Monday, 28 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

भगत सिंह की ज़िंदगी के वे आख़िरी 12 घंटे

Ajay Tiwari
28 September 2026 • 0 • 35
भगत सिंह की ज़िंदगी के वे आख़िरी 12 घंटे

(28 सितंबर को भगत सिंह का 119वां जन्मदिन है. इस मौके पर, मूल रूप से साल 2017 में पहली बार प्रकाशित इस लेख को दोबारा यहां प्रकाशित किया जा रहा है.)

लाहौर सेंट्रल जेल में 23 मार्च, 1931 की शुरुआत किसी और दिन की तरह ही हुई थी. फ़र्क सिर्फ़ इतना सा था कि सुबह-सुबह ज़ोर की आँधी आई थी.

लेकिन जेल के क़ैदियों को थोड़ा अजीब सा लगा जब चार बजे ही वॉर्डेन चरत सिंह ने उनसे आकर कहा कि वो अपनी-अपनी कोठरियों में चले जाएं. उन्होंने कारण नहीं बताया.

उनके मुंह से सिर्फ़ ये निकला कि आदेश ऊपर से है. अभी क़ैदी सोच ही रहे थे कि माजरा क्या है, जेल का नाई बरकत हर कमरे के सामने से फुसफुसाते हुए गुज़रा कि आज रात भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी जाने वाली है.

उस क्षण की निश्चिंतता ने उनको झकझोर कर रख दिया.

क़ैदियों ने बरकत से मनुहार की कि वो फांसी के बाद भगत सिंह की कोई भी चीज़ जैसे पेन, कंघा या घड़ी उन्हें लाकर दें ताकि वो अपने पोते-पोतियों को बता सकें कि कभी वो भी भगत सिंह के साथ जेल में बंद थे.

बरकत भगत सिंह की कोठरी में गया और वहाँ से उनका पेन और कंघा ले आया. सारे क़ैदियों में होड़ लग गई कि किसका उस पर अधिकार हो. आखिर में ड्रॉ निकाला गया.

इमेज स्रोत, www.supremecourtofindia.nic.in

अब सब क़ैदी चुप हो चले थे. उनकी निगाहें उनकी कोठरी से गुज़रने वाले रास्ते पर लगी हुई थीं. भगत सिंह और उनके साथी फाँसी पर लटकाए जाने के लिए उसी रास्ते से गुज़रने वाले थे.

एक बार पहले जब भगत सिंह उसी रास्ते से ले जाए जा रहे थे तो पंजाब कांग्रेस के नेता भीमसेन सच्चर ने आवाज़ ऊँची कर उनसे पूछा था, "आप और आपके साथियों ने लाहौर कॉन्सपिरेसी केस में अपना बचाव क्यों नहीं किया."

भगत सिंह का जवाब था, "इन्कलाबियों को मरना ही होता है, क्योंकि उनके मरने से ही उनका अभियान मज़बूत होता है, अदालत में अपील से नहीं."

वॉर्डेन चरत सिंह भगत सिंह के ख़ैरख़्वाह थे और अपनी तरफ़ से जो कुछ बन पड़ता था उनके लिए करते थे. उनकी वजह से ही लाहौर की द्वारकादास लाइब्रेरी से भगत सिंह के लिए किताबें निकल कर जेल के अंदर आ पाती थीं.

इमेज स्रोत, www.supremecourtofindia.nic.in

भगत सिंह को किताबें पढ़ने का इतना शौक था कि एक बार उन्होंने अपने स्कूल के साथी जयदेव कपूर को लिखा था कि वो उनके लिए कार्ल लीबनेख़्त की 'मिलिट्रिज़म', लेनिन की 'लेफ़्ट विंग कम्युनिज़म' और आप्टन सिंक्लेयर का उपन्यास 'द स्पाई', कुलबीर के ज़रिए भिजवा दें.

भगत सिंह जेल की कठिन ज़िंदगी के आदी हो चले थे. उनकी कोठरी नंबर 14 का फ़र्श पक्का नहीं था. उस पर घास उगी हुई थी. कोठरी में बस इतनी ही जगह थी कि उनका पाँच फ़ुट, दस इंच का शरीर बमुश्किल उसमें लेट पाए.

भगत सिंह को फांसी दिए जाने से दो घंटे पहले उनके वकील प्राण नाथ मेहता उनसे मिलने पहुंचे. मेहता ने बाद में लिखा कि 'भगत सिंह अपनी छोटी सी कोठरी में पिंजड़े में बंद शेर की तरह चक्कर लगा रहे थे.'

