Monday, 23 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

बॉल टैंपरिंग पर शोएब अख़्तर के 'क़ुबूलनामे' के पीछे क्या है?

Ajay Tiwari
23 November 2026 • 0 • 21
बॉल टैंपरिंग पर शोएब अख़्तर के 'क़ुबूलनामे' के पीछे क्या है?

इमेज स्रोत, Getty Images

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख़्वाजा की किताब 'सब्र' आठ साल पुराने सैंडपेपर स्कैंडल को जिस तरह सामने लाई है, उससे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की साख को बड़ा झटका लगा है.

इस मामले को केवल पुराने विवाद को फिर से खोलना नहीं कहा जा सकता. हालांकि, यह हैरानी की बात है कि जिन खिलाड़ियों का इस सैंडपेपर स्कैंडल से सीधे कोई संबंध नहीं है, वे भी इस पर बात कर रहे हैं.

पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर तो इस मामले में दो कदम आगे निकल गए हैं.

शोएब अख़्तर का विजडन स्कूप को दिया गया हालिया इंटरव्यू क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है.

इसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के गेंदबाज़ भी अपने दौर में गेंद से छेड़छाड़ यानी बॉल टैंपरिंग किया करते थे.

इमेज स्रोत, Getty Images

बॉल टैंपरिंग के पूरे मामले पर विस्तार से बात करने से पहले यह जान लेते हैं कि शोएब अख़्तर ने अपने इंटरव्यू में क्या कहा है.

शोएब अख़्तर ने कहा, "मेरी अपनी टीम के खिलाड़ी भी बॉल टैंपरिंग में शामिल रहे हैं और इसके लिए वे बोतलों के ढक्कन इस्तेमाल करते थे. वे सैंडपेपर का इस्तेमाल नहीं करते थे. हम गेंदें बदलते थे और इस तरह के कई काम करते थे."

शोएब अख़्तर का कहना है, "ऑस्ट्रेलिया ने जो किया, वह ग़लत था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बॉल टैंपरिंग का यह अकेला मामला नहीं था."

उन्होंने आगे कहा, "मेरे पास अपने पूर्व साथी खिलाड़ियों के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा. मैं उन्हें मुश्किल में नहीं डाल सकता. एक दौर ऐसा भी था, जब मुझे लगता था कि मैं 22 खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ खेल रहा हूं, क्योंकि जिन खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ मैं खेलता था. उनमें से हर कोई मैच फ़िक्सिंग के आरोपों से घिरा होता था."

शोएब ने कहा कि इसलिए उन्हें समझ नहीं आता था कि वो किस पर भरोसा करें.

इमेज स्रोत, Getty Images

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

शोएब अख़्तर के इस इंटरव्यू को अगर बारीकी से देखें, तो हिन्दी का एक मशहूर मुहावरा याद आता है- 'पुरानी शराब को नई बोतल में बंद करना'.

उनकी बातें पढ़कर साफ़ लगता है कि उन्होंने कोई नई बात नहीं कही है और न ही ऐसा कोई खुलासा किया है जिससे लोग चौंक जाएं. उनकी कही बातें पहले से दुनिया को मालूम हैं.

इसलिए शोएब अख़्तर के हालिया इंटरव्यू के बारे में यही कहा जा सकता है कि सैंडपेपर स्कैंडल दोबारा चर्चा में आने के बाद वह इससे जुड़कर ख़ुद को ख़बरों में रखना चाहते हैं और इसके लिए पुरानी बातें दोहरा रहे हैं.

यह बात सभी जानते हैं कि शोएब अख़्तर का क्रिकेट करियर कई विवादों से घिरा रहा है. शायद इसी वजह से उन्होंने अपनी किताब का नाम भी 'कॉंट्रोवर्शियली यॉर्स' रखा था.

