NTA Reforms: एनटीए में बड़े बदलाव करेगी सरकार, 47 अधिकारियों की हो सकती है छुट्टी
पीएम मोदी की मंत्रियों को सलाह- इंस्टाग्राम पर हों एक्टिव
आज NTA में होंगे बड़े सुधार
धर्मेंद्र प्रधान नहीं देंगे इस्तीफा! सरकार का मानना- पद छोड़ना समाधान नहीं
नए सख्त बिल के मसौदे पर कैबिनेट में चर्चा, संसद में पेश करने की तैयारी
Cockroach Janta Party News: CJP ने बताया सरकार के साथ उनकी क्या बातचीत हुई
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में CJP-सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक खत्म
CJP meeting: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब से आई तस्वीरें
‘संसद चलो मार्च’ की NIA जांच की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट का सवाल, पहले बताइए कानूनी आधार क्या है?
Modi Cabinet Meeting: कैबिनेट की बैठक शुरू, पेपर लीक पर चर्चा
CJP protest Delhi: आइसोलेशन में रखकर तोड़ा गया अनशन, दिपके ने लगाए गंभीर आरोप
Delhi Protest: CJP और सरकार का डेलिगेशन कांस्टीट्यूशन क्लब पहुंचा
दिल्ली के छात्रों के समर्थन में तिरुनेलवेली के कॉलेज छात्रों का प्रदर्शन
CJP meeting: केंद्रीय मंत्रियों से वार्ता के लिए रवाना CJP नेता
बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NEET समेत पेपर लीक मामलों के लिए नागपुर और औरंगाबाद में फास्ट ट्रैक कोर्ट
NEET प्रोटेस्ट में प्रदर्शनकारी कैसे भेज रहे थे मैसेज?
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Monsoon Session: पीठासीन जगदंबिका पाल बोले - सरकार चर्चा के लिए तैयार
Monsoon Session on CJP: किरेन रिजिजू ने लोकसभा में क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल हुए मल्लिकार्जुन खरगे
CJP से वार्ता से पहले अमित शाह से मिले जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह, 12:30 बजे होगी अहम बैठक
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के पीछे की इनसाइड स्टोरी
दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
Congress on CJP Protest: पवन खेड़ा बोले- 22-25 दिन बाद बयान देने से छात्रों की समस्या हल नहीं होगी
मुंबई की रिया अहीर ने क्या कहा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है
25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में शामिल होंगे चंद्रशेखर आजाद, आंदोलन तेज करने का ऐलान
Delhi Police on CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर वायरल दावे पर दिल्ली पुलिस की आई सफाई
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
RSS on CJP Protest: इंद्रेश कुमार का बयान, बोले- भारत को विकसित राष्ट्र बनने से रोकना चाहते हैं कुछ
पेपर लीक कानून को सख्त करने की तैयारी में है मोदी सरकार
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद करने के फैसले को चुनौती, दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई
Tamil Nadu CJP Protest: तमिलनाडु में NEET विरोध प्रदर्शन ने पकड़ी रफ्तार, सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतरे
Monsoon Session: संसद परिसर में कांग्रेस और विपक्ष का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग
Monsoon Session: संसद भवन के परिसर में विपक्ष का हल्ला बोल
Bihar CJP Protest: बेगूसराय हिंसा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 उपद्रवियों की तस्वीर जारी कर पहचान बताने की अपील
मुंबई पुलिस के प्रतिबंधात्मक आदेश पर 140 से ज्यादा वकीलों ने जताई आपत्ति, जारी किया संयुक्त बयान
Jantar Mantar Protest: CJP प्रवक्ता अशुतोष रांका बोले- 11 बजे वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
Arvind Kejriwal on Narendra Modi: केजरीवाल का PM मोदी पर हमला, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात खोखली
NH-24 पर लंबा जाम, वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए
Govt on CJP Protest: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- सरकार करेगी सकारात्मक हस्तक्षेप
Delhi Metro CJP Protest: दिल्ली के सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर सन्नाटा
CJP Protest: जयपुर के जवाहर सर्किल पर CJP समर्थकों का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
CJP Protest Live Updates: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी से कहा- संसद में बयान दें, पहले धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें
Cockroach Janta Party Protest: आज दोपहर 12:30 बजे CJP-सरकार की बैठक
CJP Protest Live Updates: जंतर-मंतर पर आज सुबह कैसा है माहौल?
