Saturday, 21 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

पत्नी को नशीली दवा देकर 13 साल तक अजनबियों से कराया बलात्कार, पति ऑनलाइन लोगों को बुलाता था

Ajay Tiwari
21 November 2026 • 0 • 23
पत्नी को नशीली दवा देकर 13 साल तक अजनबियों से कराया बलात्कार, पति ऑनलाइन लोगों को बुलाता था

इमेज स्रोत, Allie Crewe Photography

चेतावनी: इस लेख में यौन हिंसा और उत्पीड़न का ज़िक्र है.

जब जोआन यंग की आंख खुली, तो वह अपने ही बिस्तर से बंधी हुई थीं.

उन्हें पता नहीं था कि बेहोशी के दौरान उनके साथ क्या हुआ था.

तभी उन्होंने अपने उस समय के पति फ़िलिप यंग को किसी दूसरे व्यक्ति से "नीचे हो जाओ" कहते सुना.

जोआन को तुरंत समझ आ गया कि बेडरूम में उन दोनों के अलावा कोई और भी मौजूद है.

फ़िलिप यंग उन्हें नशीली दवा देकर बेहोश कर देते थे. इसके बाद वह अजनबी पुरुषों को बेडरूम में बुलाते, जहां वे जोआन के साथ यौन हिंसा करते थे.

यह सब 13 साल से चल रहा था.

इमेज स्रोत, Wiltshire Police

बीते गुरुवार यानी 19 नवंबर को कोर्ट ने चार पुरुषों को जोआन से बलात्कार और उनके साथ यौन हिंसा समेत कई अपराधों में दोषी ठहराया है.

जोआन के पूर्व पति फ़िलिप यंग ने बलात्कार के कई आरोप पहले ही स्वीकार कर लिए थे.

कंज़र्वेटिव पार्टी के पूर्व पार्षद फ़िलिप यंग और एक अन्य व्यक्ति डीन हैमिल्टन ने पिछली सुनवाई में बलात्कार और यौन हिंसा के आरोप स्वीकार किए थे.

इस मामले में शामिल पुरुष अलग-अलग तरह के काम करते थे और अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते थे.

इनमें से एक व्यक्ति ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के परमाणु रक्षा प्रोजेक्ट पर काम करता था. एक अन्य व्यक्ति 1980 के दशक में रेड क्रॉस के ट्रक चलाकर रोमानिया जाता था.

इमेज स्रोत, Wiltshire Police

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

फ़ैसला आने के बाद अदालत के बाहर जोआन ने कहा कि वह ऐसे दर्द के साथ जी रही हैं, जिसे शब्दों में बताना मुश्किल है.

लेकिन वह अपनी ज़िंदगी को दोबारा खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं.

यौन हिंसा झेलने वाले लोगों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा, "आप अकेले नहीं हैं."

जोआन ने कहा, "आज आया दोषी ठहराने का फ़ैसला राहत देने वाला है. यह राहत केवल मेरे और मेरे परिवार के लिए नहीं, बल्कि इस बात के लिए भी है कि भविष्य में दूसरी महिलाओं के लिए इसके क्या मायने होंगे."

"इस फ़ैसले का मतलब है कि मेरे जैसे हालात का सामना करने वाले लोग अब अपनी बात सामने रखने की हिम्मत कर पाएंगे. उनका आपराधिक न्याय व्यवस्था पर भरोसा भी बढ़ेगा."

जोआन ने कहा कि उनकी जानकारी या सहमति के बिना उनके साथ जो हुआ, उसे समझना और स्वीकार करना बेहद मुश्किल रहा है.

वह कहती हैं, "इस उत्पीड़न ने मुझसे मेरी वो ज़िंदगी छीन ली, जैसी मुझे पसंद थी."

"मैंने दुनिया में जिस व्यक्ति पर सबसे ज़्यादा भरोसा किया, उसी ने मुझे सबसे भयानक तरीक़े से धोखा दिया. इसका मेरी और मेरे बच्चों की ज़िंदगी पर बहुत बुरा असर पड़ा है."

