Monday, 23 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

छह साल की बेटी दिखती है 80 साल की' यह कौन-सी बीमारी है?

Ajay Tiwari
23 November 2026 • 0 • 38
छह साल की बेटी दिखती है 80 साल की' यह कौन-सी बीमारी है?

"मेरे बच्चे को देखने वाले लोग तरह-तरह की बातें करते हैं. वे पूछते हैं कि इस बच्ची को बाहर क्यों लेकर आते हैं, इसे घर पर ही क्यों नहीं रखते? लेकिन मेरा बच्चा ऐसा ही है. उसे बाहर जाना चाहिए और लोगों को उसे देखना चाहिए." यह कहना है अंजलि का.

केरल के वायनाड ज़िले के मानंतवाड़ी गांव में रहने वाले अंजलि और अखिल दंपति की छह साल की बेटी का नाम थक्कू यानी आइसा है. एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी की वजह से आइसा को समाज में कई तरह के ताने और मज़ाक का सामना करना पड़ता है.

लेकिन इन सब बातों को नज़रअंदाज़ करते हुए आइसा डॉक्टर बनने का सपना देखती हैं. उनके माता-पिता भी अपनी बेटी का यह सपना पूरा करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करना चाहते हैं.

आइसा क्यूटिस लैक्सा नाम की एक रेयर जेनेटिक बीमारी से पीड़ित हैं.

आइसा की मां अंजलि बताती हैं, "जब थक्कू छह महीने की थी, तब उसके शरीर की झुर्रियां कम नहीं हुईं. इसलिए हम उसे अस्पताल लेकर गए. डॉक्टरों ने कहा कि बीमारी का पता लगाने के लिए जेनेटिक टेस्ट करनी होगी. करीब एक महीने बाद जांच की रिपोर्ट आई. डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को क्यूटिस लैक्सा नाम की रेयर बीमारी है."

अंजलि बताती हैं कि इस बीमारी की वजह से आइसा को अक्सर सर्दी, खांसी और बुखार जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती हैं. उन्हें महीने के कई दिन अस्पताल में बिताने पड़ते हैं.

अंजलि कहती हैं, "हम हर महीने दो से तीन अस्पतालों में जाते हैं."

अंजलि के मुताबिक, जब आइसा ढाई साल की थीं, तभी उन्हें हर्निया (आंत का अपनी जगह से खिसकना) और एक आंख में समस्या होने के कारण दो सर्जरी करानी पड़ी थीं.

आइसा की डॉक्टर अंजना बताती हैं कि इस बीमारी से पीड़ित लोगों को सांस लेने और दिल से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. क्यूटिस लैक्सा कई तरह की होती है.

डॉक्टर अंजना कहती हैं, "मरीज़ की उम्र कितनी होगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसे क्यूटिस लैक्सा का कौन-सा प्रकार है और बीमारी उसके अंदरूनी अंगों को कितना प्रभावित कर रही है. इसके इलाज में सिर्फ़ लक्षणों को कम करने की कोशिश की जाती है. इस बीमारी को पूरी तरह ठीक करने का कोई इलाज नहीं है."

अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संस्था क्यूटिस लैक्सा इंटरनेशनल के मुताबिक, दुनिया भर में क़रीब 400 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं. यानी हर 20 लाख लोगों में से लगभग एक व्यक्ति को यह बीमारी है. भारत में इसके सात मरीज़ हैं.

यह संस्था इस बीमारी से पीड़ित लोगों को मानसिक और भावनात्मक सहयोग देती है. साथ ही, उनके परिवारों को बीमारी से जुड़ी सलाह भी मुहैया कराती है.

आइसा के पड़ोस में डॉक्टर अंजना रहती हैं. आइसा भी उन्हीं की तरह डॉक्टर बनना चाहती हैं.

आइसा को नाचना, चित्रकारी करना और गाना गाना बहुत पसंद है. जब भी उनसे कोई तस्वीर बनाने के लिए कहता है, तो वह तुरंत एक डॉक्टर की तस्वीर बनाती हैं. पूछने पर बताती हैं कि यह डॉक्टर अंजना हैं.