Cockroach Janta Party News: सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर अभिजीत दिपके ने क्या कहा?
Sonam Wangchuk ends Hunger Strike: सोनम वांगचुक ने कहा कि लिखित आश्वासन के बाद अनशन तोड़ने का फैसला लिया
CJP का दावा- सरकार बातचीत को तैयार, संविधान क्लब में होगी बैठक
Delhi Metro Update: लगातार तीसरे दिन बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन
PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी का हमला
PM Modi on Paper Leak: 'नतीजे आ गए, पर हम शांत बैठने वाले नहीं', फास्ट ट्रैक अदालतों पर पीएम मोदी का जोर
Delhi CJP Protest: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन
कॉकरोच जनता पार्टी ने आज देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है. इसी बीच सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. सरकार ने उनसे कई मुद्दों पर आश्वासन दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है और विपक्ष के नेता भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे हैं.
CJP लंबे समय से NEET पेपर लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर आंदोलन कर रही है. संगठन दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहा है. 20 जुलाई को जब प्रदर्शनकारी संसद की तरफ मार्च कर रहे थे, तब पुलिस से उनकी झड़प हो गई. इस झड़प में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए, वहीं 118 पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं. रात के समय PM नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. वहीं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और छात्रों का समर्थन किया. कांग्रेस पर छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक फायदा उठाने के आरोप भी लगे, जिसे सोनम वांगचुक की पत्नी ने गलत बताया.
अब CJP ने 24 जुलाई को देश भर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है. दिल्ली, मुंबई, पटना जैसे शहरों में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलन की मुख्य मांग अब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बन गई है.
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में सीजेपी के डेलिगेशन सरकार के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. सीजेपी का दावा है कि दस मिनट तक ये बैठक चली.
सरकार एनटीए की ओवरहालिंग करने जा रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी से करीब 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाया जाएगा, जबकि इनमें से कुछ के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. अगले एक महीने के भीतर एजेंसी के पूरे ढांचे में बदलाव किए जाएंगे, ताकि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा सके. सरकार का फोकस केवल कर्मचारियों में बदलाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एनटीए की कार्यप्रणाली में भी व्यापक सुधार किए जाएंगे. खास तौर पर एजेंसी जिस तरीके से आउटसोर्सिंग के जरिए परीक्षाओं का संचालन कराती है, उसमें बड़े बदलाव की तैयारी है. सूत्रों का कहना है कि ये सभी फैसले विशेषज्ञों की समिति की सिफारिशों के आधार पर लिए जा रहे हैं. सरकार ऐसी 'लीक-प्रूफ' परीक्षा व्यवस्था विकसित करना चाहती है, जिससे प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके. बता दें कि एनटीए हर साल 15 से 20 राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं आयोजित कराती है. इनमें NEET, JEE, CUET समेत कई प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं शामिल हैं. हाल के महीनों में पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर उठे विवादों के बाद सरकार एजेंसी में व्यापक सुधार की दिशा में काम कर रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में अपने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों से सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने की सलाह दी. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने बैठक में पूछा कि उनके कितने सहयोगी वास्तव में इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का सक्रिय रूप से इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने कहा कि इस मंच पर बड़ी संख्या में युवा जुड़े हुए हैं और सरकार को उनसे सीधे संवाद स्थापित करने की जरूरत है.
बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि केवल सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से जुड़े पोस्ट साझा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए युवाओं के साथ इंटरैक्टिव तरीके से जुड़ना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि सभी मंत्री नियमित रूप से रील्स और अन्य आकर्षक डिजिटल कंटेंट भी साझा करें, ताकि युवाओं तक सरकार की बातें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें.
NEET परीक्षा को लेकर उठे विवाद और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय आज रात 8 बजे बड़ा ऐलान करेगा. जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय NTA में सुधारों से जुड़े अहम फैसलों और नई व्यवस्था का ऐलान कर सकता है. यह घोषणा हाल के दिनों में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, सुरक्षा और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. हालांकि, मंत्रालय की ओर से अभी तक प्रस्तावित सुधारों का आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया गया है.
नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्ष की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि वह इस मांग को स्वीकार नहीं करेगी. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे और सरकार इसे समस्या का समाधान नहीं मानती. सूत्रों के अनुसार, सरकार का मानना है कि इस्तीफा देना और जिम्मेदारी से पीछे हट जाना सबसे आसान रास्ता है. जनता ने सरकार को जनादेश दिया है और सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए व्यवस्था में सुधार करेगी. पूरी पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है. पढ़ें पूरी खबर- धर्मेंद्र प्रधान नहीं देंगे इस्तीफा!
पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने दो स्तरों पर पहल की है. कैबिनेट में नए पेपर लीक बिल के मसौदे पर चर्चा हुई, जबकि दूसरी ओर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में CJP और केंद्रीय मंत्रियों के बीच वार्ता हुई. सरकार कानून सख्त करने के साथ आंदोलन का समाधान बातचीत से निकालने की कोशिश कर रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें: पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान
सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रंका ने बताया कि मंत्रियों के साथ करीब 10 मिनट तक बैठक हुई. उन्होंने कहा कि सरकार उनकी तीन मांगों में से दो पर सकारात्मक नजर आई. सौरभ दास के मुताबिक, सरकार पीड़ित छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने के प्रस्ताव पर सकारात्मक है. इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के मुद्दे पर भी सरकार का रुख सकारात्मक दिखाई दिया. हालांकि, तीसरी मांग पर क्या फैसला हुआ, इसकी जानकारी नहीं दी गई. सीजेपी का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर भी बात हुई है.
#WATCH | Delhi | After meeting with the government, Cockroach Janta Party's National Spokesperson Ashutosh Ranka says, "The government has asked for time till tomorrow afternoon on our demand for Dharmendra Pradhan's resignation. We hope the govt will remove him soon. The… pic.twitter.com/0zwUGAJ6W0
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सीजेपी और सरकार के बीच बैठक खत्म हो गई है. ये बैठक करीब 50 मिनट तक चली.
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सीजेपी और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई है. इसकी तस्वीरें सामने आई हैं. सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल में सौरभ दास आशोतष रंका शामिल हैं. वहीं सरकार की ओर से जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद हैं.
Delhi: A meeting held between Union Ministers JP Nadda and Jitendra Singh, and Cockroach Janta Party's Chief Spokesperson Saurav Das and its National Spokesperson Ashutosh Ranka. pic.twitter.com/fOOEHWM7HR
दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 जुलाई के ‘संसद चलो मार्च’ की NIA से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान पूछा कि इसके लिए कानूनी प्रक्रिया क्या है. अदालत ने कहा कि NIA जांच एजेंसी है, इन्क्वायरी एजेंसी नहीं, जबकि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कोर्ट इस मामले में नोटिस जारी कर सकता है.
इनपुट: संजय शर्मा
एक ओर सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल सरकार के प्रतिनिधिमंडल से मिल रहे हैं. तो दूसरी ओर सरकार की कैबिनेट मीटिंग चल रही है. प्रधानमंत्री स्वयं इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी. इस बात के संकेत सरकार के अलग-अलग नेताओं की ओर से कई बार दिए जा चुके हैं. यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में किस तरह और अधिक पारदर्शिता लाई जा सके, इस पर चर्चा संभव है. पुराने कानून में संशोधन कर उसे और सख्त बनाने पर भी इस कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है. कानून के प्रावधानों पर भी विस्तार से विचार किया जाएगा. कैबिनेट की इस बैठक में अलग-अलग मंत्री शामिल होंगे, जहाँ कानून के प्रारूप में बदलाव पर चर्चा संभव है. कल देर रात प्रधानमंत्री ने संदेश दिया था कि और सख्त कानून लाए जाएंगे, ताकि नियमों और कानूनों में अधिक पारदर्शिता लाई जा सके.
इनपुट: जितेंद्र बहादुर सिंह
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने पर खुशी जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने वांगचुक को अलग-थलग रखा और विपक्षी सांसदों तथा CJP के सदस्यों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई.