अब वह क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आज भी ख़बरों में बने रहने का हुनर जानते हैं. ज़्यादातर समय वह सरकारी टीवी चैनलों के कार्यक्रमों में नज़र आते हैं और इन दिनों हैरान करने वाले अंदाज़ में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तारीफ़ करते भी दिखाई देते हैं.

बॉल टैंपरिंग की बात करें, तो सिर्फ़ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि भारत, श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़, दक्षिण अफ़्रीका, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के कई चर्चित क्रिकेटर भी इस मामले में प्रतिबंध और जुर्माने का सामना कर चुके हैं.

कुछ खिलाड़ी सज़ा से बच गए, जबकि कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

शोएब अख़्तर ख़ुद अपने करियर में दो बार बॉल टैंपरिंग करते पकड़े गए थे. पहली बार 2002 में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ हरारे टेस्ट में आईसीसी मैच रेफ़री क्लाइव लॉयड ने गेंद से छेड़छाड़ करने पर उन्हें कड़ी चेतावनी दी थी. हालांकि, उन्हें कोई सज़ा नहीं मिली.

दूसरी बार वह सज़ा से नहीं बच सके. 2003 में श्रीलंका में आईसीसी मैच रेफ़री गुन्डप्पा विश्वनाथ ने बॉल टैंपरिंग के लिए उन पर दो वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाया था और मैच फ़ीस का 75 फ़ीसदी जुर्माना लगाया था.

इमेज स्रोत, Getty Images

बॉल टैंपरिंग के मामले में पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ दूसरों के मुक़ाबले कुछ ज़्यादा ही सुर्ख़ियों में रहे हैं.

पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ हमेशा कहते आए हैं कि उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ किए बिना रिवर्स स्विंग के ज़रिए विरोधी बल्लेबाज़ों पर अपना दबदबा बनाया. वे इसे एक कला मानते हैं, जिसे उनके मुताबिक़ दूसरे देशों के गेंदबाज़ बहुत देर से समझ पाए.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिवर्स स्विंग का उस्ताद सरफ़राज़ नवाज़ को माना जाता है. उनसे यह हुनर इमरान ख़ान और फिर वसीम अकरम और वकार यूनुस तक पहुंचा.

सरफ़राज़ नवाज़ ने इमरान ख़ान को यह कला आसानी से नहीं सिखाई थी.

पीटर ओबोर्न की किताब 'वूंडेड टाइगर' में लिखा है कि 1976-77 में वेस्टइंडीज़ के दौरे के दौरान इमरान ख़ान ने सरफ़राज़ नवाज़ से कहा था, "तुम्हारी गेंद हवा में घूमती है, लेकिन मेरी नहीं."

सरफ़राज़ नवाज़ ने पहले तो टेस्ट मैच के दौरान रिवर्स स्विंग का तरीका इमरान ख़ान से छिपाए रखा, लेकिन बाद में वादे के मुताबिक़ नेट प्रैक्टिस में उन्हें यह हुनर सिखा दिया.

1989 में जब वसीम अकरम ने लंकाशायर की ओर से यॉर्कशायर के ख़िलाफ़ काउंटी मैच में रिवर्स स्विंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए दस विकेट लिए, तो उनकी इस गेंदबाज़ी ने महान तेज़ गेंदबाज़ फ़्रेड ट्रूमैन को भी हैरान कर दिया था.

1991 में न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ क्रिस प्रिंगल ने पाकिस्तान दौरे के दौरान बोतल के ढक्कन की मदद से गेंद से छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की थी. वह उस सिरीज़ के तीसरे टेस्ट में 11 विकेट लेने में कामयाब रहे थे.

1992 में जब पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर थी, तब वसीम अकरम और वकार यूनुस की तेज़ स्विंग गेंदबाज़ी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा था. लेकिन इस दौरे पर पाकिस्तानी गेंदबाज़ों पर बॉल टैंपरिंग के आरोप भी लगे थे.

इंग्लैंड के खिलाड़ियों और मीडिया ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तानी गेंदबाज़ गेंद से छेड़छाड़ कर रहे हैं.

