कभी ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट के मैदान में धूम मचाने वाले मोइसिस हेनरिक्स (Moises Henriques) अब पुर्तगाल के लिए गदर काट रहे हैं. मोइसिस का सपना है कि वो पुर्तगाल को 2028 का टी20 वर्ड कप खिलवाएं, इसी बड़े टूर्नामेंट के लिए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजन क्वालिफायर सी में फिनलैंड में खेल रहे थे. हेनरिक्स का यह शतक चेकिया टीम के खिलाफ गुरुवार (20 अगस्त) टिक्कुरिला क्रिकेट ग्राउंड (वनता) में आया.
'प्लेयर ऑफ द मैच' हेनरिक्स ने महज 51 गेंदों पर 111 रन जड़े, जिसकी बदौलत पुर्तगाल ने चेकिया के खिलाफ 211/6 का स्कोर बनाया. बारिश के कारण चेकिया की टीम 8.5 ओवर में 24/5 रन ही बना पाई. पुर्तगाल ने DLS से 91 रन से जीत दर्ज की. यह उसकी लगातार चौथी जीत है.
A maiden T20I century for Moises Henriques helps Portugal stay unbeaten on their quest to qualify for 2028 #T20WorldCup 💥https://t.co/r1y260kQrT
अब स्पेन से होगी सीधी टक्कर, तय होगा कौन जाएगा आगे पुर्तगाल का अगला मुकाबला स्पेन से होना है. शुक्रवार को होने वाला यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय हैं. स्पेन ने भी अपने ग्रुप में चारों मैच जीते हैं. उसकी सबसे हालिया जीत बुल्गारिया के खिलाफ आई, जहां स्पेन ने बुधवार को 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. अब स्पेन और पुर्तगाल की टक्कर से तय होगा कि कौन सी टीम आगे बढ़कर रीजननल फाइल में जगह बनाएगी.
यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों टीमें 2028 मेन्स टी20 वर्ल्ड कप T20 वर्ल्ड कप तक पहुंचने की राह पर हैं. यानी शुक्रवार का मैच सिर्फ एक और मुकाबला नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन की दिशा में बड़ा कदम होगा.
हेनरिक्स अकेले नहीं, बॉल से भी पुर्तगाल का जलवा पुर्तगाल की इस क्वालिफिकेशन में सिर्फ हेनरिक्स का बल्ला ही नहीं चल रहा है, टीम के पास टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला बॉलर भी मौजूद है. तेज गेंदबाज सेबेस्टियन क्रूज़ डी ओलिवेरा ने अब तक चार मुकाबलों में 9 विकेट हासिल किए हैं, यानी पुर्तगाल के पास बल्लेबाजी और बॉलिंग, दोनों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं, वहीं हेनरिक्स इस समय टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन हैं, उन्होंने अब तक तीन पारियों में 178 रन बनाए हैं. यानी पुर्तगाल के लिए शुक्रवार का मुकाबला एक ऐसे खिलाड़ी के साथ होगा, जो इस समय जबरदस्त फॉर्म में है.
39 साल की उम्र में नया चैप्टर हेनरिक्स की कहानी इस टूर्नामेंट को और दिलचस्प बनाती है. 39 साल के हेनरिक्स ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं और अब अपने जन्म के देश पुर्तगाल की जर्सी में नजर आ रहे हैं. र मैच, चार जीत और अब हेनरिक्स का बल्ला भी शतक के साथ गरज चुका है. दूसरी तरफ सेबेस्टियन क्रूज़ डी ओलिवेरा गेंद से लगातार विकेट निकाल रहे हैं.
अब सबकी नजर शुक्रवार को होने वाले पुर्तगाल और स्पेन के मुकाबले पर है. इस मैच का नतीजा तय करेगा कि 2028 टी20 वर्ल्ड कप की राह में कौन सी टीम रीजनल फाइनल की ओर आगे बढ़ती है.
मोइसिस का इंटरनेशनल करियर
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!