जोआन ने कहा कि उनके साथ जो हुआ, उसके लिए केवल एक व्यक्ति ज़िम्मेदार नहीं था. "दूसरे लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए बुलाया गया और उन्होंने अपनी मर्ज़ी से ऐसा किया."

"मैं ऐसे दर्द के साथ जी रही हूं, जिसे शब्दों में बताना मुश्किल है. इसका असर हमारी ज़िंदगी पर हमेशा रहेगा. यह सोचना भी डरावना है कि ऐसा किसी के साथ हो सकता है."

जोआन ने कहा, "अगर हम सच में इस तरह के उत्पीड़न को रोकना चाहते हैं, तो चुप रहना कोई रास्ता नहीं है."

जोआन के मामले में फ़्रांस की गिज़ेल पेलिको के साथ बार-बार हुए बलात्कार के मामले जैसी कई बातें हैं.

विशेषज्ञों ने इसे बेहद गंभीर और शोषण करने वाला अपराध बताया है.

फ़िलिप यंग इंटरनेट पर इस यौन हिंसा को पति-पत्नी की एक साझा यौन पसंद की तरह पेश करते थे. इसे 'ककॉल्डिंग' कहा जाता है.

इन तस्वीरों में वह बेसुध हालत में बिस्तर से बंधी दिखाई देती थीं.

ब्रिटेन की सरकारी अभियोजन संस्था क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस यानी सीपीएस के विशेष अभियोजक जेम्स फ़ॉस्टर ने कहा कि फ़िलिप यंग जोआन को नशीली दवा देते थे.

इसके बाद वह जोआन का यौन शोषण करते और उसे रिकॉर्ड भी करते थे.

वह दूसरे पुरुषों को भी अपने घर बुलाते थे, ताकि वे जोआन के साथ यौन हिंसा कर सकें.

उन्होंने स्वीकार किया कि साल 2015 में उन्होंने जोआन से बलात्कार किया और उनका यौन शोषण किया.

जोआन के यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराए गए दूसरे पुरुषों में 32 साल के कॉनर सैंडरसन-डॉयल, 62 साल के रिचर्ड विल्किंस, 48 साल के नॉर्मन मैकसोनी और 38 साल के मोहम्मद हसन शामिल हैं.

मोहम्मद हसन वही व्यक्ति थे, जिन्हें जोआन की आंख खुलने पर फ़िलिप यंग ने "नीचे हो जाओ" कहा था.

इन पुरुषों ने अदालत में कहा कि उन्हें लगा था कि जोआन और फ़िलिप यंग दोनों इस सबके लिए राज़ी थे.

उनका कहना था कि उन्हें बताया गया था कि जोआन सोने का नाटक कर रही हैं.

लेकिन असल में जोआन को भारी मात्रा में नशीली दवा देकर बेहोश किया गया था.

जेम्स फ़ॉस्टर ने कहा, "इस पूरे उत्पीड़न के दौरान उन्होंने एक बार भी जोआन यंग से नहीं पूछा कि वह क्या चाहती हैं."

"उन्होंने यह जानने की भी कोई कोशिश नहीं की कि जोआन की इच्छा क्या थी."

क़ानून के मुताबिक़, यौन संबंध बनाने की सहमति तभी मानी जा सकती है, जब कोई व्यक्ति अपनी पसंद से इसके लिए तैयार हो.

उस व्यक्ति के पास यह फ़ैसला लेने की आज़ादी और समझ भी होनी चाहिए.

जांच करने वालों से यह पता लगाने के लिए कहा जाता है कि संदिग्ध व्यक्ति ने शिकायत करने वाले की सहमति जानने के लिए कोई क़दम उठाया था या नहीं.

ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी की एमेरिटस प्रोफ़ेसर मैरिएन हेस्टर ने कहा कि जोआन साफ़ तौर पर इनकार करने की हालत में नहीं थीं.

वह कहती हैं, "अगर कोई महिला सो रही है, तो वह सहमति नहीं दे सकती."

"अगर किसी महिला को नशीली दवा देकर पूरी तरह बेहोश कर दिया गया है, तब भी यही बात लागू होती है. वह यौन संबंध के लिए सहमत होने का फ़ैसला नहीं ले सकती."