इमेज स्रोत, www.supremecourtofindia.nic.in

उन्होंने मुस्करा कर मेहता का स्वागत किया और पूछा कि आप मेरी किताब 'रिवॉल्युशनरी लेनिन' लाए या नहीं? जब मेहता ने उन्हें किताब दी तो वो उसे उसी समय पढ़ने लगे मानो उनके पास अब ज़्यादा समय न बचा हो.

मेहता ने उनसे पूछा कि क्या आप देश को कोई संदेश देना चाहेंगे? भगत सिंह ने किताब से अपना मुंह हटाए बग़ैर कहा, "सिर्फ़ दो संदेश... साम्राज्यवाद मुर्दाबाद और 'इंक़लाब ज़िदाबाद!"

इसके बाद भगत सिंह ने मेहता से कहा कि वो पंडित नेहरू और सुभाष बोस को मेरा धन्यवाद पहुंचा दें, जिन्होंने मेरे केस में गहरी रुचि ली थी. भगत सिंह से मिलने के बाद मेहता राजगुरु से मिलने उनकी कोठरी पहुंचे.

राजगुरु के अंतिम शब्द थे, "हम लोग जल्द मिलेंगे."

सुखदेव ने मेहता को याद दिलाया कि वो उनकी मौत के बाद जेलर से वो कैरम बोर्ड ले लें जो उन्होंने उन्हें कुछ महीने पहले दिया था.

मेहता के जाने के थोड़ी देर बाद जेल अधिकारियों ने तीनों क्रांतिकारियों को बता दिया कि उनको वक़्त से 12 घंटे पहले ही फांसी दी जा रही है. अगले दिन सुबह छह बजे की बजाय उन्हें उसी शाम सात बजे फांसी पर चढ़ा दिया जाएगा.

भगत सिंह मेहता द्वारा दी गई किताब के कुछ पन्ने ही पढ़ पाए थे. उनके मुंह से निकला, "क्या आप मुझे इस किताब का एक अध्याय भी ख़त्म नहीं करने देंगे?"

भगत सिंह ने जेल के मुस्लिम सफ़ाई कर्मचारी बेबे से अनुरोध किया था कि वो उनके लिए उनको फांसी दिए जाने से एक दिन पहले शाम को अपने घर से खाना लाएं.

लेकिन बेबे भगत सिंह की ये इच्छा पूरी नहीं कर सके, क्योंकि भगत सिंह को बारह घंटे पहले फांसी देने का फ़ैसला ले लिया गया और बेबे जेल के गेट के अंदर ही नहीं घुस पाया.

इमेज स्रोत, www.supremecourtofindia.nic.in

थोड़ी देर बाद तीनों क्रांतिकारियों को फांसी की तैयारी के लिए उनकी कोठरियों से बाहर निकाला गया. भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने अपने हाथ जोड़े और अपना प्रिय आज़ादी का गीत गाने लगे-

कभी वो दिन भी आएगा

कि जब आज़ाद हम होंगे

ये अपनी ही ज़मीं होगी

ये अपना आसमाँ होगा.

फिर इन तीनों का एक-एक करके वज़न लिया गया. सब के वज़न बढ़ गए थे. इन सबसे कहा गया कि अपना आखिरी स्नान करें. फिर उनको काले कपड़े पहनाए गए. लेकिन उनके चेहरे खुले रहने दिए गए.

चरत सिंह ने भगत सिंह के कान में फुसफुसा कर कहा कि वाहे गुरु को याद करो.

इमेज स्रोत, www.supremecourtofindia.nic.in

भगत सिंह बोले, "पूरी ज़िदगी मैंने ईश्वर को याद नहीं किया. असल में मैंने कई बार ग़रीबों के क्लेश के लिए ईश्वर को कोसा भी है. अगर मैं अब उनसे माफ़ी मांगू तो वो कहेंगे कि इससे बड़ा डरपोक कोई नहीं है. इसका अंत नज़दीक आ रहा है. इसलिए ये माफ़ी मांगने आया है."

जैसे ही जेल की घड़ी ने 6 बजाए, क़ैदियों ने दूर से आती कुछ पदचापें सुनीं. उनके साथ भारी बूटों के ज़मीन पर पड़ने की आवाज़ें भी आ रही थीं. साथ में एक गाने का भी दबा स्वर सुनाई दे रहा था, "सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है..."