वसीम अकरम ने अपनी किताब 'वसीम' में लिखा है कि इस मामले में एलन लैम्ब सबसे आगे थे. उन्होंने एक टैब्लॉइड में पाकिस्तानी गेंदबाज़ों पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगाया था. इसी तरह इयान बॉथम भी प्रेस बॉक्स से फ़ोन करके मीडिया में इन आरोपों को हवा दे रहे थे.

वसीम अकरम ने अपनी किताब में यह भी लिखा है कि उनके पास वह गेंद अब भी मौजूद है, जिससे उन्होंने 1993 में यॉर्कशायर के ख़िलाफ़ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी करते हुए 12 विकेट लिए थे. उस मैच में अंपायर हर ओवर के बाद गेंद की जांच करते थे, लेकिन उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे यह साबित हो सके कि गेंद से छेड़छाड़ की गई थी.

वसीम अकरम के मुताबिक़, रिवर्स स्विंग एक ऐसी कला थी जिसे उस समय इंग्लैंड के गेंदबाज़ समझ नहीं पाए थे. पाकिस्तान के ख़ास सूखे मौसम और पिचों पर पारंपरिक स्विंग जल्दी बेअसर हो जाती थी. इसलिए गेंद के एक हिस्से को चिकना और दूसरे हिस्से को खुरदरा रखा जाता था, जिससे गेंद देर से स्विंग होती थी.

इमेज स्रोत, Ernest Chapman/Mirrorpix/Getty Images

बॉल टैंपरिंग की शुरुआत कब हुई, इस बारे में पक्के तौर पर कुछ कहना मुश्किल है.

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के मशहूर ऑलराउंडर कीथ मिलर के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 1953 की एशेज़ सिरीज़ में गेंद की सिलाई उभारकर गेंदबाज़ी की थी और इसका दोष गेंदों की ख़राब गुणवत्ता पर डाल दिया था. यह भी कहा जाता है कि कीथ मिलर ने गेंद पर हेयर ऑयल का इस्तेमाल किया था.

1976-77 में भारत दौरे पर इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जॉन लीवर ने गेंद पर वैसलीन का इस्तेमाल किया था.

इमरान ख़ान ने 90 के दशक में खुलासा किया था कि उन्होंने 1981 में ससेक्स और हैम्पशायर के बीच एक काउंटी मैच में गेंद को खुरदरा करने के लिए बोतल के ढक्कन का इस्तेमाल किया था.

वसीम अकरम ने अपनी किताब में लिखा है कि इमरान ख़ान के बोतल के ढक्कन वाले बयान के कारण इंग्लैंड के उस दौरे पर उन्हें और वकार यूनुस को शक की नज़र से देखा जा रहा था.

इमरान ख़ान ने इयान बॉथम और एलन लैम्ब के बारे में भी एक बयान दिया था, जिसके बाद मामला अदालत तक पहुंच गया था. इमरान ख़ान ने लंदन की अदालत में लैम्ब और बॉथम के ख़िलाफ़ मुक़दमा जीत लिया था.

पाकिस्तान के वकार यूनुस दुनिया के पहले गेंदबाज़ थे, जिन्हें बॉल टैंपरिंग के मामले में प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था. यह घटना 2000 में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ कोलंबो में हुई थी.

आईसीसी मैच रेफ़री जॉन रीड ने उन पर एक वनडे मैच का प्रतिबंध लगाया था और मैच फ़ीस का 50 फ़ीसदी जुर्माना लगाया था. वहीं, अज़हर महमूद पर मैच फ़ीस का 30 फ़ीसदी जुर्माना लगाया गया था.

पाकिस्तान के शाहिद अफ़रीदी ने बॉल टैंपरिंग का एक अनोखा तरीका अपनाया था. उन्होंने सबके सामने गेंद को दांतों से चबाया था. इसके लिए उन्हें दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ा था.

