Monday, 26 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

1977 में रिलायंस ने कैसे बदली थी भारतीय शेयर बाज़ार की तस्वीर?

Ajay Tiwari
26 October 2026 • 0 • 21
1977 में रिलायंस ने कैसे बदली थी भारतीय शेयर बाज़ार की तस्वीर?

इमेज स्रोत, reliancegroupindia.com

रिलायंस समूह की दूरसंचार कंपनी 'जियो प्लेटफ़ॉर्म्स' का मेगा आईपीओ इन दिनों देश और विदेश में ख़ूब सुर्ख़ियाँ बटोर रहा है.

कंपनी ने 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ जारी किया है.

इस बीच, जियो प्लेटफ़ॉर्म्स का आईपीओ एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रहा है. शुक्रवार, 23 अक्तूबर को आईपीओ में आवेदन के लिए भुगतान की अंतिम तारीख़ थी और 'मनीकंट्रोल डॉट कॉम' के अनुसार, यह इश्यू लगभग 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ है.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जियो प्लेटफ़ॉर्म्स का मेगा आईपीओ दुनिया का पहला ऐसा आईपीओ है, जिसे एक करोड़ से अधिक आवेदन मिले हैं.

इमेज स्रोत, Dinodia Photos/Getty Images

रिलायंस जियो के आईपीओ को लेकर हो रही इतनी चर्चा के बीच यह जानना दिलचस्प होगा कि 49 साल पहले, जब रिलायंस समूह ने अपना पहला आईपीओ लॉन्च किया था, तब माहौल कैसा था और निवेशकों ने इससे कितना मुनाफ़ा कमाया था.

उद्योगपति धीरूभाई अंबानी ने रिलायंस समूह की स्थापना की थी. समूह का पहला आईपीओ 1977 में आया था और उस समय कंपनी का नाम 'रिलायंस टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज़' था.

रिकॉर्ड बताते हैं कि 15 से 17 नवंबर 1977 के बीच कंपनी ने आईपीओ के ज़रिए 2.80 करोड़ रुपये जुटाए और 23 जनवरी 1978 को रिलायंस टेक्सटाइल के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और अहमदाबाद स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हुए.

'फ़ॉर्च्यून इंडिया' पत्रिका की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस टेक्सटाइल्स इंडस्ट्रीज़ ने 10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 28.2 लाख शेयर जारी किए थे. इसके लिए 7.19 गुना आवेदन मिले थे.

इससे कंपनी को लगभग 58 हज़ार शेयरधारक मिले. कारोबार के पहले दिन शेयर 17 से 18 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बिके. इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग के दिन ही 70 से 80 प्रतिशत का मुनाफ़ा हुआ.

यह कोई फ़्रेश इश्यू नहीं था, बल्कि कंपनी के प्रमोटर धीरूभाई अंबानी और उनके भाई नटवरलाल अंबानी ने अपनी हिस्सेदारी बेची थी. आगे चलकर 1985 में रिलायंस टेक्सटाइल्स का नाम बदलकर 'रिलायंस इंडस्ट्रीज़' कर दिया गया.

कंपनी की 1976-1977 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीओ के बाद 57,949 शेयरधारक पंजीकृत हुए थे. इनमें से 56,129 शेयरधारकों के पास 200 तक शेयर, 1,647 शेयरधारकों के पास 225 से 1,000 शेयर और 125 शेयरधारकों के पास 1,050 से 5,000 शेयर थे. वहीं, 48 शेयरधारकों के पास 5,000 से अधिक शेयर थे.

10 रुपये के अंकित मूल्य के मुक़ाबले 17 से 18 रुपये की क़ीमत पर लिस्ट होने के बाद शेयर की क़ीमत उसी साल बढ़कर 50 रुपये हो गई. इसके दो साल बाद यह 104 रुपये और चार साल में 186 रुपये पर पहुँच गई.

