Sunday, 22 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

कभी बिजली, पानी और सड़क से महरूम इस आदिवासी गांव ने दस साल में दिए 11 डॉक्टर

Ajay Tiwari
22 November 2026 • 0 • 25
कभी बिजली, पानी और सड़क से महरूम इस आदिवासी गांव ने दस साल में दिए 11 डॉक्टर

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर सतपुड़ा के पहाड़ों के बीच एक छोटा-सा आदिवासी गांव है- गुर्हालपानी.

क़रीब दस साल पहले तक यहां सड़क, बिजली और पढ़ाई की सुविधाएं बहुत कम थीं. गांव के किसी बच्चे के लिए डॉक्टर बनने का सपना देखना भी आसान नहीं था.

फिर जगदीश पावरा ने यह सपना पूरा किया. उन्हें देखकर गांव के दूसरे बच्चों को भी लगा कि जब जगदीश डॉक्टर बन सकते हैं, तो वे क्यों नहीं?

इसके बाद एक-एक करके बच्चे मेडिकल की पढ़ाई की ओर बढ़ने लगे. पिछले 10 साल में इस छोटे से गांव के 11 युवा मेडिकल के क्षेत्र में आगे आए हैं. कुछ डॉक्टर बन चुके हैं और कुछ की पढ़ाई अभी चल रही है.

आश्रम स्कूल, शिक्षकों का साथ, माता-पिता की मेहनत और एक डॉक्टर की कामयाबी से पैदा हुए भरोसे ने गुर्हालपानी को नई पहचान दी है. अब इसे डॉक्टरों का गांव कहा जाने लगा है.

गुर्हालपानी में पावरा आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं. गांव में क़रीब 70 से 80 घर हैं और आबादी लगभग 400 से 500 के बीच है.

कुछ साल पहले तक इस गांव की पहचान बिल्कुल अलग थी.

इसके बारे में कहा जाता था कि यह महाराष्ट्र का आख़िरी गांव है, जहां न सड़क है, न बिजली और न ही दूसरी बुनियादी सुविधाएं.

यंग फ़ाउंडेशन के संदीप देवरे बताते हैं, "कुछ समय पहले तक इस गांव की चर्चा इसलिए होती थी कि यह महाराष्ट्र का आख़िरी गांव है. यहां लाइट नहीं थी, सड़कें नहीं थीं और बिजली नहीं थी."

अब गांव में सड़क और बिजली जैसी कुछ सुविधाएं पहुंच गई हैं. लेकिन जगदीश पावरा के बचपन में हालात अलग थे.

डॉक्टर जगदीश बताते हैं, "जब मैं छोटा था, तब चारों ओर अंधेरा था. हम मिट्टी के तेल की ढिबरी जलाकर पढ़ाई करते थे."

"कहीं जाना होता था, तो पहले पैदल बोराडी जाना पड़ता था. मुझे आज भी याद है कि यह दूरी कम से कम 15 से 17 किलोमीटर थी."

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

जगदीश पावरा गुर्हालपानी के पहले डॉक्टर हैं.

पहली से दसवीं तक उन्होंने निमझरी के आश्रम स्कूल में पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने शिरपुर से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की और पुणे के विजय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूरा किया.

फिर उन्होंने मुंबई के जे.जे. अस्पताल से रेडियोलॉजी में एमडी की पढ़ाई की.

जगदीश बताते हैं कि 2017 में एमडी में दाख़िले के लिए हुई परीक्षा में उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग में पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया था.

हालांकि, बचपन से उनका सपना डॉक्टर बनने का नहीं था.

दसवीं तक गणित में अच्छे होने की वजह से वह इंजीनियरिंग के बारे में सोचते थे. लेकिन 11वीं और 12वीं में उन्हें जीव विज्ञान पढ़ने में मुश्किल होती थी.