भारत के सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम भी बॉल टैंपरिंग से जुड़े मामलों में सामने आए हैं.

ब्रिस्बेन में वीबी सीरीज़ के एक मैच के दौरान राहुल द्रविड़ ने खांसी की गोली (लोज़ेंज) से निकले लार को गेंद के चमकदार हिस्से पर लगाया था. हालांकि, भारत ने इसे अनजाने में हुई ग़लती बताया था, लेकिन मैच रेफ़री क्लाइव लॉयड ने उन पर मैच फ़ीस का 50 फ़ीसदी जुर्माना लगाया था.

सचिन तेंदुलकर के मामले में भी काफ़ी विवाद हुआ था. मैच रेफ़री माइक डेनिस ने वीडियो फुटेज देखने के बाद सचिन को दोषी ठहराया था. फुटेज में उन्हें गेंद की सिलाई पर नाख़ून फेरते हुए देखा गया था. सचिन पर मैच फ़ीस का 75 फ़ीसदी जुर्माना लगाया गया था और एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध भी लगा था. हालांकि, इस प्रतिबंध को साल के अंत तक निलंबित रखा गया था.

सचिन का कहना था कि वह सिर्फ़ गेंद से मिट्टी साफ़ कर रहे थे. इस फ़ैसले के बाद भारत में भारी नाराज़गी फैल गई और भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मामले को आगे ले जाने की धमकी दी.

बाद में आईसीसी ने स्पष्ट किया कि सचिन तेंदुलकर बॉल टैंपरिंग के दोषी नहीं थे. हालांकि, अंपायरों को बताए बिना गेंद साफ़ करना भी नियमों का उल्लंघन था, लेकिन यह अपेक्षाकृत कम गंभीर मामला था.

दक्षिण अफ़्रीका के फ़ाफ़ डुप्लेसिस पहली बार अपनी ट्राउज़र की ज़िप से गेंद को रगड़ने और दूसरी बार मिंट का इस्तेमाल करके थूक से गेंद चमकाने के मामले में पकड़े गए थे. हालांकि, दोनों बार जुर्माना भरकर बच गए.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन अपनी पतलून की जेब में छिपाई गई मिट्टी से गेंद को रगड़ते हुए पकड़े गए थे. इसके लिए उन पर दो हज़ार पाउंड का जुर्माना लगाया गया था.

इस सूची में श्रीलंका के दिनेश चांदीमल और दसुन शनाका, वेस्टइंडीज़ के निकोलस पूरन, इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक और दक्षिण अफ़्रीका के वर्नोन फ़िलैंडर के नाम भी शामिल हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

2006 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया ओवल टेस्ट बॉल टैंपरिंग के इतिहास के सबसे संवेदनशील और विवादित मैचों में से एक माना जाता है.

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर डेरिल हेयर ने पाकिस्तान की टीम पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगाया था. इसके बाद कप्तान इंज़माम-उल-हक़ की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम ने टेस्ट मैच जारी रखने से इनकार कर दिया था.

इसके नतीजे में डेरिल हेयर ने मैच फ़ोरफ़िट घोषित कर इंग्लैंड को विजेता करार दिया था.

इस मामले में आईसीसी ने मैच रेफ़री रंजन मदुगले की अगुवाई में औपचारिक सुनवाई शुरू की थी. इंज़माम-उल-हक़ को बॉल टैंपरिंग के आरोप से बरी कर दिया गया था, लेकिन खेल भावना को प्रभावित करने के लिए उन पर चार वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाया गया था.

इस पूरे मामले में डेरिल हेयर की भूमिका पर भी सवाल उठे थे और आईसीसी ने उन्हें अंपायरिंग पैनल से बाहर कर दिया था.

न्यूज़ीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर सर रिचर्ड हेडली बॉल टैंपरिंग को वैध बनाने के पक्ष में रहे हैं.