प्रोफ़ेसर मैरिएन हेस्टर कई वर्षों से जेंडर से जुड़ी हिंसा पर रिसर्च कर रही हैं.

उनका कहना है कि ऐसे मामले महिलाओं और यौन संबंधों को लेकर समाज की सोच पर बड़े सवाल उठाते हैं.

वह कहती हैं, "हमें पुरुषों और उनकी सोच पर सवाल उठाने होंगे. हमें पूछना होगा कि पुरुषों को ऐसा क्यों लगता है कि इस तरह यौन संबंध बनाना ठीक है."

"यौन संबंधों के भीतर इस तरह के बेहद शोषणकारी कामों को बार-बार सामान्य बनाया जा रहा है. हम भी इन्हें सामान्य बनाते जा रहे हैं. यह बहुत गंभीर समस्या है."

हेस्टर ने कहा कि कुछ वेबसाइटों की जांच शुरू हो चुकी है.

उन्होंने कहा, "कई अलग-अलग देशों में ऐसे लोगों की पहचान हुई है, जो बिल्कुल इसी तरह के काम करते रहे हैं."

"इसलिए मुझे लगता है कि आगे ऐसे कई और मामले सामने आ सकते हैं."

इस मामले के बाद उन वेबसाइटों की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं, जिनका इस्तेमाल इस तरह के उत्पीड़न के लिए किया गया.

पोर्ट्समाउथ यूनिवर्सिटी में साइबर अपराध और जेंडर की प्रोफ़ेसर लिसा सुगिउरा का कहना है कि महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा को सामान्य दिखाने वाली सामग्री से निपटना ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म की ज़िम्मेदारी है.

उन्होंने कहा, "इन वेबसाइटों पर अक्सर तस्वीरों के ज़रिए होने वाला उत्पीड़न और महिलाओं के ख़िलाफ़ बेहद हिंसक भाषा दिखाई देती है."

इन मंचों पर महिलाओं के बारे में ऐसी बातें भी लिखी जाती हैं, जो हिंसा को बढ़ावा देती हैं.

लिसा सुगिउरा कहती हैं, "फिर सवाल उठता है कि बिना किसी निगरानी और जवाबदेही के इन ऑनलाइन मंचों को इस तरह काम करने की इजाज़त कैसे मिल जाती है?"

"यह सवाल तो उसके बाद आता है कि क्या हमें किसी ऐसे पुरुष की बात को सच मान लेना चाहिए, जो अपनी और अपनी पत्नी की ओर से बोलने का दावा कर रहा हो."

इमेज स्रोत, REUTERS/Jack Taylor

आंकड़े बताते हैं कि ब्रिटेन में इस तरह के सैकड़ों संभावित अपराधों की जांच चल रही है.

ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी यानी एनसीए ने कहा है कि इस समस्या से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निपटने की तुरंत ज़रूरत है.

एनसीए के जांचकर्ताओं ने एक ऑनलाइन फ़ोरम और उसके बाद बने समूहों से जुड़े 270 से अधिक लोगों की पहचान की है.

सीपीएस ने इस तरह के अपराधों को जांच एजेंसियों के सामने उभरती हुई नई चुनौती बताया है.

जेम्स फ़ॉस्टर ने कहा, "इस ख़ास तरह के अपराध में पति अपनी पत्नी को नशीली दवा देता है, उसका यौन शोषण करता है और दूसरे पुरुषों को भी उसके शोषण के लिए बुलाता है."

"ऐसा लगता है कि यह अपराध का एक नया तरीक़ा है."

विल्टशायर पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि नशीली दवा देकर किए जाने वाले बलात्कार के कितने मामले होते हैं, इसकी सही संख्या मालूम नहीं है.

इसकी एक वजह यह है कि कई पीड़ितों को पता ही नहीं होता कि उन्हें निशाना बनाया गया था.

प्रवक्ता ने कहा, "यौन अपराधों के दूसरे रूपों के मुक़ाबले संगठित तरीक़े से नशीली दवा देकर किए जाने वाले यौन हमलों के मामले कम सामने आते हैं."