सभी को अचानक ज़ोर-ज़ोर से 'इंक़लाब ज़िंदाबाद' और 'हिंदुस्तान आज़ाद हो' के नारे सुनाई देने लगे. फांसी का तख़्ता पुराना था लेकिन फांसी देने वाला काफ़ी तंदुरुस्त. फांसी देने के लिए मसीह जल्लाद को लाहौर के पास शाहदरा से बुलवाया गया था.

भगत सिंह उन तीनों के बीच में खड़े थे. भगत सिंह अपनी माँ को दिया गया वो वचन पूरा करना चाहते थे कि वो फाँसी के तख़्ते से 'इंक़लाब ज़िंदाबाद' का नारा लगाएंगे.

इमेज स्रोत, www.supremecourtofindia.nic.in

लाहौर ज़िला कांग्रेस के सचिव पिंडी दास सोंधी का घर लाहौर सेंट्रल जेल से बिल्कुल लगा हुआ था. भगत सिंह ने इतनी ज़ोर से 'इंकलाब ज़िंदाबाद' का नारा लगाया कि उनकी आवाज़ सोंधी के घर तक सुनाई दी.

उनकी आवाज़ सुनते ही जेल के दूसरे क़ैदी भी नारे लगाने लगे. तीनों युवा क्रांतिकारियों के गले में फांसी की रस्सी डाल दी गई. उनके हाथ और पैर बांध दिए गए. तभी जल्लाद ने पूछा, सबसे पहले कौन जाएगा?

सुखदेव ने सबसे पहले फांसी पर लटकने की हामी भरी. जल्लाद ने एक-एक कर रस्सी खींची और उनके पैरों के नीचे लगे तख़्तों को पैर मारकर हटा दिया. काफी देर तक उनके शव तख़्तों से लटकते रहे.

अंत में उन्हें नीचे उतारा गया और वहाँ मौजूद डॉक्टरों लेफ़्टिनेंट कर्नल जेजे नेल्सन और लेफ़्टिनेंट कर्नल एनएस सोधी ने उन्हें मृत घोषित किया.

इमेज स्रोत, www.supremecourtofindia.nic.in

एक जेल अधिकारी पर इस फांसी का इतना असर हुआ कि जब उससे कहा गया कि वो मृतकों की पहचान करें तो उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया. उसे उसी जगह पर निलंबित कर दिया गया. एक जूनियर अफ़सर ने ये काम अंजाम दिया.

पहले योजना थी कि इन सबका अंतिम संस्कार जेल के अंदर ही किया जाएगा, लेकिन फिर ये विचार त्यागना पड़ा जब अधिकारियों को आभास हुआ कि जेल से धुआँ उठते देख बाहर खड़ी भीड़ जेल पर हमला कर सकती है.

इसलिए जेल की पिछली दीवार तोड़ी गई. उसी रास्ते से एक ट्रक जेल के अंदर लाया गया और उस पर बहुत अपमानजनक तरीके से उन शवों को एक सामान की तरह डाल दिया गया.

पहले तय हुआ था कि उनका अंतिम संस्कार रावी के तट पर किया जाएगा, लेकिन रावी में पानी बहुत ही कम था, इसलिए सतलज के किनारे शवों को जलाने का फैसला लिया गया.

उनके पार्थिव शरीर को फ़िरोज़पुर के पास सतलज के किनारे लाया गया. तब तक रात के 10 बज चुके थे.

इस बीच उप पुलिस अधीक्षक कसूर सुदर्शन सिंह कसूर गाँव से एक पुजारी जगदीश अचरज को बुला लाए.

अभी उनमें आग लगाई ही गई थी कि लोगों को इसके बारे में पता चल गया. जैसे ही ब्रितानी सैनिकों ने लोगों को अपनी तरफ़ आते देखा, वो शवों को वहीं छोड़ कर अपने वाहनों की तरफ़ भागे. सारी रात गाँव के लोगों ने उन शवों के चारों ओर पहरा दिया.

अगले दिन दोपहर के आसपास ज़िला मैजिस्ट्रेट के दस्तख़त के साथ लाहौर के कई इलाकों में नोटिस चिपकाए गए जिनमें बताया गया कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का सतलज के किनारे हिंदू और सिख रीति से अंतिम संस्कार कर दिया गया.