आइसा की मां अंजलि कहती हैं, "आने वाले समय में थक्कू को मांसपेशियों में दर्द हो सकता है. हो सकता है कि वह दौड़ने और कूदने जैसी गतिविधियां भी न कर पाए. उसके लिए नाचना, गाना और चित्रकारी करना भी मुश्किल हो सकता है."

आइसा के पिता अखिल एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं.

वह कहते हैं, "शुरुआत में इस बीमारी को स्वीकार करना हमारे लिए बहुत मुश्किल था. हमने इससे पहले न तो ऐसी बीमारी के बारे में सुना था और न ही किसी को इस हालत में देखा था. इससे हमें बहुत तकलीफ़ हुई. बच्ची के शरीर को देखकर ऐसा लगता था, जैसे वह 70-80 साल की कोई बुज़ुर्ग महिला हो."

"उस समय जब मैं अपनी बेटी को डॉक्टर के पास लेकर गया, तो उन्होंने बताया कि इस बीमारी को ठीक करने का कोई इलाज नहीं है. यह सुनकर हमें बहुत दुख हुआ."

आइसा के पिता का कहना है कि अपनी मासिक तनख़्वाह से इलाज का ख़र्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है.

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

अखिल कहते हैं, "हम अपनी आमदनी के हिसाब से ही ख़र्च चला रहे हैं. इलाज का ख़र्च उठाने के लिए हमें दूसरे खर्चों में कटौती करनी पड़ती है. ज़्यादातर इलाज केरल में ही कराया जाता है."

वह आगे कहते हैं, "मुझे थक्कू के सपने पर गर्व है. वह डॉक्टर बनना चाहती है. हमारे पड़ोस में एक डॉक्टर दीदी रहती हैं. उन्हें देखकर ही थक्कू के मन में डॉक्टर बनने का ख़याल आया. उसी से उसे प्रेरणा मिली. जब मैं उसे डॉक्टर बनने की बात करते सुनता हूं, तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है."

आइसा फिलहाल अपने घर के पास के एक सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती हैं. जब उनसे पूछा जाता है कि उन्हें कौन-सा विषय पसंद है, तो वह कहती हैं, "गणित." इसके बाद वह तुरंत अपनी कॉपी में जोड़ के सवाल लिखकर उनके जवाब भी दिखाने लगती हैं.

आइसा की मां कहती हैं, "आइसा को अभी यह नहीं पता कि उसे क्या बीमारी है. लेकिन कभी-कभी वह पूछती है, 'सब लोग मुझे इस तरह क्यों देखते हैं? कोई मुझसे दोस्ती क्यों नहीं करता?' पहली बार स्कूल जाने पर उसे ऐसा अनुभव हुआ था. सभी बच्चे उसे 'अम्मुम्मा' यानी दादी कहकर बुलाते थे."

वह आगे बताती हैं, "इसके बाद हम स्कूल गए और प्रिंसिपल को पूरी बात बताई. फिर प्रिंसिपल ने दूसरे बच्चों को इस बीमारी के बारे में समझाया. इसके बाद हालात बदल गए."

आइसा की शिक्षिका ऐश्वर्या कहती हैं कि वह बहुत होशियार बच्ची हैं.

ऐश्वर्या बताती हैं, "थक्कू हर मामले में बहुत समझदार है. दोस्तों की मदद करने से लेकर दूसरे कामों तक, वह हर चीज़ में आगे रहती है. शुरुआत में स्कूल के कुछ बच्चे उसका मज़ाक उड़ाते थे, लेकिन अब सभी उसके साथ दोस्ताना व्यवहार करते हैं."

वह आगे कहती हैं, "थक्कू कहती है कि वह डॉक्टर बनकर अपनी तरह की बीमारी से जूझ रहे दूसरे बच्चों का इलाज करना चाहती है. जब मैं उसकी यह बात सुनती हूं, तो दिल से दुआ करती हूं कि उसका सपना पूरा हो."