"लेकिन हमारे पास मौजूद जानकारी और हाल में सामने आए दूसरे मामलों से संकेत मिलता है कि इस तरह के बहुत से अपराधों की शिकायत ही दर्ज नहीं हो पाती."

उन्होंने कहा कि पीड़ितों को अक्सर पता नहीं होता कि उन्हें नशीली दवा दी गई थी.

उन्हें घटना की टूटी-फूटी यादें हो सकती हैं. कई बार वे शुरुआत में इसके लक्षणों को शराब पीने का असर समझ लेते हैं.

प्रवक्ता ने कहा, "इन वजहों से ऐसे अपराधों का पता लगाना और उनकी शिकायत दर्ज कराना बहुत मुश्किल हो जाता है."

इमेज स्रोत, Reuters

लिसा सुगिउरा इस बात से सहमत नहीं हैं कि इस तरह का अपराध अपने आप में नया है.

उनका मानना है कि तकनीक ने ऐसे उत्पीड़न को करना और छिपाना आसान बना दिया है. इस तरह का उत्पीड़न शायद कई वर्षों से होता आया है.

वह कहती हैं, "तकनीक लोगों को अपनी पहचान छिपाने की सुविधा देती है. इससे वे अपनी दो अलग पहचान बना सकते हैं."

"ऑफ़लाइन दुनिया में वे अपनी इज़्ज़तदार छवि बचाए रखते हैं और ऑनलाइन इस तरह के घिनौने अपराध करते हैं."

उनके मुताबिक़, अपराधी अक्सर ऐसे बड़े ऑनलाइन समुदायों के भीतर काम करते हैं, जहां महिलाओं से नफ़रत करने वाली सोच को बढ़ावा दिया जाता है और उत्पीड़न से जुड़ी सामग्री साझा की जाती है.

वह कहती हैं, "ये हमेशा अलग-अलग हुई घटनाएं नहीं होतीं."

"ये बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती हैं, जहां लोग एक-दूसरे को तरीक़े बताते हैं, एक-दूसरे को ऐसा करने के लिए उकसाते हैं और महिलाओं के साथ होने वाले बेहद गंभीर उत्पीड़न की सामग्री साझा करते हैं."

