जोंजुआ ओवरसीज के शेयर कमजोर बाजार में भी रॉकेट सा उड़ रहे हैं। कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। जोंजुआ ओवरसीज के शेयर लगातार चौथे दिन अपर सर्किट पर हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 4.51 रुपये पर पहुंच गए हैं। जोंजुआ ओवरसीज अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी 8वीं बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है। जोंजुआ ओवरसीज के शेयर 5 दिन में 25 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।
7 बोनस शेयर बांट रही है जोंजुआ ओवरसीजजोंजुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) अपने निवेशकों को 7:24 के रेशियो में बोनस शेयर बांट रही है। यानी, कंपनी अपने शेयरधारकों को हर 24 शेयर पर 7 बोनस शेयर देगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर फिक्स की है। जोंजुआ ओवरसीज का मार्केट कैप बुधवार को 12 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।
5 दिन में कंपनी के शेयरों में 25% से ज्यादा की तेजीजोंजुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) के शेयरों में पिछले कुछ दिन में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 5 दिन में 25 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। जोंजुआ ओवरसीज के शेयर 27 अगस्त 2026 को 3.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 सितंबर 2026 को 4.51 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर लगातार चौथे दिन अपर सर्किट पर हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 8.31 रुपये है। वहीं, जोंजुआ ओवरसीज के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 2.50 रुपये है।
8वीं बार बोनस शेयर बांट रही है कंपनीजोंजुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) अपने शेयरधारकों को 8वीं बार बोनस शेयर बांटने जा रही है। इससे पहले, कंपनी अपने निवेशकों को 7 बार बोनस शेयर दे चुकी है। जोंजुआ ओवरसीज ने अक्टूबर 2019 में 1:25 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 25 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने जुलाई 2020 में 1:43 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 43 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। जोंजुआ ओवरसीज ने जुलाई 2021 में 5:37 के अनुपात में बोनस शेयर दिए। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 4:23, अक्टूबर 2023 में 9:50, जुलाई 2025 में 1:20 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। जोंजुआ ओवरसीज ने अपना पिछला बोनस शेयर जनवरी 2026 में 5:40 के रेशियो में दिया। यानी, कंपनी ने हर 40 शेयर पर 5 बोनस शेयर बांटे हैं।
40% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयरजोंजुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) के शेयर पिछले 6 महीने में 40 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 2 मार्च 2026 को 3.22 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 सितंबर 2026 को 4.51 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले कुछ समय से कंपनी के शेयर दबाव में हैं। इस साल अब तक जोंजुआ ओवरसीज के शेयरों में करीब 33 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयर 41 पर्सेंट लुढ़क गए हैं।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!