उन्होंने मराठी माध्यम से पढ़ाई की थी. अचानक उनके सामने अंग्रेज़ी में मेडिकल के कठिन शब्द आने लगे.

ऐसे समय में जीव विज्ञान की शिक्षिका नीलिमा पाटील ने उनका हौसला बढ़ाया.

जगदीश कहते हैं, "आश्रम स्कूल के शिक्षकों ने बहुत मेहनत की. उन्होंने ही मेरे मन में डॉक्टर बनने का सपना डाला. सबसे पहले उन्होंने ही पहचाना कि मुझमें डॉक्टर बनने की क़ाबिलियत है."

डॉक्टर बनने के पीछे उनकी एक और सोच थी.

उन्हें लगता था कि इंजीनियरिंग या सॉफ़्टवेयर के क्षेत्र में जाने पर शायद किसी बड़े शहर में रहना पड़ेगा. लेकिन डॉक्टर बनने के बाद वह अपने गांव के आसपास रहकर लोगों के लिए काम कर सकते हैं.

जगदीश कहते हैं, "मुझे दिल से लगता है कि अगर आश्रम स्कूल नहीं होता, तो शायद आज हम मवेशी चरा रहे होते या खेतों में काम कर रहे होते."

वह कहते हैं, "आश्रम स्कूल में पढ़ाई का कोई ख़र्च नहीं होता. माता-पिता को केवल बच्चे को वहां छोड़कर आना होता है. बाक़ी सारी चीज़ों का इंतज़ाम स्कूल करता है. आश्रम स्कूल के बिना यह सब संभव ही नहीं था."

जगदीश के लिए पढ़ाई के रास्ते में भाषा भी एक बड़ी चुनौती थी.

घर में पावरी भाषा बोली जाती थी. स्कूल में मराठी थी और कॉलेज पहुंचने के बाद पढ़ाई अंग्रेज़ी में होने लगी.

जगदीश बताते हैं कि पहली कक्षा में दाख़िला लेने के बाद मराठी सीखने में तीन-चार और कभी-कभी पांच साल तक लग जाते थे.

11वीं, 12वीं और फिर मेडिकल कॉलेज में अंग्रेज़ी माध्यम से पढ़े छात्रों के बीच पहुंचने पर उनका भरोसा कम होने लगा.

वह कहते हैं, "अंग्रेज़ी मुझे आज भी मुश्किल लगती है. बाक़ी छात्र अंग्रेज़ी में बात करते थे. मुझे लगता था कि अगर मैंने अंग्रेज़ी बोली, तो वे मेरे बारे में क्या सोचेंगे. इसलिए हम मराठी में ही बात करते थे."

जगदीश के माता-पिता पढ़े-लिखे नहीं थे. दोनों खेती करते थे. लेकिन उनके पिता चाहते थे कि बच्चे पढ़ाई करें.

बस पर लिखी जगह का नाम पढ़ न पाने के कारण उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति से पूछना पड़ता था. किसी दस्तावेज़ को समझने के लिए भी पढ़े-लिखे व्यक्ति की मदद लेनी पड़ती थी.

ऐसे अनुभवों के कारण उन्होंने तय किया था कि वे अपने बच्चों को ज़रूर पढ़ाएंगे.

जगदीश पावरा के एमबीबीएस पूरा करने के बाद गुर्हालपानी से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले बच्चों की संख्या बढ़ने लगी.

पिछले 10 साल में गांव के 11 युवा मेडिकल के क्षेत्र में आगे आए हैं. इनमें एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस और मेडिकल में आगे की पढ़ाई करने वाले युवा शामिल हैं.

इनमें से कुछ की पढ़ाई पूरी हो गई है और कुछ अब भी पढ़ रहे हैं.

इस बदलाव की एक मिसाल डॉक्टर रणजीत पावरा हैं.

उन्होंने पुणे के तिलक आयुर्वेद कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई पूरी की. साल 2022 से वह गांव से क़रीब 15 किलोमीटर दूर बोराडी में प्रैक्टिस कर रहे हैं.