इस ख़बर पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया आई और लोगों ने कहा कि इनका अंतिम संस्कार करना तो दूर, उन्हें पूरी तरह जलाया भी नहीं गया.

ज़िला मैजिस्ट्रेट ने इसका खंडन किया लेकिन किसी ने उस पर विश्वास नहीं किया.

इन तीनों के सम्मान में तीन मील लंबा शोक जुलूस नीला गुंबद से शुरू हुआ. पुरुषों ने विरोधस्वरूप अपनी बाहों पर काली पट्टियाँ बांध रखी थीं और महिलाओं ने काली साड़ियाँ पहन रखी थीं.

लगभग सब लोगों के हाथ में काले झंडे थे. लाहौर के मॉल से गुज़रता हुआ जुलूस अनारकली बाज़ार के बीचोबीच रुका.

अचानक पूरी भीड़ में उस समय सन्नाटा छा गया जब घोषणा की गई कि भगत सिंह का परिवार तीनों शहीदों के बचे हुए अवशेषों के साथ फिरोज़पुर से वहाँ पहुंच गया है.

जैसे ही फूलों से ढंके तीन ताबूतों में उनके शव वहाँ पहुंचे, भीड़ भावुक हो गई. लोग अपने आँसू नहीं रोक पाए.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

वहीं पर एक मशहूर अख़बार के संपादक मौलाना ज़फ़र अली ने एक नज़्म पढ़ी जिसका लब्बोलुआब था, 'किस तरह इन शहीदों के अधजले शवों को खुले आसमान के नीचे ज़मीन पर छोड़ दिया गया.'

उधर, वॉर्डन चरत सिंह सुस्त क़दमों से अपने कमरे में पहुंचे और फूट-फूट कर रोने लगे.

अपने 30 साल के करियर में उन्होंने सैकड़ों फांसियां देखी थीं, लेकिन किसी ने मौत को इतनी बहादुरी से गले नहीं लगाया था जितना भगत सिंह और उनके दो कॉमरेडों ने.

किसी को इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि 16 साल बाद उनकी शहादत भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के अंत का एक कारण साबित होगी और भारत की ज़मीन से सभी ब्रिटिश सैनिक हमेशा के लिए चले जाएंगे.

(ये लेख मालविंदर सिंह वडाइच की किताब 'इटर्नल रेबल', चमनलाल की 'भगत सिंह डॉक्यूमेंट्स' और कुलदीप नैयर की किताब 'विदाउट फियर' में प्रकाशित सामग्री पर आधारित है. ये मूल रूप से साल 2017 में पहली बार प्रकाशित हुआ था.)

