Thursday, 26 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

मज़दूर का बेटा, जो घर से 24 रुपये लेकर निकला था, केबीसी में बना करोड़पति

Ajay Tiwari
26 November 2026 • 0 • 22
मज़दूर का बेटा, जो घर से 24 रुपये लेकर निकला था, केबीसी में बना करोड़पति

इमेज स्रोत, Sony Pictures Networks

महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले 28 साल के भूषण ठाकरे ने 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) में एक करोड़ रुपये जीते हैं.

यूपीएससी की तैयारी कर रहे भूषण के पिता मज़दूरी करते हैं और मां कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझती रही हैं.

भूषण ने 2016 में पहली बार केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. करीब दस साल बाद उनका यह सपना पूरा हुआ.

महाराष्ट्र के जलगांव ज़िले के बालवाड़ी गांव में रहने वाले भूषण ठाकरे के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के मंच पर एक करोड़ रुपये जीतना सिर्फ़ एक गेम शो में मिली कामयाबी नहीं है.

यह उनके परिवार के सालों के संघर्ष, उनकी अपनी मेहनत और एक दशक से देखे जा रहे सपने के पूरा होने का पल है.

भूषण ने सात करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देने के बजाय एक करोड़ रुपये लेकर खेल छोड़ने का फ़ैसला किया.

बाद में उन्हें पता चला कि सात करोड़ रुपये के सवाल को लेकर उनका अंदाज़ा सही था, लेकिन उन्हें इस फैसले का कोई पछतावा नहीं है.

बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बातचीत में भूषण कहते हैं, "केबीसी ने मुझे जो एक करोड़ जीतने का अवसर उपलब्ध करवाया, वो अमाउंट भी मेरे लिए पर्याप्त है. मैं उससे अपने पूरे जीवन में बदलाव ला सकता हूं."

उनके लिए इस जीत की अहमियत इसलिए भी ज़्यादा है क्योंकि अब वह अपने माता-पिता को मज़दूरी करते नहीं देखना चाहते.

इमेज स्रोत, Bhushan Thackrey

भूषण के परिवार में चार लोग हैं- उनके माता-पिता, वह खुद और उनका छोटा भाई कुलदीप. उनके पिता अकेले कमाने वाले थे और परिवार भूमिहीन मज़दूर के तौर पर काम करता था.

भूषण ने 12वीं तक की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने जलगांव के सरकारी संस्थान से आगे की पढ़ाई की.

उन्होंने इतिहास में एमए किया है और फ़िलहाल राजनीति विज्ञान में एमए की पढ़ाई के साथ यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं.

उनके पिता ने अपनी पूरी ज़िंदगी मेहनत-मज़दूरी करके परिवार को संभाला.

भूषण बताते हैं कि उनके पिता ने पांच साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था.

इमेज स्रोत, Sony Pictures Networks

उनकी मां भी पढ़ी-लिखी नहीं हैं और लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझती रही हैं. उनकी करीब आठ से नौ सर्जरी हो चुकी हैं.

ऐसे में घर का ख़र्च चलाने के साथ मां के इलाज और बच्चों की पढ़ाई का ज़िम्मा भी पिता पर था.

भूषण बताते हैं कि जब वह 2016-17 में पढ़ाई के लिए घर से बाहर निकले, तब परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि उनकी पढ़ाई का ख़र्च आसानी से उठाया जा सके.

वो बताते हैं कि उनकी मां घर के खर्च से थोड़े-थोड़े पैसे बचाकर सोना खरीदती थीं.

"कभी एक ग्राम, कभी दो ग्राम तो कभी तीन ग्राम. लेकिन जब भी भूषण को पढ़ाई के लिए पैसों की ज़रूरत होती, मां अपने गहने बेच देती थीं."

अब एक करोड़ रुपये जीतने के बाद भूषण की पहली प्राथमिकताओं में मां के लिए गहने खरीदना है.

वह कहते हैं, "समय आ चुका है कि उसका रिटर्न कहीं न कहीं मुझे देना होगा, वो भी सूद समेत. तो निश्चित तौर पर मैं उनके लिए पहले गहने खरीदूंगा."

इमेज स्रोत, Sony Pictures Networks

बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़

भूषण कहते हैं कि केबीसी के मंच तक पहुंचने का सफ़र भी आसान नहीं था.