इमेज स्रोत, Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

'फ़ॉर्च्यून इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर आपने 1977 में रिलायंस के आईपीओ के दौरान 1,000 रुपये का निवेश करके 100 शेयर ख़रीदे होते, तो बोनस शेयरों और शेयर की क़ीमत में हुई वृद्धि को मिलाकर आपके निवेश का मूल्य लगभग 50 लाख रुपये होता. इसके अलावा, कंपनी ने इन वर्षों में जो लाभांश (डिविडेंड) दिया, उसकी रक़म अलग होती.

हाल ही में, कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने जियो के एक कार्यक्रम में रिलायंस टेक्सटाइल्स के आईपीओ को याद करते हुए कहा, "1977 में जब मैं 18 साल का था, तब मुंबई की चौपाटी और मरीन ड्राइव को रिलायंस टेक्सटाइल्स के मार्केटिंग अभियान के लिए सजाया गया था. वह मेरे लिए एक जादुई पल था."

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज़ के निदेशक और सीईओ अजय गर्ग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि रिलायंस टेक्सटाइल्स इंडस्ट्रीज़ के आईपीओ के दौरान पहली बार छोटे शहरों के लोगों ने भी शेयर बाज़ार में निवेश करना शुरू किया था.

1977 में भारत का मध्यम वर्ग मुख्य रूप से सोने, ज़मीन या बैंक की एफ़डी में निवेश करना पसंद करता था. शेयर बाज़ार कुछ बड़े दलालों और मुंबई के धनी लोगों तक ही सीमित था, लेकिन धीरूभाई ने अपने एजेंटों को गुजरात समेत देश भर के छोटे शहरों में भेजा.

इमेज स्रोत, Getty Images

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार और लेखक हैमिश मैकडोनाल्ड ने धीरूभाई अंबानी के जीवन पर आधारित एक जीवनी लिखी, जिसका नाम "द पॉलिएस्टर प्रिंस: द राइज़ ऑफ़ धीरूभाई अंबानी" है.

यह पुस्तक 1998 में प्रकाशित हुई थी. इसमें उन्होंने 'गुरु ऑफ़ द इक्विटी कल्ट' नामक चैप्टर में रिलायंस टेक्सटाइल्स के 1977 के आईपीओ के बारे में चर्चा की है.

वह लिखते हैं, "प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी का दूसरा कार्यकाल धीरूभाई अंबानी के लिए स्वर्णिम समय था. वार्षिक बिक्री के लिहाज़ से, उनकी कंपनी 1979 में भारत की शीर्ष 50 कंपनियों में भी शामिल नहीं थी, लेकिन 1984 तक रिलायंस भारत की शीर्ष पाँच कंपनियों में से एक बन गई थी. धीरूभाई स्वयं भारत में इतने प्रसिद्ध व्यक्ति बन गए थे कि उनके प्रशंसक उन्हें किसी व्यवसायी की तरह नहीं, बल्कि किसी क्रिकेटर या फ़िल्म स्टार की तरह मानते थे."

पुस्तक में आगे बताया गया है, "धीरूभाई ने 1970 के दशक में अपनी विस्तार क्षमता बढ़ा ली थी और अब वे पूँजी जुटाने की तैयारी कर रहे थे. धीरूभाई ने कर्नाटक में 'मायनायलॉन लिमिटेड' नामक एक कंपनी शुरू की. 1975 में, उन्होंने कर्नाटक और बॉम्बे उच्च न्यायालयों की मंज़ूरी लेकर रिलायंस और मायनायलॉन का विलय कर दिया. इसमें, मात्र 11,000 रुपये की चुकता पूँजी वाली मायनायलॉन ने 6 करोड़ रुपये की संपत्ति वाली रिलायंस की सभी संपत्तियों और देनदारियों को अपने अधीन ले लिया."

मार्च 1977 में, कंपनी बैंगलोर (वर्तमान बेंगलुरु) से वापस बॉम्बे (मुंबई) आ गई और इसका नाम बदलकर 'रिलायंस टेक्सटाइल्स इंडस्ट्रीज़' कर दिया गया.

