Friday, 06 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

क्या 13 नवंबर 2026 को ख़त्म हो जाएगी दुनिया? पुरानी भविष्यवाणी फिर चर्चा में

Ajay Tiwari
06 November 2026 • 0 • 14
क्या 13 नवंबर 2026 को ख़त्म हो जाएगी दुनिया? पुरानी भविष्यवाणी फिर चर्चा में

इमेज स्रोत, Getty Images

13 नवंबर 2026, शुक्रवार.

इस दिन के नज़दीक आने के साथ ही सोशल मीडिया और कई मीडिया संस्थानों में 'दुनिया के ख़त्म होने' का डर एक बार फिर बड़े पैमाने पर चर्चा में है.

इस तारीख़ का रिश्ता 66 साल पहले छपे एक वैज्ञानिक अध्ययन से है, जिसमें पृथ्वी पर आबादी के भविष्य का आकलन किया गया था.

इसे तीन शोधकर्ताओं ने चार नवंबर 1960 को अमेरिका की साइंस मैगज़ीन में प्रकाशित किया था. इसका शीर्षक था, 'क़यामत का दिन: शुक्रवार, 13 नवंबर'.

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में कहा था कि अगर वैश्विक आबादी उसी रफ़्तार से बढ़ती रही, जैसा कि उन्होंने क़रीब दो हज़ार साल के आंकड़ों में देखा था, तो उनके मैथेमेटिकल मॉडल के अनुसार नवंबर 2026 में इंसानों की संख्या सैद्धांतिक रूप से 'अनंत' (इन्फ़िनिटी) तक पहुंच जाएगी.

लेकिन क्या शोधकर्ता वास्तव में मानव जाति के विनाश की बात कर रहे थे?

क्या इस तारीख़ का कोई वैज्ञानिक महत्व है, जो पृथ्वी पर किसी वैश्विक आपदा या जीवन ख़त्म करने वाली घटना का संकेत देता हो?

इमेज स्रोत, SOCIALMEDIA

इस अध्ययन की शुरुआत ऑस्ट्रियाई-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी हाइन्ज़ फ़ॉन फ़ॉर्स्टर से हुई थी.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

उन्होंने दो शोधकर्ताओं, पैट्रिशिया मोरा और लॉरेंस एमियट के साथ मिलकर यह शोध किया था. ये तीनों अमेरिकी 'यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलिनॉय' के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में काम करते थे.

शोधकर्ताओं ने दुनिया की आबादी से जुड़े ऐतिहासिक अनुमानों का इस्तेमाल किया. इसमें 24 अनुमान शामिल थे, जो ईसवी सन् की शुरुआत से लेकर 1958 तक के थे. इनके ज़रिए उन्होंने यह समझने की कोशिश की कि इतिहास में इंसानों की आबादी किस तरह बढ़ी.

शोधकर्ता यह मानकर नहीं चले कि आबादी एक निश्चित दर से बढ़ती है. इसके बजाय उन्होंने एक ऐसा मैथेमेटिकल मॉडल पेश किया, जो तेज़ी से बढ़ती आबादी यानी 'हाइपरबोलिक ग्रोथ' की अवधारणा पर आधारित था.

इसमें न सिर्फ़ आबादी बढ़ती है, बल्कि समय के साथ उसके बढ़ने की रफ़्तार भी तेज़ होती जाती है.

इस मॉडल में माना गया कि इंसानों की आपस में बातचीत करने, एक दूसरे की मदद करे और गठबंधन बनाने की क्षमता उन्हें पर्यावरण से जुड़ी कुछ सीमाओं को पार करने में मदद करती है.

इससे उनके जीवित रहने और प्रजनन करने की क्षमता बढ़ती है.

ऐतिहासिक आंकड़ों पर यह गणितीय समीकरण लागू करने के बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि उनका मॉडल 2026.87 में एक ऐसी स्थिति पर पहुंच जाएगा, जिसे 'सिंगुलैरिटी' कहा जाता है. यह समय नवंबर 2026 के मध्य के आसपास पड़ता है.