फ़रवरी 1995 में एक अख़बार के कॉलम में उन्होंने कहा था कि बॉल टैंपरिंग को वैध कर देना चाहिए. उनके मुताबिक़, बॉल टैंपरिंग में कृत्रिम चीज़ों का इस्तेमाल प्रतिबंधित है, जैसे बोतल के ढक्कन, चाकू, कैंची और सनस्क्रीन क्रीम. हालांकि, नाख़ून से गेंद को खुरचने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
ऑटो चालक ने निजी जानकारी साझा कर घर से आठ लाख की चोरी की • एनसीईआरटी ने पाठ्यपुस्तक छपाई पर सख्त कार्रवाई का वादा किया; दिल्ली उच्च न्यायालय ने कैलकुलेटर उपयोग पर नोटिस जारी • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने एशिया के दूसरे सबसे प्रभावी नेता: एशिया पावर इंडेक्स 2026 • बालेंद्र शाह के भारत दौरे में 24,000 करोड़ रुपये की सहायता, आठ प्रमुख क्षेत्रों में समझौते • प्रिंसिपल' मैडम से मिलकर वायुसेना प्रमुख को याद आए स्कूल के दिन, हो गए भावुक, तस्वीरें • शशि थरूर करेंगे रामायण की अंतरराष्ट्रीय यात्रा की मेजबानी • शादी के सीजन में महिलाओं की पसंद: कोऑर्ड सेट और इंडो‑वेस्टर्न जैकेट, स्टाइल में आराम • 352 रनों की बढ़त पर पिच का बहाना, टीम की रणनीति पर उठे सवाल • मंत्री निशांत कुमार ने कहा, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें, भरोसा बनाए रखें • छह साल की बेटी दिखती है 80 साल की' यह कौन-सी बीमारी है? • बिसलेरी के पानी में बेंजो[ए]पाइरीन: केस चलाने की मंजूरी और संभावित कार्रवाई • काव्या‑अनिरुद्ध के वेडिंग रिसेप्शन में धोनी, अजित कुमार और रजनीकांत की मौजूदगी से सितारों की भरमार • बारिश थमी, अनंत सिंह ने संभाली बेटी की शादी की तैयारियाँ; हल्दी रस्म आज • रंगदारी के लिए कारोबारी के परिवार को बनाया निशाना, युवक की आंख के पास चाकू से वार; मामला हुआ दर्ज • मनोज बाजपेयी के बयान पर धुरंधर पर बहस फिर से भड़की • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: पाकिस्तान के हाथों भारत की हार से ज़्यादा चर्चा मैच के दौरान हुए तनाव की • सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा कांड के दोषी इरफान पाडो को मेडिकल आधार पर जमानत दी, उम्रकैद की सजा निलंबित • सोनामणि बाजार में लगातार गिरावट के बाद सोना-चांदी के दाम उछले, अमेरिका के PCE आँकड़ों पर निर्भर भविष्य • मैं तीन बुर्के पहन लूंगी", अभिनेत्री ने क्यों कहा यह बात? • बिसलेरी के पानी के सैंपल पर FSSAI ने कानूनी कार्रवाई की मंजूरी, कंपनी ने दी सफाई • बीजेपी के संगीत सोम ने आज़म खान को एनकाउंटर की चेतावनी, मुजफ्फरनगर दंगों का आरोप • शुभमन ने पिच को लेकर सवाल उठाए, दूसरे टेस्ट में चाहते हैं गेंदबाजों को मदद • गोपलगंज में 21 वर्षीय युवती की घर के पास गोली मारकर हत्या, शादी 14 मार्च को तय • कांग्रेस और सपा ने तय किया 2027 यूपी चुनाव के सीट बंटवारे पर बैठक • किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, ट्रैक पर मिला शरीर • वायु सेना प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी की सोच ही तय करेगी भारत का भविष्य, विज्ञान