अक्तूबर-नवंबर 1977 में, रिलायंस ने अपना पहला आईपीओ लॉन्च किया, जिसमें धीरूभाई और उनके छोटे भाई नथुभाई (नटवरलाल) की हिस्सेदारी से शेयर बेचे गए. इसके बाद, रिलायंस ने नियमित अंतराल पर राइट्स और बोनस इश्यू के माध्यम से अपने इक्विटी बेस को बढ़ाया. सितंबर 1979 में वित्तीय संस्थानों ने अपने ऋणों का 20 प्रतिशत हिस्सा इक्विटी में परिवर्तित कर दिया.

इस पुस्तक के अनुसार, "साल 1980 में भारत में शेयरधारकों की संख्या 10 लाख से कम थी, लेकिन 1985 तक यह बढ़कर 40 लाख हो गई थी. इनमें से अकेले रिलायंस के ही 10 लाख से अधिक शेयरधारक थे. भारत में हर चार शेयरधारकों में से एक के पास रिलायंस के शेयर थे. विशेष रूप से गुजरात में, धीरूभाई को 'हीरो' का दर्जा प्राप्त हो गया था."

इमेज स्रोत, RIL/X

ऐसा माना जाता है कि भारत में छोटे निवेशक शेयर बाज़ार की ओर इसलिए आकर्षित हुए, क्योंकि धीरूभाई अंबानी ने छोटे पैमाने से शुरुआत की और एक बड़ा व्यापारिक साम्राज्य खड़ा किया.

रिलायंस समूह की वेबसाइट का दावा है कि जब धीरूभाई ने अपना कारोबार शुरू किया था, तब उनके पास मात्र 14 हज़ार रुपये थे. उसके बाद, साढ़े तीन दशकों में रिलायंस का आकार बढ़कर 60 हज़ार करोड़ रुपये हो गया और यह 'फ़ॉर्च्यून 500' सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय निजी कंपनी बन गई.

रिलायंस की कोशिशों से आम लोगों में शेयर बाज़ार के प्रति दिलचस्पी बढ़ने से पहले, आर्थिक रूप से मज़बूत लोगों का एक बहुत छोटा वर्ग ही भारतीय बाज़ार में निवेश करता था.

रिलायंस समूह की वेबसाइट पर धीरूभाई अंबानी की प्रोफ़ाइल के अनुसार, उनका जन्म 1932 में गुजरात के जूनागढ़ ज़िले के चोरवाड़ गाँव में हुआ था.

1949 में, 17 वर्ष की आयु में वे रोज़गार की तलाश में अदन (वर्तमान यमन) गए और वहाँ एक कंपनी में डिस्पैच क्लर्क के रूप में काम किया. बाद में उन्हें अदन बंदरगाह पर एक पेट्रोल पंप के प्रबंधन की ज़िम्मेदारी मिली.

1958 में वे भारत में अपना व्यवसाय शुरू करने के सपने के साथ घर लौटे और मसालों के व्यापार के लिए 'रिलायंस कमर्शियल कॉर्पोरेशन' नामक कंपनी की स्थापना की. 1962 में उन्होंने धागे के व्यवसाय में एक अवसर देखा. इसके बाद, 1965 में उन्होंने कंपनी का नाम बदलकर 'रिलायंस टेक्सटाइल्स इंडस्ट्रीज़' कर दिया.

इमेज स्रोत, ANI

1966 में उन्होंने अहमदाबाद के पास नरोडा में एक ज़मीन ख़रीदी और वहाँ एक कपड़ा मिल शुरू की. 1975 में विश्व बैंक की एक तकनीकी टीम ने नरोडा मिल को भारत की सर्वश्रेष्ठ कंपोज़िट कपड़ा मिल के रूप में प्रमाणित किया.

फिर 1977 में रिलायंस टेक्सटाइल्स का आईपीओ आया और उसके बाद जो हुआ, वह इतिहास है.