वह बताते हैं कि जब शो की टीम ने उन्हें फोन करके मुंबई आने और उनके चयन की जानकारी दी, तब "उनकी जेब में सिर्फ़ 24 रुपये थे."

हालांकि, केबीसी की टीम प्रतिभागियों के आने-जाने और ठहरने का ख़र्च उठाती है. इसलिए भूषण को मुंबई पहुंचने की चिंता नहीं थी.

वह कहते हैं, "जब मैं मुंबई गया तो मेरी जेब में 24 रुपये थे और जब मैं मुंबई से आया तब मेरी जेब में एक करोड़ 24 रुपये थे."

भूषण के लिए यह सिर्फ़ पैसों का अंतर नहीं, बल्कि उनकी ज़िंदगी में आए एक बड़े बदलाव का प्रतीक है.

केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठना भी उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था.

भूषण बताते हैं कि वह महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव से आते हैं, जिसकी आबादी करीब दो हज़ार है.

उन्होंने कभी बड़े शहरों में ज़्यादा समय नहीं बिताया. वह खुद को थोड़ा इंट्रोवर्ट भी बताते हैं.

ऐसे में जब उनके सामने अमिताभ बच्चन आए, तो वह घबरा गए थे.

"स्वाभाविक तौर पर उस समय मुझे डर लग रहा था. मेरी हार्टबीट बढ़ चुकी थी, थोड़े से पैर कांप रहे थे. मुझे पसीना आ रहा था."

हालांकि, भूषण के मुताबिक अमिताभ बच्चन शुरुआत के पांच-छह मिनट प्रतिभागियों से बातचीत करते हैं, ताकि वे सहज महसूस कर सकें और खेल पर ध्यान लगा सकें.

इमेज स्रोत, Bhushan Thakrey

भूषण फिलहाल यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए वह अपने परिवार से दूर भुसावल के एक हॉस्टल में रहते हैं.

उनका कहना है कि उन्होंने खुद से वादा किया था कि जब तक कुछ हासिल नहीं कर लेते, तब तक घर वापस नहीं लौटेंगे.

भूषण बताते हैं कि एक समय उन्हें लगने लगा था कि उनकी पढ़ाई में लगातार रुकावटें आ रही हैं और वह परिवार पर निर्भर होते जा रहे हैं.

वह कहते हैं, "एक जवान बेटा होते हुए भी, एक प्रकार से मैं कुछ कर नहीं पा रहा था. पढ़ाई भी कंटिन्यू नहीं थी, बीच-बीच में गैप्स आ रहे थे. तो कहीं न कहीं परिवार पर मैं एक बोझ बनता जा रहा था."

इसी वजह से उन्होंने घर से बाहर रहकर अपने पैरों पर खड़े होने का फैसला किया.

इस दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां भी आईं जब उनकी मां की तबीयत बहुत खराब थी, लेकिन वह उनके इलाज में मदद नहीं कर पाए.

भूषण कहते हैं कि ऐसे समय में उन्हें सामाजिक दबाव महसूस होता था.

अब एक करोड़ रुपये जीतने के बाद वह अपने माता-पिता की ज़िंदगी बदलना चाहते हैं.

उनके पिता की उम्र 55 साल है. भूषण बताते हैं कि उनके पिता बचपन से ही मजदूरी कर रहे हैं.

वह कहते हैं, "यहां से आगे तो मैं उन्हें मेहनत-मजदूरी करने नहीं दूंगा. पिताजी भी स्कूल नहीं गए और मां भी पढ़ी-लिखी नहीं हैं. बहुत ही कम उम्र से मां और पिता ने काम करना शुरू कर दिया था."

भूषण की योजना है कि वह किसी अच्छे शहर में जाकर बेहतर कोचिंग संस्थान से यूपीएससी की तैयारी करें.

इमेज स्रोत, Sony Pictures Networks

भूषण के लिए केबीसी में पहुंचना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था. वह बचपन से ही यह शो देखते आ रहे हैं.

उनके घर में टीवी था और उनके माता-पिता केबीसी देखा करते थे. भूषण बताते हैं कि उनके माता-पिता पढ़े-लिखे नहीं थे, लेकिन वह पढ़ाई में औसत विद्यार्थी थे और शो में पूछे जाने वाले कई सवालों के जवाब दे देते थे.