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आगे ऐसे कई और मामले सामने आ सकते हैं."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
तुम्हें गर्भ में ही मार देना चाहिए था': एनवीडिया कर्मियों से ऐसी शर्मनाक बातें कहते थे हुआंग; नए आरोप क्या? • काव्या के रिसेप्शन की पहली तस्वीर सामने, परिवार के साथ पोज़ • छत बनवाते समय इन 5 आम गलतियों से बचें, नहीं तो लीकेज और दरारें • PM मोदी ने कौशल दीक्षांत समारोह में कहा, सोना कम खरीदें तो देश के पैसे बचेंगे • स्वेटर‑जैकेट से भर गई अलमारी? अपनाएँ ये 5 स्टोरेज ट्रिक्स • बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर नेपाली मीडिया क्या लिख रहा है • Hyundai ने तैयार किया 7-सीटर SUV, Mahindra की XUV7 को देगा कड़ी टक्कर • 17 लाख युवाओं को कौशल से सशक्त किया, 7 लाख को नौकरी मिली • अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान को क्यों मदद की • विश्व टीवी दिवस पर याद: रामायण, महाभारत और जंगल बुक की अनोखी दीवानगी • चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट: निवेशकों को कब खरीदना चाहिए? • क्रिश्नमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौका न मिलने पर टीम प्रबंधन को किया कड़ा सवाल • हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में घरों में आगजनी, 50 से अधिक घर जलाए • दिल्ली में छात्र ने 13वीं मंजिल से लगाई छलांग: डॉक्टर पिता मेड के मर्डर केस में जेल बंद; बाहर बेटे ने दी जान • 50% लोग अपनी बीपी की समस्या से बिल्कुल अनजान, अध्ययन में पता चला इसे कंट्रोल रखने का आसान तरीका • पुलिस को रातोंरात हटाया गया, प्रशासन पर आरोप, भारत कोई दुष्ट देश नहीं • यूपीईएसएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा: उम्मीदवारों को जटिल सवालों से जूझना पड़ा • पहली बार दो कुंभ नगरी को जोड़ेगी यूपी रोडवेज की बस, प्रयागराज से हरिद्वार तक सीधी सेवा • सीएम योगी के लखनऊ आगमन पर पीएम मोदी ने दी सांत्वना, चर्चा गहन • फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने पिता के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि, घर अब बड़ा और खाली • लखनऊ में मोदी ने कहा, रात में बेटियों की सुरक्षा अब योगी की वजह से सुनिश्चित; प्रदेश में बदलाव शुरू • रूस ने यूक्रेन के गृहनगर क्रिवी रिह पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया, 2 की मौत और 60 घायल • अरुणाचल में सियांग बांध परियोजना पर विरोध: अमित शाह का वादा, लोगों की चिंता का समाधान • पुत्र ने तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किए • सलमान ने शाहरुख की 'मातृभूमि' से टाली टक्कर, श्रद्धा कपूर की 'ईठा' पर क्लैश के बाद माँगी माफी • बेंटले ने पेश की दुनिया की सबसे खास ब्लैक-आउट इलेक्ट्रिक एसयूवी टोरकल FRGMT: आखिर क्या है इसमें खास? • पीएम मोदी कौशल दीक्षांत समारोह में देर से शामिल, किले के क्षेत्र में बदलाव, आधे शहर में ट्रैफिक रूट बदल गया • बांकेबिहारी के दर्शन के बाद बोले, "मैं बन जाऊंगा ब्रजवासी, औरंगजेब का कलंक मिटाऊंगा • कंगना रनौत ने श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की प्रशंसा, ‘मातृभूमि’ से होगी बॉक्स‑ऑफ़ टक्कर • अनिरुद्ध‑काव्या की शाही रिसेप्शन में VVIP मेहमानों की बहार • राहुल गांधी ने मणिपुर में जहरीली शराब से हुई 15 मौतों पर भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया • एक करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली में करनी थी सप्लाई • PM मोदी ने बताया किसके आशीर्वाद से सम्राट को बनाया मुख्यमंत्री, CM चौधरी ने कहा‑नीतीशमय हो गया • नीतीश सेतु का उद्घाटन: एनडीए नेताओं ने बताए फायदे, चिराग ने कहा ‘पिता का सपना साकार’, गिरिराज की प्रतिक्रिया • पुष्कर मेले में चखें ये 5 प्रसिद्ध स्टॉल, देसी स्वाद का मज़ा • बुलडोजर में फंसे किशोर की मौत पर 48 घंटे में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया • 41 वर्षीय धीरज धूपर की पत्नी विन्नी ने दूसरी गर्भावस्था की पुष्टि की, और वे फिर से पापा बनने वाले हैं • मेटा पर भारत में विवाद: कांग्रेस और भाजपा की आलोचना, नवीनतम मामला क्या है? • लैंड रोवर डिफेंडर की नकल करना पड़ा भारी: यूरोपीय संघ में BYD Ti7 SUV की बिक्री पर लगी रोक, क्या है