रणजीत कहते हैं, "हमारे गांव के पहले डॉक्टर जगदीश पावरा सर हैं. वह एमडी रेडियोलॉजिस्ट हैं. हम उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ते गए. वह लगातार हमारे संपर्क में रहते थे और हमें पढ़ाई करने के लिए कहते थे."

आज अपने गांव के लोगों का इलाज कर पाने पर रणजीत को गर्व होता है.

वह कहते हैं, "अब मुझे बहुत गर्व महसूस होता है, क्योंकि मेरे पास इलाज के लिए आने वाले सभी लोग गांव के ही हैं."

"मैं उनके सामने बड़ा हुआ और अब उनके बीच रहकर उन्हीं का इलाज कर रहा हूं. इससे मुझे बहुत संतोष मिलता है."

यंग फ़ाउंडेशन के संदीप देवरे बताते हैं कि एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब जगदीश पावरा गांव आने-जाने लगे, तो दूसरे बच्चों में भी भरोसा पैदा हुआ.

बच्चों को लगने लगा कि वे भी डॉक्टर बन सकते हैं.

संदीप देवरे कहते हैं, "अगर हमारे गांव का कोई बच्चा इतने दूरदराज़ आदिवासी इलाके से निकलकर डॉक्टर बन सकता है, तो हम भी बन सकते हैं. दूसरे बच्चों में यही सोच पैदा हुई और गांव में एक ऐसा माहौल बन गया, जो उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता था."

इसके बाद एक बच्चे को देखकर दूसरा और दूसरे को देखकर तीसरा बच्चा मेडिकल की पढ़ाई की तरफ़ बढ़ने लगा.

अब गांव के आठ से 10 लड़के-लड़कियां हर साल नीट की तैयारी करते हैं.

पहले साल दाख़िला न मिले, तो वे दोबारा तैयारी करते हैं. दूसरी बार भी कामयाबी न मिले, तो फिर कोशिश करते हैं.

संदीप देवरे बच्चों की सोच बताते हुए कहते हैं, "पहले साल नंबर नहीं आया तो कोई बात नहीं, फिर से पढ़ाई करेंगे. दूसरे साल भी नहीं हुआ, तो दोबारा कोशिश करेंगे."

"एमबीबीएस में दाख़िला नहीं मिला, तो बीएएमएस करेंगे. वह भी नहीं हुआ तो डेंटिस्ट या पशुओं के डॉक्टर बनेंगे. लेकिन डॉक्टर ज़रूर बनना है."

राजेंद्र पावरा का बेटा भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है.

राजेंद्र चाहते हैं कि गांव के बच्चे पढ़ें, नीट की परीक्षा दें और नाकामी मिलने पर भी कोशिश करना न छोड़ें.

वह कहते हैं, "जंगल में रहने के बाद भी हमारे गांव से इतने डॉक्टर निकले हैं. अब और डॉक्टर बनने चाहिए और बच्चों को आगे भी पढ़ाना चाहिए."

उनकी इच्छा है कि नौकरी मिलने के बाद बच्चे गांव लौटें और यहीं अपना घर बनाएं.

बच्चों की इस कोशिश में मदद करने के लिए यंग फ़ाउंडेशन पिछले सात-आठ साल से इस इलाके में काम कर रहा है.

जिस जगह मोबाइल नेटवर्क मिलता है, वहां बांस से बनी एक पाठशाला, पढ़ने की जगह और छोटी-सी लाइब्रेरी बनाई गई है.

छात्रों को नीट की किताबें, कंप्यूटर और ज़ेरॉक्स मशीन जैसी सुविधाएं देने की कोशिश की जाती है.

सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और बच्चों की पढ़ाई के लिए उनके माता-पिता की मदद करना भी इस काम का हिस्सा है.