उस समय ज़्यादातर लोग शेयर बाज़ार से दूर रहते थे और इसे जुआ मानते थे. पूँजी जुटाने के लिए बैंक से ऋण लेने के बजाय आईपीओ लाने का धीरूभाई का फ़ैसला एक बहुत ही साहसिक क़दम माना जाता है.

रिलायंस टेक्सटाइल्स के आईपीओ के दौरान धीरूभाई मध्यम वर्ग के निवेशकों को अपने आईपीओ में निवेश करने के लिए राज़ी करने में सफल रहे. इसके बाद उन्होंने रिलायंस की वार्षिक आम बैठकें (एजीएम) आम लोगों की भागीदारी के साथ आयोजित करना शुरू किया, जिनमें हज़ारों निवेशक व्यक्तिगत रूप से भाग लेते थे.

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि जब 1986 में मुंबई के क्रॉस मैदान में रिलायंस की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) हुई थी, तब वहाँ लगभग 35,000 शेयरधारक मौजूद थे.

धीरूभाई का निधन 6 जुलाई 2002 को मुंबई में 69 वर्ष की आयु में हुआ.

इमेज स्रोत, Rajan Chaughule/Bloomberg via Getty Images

इससे पहले, 1999 में रिलायंस ने जामनगर में अपनी तेल रिफ़ाइनरी शुरू की थी. यह भारत की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है. हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसका दौरा किया था.

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बाद, 'रिलायंस पावर' ने 2008 में और 'रिलायंस निप्पॉन लाइफ़ एसेट मैनेजमेंट' ने 2017 में अपना आईपीओ जारी किया. हालांकि, ये दोनों कंपनियाँ मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी के स्वामित्व में थीं.