पूरा मामला? • सर्दियों में क्या खून गाढ़ा होता है? सुरक्षित रहने के उपाय • तुम्हें गर्भ में ही मार देना चाहिए था': एनवीडिया कर्मियों से ऐसी शर्मनाक बातें कहते थे हुआंग; नए आरोप क्या? • काव्या के रिसेप्शन की पहली तस्वीर सामने, परिवार के साथ पोज़ • छत बनवाते समय इन 5 आम गलतियों से बचें, नहीं तो लीकेज और दरारें • PM मोदी ने कौशल दीक्षांत समारोह में कहा, सोना कम खरीदें तो देश के पैसे बचेंगे • स्वेटर‑जैकेट से भर गई अलमारी? अपनाएँ ये 5 स्टोरेज ट्रिक्स • बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर नेपाली मीडिया क्या लिख रहा है • Hyundai ने तैयार किया 7-सीटर SUV, Mahindra की XUV7 को देगा कड़ी टक्कर • 17 लाख युवाओं को कौशल से सशक्त किया, 7 लाख को नौकरी मिली • अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान को क्यों मदद की • विश्व टीवी दिवस पर याद: रामायण, महाभारत और जंगल बुक की अनोखी दीवानगी • चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट: निवेशकों को कब खरीदना चाहिए? • क्रिश्नमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौका न मिलने पर टीम प्रबंधन को किया कड़ा सवाल • हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में घरों में आगजनी, 50 से अधिक घर जलाए • दिल्ली में छात्र ने 13वीं मंजिल से लगाई छलांग: डॉक्टर पिता मेड के मर्डर केस में जेल बंद; बाहर बेटे ने दी जान • 50% लोग अपनी बीपी की समस्या से बिल्कुल अनजान, अध्ययन में पता चला इसे कंट्रोल रखने का आसान तरीका • पुलिस को रातोंरात हटाया गया, प्रशासन पर आरोप, भारत कोई दुष्ट देश नहीं • यूपीईएसएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा: उम्मीदवारों को जटिल सवालों से जूझना पड़ा • पहली बार दो कुंभ नगरी को जोड़ेगी यूपी रोडवेज की बस, प्रयागराज से हरिद्वार तक सीधी सेवा • सीएम योगी के लखनऊ आगमन पर पीएम मोदी ने दी सांत्वना, चर्चा गहन • फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने पिता के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि, घर अब बड़ा और खाली • लखनऊ में मोदी ने कहा, रात में बेटियों की सुरक्षा अब योगी की वजह से सुनिश्चित; प्रदेश में बदलाव शुरू • रूस ने यूक्रेन के गृहनगर क्रिवी रिह पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया, 2 की मौत और 60 घायल • अरुणाचल में सियांग बांध परियोजना पर विरोध: अमित शाह का वादा, लोगों की चिंता का समाधान • पुत्र ने तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किए • सलमान ने शाहरुख की 'मातृभूमि' से टाली टक्कर, श्रद्धा कपूर की 'ईठा' पर क्लैश के बाद माँगी माफी • बेंटले ने पेश की दुनिया की सबसे खास ब्लैक-आउट इलेक्ट्रिक एसयूवी टोरकल FRGMT: आखिर क्या है इसमें खास? • पीएम मोदी कौशल दीक्षांत समारोह में देर से शामिल, किले के क्षेत्र में बदलाव, आधे शहर में ट्रैफिक रूट बदल गया • बांकेबिहारी के दर्शन के बाद बोले, "मैं बन जाऊंगा ब्रजवासी, औरंगजेब का कलंक मिटाऊंगा • कंगना रनौत ने श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की प्रशंसा, ‘मातृभूमि’ से होगी बॉक्स‑ऑफ़ टक्कर • अनिरुद्ध‑काव्या की शाही रिसेप्शन में VVIP मेहमानों की बहार • राहुल गांधी ने मणिपुर में जहरीली शराब से हुई 15 मौतों पर भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया • एक करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली में करनी थी सप्लाई • PM मोदी ने बताया किसके आशीर्वाद से सम्राट को बनाया मुख्यमंत्री, CM चौधरी ने कहा‑नीतीशमय हो गया • नीतीश सेतु का उद्घाटन: एनडीए नेताओं ने बताए फायदे, चिराग ने कहा ‘पिता का सपना साकार’, गिरिराज की प्रतिक्रिया • पुष्कर मेले में चखें ये 5 प्रसिद्ध स्टॉल, देसी स्वाद का मज़ा • बुलडोजर में फंसे किशोर की मौत पर 48 घंटे में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया • 41 वर्षीय धीरज धूपर की पत्नी विन्नी ने दूसरी गर्भावस्था की पुष्टि की, और वे फिर से पापा बनने वाले हैं • मेटा पर भारत में विवाद: कांग्रेस और भाजपा की आलोचना, नवीनतम मामला क्या है? • लैंड रोवर डिफेंडर की नकल करना पड़ा भारी: यूरोपीय संघ में BYD Ti7 SUV की बिक्री पर लगी रोक, क्या है पूरा मामला? • सर्दियों में क्या खून गाढ़ा होता है? सुरक्षित रहने के उपाय •