इंस्टाग्राम पर आइसा के 25 हज़ार से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं. पड़ोस में रहने वाले अर्जुन ने जब आइसा की नाचने में दिलचस्पी देखी, तो उन्हें सुझाव दिया कि उसके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा सकते हैं.

बच्ची की ख़ुशी के लिए उसके माता-पिता भी इसके लिए तैयार हो गए. साल 2024 में आइसा का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया. अब तक इस अकाउंट को अर्जुन ही संभालते हैं.

अर्जुन बताते हैं, "शुरुआत में लोग बहुत ज़्यादा नकारात्मक टिप्पणियां करते थे. उन्हें स्वीकार करना बहुत मुश्किल था. मेरी कोशिश रहती थी कि दूसरे लोग उन टिप्पणियों को देखें, उससे पहले ही मैं उन्हें हटा दूं."

वह आगे कहते हैं, "शुरुआत में लोग थक्कू को देखकर उस पर तरस खाते थे. लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने उसे स्वीकार करना शुरू किया और अब उसके बारे में सकारात्मक नज़रिया रखते हैं."

अर्जुन बताते हैं कि एक बार थक्कू ने उनसे कहा, "मैं मशहूर हो गई हूं, इसलिए मुझे अपनी सुरक्षा के लिए एक गार्ड चाहिए."

हालांकि, मनोचिकित्सक कृपाकर का कहना है कि पहले से ही एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को इतनी कम उम्र में सोशल मीडिया का आदी बनाना उसके लिए और मानसिक तनाव की वजह बन सकता है.

इस बारे में पूछे जाने पर आइसा के माता-पिता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रील्स के ज़रिए आइसा को दुनिया के सामने एक सकारात्मक रूप में पेश किया जा सकेगा और इससे उसके ख़िलाफ़ की जाने वाली नकारात्मक टिप्पणियां भी कम होंगी.

आइसा के माता-पिता कहते हैं कि तमाम मुश्किलों के बावजूद वह उनके जीवन में ख़ुशियां लेकर आई हैं.

अंजलि कहती हैं, "वह डॉक्टर बनना चाहती है. हम अपनी तरफ़ से उसे अच्छी से अच्छी उच्च शिक्षा दिलाने की कोशिश करेंगे."