धीरूभाई के नेतृत्व में 49 साल पहले शेयर बाज़ार में क़दम रखने वाले रिलायंस समूह में आज बहुत बदलाव आ चुका है. कभी एक कपड़ा कंपनी के रूप में शुरू हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज़ आज पेट्रोकेमिकल्स, रिफ़ाइनिंग, ऊर्जा, दूरसंचार, ख़ुदरा, डिजिटल सेवाओं और मीडिया समेत कई क्षेत्रों में मौजूद है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों में टक्कर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा • OTT पर इस हफ्ते नई फ़िल्में और सीरीज: ‘ढिंढोरा’ से लेकर ‘अवराचन एंड संस’ तक • सर्बिया में छात्रों के आंदोलन ने जीत कर अलेक्जेंडर वुसिक को सत्ता से बाहर कर दिया • बर्लिन से हेग तक... 31 अक्तूबर को अग्निपरीक्षा: यूरोप में दहशत का माहौल, फ्रांस से बेल्जियम तक एक जैसे मंजर • हक़: नींद और भूलने के क़िस्सों से लेकर सिफ़ारिश पर टीम में आने के आरोप तक • शादी करने की जिद कर रही थी प्रेमिका, दबाव में प्रेमी ने फंदे से लटक कर दी जान • डेंटिस्ट्स के पर्चों पर नई अनिवार्य जानकारी: पंजीकरण नंबर से क्लिनिक पते तक, दवा कंपनियों के पैड पर रोक • 45 रुपये रोज़ बचत से 25 लाख की गारंटी • खरग ने पीएम मोदी पर आतंकवादी होने का आरोप लगाया: फिर से झूठे दावे • अर्नब के आगमन से पहले ओडिशा और 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद • निर्माणाधीन मकान गिरा, मलबे में तीन शव मिले • दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, चार माह पहले हुई थी शादी; पति फरार • ट्रंप ने कहा, 'ईरान की परमाणु क्षमता खत्म', होर्मुज से तेल सप्लाई बढ़ी, सऊदी के बारे में क्या फैसला? • 16 जिलों में 3,255 ग्राम पंचायतों में उपसरपंच का चुनाव आज • यमन में हूती विद्रोहियों पर 753 सटीक हमले, 218 लड़ाके और कमांडर मारे, 78 सैन्य वाहन नष्ट • पैक्स अध्यक्ष संजीत भालू की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार, राजनीतिक रंजिश में वारदात की आशंका • 24 घंटे के भीतर लापता नाबालिग बरामद, आरोपित गिरफ्तार • एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैंक ने 5,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाई • विदेश से लौट रहे 67,000 इज़रायली मतदाता: नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को क्यों चिंता? • अनुष्का ने ‘राधे गोविंदा’ जाप किया, विराट कोहली भी भक्ति माहौल में • पाकिस्तान‑इंग्लैंड मैच में DRS ने खेल उलट दिया: आउट की पुष्टि से जश्न रुक गया • महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं, कहा "सद्भावना ही संस्कृति का मूल तत्व • पत्नी के हत्यारोपी सीआरपीएफ कर्मी का कबूलनामा: बीवी डेढ़ घंटे तक भला-बुरा कहती रही, गुस्से में आकर मार डाला • पडिक्कल ने 199 बनाकर दोहरा शतक चूके, सुदर्शन ने 91 से भारत‑A को बचाया • मथुरा में 5 करोड़ का प्रस्ताव फाइलों में कैद, 20‑25 कॉलोनियों में गंदे पानी की समस्या; बोर्ड की बैठक का इंतज़ार • राजस्थान की मक्के की राब: स्वादिष्ट और हल्की, रेसिपी यहाँ • आगरा में MLC चुनाव के लिए पुनर्वोटिंग, तीन बूथों पर भारी पुलिस बल तैनात • एमएलसी चुनाव में बूथ कैप्चरिंग के आरोप, अनजान लोगों पर एफआईआर दर्ज • 26 अक्तूबर 1947 की ऐतिहासिक घटना और आज की याद • आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 107 रन की शतक पारी से टीम को जीत दिलाई • दो दशकों बाद जामिया में फिर से छात्रसंघ चुनाव, प्रशासन ने किया ऐलान • सीतापुर में मॉर्निंग वॉक पर दो लोगों की मृत्यु, पीआरडी जवान घायल, आरोपी चालक फरार • 1977 में रिलायंस ने कैसे बदली थी भारतीय शेयर बाज़ार की तस्वीर? • सर्बिया में छात्रों के आंदोलन ने वुचिक को दी हार, 12‑साल के शासन का अंत • हरिद्वार हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, चार युवक गंभीर रूप से घायल • 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आज से शुरू, 21 देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे; पीएम मोदी से मुलाकात • बिहार में 13 जिलों के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन चालू, 3 नवंबर तक आवेदन संभव • मतदाता सूची में त्रुटि पर डीएम और कमिश्नर भी जवाबदेह, पुनरावृत्ति पर कार्रवाई • इज़राइल के इस निर्णायक