Bank Holiday Tuesday 15 September 2026: कल मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 15 सितंबर को बैंक ब्रांच जाकरअपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल मंगलवार को बैंक कई राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।
कल 15 सितंबर को बैंक गुजरात, ओडिशा, गोवा में बंद रहने वाले हैं। इनके अलावा देश के बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। गुजरात, ओडिशा, गोवा में बैंक संवत्सरी, नुआखाई, गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के कारण नहीं खुलेंगे। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहने वाले हैं।
संवत्सरी जैन धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे क्षमा और आत्मचिंतन के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर श्रद्धालु अपने मन, वचन और कर्म से हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं और दूसरों को भी क्षमा करते हैं।
नुआखाई ओडिशा और आसपास के कुछ इलाकों में कृषि से जुड़ा त्योहार है। यह त्योहार नई फसल के स्वागत और उसे सबसे पहले देवी-देवताओं को अर्पित करने की परंपरा से जुड़ा है। परिवार के लोग एक साथ पूजा करते हैं और नए अनाज से तैयार भोजन ग्रहण करते हैं। नुआखाई के जरिए किसान प्रकृति और कृषि के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस दिन परिवार और समाज के साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं।
गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन भी घरों और पूजा पंडालों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त गणपति को दूर्वा, फूल और मोदक अर्पित कर सुख-समृद्धि और बाधाओं से मुक्ति की कामना करते हैं। कई स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना के बाद रोजाना सुबह-शाम आरती और भजन-कीर्तन किया जाता है।
गुजरात, ओडिशा, गोवा को छोड़कर बैंक देश के बाकी सभी राज्यों मे खुले रहेंगे। वहां, सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की ब्रांच में सामान्य तरीके से काम होगा।
आज सोमवार 14 सितंबर को महाराष्ट्र, कर्नाटक,ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा, तेलांगना जैसे राज्यों में बंद रहे। यहां बैंक णेश चतुर्थी, गणेश पूजा, वरसिद्धि विनायक व्रत, विनायकर चतुर्थी और हरतालिका तीज के कारण नहीं खोले गए। गणेश चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित प्रमुख हिंदू त्योहार है। इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की जाती है। हरतालिका तीज महिलाओं का प्रमुख व्रत और त्योहार है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
14 सितंबर - गणेश चतुर्थी यानी गणेश पूजा के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
15 सितंबर - संवत्सरी, नुआखाई, गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन रहेगा जिसके कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
18 सितंबर - मेघालय में यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
20 सितंबर - रविवार
21 सितंबर - श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर - करमा पूजा के कारण रांची में बैंक बंद रहने वाले हैं।
23 सितंबर - महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
25 सितंबर - इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं।
26 सितंबर - चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
27 सितंबर - रविवार
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!