इससे उनके माता-पिता खुश होते थे और उन्हें लगता था कि एक दिन उनका बेटा भी अमिताभ बच्चन के सामने बैठेगा.

जब 2016 में भूषण 18 साल के हुए, तो उन्होंने पहली बार केबीसी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया.

2016 से 2020 तक उन्होंने हर साल रजिस्ट्रेशन किया, लेकिन ऑडिशन के लिए कॉल नहीं आया. इसके बाद 2021 से उन्हें हर साल ऑडिशन के लिए बुलाया गया. कई बार पर्सनल इंटरव्यू भी हुआ, लेकिन चयन नहीं हो पाया.

आखिरकार 2026 में उनका चयन हो गया और वह केबीसी के मंच तक पहुंचे.

भूषण के मुताबिक, शो में पहुंचने के लिए किसी पहचान या सिफारिश की ज़रूरत नहीं है. वह कहते हैं कि आम लोग अपनी जानकारी और प्रतिभा के दम पर इस मंच तक पहुंच सकते हैं.

इमेज स्रोत, BhushanThakrey

उनके मुताबिक़, एक करोड़ रुपये की रकम उनके और उनके परिवार के भविष्य को बदलने के लिए काफ़ी है.

भूषण के लिए इस जीत का एक और भावनात्मक पहलू है. वह जल्द ही अपने गांव लौटने वाले हैं, जहां उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं.

जब उनसे पूछा गया कि अगर वह अपने पुराने दिनों वाले भूषण से मिलें तो क्या कहेंगे, तो उनका जवाब था, "बेटा, तूने कर लिया. तूने करके दिखा दिया. तू हार मत, तू एक दिन बड़ा आदमी ज़रूर बनेगा. और तू कभी न कभी बीबीसी को इंटरव्यू ज़रूर देगा."

संघर्ष कर रहे युवाओं के लिए भी भूषण का यही संदेश है कि सपने देखने से पीछे नहीं हटना चाहिए.

वह कहते हैं, "आप सपने देखिए. केबीसी के मंच पर जाना, अमिताभ जी के सामने बैठना, एक करोड़ जीतना, ये मेरा 2016 से सपना था. अगर आठ या दस दिन पहले की बात करें तो ये सपना मेरे लिए भी मेरी हैसियत से बाहर का सपना महसूस हो सकता था. लेकिन मैंने वो कर दिखाया."