वहीं, पिता अखिल कहते हैं, "मेरी बेटी ही मेरी ज़िंदगी है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
बिहार में कोहरे के बीच दिन का तापमान बढ़ेगा • वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत रुक गई, मिचेल और फिलिप्स की दमदार पारी से ड्रा • बिहार के नेता अनंत सिंह की बेटी की शादी और बेटे का जनेऊ संस्कार एक ही दिन • नेपाल के प्रधानमंत्री का भारत दौरा: राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, मोदी जी ने की उद्घोषणा • सपा‑कांग्रेस की सीट‑शेयरिंग पर पहली बैठक, कांग्रेस का 60‑50‑70 फॉर्मूला • किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया • दूल्हे के दोस्तों ने की हर्ष फायरिंग, किशोर ने किया विरोध तो मार दी गोली, एक गिरफ्तार और तीन पर केस • निजी अस्पताल में बच्चे का बदला जाना: माँ रखी ने दावा किया, सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाया • नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा के अहम और संवेदनशील पहलू क्या हैं? • उद्योग जगत का लाभ वतन वृद्धि से दूर: पीएम मोदी की नाराज़गी का कारण • भारत एशिया पावर इंडेक्स में तीसरे स्थान पर, शीर्ष दो कौन हैं? • बिसलेरी ने FSSAI के ब्रोमेट आरोपों को खारिज किया, कहा पानी पूरी तरह सुरक्षित • बासपा की सुप्रीम कुर्सी पर आकाश आनंद का आक्रामक भाषण • पूर्व अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी पर विवादित जमीन की अवैध जमाबंदी का आरोप • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, हेमंत सोरेन ने परिवार के प्रति जताई संवेदना • बेटिया में मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल, चार संदिग्ध हिरासत में • भोजपुर पुलिस ने डिजिटल स्ट्राइक अभियान में 120 सोशल मीडिया खातों पर कार्रवाई; 40 आईडी हटवाईं • एक्ट्रेस सारा गुरपाल ने 47 दिन ससुराल में कैद रहकर सहा टॉर्चर, अब फिर से करियर में • रंगदारी के लिए कारोबारी के परिवार को बनाया निशाना, युवक की आंख के पास चाकू से वार; मामला हुआ दर्ज • शबाना आजमी का बड़ा बयान: क़ुरान में बुर्का अनिवार्य नहीं, धर्मनिरपेक्षता के नाम पर कट्टरता नहीं • धरातल पर उतरने जा रही है कांग्रेस-सपा गठबंधन के बीच सीटों की बातचीत, 806 दावेदारों की होगी स्क्रूटनिंग • इटावा में ओवैसी ने बंटवाई हैदराबादी बिरयानी, आजम खान के बयान पर प्रतिक्रिया • शुभमन ने पिच को लेकर सवाल उठाए, दूसरे टेस्ट में चाहते हैं गेंदबाजों को मदद • US‑जापान‑कोरिया की गिरावट ने भारतीय शेयर बाजार को झटका, तेज ओपन के बाद सेंसेक्स‑निफ्टी में गिरावट • रामपुर पुलिस ने आजम खां को नोटिस जारी, 19 वर्ष पुरानी दुकान तोड़ने के मामले में पुनर्विवेचना शुरू • सादाबाद स्कूल गेट पर 12 वर्षीय छात्र पर लात-घूंसे, पेट और कान में चोटें • सोनामणि बाजार में लगातार गिरावट के बाद सोना-चांदी के दाम उछले, अमेरिका के PCE आँकड़ों पर निर्भर भविष्य • अनंत सिंह की गुप्त शादी और बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियाँ • पहले टेस्ट में सिराज को बाहर रखने पर गिल ने चुप्पी तोड़ी • भारत‑पाकिस्तान क्रिकेट: द्विपक्षीय सीरीज पर रोक, टुर्नामेंटों में लगातार टकराव • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने एशिया के दूसरे सबसे प्रभावी नेता: एशिया पावर इंडेक्स 2026 • सिंगर पर दोहरे मापदंड के सवाल पर प्रोफेसर की प्रतिक्रिया और कोल्डप्ले तुलना • WTC 2027 फाइनल की राह: न्यूजीलैंड के साथ ड्रॉ के बाद भारत को 6 जीतों की आवश्यकता • राहुल गांधी इसराइल के मामले में क्या मोदी सरकार के साथ खड़े हैं? • कानपुर में देव दीपावली कल: दुर्लभ योगों का संयोग, नई पहल और पूजा‑साधना के लिए शुभ समय • बिसलेरी के पानी के सैंपल पर FSSAI ने कानूनी कार्रवाई की मंजूरी, कंपनी ने दी सफाई • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: पाकिस्तान के हाथों भारत की हार से ज़्यादा चर्चा मैच के दौरान हुए तनाव की • कांग्रेस और सपा ने तय किया 2027 यूपी चुनाव के सीट बंटवारे पर बैठक • छह साल की बेटी दिखती है 80 साल की' यह कौन-सी बीमारी है? • 24 नवंबर को पटना में इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक प्लान • बिहार में कोहरे के बीच दिन का तापमान बढ़ेगा • वेलिंगटन टेस्ट में भारत की जीत रुक गई, मिचेल और फिलिप्स की दमदार पारी से ड्रा • बिहार के नेता अनंत सिंह की बेटी की शादी और बेटे का जनेऊ संस्कार एक ही दिन • नेपाल के प्रधानमंत्री का भारत दौरा: राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, मोदी जी ने की उद्घोषणा • सपा‑कांग्रेस की सीट‑शेयरिंग पर पहली बैठक, कांग्रेस का 60‑50‑70 फॉर्मूला • किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया • दूल्हे के दोस्तों ने की हर्ष फायरिंग, किशोर ने किया विरोध तो मार दी गोली, एक गिरफ्तार और तीन पर केस • निजी अस्पताल में बच्चे का बदला जाना: माँ रखी ने दावा किया, सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाया • नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा के अहम और संवेदनशील पहलू क्या हैं? • उद्योग जगत का लाभ वतन वृद्धि से दूर: पीएम मोदी की नाराज़गी का कारण • भारत एशिया पावर इंडेक्स में तीसरे स्थान पर, शीर्ष दो कौन हैं? • बिसलेरी ने FSSAI के ब्रोमेट आरोपों को खारिज किया, कहा पानी पूरी तरह सुरक्षित • बासपा की सुप्रीम कुर्सी पर आकाश आनंद का आक्रामक भाषण • पूर्व अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी पर विवादित जमीन की अवैध जमाबंदी का आरोप • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, हेमंत सोरेन ने परिवार के प्रति जताई संवेदना • बेटिया में मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल, चार संदिग्ध हिरासत में • भोजपुर पुलिस ने डिजिटल स्ट्राइक अभियान में 120 सोशल मीडिया खातों पर कार्रवाई; 40 आईडी हटवाईं • एक्ट्रेस सारा गुरपाल ने 47 दिन ससुराल में कैद रहकर सहा टॉर्चर, अब फिर से करियर में • रंगदारी के लिए कारोबारी के परिवार को बनाया निशाना, युवक की आंख के पास चाकू से वार; मामला हुआ दर्ज • शबाना आजमी का बड़ा बयान: क़ुरान में बुर्का अनिवार्य नहीं, धर्मनिरपेक्षता के नाम पर कट्टरता नहीं • धरातल पर उतरने जा रही है कांग्रेस-सपा गठबंधन के बीच सीटों की बातचीत, 806 दावेदारों की होगी स्क्रूटनिंग • इटावा में ओवैसी ने बंटवाई हैदराबादी बिरयानी, आजम खान के बयान पर प्रतिक्रिया • शुभमन ने पिच को लेकर सवाल उठाए, दूसरे टेस्ट में चाहते हैं गेंदबाजों को मदद • US‑जापान‑कोरिया की गिरावट ने भारतीय शेयर बाजार को झटका, तेज ओपन के बाद सेंसेक्स‑निफ्टी में गिरावट • रामपुर पुलिस ने आजम खां को नोटिस जारी, 19 वर्ष पुरानी दुकान तोड़ने के मामले में पुनर्विवेचना शुरू • सादाबाद स्कूल गेट पर 12 वर्षीय छात्र पर लात-घूंसे, पेट और कान में चोटें • सोनामणि बाजार में लगातार गिरावट के बाद सोना-चांदी के दाम उछले, अमेरिका के PCE आँकड़ों पर निर्भर भविष्य • अनंत सिंह की गुप्त शादी और बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियाँ • पहले टेस्ट में सिराज को बाहर रखने पर गिल ने चुप्पी तोड़ी • भारत‑पाकिस्तान क्रिकेट: द्विपक्षीय सीरीज पर रोक, टुर्नामेंटों में लगातार टकराव • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने एशिया के दूसरे सबसे प्रभावी नेता: एशिया पावर इंडेक्स 2026 • सिंगर पर दोहरे मापदंड के सवाल पर प्रोफेसर की प्रतिक्रिया और कोल्डप्ले तुलना • WTC 2027 फाइनल की राह: न्यूजीलैंड के साथ ड्रॉ के बाद भारत को 6 जीतों की आवश्यकता • राहुल गांधी इसराइल के मामले में क्या मोदी सरकार के साथ खड़े हैं? • कानपुर में देव दीपावली कल: दुर्लभ योगों का संयोग, नई पहल और पूजा‑साधना के लिए शुभ समय • बिसलेरी के पानी के सैंपल पर FSSAI ने कानूनी कार्रवाई की मंजूरी, कंपनी ने दी सफाई • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: पाकिस्तान के हाथों भारत की हार से ज़्यादा चर्चा मैच के दौरान हुए तनाव की • कांग्रेस और सपा ने तय किया 2027 यूपी चुनाव के सीट बंटवारे पर बैठक • छह साल की बेटी दिखती है 80 साल की' यह कौन-सी बीमारी है? • 24 नवंबर को पटना में इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री, घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक प्लान •