इसी तरह 13 नवंबर 2026 की तारीख़ अध्ययन के शीर्षक में शामिल हुई. यह वह तारीख़ थी, जब मॉडल के अनुसार, समान मान्यताओं के आधार पर आबादी 'अनंत' हो जाने का अनुमान था.

पहली नज़र में अध्ययन का शीर्षक दुनिया के अंत की भविष्यवाणी जैसा लग सकता है, लेकिन इसका वास्तविक अर्थ बिल्कुल अलग था.

शोधकर्ताओं ने न तो पृथ्वी से किसी एस्टेरॉयड के टकराने की बात की थी, न सूर्य के विस्फोट की और न ही विनाशकारी भूकंप या ज्वालामुखी विस्फोट की. उन्होंने किसी प्राकृतिक आपदा के कारण मानव जाति के विनाश की तारीख़ भी तय नहीं की थी.

दरअसल, उन्होंने 'क़यामत के दिन' की अवधारणा का इस्तेमाल, उस काल्पनिक गणितीय बिंदु का वर्णन करने के लिए किया था, जहां उनके समीकरण के अनुसार आबादी अनंत हो जाती है. भौतिक दुनिया में ऐसा होना असंभव है.

दूसरे शब्दों में कहें तो यहां अनंत का मतलब यह नहीं है कि वास्तव में पृथ्वी पर इतने इंसान होंगे. यह उस गणितीय नतीजे को दर्शाता है, जो किसी मॉडल को भविष्य में आगे तक लागू करने और उसकी शर्तों को बिना किसी बदलाव के जारी रहने की कल्पना करने पर सामने आता है.

मूल अध्ययन को पढ़ने से पता चलता है कि शोधकर्ता इस बात से वाकिफ़ थे कि पर्यावरण, संसाधनों और आबादी के आसपास की परिस्थितियों के प्रभाव को ध्यान में रखे बिना इस मॉडल को लागू नहीं किया जा सकता.

ये ऐसी वजहें हैं, जो जन्म और मृत्यु दर को प्रभावित कर सकती हैं और आबादी के बढ़ने की दिशा बदल सकती हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

मिस्र के अख़बार 'वातनी' की 29 नवंबर 1964 की एक पुरानी कतरन भी छापी है. इस पर लेखक मिशेल टेकला का नाम है और इसका शीर्षक 13 नवंबर 2026 को दुनिया के ख़त्म होने की बात करता है.

इसके बाद मिस्र के कुछ अन्य मीडिया संस्थानों ने इस पुरानी कतरन की तस्वीर दोबारा प्रकाशित की है. इससे छह दशक से अधिक समय बाद यह कहानी फिर चर्चा में आ गई.

लेकिन प्रकाशित लेख और मूल वैज्ञानिक अध्ययन के बीच अंतर करना ज़रूरी है.

13 नवंबर 2026 की तारीख़ वाला अध्ययन 1960 में फ़ॉन फ़ॉर्स्टर और उनके दो सहयोगियों ने प्रकाशित किया था, न कि मिशेल टेकला ने.

हाल के मीडिया कवरेज में टेकला के लेख की विषयवस्तु को लेकर अलग-अलग दावे भी सामने आए हैं.

कुछ रिपोर्टों में इसे आबादी में इज़ाफ़े पर हुए अध्ययन जोड़ा गया है, जबकि अन्य में सूर्य की गतिविधियों, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी हाइपोथिसिस का ज़िक्र किया गया है.

इसलिए इन सभी हाइपोथिसिस को एक ही वैज्ञानिक सिद्धांत का हिस्सा मानना या उन्हें फ़ॉन फ़ॉर्स्टर के अध्ययन के नतीजे बताना सही नहीं होगा, जब तक कि मूल लेख का पूरा पाठ देखकर उसकी वैज्ञानिक सामग्री से तुलना न कर ली जाए.

इमेज स्रोत, Getty Images

मिशेल टेकला के लेख से जुड़ी कुछ मीडिया रिपोर्टों में 13 नवंबर 2026 को असाधारण सोलर एक्टिविटी यानी सौर गतिविधि होने की बात भी कही गई है. इनमें यह आशंका जताई गई है कि इसके कारण चुंबकीय गड़बड़ियां और प्राकृतिक आपदाएं हो सकती हैं.