जब बीमार को कपड़े की झोली में ले जाना पड़ता था.

गुर्हालपानी में आया बदलाव केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है. इसका असर गांव की स्वास्थ्य सेवा पर भी दिखाई देता है.

पहले गांव में कोई बीमार पड़ता था, तो लोगों को जड़ी-बूटियों, पेड़-पौधों से बनी दवाओं या पारंपरिक इलाज पर निर्भर रहना पड़ता था.

कई बार बीमार व्यक्ति को बोराडी या शिरपुर ले जाना पड़ता था.

हालत गंभीर होने पर रोगी को बांस से कपड़ा बांधकर बनाई गई झोली में रखकर ले जाना पड़ता था.

राजेंद्र पावरा कहते हैं, "पहले कोई बीमार पड़ता था, तो भगत कहे जाने वाले पारंपरिक इलाज करने वालों के पास जाने का चलन था. नींबू के पत्ते घुमाना या शरीर पर राख लगाना जैसे इलाज किए जाते थे."

आज भी गांव में कोई अलग अस्पताल या क्लीनिक नहीं है.

सरकारी अस्पताल वाकवड में है और बोराडी में डॉक्टर मिलते हैं. आपात स्थिति में रोगियों को शिरपुर ले जाना पड़ता है.

लेकिन गांव के कुछ बच्चे डॉक्टर बन गए हैं, इसलिए अब लोगों के पास सलाह लेने का एक सहारा है.

गांव में कोई बीमार पड़ता है, तो डॉक्टर बने बच्चों को फ़ोन किया जाता है. वे बताते हैं कि रोगी को किस अस्पताल में ले जाना चाहिए और किस डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

जगदीश पावरा शिरपुर में एक सोनोग्राफ़ी सेंटर चलाते हैं.

गांव के लोग उनके पास आते हैं, तो वह उनसे पावरी भाषा में बात करते हैं.

अगर किसी रोगी को सोनोग्राफ़ी की ज़रूरत नहीं है, तो जगदीश उसे सही डॉक्टर के पास जाने की सलाह देते हैं. गांव से आने वाले रोगियों को वह फ़ीस में भी छूट देते हैं.

जगदीश कहते हैं कि अपने गांव और समाज से आगे निकले व्यक्ति को केवल अपने लिए काम नहीं करना चाहिए.

वह कहते हैं, "हम जिस गांव से आए हैं, उस गांव का हमारे ऊपर कुछ क़र्ज़ है. जिस समाज से हम आए हैं, उस समाज के लोगों के लिए भी हमें कुछ करना चाहिए."

राजेंद्र पावरा कहते हैं कि गांव के बच्चों के डॉक्टर बनने से अब रोगी अपनी भाषा में अपनी परेशानी बता सकते हैं.

वह कहते हैं, "जब हम छोटे थे और किसी अस्पताल में जाते थे, तो हमें कोई आदिवासी डॉक्टर नहीं मिलता था. न कोई नर्स थी और न स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारे समाज का कोई व्यक्ति था."

"अब हमें लगता है कि हम कहीं भी जाएं, मुंबई भी जाएं, तो हमें अपने समाज का कोई व्यक्ति मिल सकता है."

"हमें मराठी नहीं आती, तो हम अपनी भाषा में सीधे बात कर सकते हैं. हमें क्या तकलीफ़ है, यह पावरी भाषा में बता सकते हैं. इससे डॉक्टर को हमारी परेशानी समझने और सही इलाज करने में मदद मिलती है."

गुर्हालपानी में आया बदलाव अभी पूरा नहीं हुआ है.

संदीप देवरे बताते हैं कि आसपास के कुछ आदिवासी गांवों में आज भी पीने का साफ़ पानी, रोज़ बिजली और पक्की सड़कें नहीं हैं.

सड़क न होने के कारण शिक्षक समय पर नहीं पहुंच पाते. एंबुलेंस का समय पर पहुंचना भी मुश्किल होता है.

