इनामी ओपन नेशनल चैंपियनशिप • आंगनवाड़ी ग्रोथ चार्ट में 75 लाख बच्चे बाहर: मानक गड़बड़ी का खुलासा • मौसम में बदलाव, दिल्ली में निर्जला व्रत समापन, शबनम हत्या केस, 45वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की झलक, छठ पूजा पर मेट्रो सेवाओं में बदलाव • सर्दियों में आसान और पौष्टिक नाश्ता • उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन, देशभर में भारी भीड़ • बिरसा मुंडा जयंती पर CM योगी ने छात्रों को दी नई सौगात • प्रधानमंत्री मोदी का तीन‑दिवसीय फ़िलीपींस दौरा: एशिया‑प्रशांत में समुद्री सुरक्षा पर चर्चा, प्रमुख एजेंडा • IPL 2027 के ऑक्शन से पहले चार बड़ी फ्रेंचाइजी की कप्तानी पर बहस • कानपुर के रामनारायण बाजार में अपार्टमेंट पर लगी तेज़ आग, महिला और बच्चे की मौत, तीन घायल • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया • पाकिस्तान से 22 को एक और हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया; अभिषेक और वैभव पर रहेगी नजर • वृषभ राशि की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, देखें बाकी राशियों के रिश्तों का हाल • बेलारूस के विदेश मंत्री भारत पहुंचे, व्यापार-तकनीक-संस्कृति पर चर्चा के लिए बैठक तय • Apple लॉन्च करेगा किफायती iPhone 18 और iPhone 18e • हूतियों ने सऊदी पर मिसाइल हमले का दावा किया: एयरपोर्ट व वित्तीय केंद्र पर निशाना • यूपी के सीएम योगी ने कहा: 2017 से पहले सरकार कानों में तेल डालकर बैठती थी, अब त्योहारों में सुरक्षा और व्यवस्था • फ्लाई ऐश‑आधारित लोड‑बेयरिंग स्ट्रक्चर से 5 लाख में 3‑कमरे का घर, भूकंप से भी सुरक्षित • उपजिला अधिकारी और विभागीय प्रमुखों के 55 ट्रांसफर, देखें नई लिस्ट • जेनसन हुआंग को फिर से Nvidia के CEO बनाने की दावत, टेक दिग्गजों का समर्थन • जम्मू में परीक्षा में सेंध लगाने के आरोप में 14 गिरफ्तार, तीन एफआईआर दर्ज • ग्रैंड जूरी आज होगी बैठक, प्रमुख सामाजिक पहलों पर चर्चा • दक्षिण में चक्रवात, पहाड़ों में बर्फबारी: ठंड में बढ़ी ठिठुरन, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी • यूपी में लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में छठ पूजा संपन्न • मुजफ्फरपुर में छठ पूजा का चार दिवसीय महापर्व: सूर्योदय अर्घ्य से समाप्ति • अमेरिका में फिर से हजारों उड़ानें रद्द, क्या है वजह? •