लेकिन वास्तविक सोलर स्टॉर्म और किसी ख़ास दिन सौर आपदा होने के दावे के बीच अंतर करना ज़रूरी है.

सौर गतिविधि एक जानी-पहचानी प्राकृतिक घटना है. सूर्य में ऐसे चक्र आते हैं, जिनके दौरान उसकी गतिविधियों का स्तर बदलता रहता है.

इस दौरान कभी-कभी कोरोनल मास इजेक्शन और सौर ज्वालाएं भी निकलती हैं, जो पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र को प्रभावित कर सकती हैं.

तेज़ सौर तूफ़ानों से संचार प्रणालियों, उपग्रहों और नेविगेशन प्रणालियों में गड़बड़ी आ सकती है. इनका असर बिजली के ग्रिड पर भी पड़ सकता है.

लेकिन इन ख़तरों का यह मतलब नहीं है कि सूर्य किसी निश्चित तारीख़ को पृथ्वी को तबाह कर देगा.

साल 1960 में साइंस मैगज़ीन में छपे आबादी से जुड़े अध्ययन में ऐसा कोई सबूत नहीं दिया गया है, जो 13 नवंबर 2026 की तारीख़ को सौर गतिविधियों या भूगर्भीय और जलवायु संबंधी आपदाओं से जोड़ता हो.

इमेज स्रोत, SOCIALMEDIA

13 नवंबर 2026 को पृथ्वी के लिए किसी खगोलीय ख़तरे से जुड़े दावों की पड़ताल करते हुए खगोलविद इमाद मुजाहिद ने कहा कि इस साल सौर गतिविधियां अपने चरम पर पहुंच रही हैं. हालांकि, वैज्ञानिक दशकों से इस घटना के बारे में पहले से जानते हैं और यह न तो कोई अचानक होने वाली घटना है और न ही कोई अप्रत्याशित बदलाव.

मुजाहिद ने बीबीसी न्यूज़ अरबी को बताया कि सौर गतिविधियां प्राकृतिक चक्रों से गुज़रती हैं और सौर तूफ़ान ब्रह्मांड की उत्पत्ति के समय से होते आए हैं. हालांकि, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास की वजह से अब वैज्ञानिक पहले के मुक़ाबले इन पर बेहतर ढंग से नज़र रख सकते हैं, इनका अध्ययन कर सकते हैं और इनके बारे में अनुमान लगा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि आगामी 13 नवंबर को ऐसी कोई ज्ञात या अनुमानित खगोलीय घटना नहीं है, जिससे पृथ्वी की सुरक्षा को लेकर चिंता या डर पैदा हो.

मुजाहिद ने ज़ोर देकर कहा कि खगोल विज्ञान या ब्रह्मांड विज्ञान में ऐसा कोई संकेत नहीं है, जो दुनिया के अंत के क़रीब होने की ओर इशारा करता हो.

उन्होंने कहा कि इस तारीख़ को लेकर किए जा रहे दावे खगोल विज्ञान के विशेषज्ञों के बयानों या चेतावनियों पर आधारित नहीं हैं. बल्कि अलग-अलग माध्यमों से संस्थाएं और लोग इन्हें बिना किसी वैज्ञानिक आधार के साझा कर रहे हैं.

ये स्पष्टीकरण जानी-पहचानी प्राकृतिक घटनाओं, जैसे सौर गतिविधियों के चक्र, सौर तूफ़ानों और दुनिया के अंत की अप्रमाणित भविष्यवाणियों से उन्हें जोड़ने वाली व्याख्याओं के बीच अंतर स्पष्ट करने के संदर्भ में सामने आए हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

पुराने समीकरण को 2026 की वास्तविक परिस्थितियों पर लागू करने में सबसे बड़ी समस्या यह मान लेना है कि आबादी बढ़ने का पुराना तरीक़ा बिना किसी बड़े बदलाव के जारी रहेगा.

लेकिन पिछले कई दशकों में दुनिया में जनसांख्यिकीय, सामाजिक और आर्थिक स्तर पर बड़े बदलाव हुए हैं. इनका सीधा असर प्रजनन दर, मृत्यु दर और आबादी की वृद्धि पर पड़ा है.

आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया की आबादी बढ़ने की दर 1960 के दशक में अपने चरम पर थी. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट आने लगी. इसका मतलब है कि आबादी में वास्तविक वृद्धि का रुझान उस मॉडल के मुताबिक़ जारी नहीं रहा, जिसका इस्तेमाल शोधकर्ताओं ने 1960 में किया था.

अध्ययन प्रकाशित होने के समय दुनिया की आबादी क़रीब तीन अरब थी. अब यह आठ अरब से अधिक हो चुकी है, लेकिन यह किसी भी तरह उस अनंत संख्या के क़रीब नहीं पहुंची, जिसकी कल्पना समीकरण में की गई थी.

दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र के हालिया अनुमान इस पुराने अध्ययन में बताई गई स्थिति से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करते हैं.

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट 'वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2024' के मुताबिक़, दुनिया की आबादी 2024 में क़रीब 8.2 अरब से बढ़कर इस सदी के 2080 के दशक के मध्य तक लगभग 10.3 अरब हो जाने का अनुमान है. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी और 2100 तक यह क़रीब 10.2 अरब रह जाएगी.

संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों से पता चलता है कि इस सदी के दौरान दुनिया की आबादी के अपने चरम पर पहुंचने की संभावना अब अधिक है. इसकी वजह कई अधिक आबादी वाले देशों में प्रजनन दर में अनुमान से कहीं तेज़ गिरावट है.

