Miss Universe India 2026: केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया है. तभी से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, उन्होंने 52 सुंदरियों को पीछे छोड़ मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया. महज 19 साल की उम्र में केजिया ने यह कमाल कर दिखाया है, वो लॉ की पढ़ाई भी कर रही हैं. देशभर से लोग उनको बधाइयां दे रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
इस बीच केजिया को पाकिस्तान की मिस यूनिवर्स 2026 मिस्बाह अरशद ने भी खास अंदाज में बधाई दी. उनका इंस्टाग्राम पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने केजिया की तारीफ की और कहा कि वो उनसे 75वीं मिस यूनिवर्स 2026 में मिलेंगी. आइए जानते हैं कि उन्होंने केजिया के लिए क्या मैसेज भेजा.
मिस्बाह अरशद ने केजिया को दी बधाई
पाकिस्तान की मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली मिस्बाह अरशद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कजिया लिज मेजो की मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज पहने तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, बहुत खूब! बधाई हो! आप सच में इसके हकदार हैं! प्यूर्टो रिको में जल्द ही मिलते हैं!'
मिस्बाह के इस पोस्ट से दोनों देशों की ब्यूटी क्वीन के बीच खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिला. मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2026 का खिताब जीतने के बाद मिस्बाह अब इंटरनेशनल स्टेज पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगी. वहीं, कजिया लिज मेजो भारत की ओर से मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. इन दोनों को मिस यूनिवर्स 2026 के खिताब के लिए आमने-सामने देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है.
टीम एशिया को बताया मजबूत
मिस यूनिवर्स में टीम एशिया की तरह से भारत,पाकिस्तान और थाईलैंड हिस्सा लेंगे और ऐसे में एक पाकिस्तानी पेजेंट पेज ने मिस्बाह अरशद, कजिया लिज मेजो और मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2026 थारिना बोटेस की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया. उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में टीम एशिया को स्ट्रॉन्ग बताया.
पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि पिछले हफ्ते तीन खूबसूरत क्वीन को ताज पहनाया गया, जिससे टीम एशिया और भी मजबूत और शानदार हो गई है. बता दें कि मिस्बाह ने इस पोस्ट को भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और हार्ट-आईज इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की.
कौन हैं कजिया लिज मेजो?
19 साल कजिया लिज मेजो केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली हैं. वह लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और मॉडल भी हैं. महज 17 साल की उम्र में उन्होंने मिस टीन डीवा 2024 का खिताब जीता था. इसके बाद कजिया मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में फर्स्ट रनर-अप रहीं. साल 2026 में उन्होंने मिस यूनिवर्स केरल का खिताब जीतकर अपनी खूबसूरती और टैलेंट का लोहा मनवाया.
A post shared by Miss Universe India (@missuniverseindiaorg)
केरल की पहली मिस यूनिवर्स इंडिया
कजिया मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने वाली केरल की पहली महिला भी हैं. वह क्लासिकल डांसर हैं और सिंगिंग के साथ ड्रम्स-वायलिन भी बजाती हैं.
कौन हैं मिस्बाह अरशद?
पाकिस्तान की मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली मिस्बाह अरशद एक साइकोलॉजी की स्टूडेंट हैं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा को बेहद जरूरी मानती हैं. वह मॉडल और कंटेंट क्रिएटर भी हैं, सोशल मीडिया पर वह खासतौर पर ब्यूटी और फैशन से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं.
A post shared by Misbah Arshad (@mis.bah.a)
कब होगा मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले
इस साल मिस यूनिवर्स 2026 सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में आयोजित किया जाना है और 24 नवंबर 2026 को मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले होगा. भारत, पाकिस्तान और थाईलैंड की ब्यूटी क्वीन्स चुने जाने के बाद अब सभी की नजरें इस इंटरनेशनल स्टेज पर है.
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!