क्रेडेंट कनेक्ट के शेयरों ने बाजार में उतरते ही धमाल मचा दिया है। कंपनी के शेयरों ने पहले ही दिन लोगों का पैसा दोगुना कर दिया है। यानी, क्रेडेंट कनेक्ट के शेयर लिस्टिंग वाले दिन ही करीब 100 पर्सेंट उछल गए हैं। क्रेडेंट कनेक्ट के शेयर गुरुवार को NSE में 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 359.10 रुपये पर लिस्ट हुए। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 189 रुपये था। बाजार के कई दिग्गजों ने क्रेडेंट कनेक्ट पर दांव लगा रखा है।
लिस्टिंग के बाद और उछल गए कंपनी के शेयरजबरदस्त लिस्टिंग के बाद क्रेडेंट कनेक्ट के शेयरों में और तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट और उछलकर 377.05 रुपये पर पहुंच गए। यानी, 189 रुपये के IPO प्राइस से क्रेडेंट कनेक्ट के शेयरों में पहले ही दिन 99.50 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयर लिस्टिंग वाले दिन 188.05 रुपये उछले हैं। क्रेडेंट कनेक्ट का IPO दांव लगाने के लिए 13 अगस्त को खुला था और यह 17 अगस्त तक ओपन रहा।
153 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का IPOक्रेडेंट कनेक्ट का IPO (Credent Connect IPO) टोटल 153.13 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के IPO में आम निवेशकों या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 138.86 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 216.97 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्रेडेंट कनेक्ट के IPO में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 130.40 गुना दांव लगा। कंपनी के IPO में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। IPO की 2 लॉट में 1200 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को 2 लॉट के लिए 2,26,800 रुपये का निवेश करना पड़ा।
क्या करती है क्रेडेंट कनेक्ट?क्रेडेंट कनेक्ट (Credent Connect) की शुरुआत जून 2015 में क्रेडेंट कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के रूप में हुई। क्रेडेंट कनेक्ट एन केयर लिमिटेड एक इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर सर्विसेज और लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर कंपनी है। कंपनी देश भर में हेल्थकेयर इंस्टीट्यूशंस को टेक्नोलॉजी-एनेबल्ड ऑपरेशनल, वर्कफोर्स एंड सप्लाई चेन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी प्राथमिक रूप से B2B मॉडल पर ऑपरेट करती है और यह डायग्नोस्टिक लैब, आईवीडी कंपनियों, फार्मास्युटिकल्स कंपनियों, हॉस्पिटल्स, क्लीनिक्स और दूसरे हेल्थकेयर एंटरप्राइजेज को अपनी सर्विसेज देती है। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक कंपनी में टोटल 6338 एंप्लॉयीज हैं। IPO से पहले क्रेडेंट कनेक्ट में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 87.64 पर्सेंट थी, जो कि अब 63.75 पर्सेंट रह गई है। अशोक कुमार शर्मा, करन शर्मा, तरुण शर्मा, डिंपल शर्मा और तनवीन कंपनी के प्रमोटर्स हैं।कंपनी पर इन दिग्गजों का दांवक्रेडेंट कनेक्ट के पब्लिक इश्यू के रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (RHP) फाइलिंग के मुताबिक, Abakkus वेंचर ऑर्प्च्यूनिटीज फंड के पास कंपनी के 1,60,800 शेयर हैं। फंड की कंपनी में 1.21 पर्सेंट हिस्सेदारी है। वहीं, आशीष कचोलिया के पास क्रेडेंट कनेक्ट के 2,67,600 शेयर हैं। कंपनी में उनकी 2.02 पर्सेंट हिस्सेदारी है।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!