कई देशों में अब चिंता का विषय सिर्फ़ बढ़ती आबादी नहीं रह गया है, बल्कि इसमें प्रजनन दर में गिरावट, औसत उम्र में वृद्धि और बुज़ुर्गों की बढ़ती संख्या भी शामिल है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
शुभमन गिल के शतक पर वेंकटेश अय्यर ने बयां किया सोशल‑मीडिया ट्रोलिंग का सफर • धनतेरस पर शुक्र‑सूर्य योग से इन 4 राशियों को मिलेगा वित्तीय बूम • दिवाली में रेनो ट्राइबर पर 5.80 लाख की 7‑सीटर पर बम्पर ऑफर, 50 हज़ार रुपये तक के डिस्काउंट • कश्मीर में गरमाई सियासत: नेका सांसद आगा सैयद का इस्तीफा मंजूर, नाराज होकर तीन दिन पहले छोड़ी थी पार्टी • AI नियमन के डर से US शेयर बाजार में 19 महीने का सबसे बड़ा गिरावट, निवेशकों को 270 लाख करोड़ रुपये का नुकसान • धनतेरस पर शुक्रवार का अनोखा संयोग: पूजा का सही मुहूर्त • धनतेरस पर सर्राफा बाजार: ऑल-टाइम हाई से 22% गिरा सोना, जानिए आभूषण, ईटीएफ या एसजीबी में निवेश कितना कारगर • रायपुर के बाजार में खरीदारी का धूम, सोना-चांदी और बर्तन की मांग क्यों? • एसटीएफ रिपोर्ट के बाद केजीएमयू में डॉक्टरों पर कार्रवाई का निर्णय • सनी देओल का रामायण में अनपेक्षित रूप, हनुमान के रूप में पोस्ट‑क्रेडिट सीन ने फैंस को चौंकाया • सोना‑चांदी, गाड़ी, बर्तन, झाड़ू – खरीदारी के लिए सही समय और लक्ष्मी‑कुबेर पूजन की तिथि • वेलिंग्टन में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड क्या है? • नेका ने निर्दलीय विधायकों को बैठक से बाहर रखने का निर्देश दिया • छोटी बाउंड्री पर कोहली‑रोहित की फुर्ती का राज: कोच सुभदीप घोष का खुला खुलासा • कल के शुभ मुहूर्त में पूजा-दीपदान और खरीदारी • बॉलीवुड में 50 से अधिक सितारों पर धमकी, लॉरेंस गैंग से उगाही का प्रयास: पूछताछ में खुला बड़ा राज • आईपीएल में टूटेगा 27 करोड़ का रिकॉर्ड?: टीमों के सामने खिलाड़ियों ने रखी शर्त! रिटेंशन के लिए मांगे ₹40 करोड़ • धनतेरस पर दो शुभ मुहूर्त, 2700 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद • धनतेरस 2026 में नई गाड़ी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त और राहु‑काल • हाईवे पर तेज गति वाली कार ने तीनों परिवार के सदस्यों की मौत कर दी • छुट्टियाँ रद्द, शिफ्ट ड्यूटी और बोनस में कोई कटौती नहीं • धन, स्वास्थ्य और खुशियों की हो बरसात • त्योहारों में खूब बिकीं गाड़ियां, फिर भी डीलर्स की चिंता बरकरार: जानें क्या है वजह, क्यों सता रहा मांग घटने डर • ईरान ने कतर के माध्यम से यू.एस. को परमाणु प्रस्ताव भेजा, सात शर्तें पूरी न होने पर होर्मुज नहीं खुलेगा • शरद पवार के वीडियो से महाराष्ट्र राजनीति में हलचल, 10 नवंबर के बाद बैठक की संभावना • रणबीर कपूर की फिल्म को मिली साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग, 160 करोड़ की कमाई • धनतेरस पर कब करें खरीदारी? शुक्रवार को लक्ष्मी-कुबेर पूजन का विशेष संयोग, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त • वाहन खरीदने के लिए शुभ समय और ध्यान देने योग्य बातें • 180 सेकंड में तत्काल की 498 सीटें फुल, दिल्ली, त्योहारों पर शेयरिंग टैक्सी की मांग बढ़ी • चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढहकर हुई मौतें, ठेकेदारों को गिरफ्तार • उड़ते हुए एंगल से टकराने पर कार पलटी, एंबुलेंस को एक घंटे का समय • यूपी में रेलवे ट्रैक के ऊपर मेट्रो का ऐसा पुल, बिना पिलर के 154 हिस्सों को जोड़ कर तैयार • इस वर्ष छह दिन का पर्व, धानेतरेस 6 नवम्बर • प्रयागराज के गायब ग्राम प्रधान को वृंदावन में संत प्रेमानंद आश्रम के पास बरामद • ईपीएफओ सहायक भविष्य निधि आयुक्त के साक्षात्कार की तैयारी: 16‑27 नवंबर के बीच टिप्स और मार्गदर्शन • कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत परिवार के सात लोगों को उतारा मौत के घाट, सिलबट्टे से दिया अंजाम • क्या 13 नवंबर 2026 को ख़त्म हो जाएगी दुनिया? पुरानी भविष्यवाणी फिर चर्चा में • नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम: वित्तमंत्री ने कहा, नौकरी बिना सिफ़ारिश व पक्षपात के मिल रही है • दिल्ली‑NCR में हवा का 