VIDEO | CJP Founder Abhijeet Dipke says, "I feel Sonam Wangchuk was virtually being held in isolation. While JP Nadda was able to meet him, no opposition MP was allowed to do so. Even members of our team were not permitted to meet him. In a way, the government had kept him… pic.twitter.com/iakCuHeC5Z
सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी का डेलिगेशन कांस्टीट्यूशन क्लब पहुंच गया है. दोनों के बीच बैठक शुरू हो चुकी है.
सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का बड़ा बयान। "इस्तीफे से कम मंजूर नहीं है और इस आंदोलन को देश के युवा आगे बढ़ाएंगे। यह आंदोलन कहीं से भी कमजोर नहीं पड़ेगा": अभिजीत दीपके#ATVideo #DelhiProtest #StudentsProtest #AbhijeetDipke #LunchBreak | @Nehabatham03 pic.twitter.com/3b3e9dzAjB
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में कॉलेज छात्रों ने NEET के खिलाफ और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन शुरू किया. छात्रों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई की भी निंदा की.
VIDEO | Tamil Nadu: Tirunelveli college students boycott classes, launch protest to support Delhi students' protest against NEET; condemn action on protesters. (Full video available on Videostps://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ZUbOFHdopB
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका जंतर-मंतर से रवाना हो गए हैं. दोनों नेताओं की कुछ ही देर में केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक प्रस्तावित है.
#WATCH | Delhi: Cockroach Janta Party's Chief Spokesperson Saurav Das and its National Spokesperson Ashutosh Ranka leave from Jantar Mantar. They are scheduled to meet Union Ministers shortly. pic.twitter.com/vqgDeZgYjE
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पेपर लीक और NEET से जुड़े मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए नागपुर और औरंगाबाद में दो विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट नामित किए हैं. इन अदालतों में संबंधित न्यायिक अधिकारियों को विशेष अदालत की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इनपुट: विद्या
NEET प्रोटेस्ट में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर बिना इंटरनेट के मैसेज भेज रहे हैं. इसके पीछे सिंपल टेक्नोलॉजी है. तस्वीरों से समझिए.
A post shared by India Today Hindi (@indiatodayhindi)
विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित कर दी गई है.
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थागित।#ATVideo #LokSabha #MonsoonSession | @himanshdxt pic.twitter.com/1qUsJGifZH
पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा, माननीय संसदीय कार्य मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष का नाम लिया है और उन्होंने आग्रह किया है कि जिस नीट परीक्षा के मुद्दे पर आप चर्चा चाहते हैं, उस पर सरकार ने क्या-क्या कार्रवाई की है, उस पर चर्चा हो. यहां तक कि प्रधानमंत्री ने भी सख्त कानून बनाने की बात कही है और कैबिनेट में इस पर चर्चा की बात कही है.
उनका आग्रह है कि यदि आप सदन में चर्चा चाहते हैं, तो सरकार चर्चा के लिए तैयार है. मेरी बात सुन लीजिए, सरकार चर्चा के लिए तैयार है. मैं आप सबसे अनुरोध करता हूं, कि कृपया अपनी-अपनी सीट पर जाइए. मैं राहुल को बोलने का अवसर दूंगा. सरकार की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री का बयान आ चुका है कि सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए हैं. चाहे फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात हो, चाहे नया कानून लाने की बात हो. 13 लोग जेल में हैं. इसमें कोई राजनीति नहीं है और न ही सत्ता-पक्ष या विपक्ष का सवाल है. अगर आपकी भी चिंता है, तो सरकार इस पर चर्चा के लिए तैयार है.
किरेन रिजिजू ने कहा कि सब कानून बनाने के लिए, जो प्रधानमंत्री ने कहा है, उस पर भी हम लोग फैसला लेने जा रहे हैं. ऐसे समय में अगर हम संसद में चर्चा नहीं करेंगे, तो बिल्कुल अच्छा संदेश नहीं जाएगा. मैं राहुल गांधी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने कांग्रेस पार्टी के साथियों को समझा दें. बाकी, निजी तौर पर सभी ने अपना मत रखा है कि चर्चा होनी चाहिए. मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है कि आज पांचवां दिन है, फिर भी हम इस पर अच्छी और सार्थक बहस क्यों नहीं कर सकते. आप कोई शर्त मत रखिए. हम आज भी चर्चा शुरू कर सकते हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे संसद परिसर में विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई.
