Bank Holiday Friday 4 September 2026: परसों शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप परसों 4 सितंबर को बैंक ब्रांच जाकरअपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक परसों शुक्रवार को बैंक ज्यादातर राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये परसों किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।
परसों शुक्रवार 4 सितंबर को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक जन्माष्टमी के कारण बंद रहेंगे। बैंक गुजरात, मध्यप्रदेश, ओडिसा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलांगना, राजस्थान, जम्मू, यूपी, केरल, कोलकाता, बिहार, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में नहीं खुलेंगे। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बंधन जैसे तमाम बैंक बंद रहने वाले हैं।
जन्माष्टमी, जिसे कृष्णजन्माष्टमी या गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश और दुनिया भर में अपार श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मथुरा में कंस के अत्याचारों का अंत करने और धर्म की स्थापना के लिए भगवान कृष्ण का अवतार हुआ था। इस दिन श्रद्धालु पूरे दिन व्रत रखते हैं और मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है। फिर मध्यरात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म के साथ ही भजन-कीर्तन, आरती और जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठता है।
जन्माष्टमी पर घरों और मंदिरों में भगवान कृष्ण के बाल रूप की आकर्षक झांकियां सजाई जाती हैं। कान्हा को माखन-मिश्री और पंजीरी का भोग लगाया जाता है। महाराष्ट्र और गुजरात में दही-हांडी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जहां युवाओं की टोलियां पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर टंगी मटकी को तोड़ती हैं।
4 सितंबर - जन्माष्टमी (वैष्णव) और कृष्ण जयंती के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
6 सितंबर - रविवार
11 सितंबर - जयपुर में नगर निगम चुनाव के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।
12 सितंबर - श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।
13 सितंबर - रविवार
14 सितंबर - गणेश चतुर्थी यानी गणेश पूजा के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
15 सितंबर - संवत्सरी, नुआखाई, गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन रहेगा जिसके कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
20 सितंबर - रविवार
21 सितंबर - श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर - करमा पूजा के कारण रांची में बैंक बंद रहने वाले हैं।
23 सितंबर - महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
25 सितंबर - इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं।
26 सितंबर - चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
27 सितंबर - रविवार
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!