'आफतकाल', 9 इलाकों में AQI 400‑से‑ऊपर • धनतेरस पर सोना‑चांदी में तेज गिरावट, कीमतें रिकॉर्ड हाई से सस्ती • शुभमन गिल के शतक पर वेंकटेश अय्यर ने बयां किया सोशल‑मीडिया ट्रोलिंग का सफर • धनतेरस पर शुक्र‑सूर्य योग से इन 4 राशियों को मिलेगा वित्तीय बूम • दिवाली में रेनो ट्राइबर पर 5.80 लाख की 7‑सीटर पर बम्पर ऑफर, 50 हज़ार रुपये तक के डिस्काउंट • कश्मीर में गरमाई सियासत: नेका सांसद आगा सैयद का इस्तीफा मंजूर, नाराज होकर तीन दिन पहले छोड़ी थी पार्टी • AI नियमन के डर से US शेयर बाजार में 19 महीने का सबसे बड़ा गिरावट, निवेशकों को 270 लाख करोड़ रुपये का नुकसान • धनतेरस पर शुक्रवार का अनोखा संयोग: पूजा का सही मुहूर्त • धनतेरस पर सर्राफा बाजार: ऑल-टाइम हाई से 22% गिरा सोना, जानिए आभूषण, ईटीएफ या एसजीबी में निवेश कितना कारगर • रायपुर के बाजार में खरीदारी का धूम, सोना-चांदी और बर्तन की मांग क्यों? • एसटीएफ रिपोर्ट के बाद केजीएमयू में डॉक्टरों पर कार्रवाई का निर्णय • सनी देओल का रामायण में अनपेक्षित रूप, हनुमान के रूप में पोस्ट‑क्रेडिट सीन ने फैंस को चौंकाया • सोना‑चांदी, गाड़ी, बर्तन, झाड़ू – खरीदारी के लिए सही समय और लक्ष्मी‑कुबेर पूजन की तिथि • वेलिंग्टन में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड क्या है? • नेका ने निर्दलीय विधायकों को बैठक से बाहर रखने का निर्देश दिया • छोटी बाउंड्री पर कोहली‑रोहित की फुर्ती का राज: कोच सुभदीप घोष का खुला खुलासा • कल के शुभ मुहूर्त में पूजा-दीपदान और खरीदारी • बॉलीवुड में 50 से अधिक सितारों पर धमकी, लॉरेंस गैंग से उगाही का प्रयास: पूछताछ में खुला बड़ा राज • आईपीएल में टूटेगा 27 करोड़ का रिकॉर्ड?: टीमों के सामने खिलाड़ियों ने रखी शर्त! रिटेंशन के लिए मांगे ₹40 करोड़ • धनतेरस पर दो शुभ मुहूर्त, 2700 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद • धनतेरस 2026 में नई गाड़ी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त और राहु‑काल • हाईवे पर तेज गति वाली कार ने तीनों परिवार के सदस्यों की मौत कर दी • छुट्टियाँ रद्द, शिफ्ट ड्यूटी और बोनस में कोई कटौती नहीं • धन, स्वास्थ्य और खुशियों की हो बरसात • त्योहारों में खूब बिकीं गाड़ियां, फिर भी डीलर्स की चिंता बरकरार: जानें क्या है वजह, क्यों सता रहा मांग घटने डर • ईरान ने कतर के माध्यम से यू.एस. को परमाणु प्रस्ताव भेजा, सात शर्तें पूरी न होने पर होर्मुज नहीं खुलेगा • शरद पवार के वीडियो से महाराष्ट्र राजनीति में हलचल, 10 नवंबर के बाद बैठक की संभावना • रणबीर कपूर की फिल्म को मिली साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग, 160 करोड़ की कमाई • धनतेरस पर कब करें खरीदारी? शुक्रवार को लक्ष्मी-कुबेर पूजन का विशेष संयोग, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त • वाहन खरीदने के लिए शुभ समय और ध्यान देने योग्य बातें • 180 सेकंड में तत्काल की 498 सीटें फुल, दिल्ली, त्योहारों पर शेयरिंग टैक्सी की मांग बढ़ी • चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढहकर हुई मौतें, ठेकेदारों को गिरफ्तार • उड़ते हुए एंगल से टकराने पर कार पलटी, एंबुलेंस को एक घंटे का समय • यूपी में रेलवे ट्रैक के ऊपर मेट्रो का ऐसा पुल, बिना पिलर के 154 हिस्सों को जोड़ कर तैयार • इस वर्ष छह दिन का पर्व, धानेतरेस 6 नवम्बर • प्रयागराज के गायब ग्राम प्रधान को वृंदावन में संत प्रेमानंद आश्रम के पास बरामद • ईपीएफओ सहायक भविष्य निधि आयुक्त के साक्षात्कार की तैयारी: 16‑27 नवंबर के बीच टिप्स और मार्गदर्शन • कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत परिवार के सात लोगों को उतारा मौत के घाट, सिलबट्टे से दिया अंजाम • क्या 13 नवंबर 2026 को ख़त्म हो जाएगी दुनिया? पुरानी भविष्यवाणी फिर चर्चा में • नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम: वित्तमंत्री ने कहा, नौकरी बिना सिफ़ारिश व पक्षपात के मिल रही है • दिल्ली‑NCR में हवा का 'आफतकाल', 9 इलाकों में AQI 400‑से‑ऊपर • धनतेरस पर सोना‑चांदी में तेज गिरावट, कीमतें रिकॉर्ड हाई से सस्ती •