बिजली नियमित न होने के कारण बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है.

इसलिए बुनियादी सुविधाओं का सवाल अब भी बना हुआ है. अब सपना केवल डॉक्टर बनने का नहीं है

जगदीश पावरा चाहते हैं कि गांव की अगली पीढ़ी डॉक्टर बनने से भी आगे के सपने देखे.

वह कहते हैं, "अगर हम बन सकते हैं, तो कोई भी बन सकता है. बस कोशिश करनी चाहिए."

"अब इतने छोटे से गांव का कोई बच्चा ज़िलाधिकारी बनना चाहिए, आईएएस बनना चाहिए और कमिश्नर बनना चाहिए."

कभी जिस गांव में डॉक्टर बनने का सपना भी बहुत दूर की बात लगता था, वहां अब बच्चे मेडिकल की पढ़ाई के साथ आईआईटी और सिविल सेवा में जाने के बारे में भी सोच रहे हैं.

कुछ बच्चों को आईआईटी में दाख़िला मिल चुका है और कई बच्चे नीट की तैयारी कर रहे हैं.

गांव में सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की ज़रूरत अब भी है. लेकिन अब यहां पढ़ने की इच्छा रखने वाले बच्चे हैं, उनका साथ देने वाले माता-पिता हैं और उन्हें आगे बढ़ने की राह दिखाने वाली मिसालें भी हैं.