उनके मुताबिक़, सपनों को देखना ही नहीं, उन्हें पूरा करने के लिए लगातार कोशिश करते रहना भी ज़रूरी है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
संविधान निर्माण में महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और पूर्वोत्तर नेताओं की भूमिका • अमेरिका का 25% टैरिफ प्रस्ताव: भारत को मिल सकती 17% रियायत • तमिलनाडु में पिता बनते ही 15 दिन की पेड पेरेंटल लीव, अब पहली बार लागू • 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों के लिए 2027 का भविष्य • आनंद मोहन की रिहाई रद्द, एक महीने में सरेंडर करना होगा; 32‑साल पुराने हत्याकांड पर फिर से सवाल • FIFA के सिस्टम में सेंध, हैकर्स ने 12 GB डेटा लीक करने का किया दावा • श्रद्धा कपूर का मराठी लुक वायरल, 'ईठा' के प्रमोशन में नई तस्वीरें • लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष ने दी गठबंधन की बयानबाजी पर नसीहत, मसूद ने दोहराया- कबाड़ सीट नहीं लेंगे • जन्म के साथ ही नवजात की आंतें शरीर के बाहर, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में सामने आया दुर्लभ मामला • 6.17 करोड़ कमाई, "ओम" और "गॉडजिला" में गिरावट • वैभव सूर्यवंशी की 204‑रन पारी पर Nvidia AI चिप का मज़ाक • सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन की डायमंड‑थीम, अगले साल शुरू होगी सेवाएँ • लाल चौक पर दिवाली • कृषि विभाग में 147 पदों पर भर्ती, 15 दिसंबर से करें आवेदन; जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न • अंपायर के निर्णय पर वैभव सूर्यवंशी और शाहबाज अहमद का मैदान पर संघर्ष • अब बिहार में ही होगा गंभीर रूप से झुलसे मरीजों का बेहतर इलाज, एम्स में बनेगा स्किन बैंक • सारयू‑कमला एक्सप्रेस का किराया घोषित, बुकिंग शुरू; पहले दिन 105 से अधिक सीटें बुक • जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद, पीड़िता के बेटे ने कहा- दादा-परदादा से राम जाति का है परिवार • पाकिस्तानी वेब सीरीज पर बहस, पूनम पांडे ने हानिया आमिर पर सवाल उठाया • निगरानी टीम ने मुंगेर ग्रामीण कार्य विभाग से आय‑से‑अधिक‑संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए • यूपीपीएससी पीसीएस प्री 2026: 27 नवंबर को जारी होगी सिटी स्लिप, आयोग ने बताया कब आएगा प्रवेश पत्र; देखें नोटिस • मुजफ्फरपुर नगर निगम की बैठक में फिर हंगामा, मेयर पर मनमानी का आरोप; विकास के मुद्दे रह गए पीछे • पूर्व इंजीनियर अजीत कुमार दास के छह ठिकानों पर छापेमारी, 1.52 करोड़ की मिली आय से अधिक संपत्ति • बिग बॉस में अनंत सिंह के आने की संभावना पर नेता ने दिया स्पष्ट जवाब • इंडोनेशिया अवैध सोने की खदान में बाढ़, 16 खनिकों के शव मिले, 10 लापता • भारत‑जापान के रक्षा सहयोग पर उठी चिंताएँ • मज़दूर का बेटा, जो घर से 24 रुपये लेकर निकला था, केबीसी में बना करोड़पति • सरकार आने पर गन्ना किसानों का 24 घंटे में भुगतान करेगी सपा, सरकारी ठेकों में भी लागू होगा आरक्षण का नियम • सुधा को अमूल के बराबर खड़ा करने की तैयारी, 2030 तक रोजाना एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य • बदलाव का मौका मिला तो कौन सा रोल निभाना चाहेंगे प्रधानजी? मंजू देवी को बनराकस का ये डायलॉग पसंद • सरकार ने लोकसभा‑राज्यसभा को पुनः बुलाया, 30 नवम्बर‑2 दिसम्बर को आवश्यक कार्यवाही • अक्षरा सिंह ने 'ईठा' में अपनी फिल्म की घोषणा, श्रद्धा कपूर के साथ काम की प्रशंसा की • एक करोड़ रुपये जीतने वाले भूषण सात करोड़ रुपये जीतने से कैसे चूक गए? • यूपी हाईकोर्ट ने किशोर न्याय आयु 18 से घटाकर 16 करने पर विधायिका को विचार करने का संकेत दिया • मुंबई और विदर्भ ने SMAT नॉकआउट टिकट सुरक्षित किया • लगता है भाजपा सरकार सब ठीक कर चुकी है, डीएमके-एनसीपी का जिक्र कर क्या सवाल पूछा? • उज्जैन के खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार व प्लास्टर गिरने की शिकायत, विस्थापन की आशंका पर भक्तों में असंतोष • पहली बार होगी महिला राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग लीग, सारण को मिली मेजबानी; देशभर की महिला साइक्लिस्ट • शादी के भोज के बाद डिपो में सोने गया प्रॉपर्टी डीलर, सुबह मिला शव; गला दबाकर हत्या की आशंका • प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कल दोपहर 1 बजे सेवा तीर्थ में कैबिनेट बैठक • संविधान निर्माण में महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और पूर्वोत्तर नेताओं की भूमिका • अमेरिका का 25% टैरिफ प्रस्ताव: भारत को मिल सकती 17% रियायत • तमिलनाडु में पिता बनते ही 15 दिन की पेड पेरेंटल लीव, अब पहली बार लागू • 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों के लिए 2027 का भविष्य • आनंद मोहन की रिहाई रद्द, एक महीने में सरेंडर करना होगा; 32‑साल पुराने हत्याकांड पर फिर से सवाल • FIFA के सिस्टम में सेंध, हैकर्स ने 12 GB डेटा लीक करने का किया दावा • श्रद्धा कपूर का मराठी लुक वायरल, 'ईठा' के प्रमोशन में नई तस्वीरें • लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष ने दी गठबंधन की बयानबाजी पर नसीहत, मसूद ने दोहराया- कबाड़ सीट नहीं लेंगे • जन्म के साथ ही नवजात की आंतें शरीर के बाहर, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में सामने आया दुर्लभ मामला • 6.17 करोड़ कमाई, "ओम" और "गॉडजिला" में गिरावट • वैभव सूर्यवंशी की 204‑रन पारी पर Nvidia AI चिप का मज़ाक • सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन की डायमंड‑थीम, अगले साल शुरू होगी सेवाएँ • लाल चौक पर दिवाली • कृषि विभाग में 147 पदों पर भर्ती, 15 दिसंबर से करें आवेदन; जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न • अंपायर के निर्णय पर वैभव सूर्यवंशी और शाहबाज अहमद का मैदान पर संघर्ष • अब बिहार में ही होगा गंभीर रूप से झुलसे मरीजों का बेहतर इलाज, एम्स में बनेगा स्किन बैंक • सारयू‑कमला एक्सप्रेस का किराया घोषित, बुकिंग शुरू; पहले दिन 105 से अधिक सीटें बुक • जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद, पीड़िता के बेटे ने कहा- दादा-परदादा से राम जाति का है परिवार • पाकिस्तानी वेब सीरीज पर बहस, पूनम पांडे ने हानिया आमिर पर सवाल उठाया • निगरानी टीम ने मुंगेर ग्रामीण कार्य विभाग से आय‑से‑अधिक‑संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए • यूपीपीएससी पीसीएस प्री 2026: 27 नवंबर को जारी होगी सिटी स्लिप, आयोग ने बताया कब आएगा प्रवेश पत्र; देखें नोटिस • मुजफ्फरपुर नगर निगम की बैठक में फिर हंगामा, मेयर पर मनमानी का आरोप; विकास के मुद्दे रह गए पीछे • पूर्व इंजीनियर अजीत कुमार दास के छह ठिकानों पर छापेमारी, 1.52 करोड़ की मिली आय से अधिक संपत्ति • बिग बॉस में अनंत सिंह के आने की संभावना पर नेता ने दिया स्पष्ट जवाब • इंडोनेशिया अवैध सोने की खदान में बाढ़, 16 खनिकों के शव मिले, 10 लापता • भारत‑जापान के रक्षा सहयोग पर उठी चिंताएँ • मज़दूर का बेटा, जो घर से 24 रुपये लेकर निकला था, केबीसी में बना करोड़पति • सरकार आने पर गन्ना किसानों का 24 घंटे में भुगतान करेगी सपा, सरकारी ठेकों में भी लागू होगा आरक्षण का नियम • सुधा को अमूल के बराबर खड़ा करने की तैयारी, 2030 तक रोजाना एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य • बदलाव का मौका मिला तो कौन सा रोल निभाना चाहेंगे प्रधानजी? मंजू देवी को बनराकस का ये डायलॉग पसंद • सरकार ने लोकसभा‑राज्यसभा को पुनः बुलाया, 30 नवम्बर‑2 दिसम्बर को आवश्यक कार्यवाही • अक्षरा सिंह ने 'ईठा' में अपनी फिल्म की घोषणा, श्रद्धा कपूर के साथ काम की प्रशंसा की • एक करोड़ रुपये जीतने वाले भूषण सात करोड़ रुपये जीतने से कैसे चूक गए? • यूपी हाईकोर्ट ने किशोर न्याय आयु 18 से घटाकर 16 करने पर विधायिका को विचार करने का संकेत दिया • मुंबई और विदर्भ ने SMAT नॉकआउट टिकट सुरक्षित किया • लगता है भाजपा सरकार सब ठीक कर चुकी है, डीएमके-एनसीपी का जिक्र कर क्या सवाल पूछा? • उज्जैन के खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार व प्लास्टर गिरने की शिकायत, विस्थापन की आशंका पर भक्तों में असंतोष • पहली बार होगी महिला राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग लीग, सारण को मिली मेजबानी; देशभर की महिला साइक्लिस्ट • शादी के भोज के बाद डिपो में सोने गया प्रॉपर्टी डीलर, सुबह मिला शव; गला दबाकर हत्या की आशंका • प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कल दोपहर 1 बजे सेवा तीर्थ में कैबिनेट बैठक •