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
उज्जैन की शाही मस्जिद में तोड़फोड़ पर भावनात्मक प्रतिक्रिया, लोगों ने अल्लाह से मदद की दुआ मांगी • शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया दहेज हत्या का आरोप • मुंबई इनकम टैक्स की रेड: बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर जांच, निशाने पर रकुलप्रीत समेत कई बड़े नाम! • सोलापुर के तुलसी गांव ने 'बिक्री के लिए' बैनर लगाकर टाटा‑बिड़ला, अंबानी से जल आपूर्ति की मांग • यंग की गैंग में दरार, गुल्लू का लाइफ दान? आज के एपिसोड में क्या होगा खास • दुष्यंत दवे ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर उठाए सवाल: सुप्रीम कोर्ट पर भी आरोप, वरिष्ठ वकील के गुस्से का कारण • आत्मरक्षा के लिए एयर पिस्टल चलाना सीखें', अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन ने लड़कियों को दी सलाह • 13 साल से जेल में बंद सिराज को सुनाई गई 10 साल की सजा; कोर्ट ने टेलीफोन के खंभे चुराने का दोषी पाया • बिहार में गंगा का रौद्र रूप: पांच साल में एक किमी जमीन नदी में समाई, 300 घरों पर मंडराया खतरा • चिराग पासवान ने ईसीआई की सफ़ाई से संतोष जताया, केरल‑हिमाचल में सरकार बननें पर विरोधी की चयनात्मक आलोचना को किया खारिज • ₹25 पेट्रोल के खर्च के बराबर, नई Innova HyCross अक्टूबर में लॉन्च • दो वीडियो ने बदली एलपीयू बवाल की कहानी: पहले कहा- कमरे में कुछ नहीं हुआ, फिर बोलीं- हमें बोला गया क्या कहना है • ब्रेकिंग बैड को 21वीं सदी का सर्वश्रेष्ठ शो कहा गया, 13 साल बाद भी दर्शकों का दिल जीत रहा है • केरल और हिमाचल में सरकार कैसे बनी: कांग्रेस पर चिराग की आलोचना, गांधी की जीत पर सवाल क्यों नहीं उठे • खतरे के निशान के करीब पहुंची गर्रा और खन्नौत, घरों में भरा पानी, 24 परिवारों का रेस्क्यू • बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंडक उफान पर, गोपालगंज के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी • उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम जारी, हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी की अपील खारिज • सुप्रीम कोर्ट का फैसला: 7वीं-8वीं की तरह छठी में भी तीसरी भाषा पर राहत, 10वीं में नहीं होगी इसकी बोर्ड परीक्षा • एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट के बाद भी क्यों बढ़ा रहता है बैड कोलेस्ट्रॉल? डॉक्टर ने बताया • विराट कोहली ने 15,000 ODI रन छुए, सिर्फ 303 पारियों में – सचिन से 74 कम • हिमाचल में ठंड और भारी बारिश का अलर्ट: शिमला में लगातार बादल • सर्दियों में प्रदूषण रोकने हेतु दिल्ली सरकार ने वर्क फ्रॉम होम और पार्किंग फीस दोगुनी की, निर्माण पर भी रोक लगाई • केदारनाथ पैदल मार्ग चीरबासा में मलबे से अवरुद्ध, सोनप्रयाग-गौरीकुंड से यात्रियों की आवाजाही रोकी • संवेदनशील प्रश्न पूछने वाले कर्मियों को मिलेगी विशेष प्रशिक्षण • भगत सिंह की ज़िंदगी के वे आख़िरी 12 घंटे • संजीव बालियान ने योगी के साथ रिश्तों पर कहा: कुछ तो मजबूरियां रही होंगी • SC ने चुनाव आयोग को TMC के नाम‑सिंबल विवाद पर 3 महीने में अंतिम फैसला देने का निर्देश • NEET 2027 में बड़े बदलाव: नीलेकणी पैनल और पूर्व ISRO हेड की सलाह से नया पैटर्न • अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ा, बझौआ प्राथमिक विद्यालय जलमग्न, पढ़ाई पर संकट • कुसुम सरोवर में मछलियों का प्रलयं: तड़पती जनसंख्या और पर्यावरणीय चेतावनी • LPU में हुई झड़पें और नुकसान: 26‑27 सितंबर की घटनाओं का सारांश • भगत सिंह की फांसी के बाद मददगारों को मिली जमीन, पद और नकद इनाम • लड़की से पूछताछ करना पड़ा भारी, शिक्षक को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली • चुनाव आयोग के खिलाफ शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग • मूली और चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी पूरी, झटपट तैयार • बाजार में सोमवार को ‘ब्लैक मंडे’: Sensex‑Nifty में 1.5% से अधिक गिरावट, टॉप 10 गिरते शेयर • ट्रैफ़िक चालान को बिजली के बिल में शामिल करने पर किया जाए विचार'- सुप्रीम कोर्ट • रनबीर कपूर का 44वां जन्मदिन: नए घर में फैंस के साथ मनाया पहला जश्न, महिलाओं की होश उड़ गई • 75 लीटर विदेशी शराब के मामले में नेहा झा को जमानत, 25 दिन बाद जेल से निकलने का रास्ता साफ • चार युवक बाइक पर आकर दंपती का कत्ल, संतान