चुनाव में नेतन्याहू के सामने कौन-कौन से बड़े प्रतिद्वंद्वी? • दिवाली से पहले EV की बुकिंग में बढ़ोतरी: प्रीमियम कारें 15 दिन, बाइकों पर 25 दिन की वेटिंग • राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों में टक्कर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा • OTT पर इस हफ्ते नई फ़िल्में और सीरीज: ‘ढिंढोरा’ से लेकर ‘अवराचन एंड संस’ तक • सर्बिया में छात्रों के आंदोलन ने जीत कर अलेक्जेंडर वुसिक को सत्ता से बाहर कर दिया • बर्लिन से हेग तक... 31 अक्तूबर को अग्निपरीक्षा: यूरोप में दहशत का माहौल, फ्रांस से बेल्जियम तक एक जैसे मंजर • हक़: नींद और भूलने के क़िस्सों से लेकर सिफ़ारिश पर टीम में आने के आरोप तक • शादी करने की जिद कर रही थी प्रेमिका, दबाव में प्रेमी ने फंदे से लटक कर दी जान • डेंटिस्ट्स के पर्चों पर नई अनिवार्य जानकारी: पंजीकरण नंबर से क्लिनिक पते तक, दवा कंपनियों के पैड पर रोक • 45 रुपये रोज़ बचत से 25 लाख की गारंटी • खरग ने पीएम मोदी पर आतंकवादी होने का आरोप लगाया: फिर से झूठे दावे • अर्नब के आगमन से पहले ओडिशा और 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद • निर्माणाधीन मकान गिरा, मलबे में तीन शव मिले • दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, चार माह पहले हुई थी शादी; पति फरार • ट्रंप ने कहा, 'ईरान की परमाणु क्षमता खत्म', होर्मुज से तेल सप्लाई बढ़ी, सऊदी के बारे में क्या फैसला? • 16 जिलों में 3,255 ग्राम पंचायतों में उपसरपंच का चुनाव आज • यमन में हूती विद्रोहियों पर 753 सटीक हमले, 218 लड़ाके और कमांडर मारे, 78 सैन्य वाहन नष्ट • पैक्स अध्यक्ष संजीत भालू की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार, राजनीतिक रंजिश में वारदात की आशंका • 24 घंटे के भीतर लापता नाबालिग बरामद, आरोपित गिरफ्तार • एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैंक ने 5,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाई • विदेश से लौट रहे 67,000 इज़रायली मतदाता: नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को क्यों चिंता? • अनुष्का ने ‘राधे गोविंदा’ जाप किया, विराट कोहली भी भक्ति माहौल में • पाकिस्तान‑इंग्लैंड मैच में DRS ने खेल उलट दिया: आउट की पुष्टि से जश्न रुक गया • महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं, कहा "सद्भावना ही संस्कृति का मूल तत्व • पत्नी के हत्यारोपी सीआरपीएफ कर्मी का कबूलनामा: बीवी डेढ़ घंटे तक भला-बुरा कहती रही, गुस्से में आकर मार डाला • पडिक्कल ने 199 बनाकर दोहरा शतक चूके, सुदर्शन ने 91 से भारत‑A को बचाया • मथुरा में 5 करोड़ का प्रस्ताव फाइलों में कैद, 20‑25 कॉलोनियों में गंदे पानी की समस्या; बोर्ड की बैठक का इंतज़ार • राजस्थान की मक्के की राब: स्वादिष्ट और हल्की, रेसिपी यहाँ • आगरा में MLC चुनाव के लिए पुनर्वोटिंग, तीन बूथों पर भारी पुलिस बल तैनात • एमएलसी चुनाव में बूथ कैप्चरिंग के आरोप, अनजान लोगों पर एफआईआर दर्ज • 26 अक्तूबर 1947 की ऐतिहासिक घटना और आज की याद • आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 107 रन की शतक पारी से टीम को जीत दिलाई • दो दशकों बाद जामिया में फिर से छात्रसंघ चुनाव, प्रशासन ने किया ऐलान • सीतापुर में मॉर्निंग वॉक पर दो लोगों की मृत्यु, पीआरडी जवान घायल, आरोपी चालक फरार • 1977 में रिलायंस ने कैसे बदली थी भारतीय शेयर बाज़ार की तस्वीर? • सर्बिया में छात्रों के आंदोलन ने वुचिक को दी हार, 12‑साल के शासन का अंत • हरिद्वार हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, चार युवक गंभीर रूप से घायल • 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आज से शुरू, 21 देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे; पीएम मोदी से मुलाकात • बिहार में 13 जिलों के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन चालू, 3 नवंबर तक आवेदन संभव • मतदाता सूची में त्रुटि पर डीएम और कमिश्नर भी जवाबदेह, पुनरावृत्ति पर कार्रवाई • इज़राइल के इस निर्णायक चुनाव में नेतन्याहू के सामने कौन-कौन से बड़े प्रतिद्वंद्वी? • दिवाली से पहले EV की बुकिंग में बढ़ोतरी: प्रीमियम कारें 15 दिन, बाइकों पर 25 दिन की वेटिंग •