#WATCH | Congress President and LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge joins all Opposition MPs in their protest demanding the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan pic.twitter.com/ZpzPs3X7Hp
CJP प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित वार्ता से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. सरकार की ओर से दोपहर 12:30 बजे संविधान क्लब में होने वाली वार्ता का नेतृत्व जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे.
इनपुट: पीयूष मिश्रा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सरकार और सोनम वांगचुक के बीच सहमति बन गई. केंद्रीय मंत्रियों ने मेदांता अस्पताल जाकर वांगचुक को आश्वासन पत्र सौंपा, जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म किया. यह भी पढ़ें: नड्डा का मीडिएशन, शाह की प्लानिंग और राजी हो गए सोनम... अनशन खत्म करने के पीछे की इनसाइड स्टोरी
CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं. यह आदेश सभी रैंक के अधिकारियों और कर्मियों पर लागू होगा. केवल आपात स्थिति में ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी.
इनपुट: हिमांशु मिश्रा
संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने छात्रों के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश की आलोचना की. उन्होंने कहा कि 22-25 दिन बाद ऐसा बयान देने से छात्रों की शिकायतों का समाधान नहीं होगा.
VIDEO | Parliament Monsoon Session: Congress MP Pawan Khera on PM Modi's video message for protesting students, says, "Who is taking him seriously? With such statements after 22-25 days, students' grievances won't get resolved."#PaperLeak #MonsoonSession (Full video available… pic.twitter.com/AFaEGO8xxy
दिल्ली के जंतर-मंतर के साथ-साथ देश के कई अलग-अलग हिस्सों में नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को मुंबई के चेंबूर और शिवाजी पार्क में भी छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती पुलिस वैन के सामने अकेली खड़ी होकर उसे रोकते हुए नजर आ रही है.
A post shared by (@aajtak)
आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि वह 25 जुलाई को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने तक आंदोलन देशभर में जारी रहेगा.
इनपुट: समर्थ श्रीवास्तव
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे को खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान घायल एक महिला पुलिस अधिकारी ने अपने अजन्मे बच्चे को खो दिया. पुलिस ने कहा कि अधिकारी न तो शादीशुदा हैं और न ही गर्भवती थीं.
A post shared by DelhiPolice (@delhi.police_official)
सदन की कार्यवाही के शुरुआत में ओम बिरला ने कहा कि आप सबसे आग्रह करता हूं कि सदन को चलाने में सहयोग करें. सदन में गतिरोध पैदा न करें. सदन चर्चा, सहमति, असहमति, चिंताओं और मुद्दों को उठाने का मंच होता है. मेरा आपसे आग्रह है कि आप सहयोग करें. अगर आप सदन नहीं चलाना चाहते, तो सदन की कार्यवाही आज दोपहर 12:00 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है.
जम्मू में RSS नेता इंद्रेश कुमार ने CJP के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ आंतरिक और बाहरी ताकतें नहीं चाहतीं कि भारत एक विकसित राष्ट्र बने. उन्होंने प्रदर्शन में शामिल युवाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही.
#WATCH | Jammu | On the Cockroach Janta Party protest, RSS leader Indresh Kumar says, "I want to tell the youth gathered there that one thing must be clearly visible now that there are some internal and external powers that do not want India to become a developed nation." pic.twitter.com/XEJ3Ncb0rt
नए संशोधन के बाद पेपर लीक में दोषी पाए जाने के बाद 10 साल तक कैद हो सकती है. और 1 करोड़ तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. यह भी पढ़ें: '5 से 10 साल तक जेल... 1 करोड़ का जुर्माना', पेपर लीक कानून को सख्त करने की तैयारी
जंतर-मंतर के आसपास और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने के सरकारी फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के लिए सहमति दे दी है.
इनपुट: अनीषा माथुर और संजय शर्मा
तमिलनाडु में NEET परीक्षा रद्द करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा. आंदोलन के पांचवें दिन सैकड़ों छात्र और कई फिल्मी हस्तियां धरने में शामिल हुईं, जबकि लोक भवन तक मार्च निकालने की कोशिश को पुलिस ने रोक दिया.