गुर्हालपानी की कहानी एक डॉक्टर की कामयाबी पर ख़त्म नहीं होती. उस एक कामयाबी ने अगली पीढ़ी को अपने लिए और बड़े सपने देखने का भरोसा दिया है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
नेपाल भारत से क्या चाहता है, बालेन शाह कितना हासिल कर पाएंगे? • मोदी के बाद अमित शाह करेंगे चुनावी रणनीति, मिशन‑2027 को नई दिशा • शेफ रणवीर बरार ने बताया लंच में बनाएं लंगर‑स्टाइल दाल का आसान तरीका • बुलंदशहर में नौकर ने मालिक की जेब से सिर्फ ₹500 चुराए, CCTV वीडियो वायरल • पश्चिम बंगाल की भाजपा विधायक रेखा पात्रा की गंभीर स्थिति: अस्पताल में वेंटिलेटर पर • रिंकू सिंह की चतुर फील्डिंग ने पाकिस्तान की पारी को मोड़ दिया • शिखर धवन का गुरुग्राम घर: आलीशान इंटीरियर और खास पलों की झलक • भाजपा ने 2027 यूपी चुनाव के लिए तैयार किया 'ट्रिपल एस' रणनीति, तीन प्रमुख मुद्दों पर जोर • कानपुर में युवती ने पड़ोसियों पर पीटने और छेड़ने का आरोप लगाया • चांदी की कीमत में 64% गिरावट, निवेशकों को क्या करना चाहिए? • राज्य कर विभाग ने पान मसाला कंपनी के दो गोदामों पर छापा, 119 इकाइयों का माल जप्त • तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज़ रफ़्तार वैन का पेड़ से टकराव, 8 मौत, कई घायल • सेना, केंद्रीय बलों के व्हाट्सएप में सेंध; 13 समूहों में पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव की एंट्री • कानपुर के युवक की रूस में नौकरी के दौरान लापता, परिवार को मिली 4 लाख की धमकी • यूपी में 75 जिलों में एक साथ एयर रेड सायरन, लखनऊ में मॉक ड्रिल के दौरान योगी ने की जांच • एप्पल पर पेटेंट चोरी का आरोप: भारतीय स्टार्टअप ने 1,500 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया • अमेठी में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज, कई राज्यों से पहुंचे थे लोग • उत्तर प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य: नई गठबंधन, चुनावी रणनीति और प्रमुख मुद्दे • हैदराबाद में बम धमकी वाले ईमेल से 26/11 जैसा हमला करने की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ी • बिहार में 181 शिक्षकों से 1.17 करोड़ की अतिरिक्त राशि वसूल, तीन पर FIR दर्ज, दो को निलंबित • सपा‑कांग्रेस गठबंधन पर चर्चा तेज, 2027 के लिए सीट बंटवारा तय • अख्तरूल इमाम ने शादी के रस्मों पर की आलोचना, दुल्हन की नुमाइश की तुलना तवायफ़ से की • कॉल सेंटर की महिलाओं ने आठ राज्यों में सर्पंचों को ब्लैकमेल कर लाखों की मांग की • कभी बिजली, पानी और सड़क से महरूम इस आदिवासी गांव ने दस साल में दिए 11 डॉक्टर • घी, नारियल या मूंगफली तेल, सेहत के लिए क्या अच्छा-एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं • पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुसादिक मसूद मलिक: "जब भारत बुलाएगा, तब बात होगी • ‘एक दूजे के लिए’ ‘धुरंधर’ से कहीं बड़ी हिट थी • देशभर में विभिन्न सड़क हादसों में 48 मौतें, कई घायल • मुरादाबाद रेलखंड में ब्लॉक, 14 ट्रेनें होंगी प्रभावित, अगले माह तीन और रहेंगी अड़चन • कानपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर यातायात व्यवस्था में बदलाव, पार्किंग स्थल तय • अयोध्या‑नेपाल सीधी ट्रेन: 604 किमी, 19 घंटे, यात्रा से पहले जरूरी दस्तावेज • 46 पर श्वेता तिवारी का रॉयल साड़ी लुक: फैशन टिप्स और स्टाइल • यातायात माह में भी बेखौफ युवा: तेज रफ्तार, नियम नजरअंदाज, जोखिम में जान • यूपीपीएससी अध्यक्ष पद पर दीपक कुमार और आलोक सिंह के दावे पर चर्चा • जेल से लौटकर बोले, ‘मुल्क की दूसरी सबसे बड़ी आबादी कहाँ जाएगी?’ • बिना अंडे का लाजवाब नाश्ता • अब सड़क पर दौड़ेगी रेसिंग कार: 23 साल बाद फेरारी के पुराने नाम की वापसी, जानें 296 चैलेंज स्ट्रैडेल की खासियत • राजा बनते ही हैरी और मेगन से शाही उपाधियां छीनेंगे विलियम? नई किताब में राजपरिवार को लेकर बड़ा दावा • सपना चौधरी ने तलाक की अर्जी दी, वीर साहू ने इंस्टाग्राम पर तीखा जवाब • बरेली में हवाई हमले की मॉक ड्रिल: सायरन बजते ही ब्लैकआउट, बचाव टीमों ने दिखाया प्रोटोकॉल • नेपाल भारत से क्या चाहता है, बालेन शाह कितना हासिल कर पाएंगे? • मोदी के बाद अमित शाह करेंगे चुनावी रणनीति, मिशन‑2027 को नई दिशा • शेफ रणवीर बरार ने बताया लंच में बनाएं लंगर‑स्टाइल दाल का आसान तरीका • बुलंदशहर में नौकर ने मालिक की जेब से सिर्फ ₹500 चुराए, CCTV वीडियो वायरल • पश्चिम बंगाल की भाजपा विधायक रेखा पात्रा की गंभीर स्थिति: अस्पताल में वेंटिलेटर पर • रिंकू सिंह की चतुर फील्डिंग ने पाकिस्तान की पारी को मोड़ दिया • शिखर धवन का गुरुग्राम घर: आलीशान इंटीरियर और खास पलों की झलक • भाजपा ने 2027 यूपी चुनाव के लिए तैयार किया 'ट्रिपल एस' रणनीति, तीन प्रमुख मुद्दों पर जोर • कानपुर में युवती ने पड़ोसियों पर पीटने और छेड़ने का आरोप लगाया • चांदी की कीमत में 64% गिरावट, निवेशकों को क्या करना चाहिए? • राज्य कर विभाग ने पान मसाला कंपनी के दो गोदामों पर छापा, 119 इकाइयों का माल जप्त • तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में तेज़ रफ़्तार वैन का पेड़ से टकराव, 8 मौत, कई घायल • सेना, केंद्रीय बलों के व्हाट्सएप में सेंध; 13 समूहों में पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव की एंट्री • कानपुर के युवक की रूस में नौकरी के दौरान लापता, परिवार को मिली 4 लाख की धमकी • यूपी में 75 जिलों में एक साथ एयर रेड सायरन, लखनऊ में मॉक ड्रिल के दौरान योगी ने की जांच • एप्पल पर पेटेंट चोरी का आरोप: भारतीय स्टार्टअप ने 1,500 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया • अमेठी में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज, कई राज्यों से पहुंचे थे लोग • उत्तर प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य: नई गठबंधन, चुनावी रणनीति और प्रमुख मुद्दे • हैदराबाद में बम धमकी वाले ईमेल से 26/11 जैसा हमला करने की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ी • बिहार में 181 शिक्षकों से 1.17 करोड़ की अतिरिक्त राशि वसूल, तीन पर FIR दर्ज, दो को निलंबित • सपा‑कांग्रेस गठबंधन पर चर्चा तेज, 2027 के लिए सीट बंटवारा तय • अख्तरूल इमाम ने शादी के रस्मों पर की आलोचना, दुल्हन की नुमाइश की तुलना तवायफ़ से की • कॉल सेंटर की महिलाओं ने आठ राज्यों में सर्पंचों को ब्लैकमेल कर लाखों की मांग की • कभी बिजली, पानी और सड़क से महरूम इस आदिवासी गांव ने दस साल में दिए 11 डॉक्टर • घी, नारियल या मूंगफली तेल, सेहत के लिए क्या अच्छा-एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं • पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुसादिक मसूद मलिक: "जब भारत बुलाएगा, तब बात होगी • ‘एक दूजे के लिए’ ‘धुरंधर’ से कहीं बड़ी हिट थी • देशभर में विभिन्न सड़क हादसों में 48 मौतें, कई घायल • मुरादाबाद रेलखंड में ब्लॉक, 14 ट्रेनें होंगी प्रभावित, अगले माह तीन और रहेंगी अड़चन • कानपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर यातायात व्यवस्था में बदलाव, पार्किंग स्थल तय • अयोध्या‑नेपाल सीधी ट्रेन: 604 किमी, 19 घंटे, यात्रा से पहले जरूरी दस्तावेज • 46 पर श्वेता तिवारी का रॉयल साड़ी लुक: फैशन टिप्स और स्टाइल • यातायात माह में भी बेखौफ युवा: तेज रफ्तार, नियम नजरअंदाज, जोखिम में जान • यूपीपीएससी अध्यक्ष पद पर दीपक कुमार और आलोक सिंह के दावे पर चर्चा • जेल से लौटकर बोले, ‘मुल्क की दूसरी सबसे बड़ी आबादी कहाँ जाएगी?’ • बिना अंडे का लाजवाब नाश्ता • अब सड़क पर दौड़ेगी रेसिंग कार: 23 साल बाद फेरारी के पुराने नाम की वापसी, जानें 296 चैलेंज स्ट्रैडेल की खासियत • राजा बनते ही हैरी और मेगन से शाही उपाधियां छीनेंगे विलियम? नई किताब में राजपरिवार को लेकर बड़ा दावा • सपना चौधरी ने तलाक की अर्जी दी, वीर साहू ने इंस्टाग्राम पर तीखा जवाब • बरेली में हवाई हमले की मॉक ड्रिल: सायरन बजते ही ब्लैकआउट, बचाव टीमों ने दिखाया प्रोटोकॉल •