न होने पर नई शादी • उज्जैन की शाही मस्जिद में तोड़फोड़ पर भावनात्मक प्रतिक्रिया, लोगों ने अल्लाह से मदद की दुआ मांगी • शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया दहेज हत्या का आरोप • मुंबई इनकम टैक्स की रेड: बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर जांच, निशाने पर रकुलप्रीत समेत कई बड़े नाम! • सोलापुर के तुलसी गांव ने 'बिक्री के लिए' बैनर लगाकर टाटा‑बिड़ला, अंबानी से जल आपूर्ति की मांग • यंग की गैंग में दरार, गुल्लू का लाइफ दान? आज के एपिसोड में क्या होगा खास • दुष्यंत दवे ने पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर उठाए सवाल: सुप्रीम कोर्ट पर भी आरोप, वरिष्ठ वकील के गुस्से का कारण • आत्मरक्षा के लिए एयर पिस्टल चलाना सीखें', अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन ने लड़कियों को दी सलाह • 13 साल से जेल में बंद सिराज को सुनाई गई 10 साल की सजा; कोर्ट ने टेलीफोन के खंभे चुराने का दोषी पाया • बिहार में गंगा का रौद्र रूप: पांच साल में एक किमी जमीन नदी में समाई, 300 घरों पर मंडराया खतरा • चिराग पासवान ने ईसीआई की सफ़ाई से संतोष जताया, केरल‑हिमाचल में सरकार बननें पर विरोधी की चयनात्मक आलोचना को किया खारिज • ₹25 पेट्रोल के खर्च के बराबर, नई Innova HyCross अक्टूबर में लॉन्च • दो वीडियो ने बदली एलपीयू बवाल की कहानी: पहले कहा- कमरे में कुछ नहीं हुआ, फिर बोलीं- हमें बोला गया क्या कहना है • ब्रेकिंग बैड को 21वीं सदी का सर्वश्रेष्ठ शो कहा गया, 13 साल बाद भी दर्शकों का दिल जीत रहा है • केरल और हिमाचल में सरकार कैसे बनी: कांग्रेस पर चिराग की आलोचना, गांधी की जीत पर सवाल क्यों नहीं उठे • खतरे के निशान के करीब पहुंची गर्रा और खन्नौत, घरों में भरा पानी, 24 परिवारों का रेस्क्यू • बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंडक उफान पर, गोपालगंज के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी • उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम जारी, हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी की अपील खारिज • सुप्रीम कोर्ट का फैसला: 7वीं-8वीं की तरह छठी में भी तीसरी भाषा पर राहत, 10वीं में नहीं होगी इसकी बोर्ड परीक्षा • एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट के बाद भी क्यों बढ़ा रहता है बैड कोलेस्ट्रॉल? डॉक्टर ने बताया • विराट कोहली ने 15,000 ODI रन छुए, सिर्फ 303 पारियों में – सचिन से 74 कम • हिमाचल में ठंड और भारी बारिश का अलर्ट: शिमला में लगातार बादल • सर्दियों में प्रदूषण रोकने हेतु दिल्ली सरकार ने वर्क फ्रॉम होम और पार्किंग फीस दोगुनी की, निर्माण पर भी रोक लगाई • केदारनाथ पैदल मार्ग चीरबासा में मलबे से अवरुद्ध, सोनप्रयाग-गौरीकुंड से यात्रियों की आवाजाही रोकी • संवेदनशील प्रश्न पूछने वाले कर्मियों को मिलेगी विशेष प्रशिक्षण • भगत सिंह की ज़िंदगी के वे आख़िरी 12 घंटे • संजीव बालियान ने योगी के साथ रिश्तों पर कहा: कुछ तो मजबूरियां रही होंगी • SC ने चुनाव आयोग को TMC के नाम‑सिंबल विवाद पर 3 महीने में अंतिम फैसला देने का निर्देश • NEET 2027 में बड़े बदलाव: नीलेकणी पैनल और पूर्व ISRO हेड की सलाह से नया पैटर्न • अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ा, बझौआ प्राथमिक विद्यालय जलमग्न, पढ़ाई पर संकट • कुसुम सरोवर में मछलियों का प्रलयं: तड़पती जनसंख्या और पर्यावरणीय चेतावनी • LPU में हुई झड़पें और नुकसान: 26‑27 सितंबर की घटनाओं का सारांश • भगत सिंह की फांसी के बाद मददगारों को मिली जमीन, पद और नकद इनाम • लड़की से पूछताछ करना पड़ा भारी, शिक्षक को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली • चुनाव आयोग के खिलाफ शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग • मूली और चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी पूरी, झटपट तैयार • बाजार में सोमवार को ‘ब्लैक मंडे’: Sensex‑Nifty में 1.5% से अधिक गिरावट, टॉप 10 गिरते शेयर • ट्रैफ़िक चालान को बिजली के बिल में शामिल करने पर किया जाए विचार'- सुप्रीम कोर्ट • रनबीर कपूर का 44वां जन्मदिन: नए घर में फैंस के साथ मनाया पहला जश्न, महिलाओं की होश उड़ गई • 75 लीटर विदेशी शराब के मामले में नेहा झा को जमानत, 25 दिन बाद जेल से निकलने का रास्ता साफ • चार युवक बाइक पर आकर दंपती का कत्ल, संतान न होने पर नई शादी •