कांग्रेस और विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग उठाई गई.
#WATCH | Delhi | Congress and Opposition MPs in Parliament protest against PM Modi and demand that he remove Union Education Minister Dharmendra Pradhan pic.twitter.com/u72rDA5yH6
संसद भवन के परिसर में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल के सांसद सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दी है. सांसदों की मांग है कि सरकार छात्रों की मांग पूरी करें. कांग्रेस इस वक्त ऐसी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है, जिसमें एक तरफ वह अपनी मांगों को साफ-साफ सामने रख रही है.
बिहार के बेगूसराय हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और 30 उपद्रवियों की तस्वीर जारी कर पहचान बताने की अपील की गई है. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर 30 संदिग्धों की तस्वीरें जारी की हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें: बिहार में छात्रों के प्रोटेस्ट पर पुलिस का एक्शन... बेगूसराय-कटिहार में जारी कीं तस्वीरें, कहा- पत्थर चले हैं, इनकी पहचान बताइए
इनपुट: सौरभ कुमार
बॉम्बे हाईकोर्ट के 140 से अधिक वकीलों ने हालिया प्रदर्शनों के मद्देनजर मुंबई पुलिस द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों की आलोचना करते हुए संयुक्त बयान जारी किया है. वकीलों ने पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने और आवाजाही पर लगी पाबंदियों पर आपत्ति जताई है.
इनपुट: विद्या
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशुतोष रांका ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि दोपहर 12:30 बजे CCI में जेपी नड्डा के साथ बैठक होगी, जबकि उससे पहले सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी.
#WATCH | Delhi | Cockroach Janta Party (CJP) National Spokesperson Ashutosh Ranka says, "We want to make it very clear that until Dharmendra Pradhan resigns, the protest at Jantar Mantar will continue. At 1230 am, the PM had to release a video, which means the pressure is high.… pic.twitter.com/UFloNns8P2
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान खोखला है और दावा किया कि CBI ने 2024 NEET पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड को अदालत में निर्दोष बताया है.
कल रात को 12 बजे प्रधानमंत्री जी ने ऐलान किया कि पेपर लीक के लिए सोमवार को संसद में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के लिए क़ानून लाया जाएगा। मोदी जी का दिया आश्वासन कितना खोखला है, ये कल ख़ुद ही साबित हो गया। 2024 NEET पेपर लीक के mastermind को कल CBI ने कोर्ट में निर्दोष घोषित कर… https://t.co/PvpXjiJjQh pic.twitter.com/AuM1AODWnM
एनएच-24 पर लंबा जाम लग गया है. सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जाम की वजह से यातायात धीमी गति से चल रहा है.
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की. छात्रों की चिंताओं पर सकारात्मक सरकारी हस्तक्षेप का भरोसा मिलने के बाद वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया.
Along with Union Minister for Health Sh @JPNadda Ji, met Shri Sonam Wangchuk Ji at Medanta Hospital, Gurugram, and held a detailed discussion on students’ concerns. Assured a constructive dialogue and positive intervention from the Government, following which Sonam Ji decided to… pic.twitter.com/R8HQxKqfSG
DMRC द्वारा सुरक्षा कारणों से 17 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने के बाद दिल्ली के सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर पुलिस और प्रदर्शनकारी मौजूद हैं. हालांकि मौके पर पूरी तरह शांति है और किसी तरह की अफरा-तफरी या हंगामे की स्थिति नहीं दिख रही.
VIDEO | Delhi: Visuals from Central Secretariat metro station after the Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) closed 17 Metro stations on Friday morning until further orders due to security reasons. DMRC had earlier announced the closing of 16 major stations on July 23. (Full… pic.twitter.com/bmxS0zXm1B
राजस्थान की राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल पर सबुह-सुबह कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शनकारी पहुंचने शुरू हो गए हैं.
VIDEO | Jaipur: Cockroach Janta Party (CJP) supporters gather at Jawahar Circle, raise slogans.#JaipurNews #CJP (Full video available on Videostps://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/E6ocuoixyE
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में NEET और परीक्षा व्यवस्था पर बयान देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि संसद में चर्चा से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए, छात्रों से माफी मांगी जाए और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं.
जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद के पटल पर Statement देना होता है, देर रात एक वीडियो बनाकर, संसद के बाहर एकतरफ़ा “मन की बात” नहीं करनी होती !! @narendramodi जी, आज संसद में आने से पहले, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर के आइएगा। पहले छात्रों से माफ़ी माँगिए और…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के संविधान क्लब में बैठक होगी. वार्ता से पहले CJP ने साफ किया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उसकी गैर-समझौतावादी मांग है.
इनपुट: अमित भारद्वाज
जंतर-मंतर पर शुक्रवार की सुबह शांति दिख रही है. सैकड़ों की संख्या में छात्र धरना स्थल पर बैठे नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि दोपहर करीब 12:30 बजे कॉकरोच पार्टी के नुमाइंदे सरकार से बात करने वाली है. ये मुलाकात कांस्टीट्यूशन क्लब में होने वाली है.
#WATCH | Delhi: Latest visuals this morning from Jantar Mantar where CJP (Cockroach Janta Party) continues its protest. The CJP delegation will meet with the Union ministers today at 12.30 PM. Activist Sonam Wangchuk has ended his 26-day hunger strike and is currently in a… pic.twitter.com/0OmgXX1rSS
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 26 दिन बाद सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने का स्वागत किया. उन्होंने वांगचुक के साहस की सराहना करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा.
A post shared by Abhijeet Dipke (@abhijeetdipke)
सोनम वांगचुक ने 26 दिन से जारी अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद लिया गया. उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर बताया है कि सरकार से किन-किन मुद्दों पर बात बनी है. पूरी खबर यहां पढ़ें: वो 3 डिमांड्स जिन पर सहमति बनी मंत्रियों और सोनम वांगचुक के बीच, अनशन तोड़ने के बाद दूसरा वीडियो जारी किया
END OF HUNGER... BEGINNING OF ACCOUNTABILITY...! Sonam Wangchuk ends his fast after 26 days upon getting assurance from the government and members of parliament of all political parties that the issue of accountability in the failing examination system will be discussed on the… pic.twitter.com/0C9YX5VlsL
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार के साथ शुक्रवार को बातचीत होगी. उन्होंने बताया कि पार्टी की मांग पर बैठक के रूप में संविधान क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है.
#WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, says, "... Tomorrow, a discussion has been called for, we are very happy that the government has agreed to our request that it be at a neutral venue. The Constitution Club of India has been chosen..." (23.07) pic.twitter.com/MoK1DgdgJ5
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन शुक्रवार को भी बंद रहेंगे. DMRC ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सुबह 7:30 बजे से अगली सूचना तक स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है. बंद रहने वाले स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री से धर्मेंद्र प्रधान को हटाने, छात्रों पर कार्रवाई करने वालों को सजा देने और छात्रों से माफी मांगने की मांग की. पूरी खबर यहां पढ़ें: 'धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर बोले राहुल गांधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए यह बहुत ही पीड़ादायक है. इसलिए पेपर लीक की घटना के बाद, पिछले ढाई महीनों में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. गुनहगारों को पकड़ा गया है. वे जेल में हैं. हमारी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो. इसलिए तत्काल परीक्षाएं कराना बहुत जरूरी था. सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम-से-कम समय में करीब 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं संपन्न कराईं.
अभी 5-6 दिन पहले, 19 तारीख को, रिजल्ट भी आ गया. देशभर से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं. लेकिन हम वहां संतोष मानने वालों में से नहीं हैं. इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए थे. विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे उसका मसौदा भी सौंप दिया है.
फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान वाला यह मसौदा कल कैबिनेट में चर्चा के लिए रखा जाएगा. कैबिनेट के साथियों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है. हम प्रयास करेंगे कि इस विधेयक को जल्द से जल्द सदन से पारित कराया जाए. पूरी खबर यहां पढ़ें: पीएम मोदी का देर रात छात्रों के नाम Video संदेश, बोले- पेपर लीक पर आज और सख्त कार्रवाई होगी
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
सोनम वांगचुक ने सरकार के आश्वासन के बाद 26 दिन से जारी अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर दिया. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की, जबकि CJP ने साफ किया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उसका जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें: सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला
Comments ()
No comments yet. Be the first to share your thoughts!