की ताकत को समझने की जरूरत • WTC 2027 फाइनल की राह: न्यूजीलैंड के साथ ड्रॉ के बाद भारत को 6 जीतों की आवश्यकता • कानपुर में देव दीपावली कल: दुर्लभ योगों का संयोग, नई पहल और पूजा‑साधना के लिए शुभ समय • दूल्हे के दोस्तों ने की हर्ष फायरिंग, किशोर ने किया विरोध तो मार दी गोली, एक गिरफ्तार और तीन पर केस • तीन भाइयों के घरों में लगी भीषण आग, कपड़े-गहने और नकदी समेत लाखों का नुकसान • सोना‑चांदी के दामों में उछाल, 10 ग्राम सोना अब 1.25 लाख, सिल्वर 1.53 लाख ₹/kg तक • शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स डे‑हाई से 1800 अंक नीचे, निवेशकों का नुकसान 5 लाख करोड़ रुपये • CM शुभेंदु ने पश्चिम बंग के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव 6 को विधानसभा में लाने की घोषणा • इटावा में ओवैसी ने बंटवाई हैदराबादी बिरयानी, आजम खान के बयान पर प्रतिक्रिया • iPhone 17 Pro आधी कीमत पर: एक्सचेंज व कैशबैक ऑफ़र का पूरा विवरण • राहुल गांधी इसराइल के मामले में क्या मोदी सरकार के साथ खड़े हैं? • बॉल टैंपरिंग पर शोएब अख़्तर के 'क़ुबूलनामे' के पीछे क्या है? • पहले टेस्ट में सिराज को बाहर रखने पर गिल ने चुप्पी तोड़ी • सेंसेक्स 1500 अंक तोड़ा, निफ्टी 25,350 के करीब गिरा: भारतीय शेयर बाजार में तेज़ गिरावट • सांसद एसपी सिंह ने कहा भाजपा धर्म का ढोंग करती है, कावड़ यात्रा में भांग से उत्पन्न उपद्रव पर चेतावनी • ऑटो चालक ने निजी जानकारी साझा कर घर से आठ लाख की चोरी की • एनसीईआरटी ने पाठ्यपुस्तक छपाई पर सख्त कार्रवाई का वादा किया; दिल्ली उच्च न्यायालय ने कैलकुलेटर उपयोग पर नोटिस जारी • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने एशिया के दूसरे सबसे प्रभावी नेता: एशिया पावर इंडेक्स 2026 • बालेंद्र शाह के भारत दौरे में 24,000 करोड़ रुपये की सहायता, आठ प्रमुख क्षेत्रों में समझौते • प्रिंसिपल' मैडम से मिलकर वायुसेना प्रमुख को याद आए स्कूल के दिन, हो गए भावुक, तस्वीरें • शशि थरूर करेंगे रामायण की अंतरराष्ट्रीय यात्रा की मेजबानी • शादी के सीजन में महिलाओं की पसंद: कोऑर्ड सेट और इंडो‑वेस्टर्न जैकेट, स्टाइल में आराम • 352 रनों की बढ़त पर पिच का बहाना, टीम की रणनीति पर उठे सवाल • मंत्री निशांत कुमार ने कहा, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें, भरोसा बनाए रखें • छह साल की बेटी दिखती है 80 साल की' यह कौन-सी बीमारी है? • बिसलेरी के पानी में बेंजो[ए]पाइरीन: केस चलाने की मंजूरी और संभावित कार्रवाई • काव्या‑अनिरुद्ध के वेडिंग रिसेप्शन में धोनी, अजित कुमार और रजनीकांत की मौजूदगी से सितारों की भरमार • बारिश थमी, अनंत सिंह ने संभाली बेटी की शादी की तैयारियाँ; हल्दी रस्म आज • रंगदारी के लिए कारोबारी के परिवार को बनाया निशाना, युवक की आंख के पास चाकू से वार; मामला हुआ दर्ज • मनोज बाजपेयी के बयान पर धुरंधर पर बहस फिर से भड़की • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: पाकिस्तान के हाथों भारत की हार से ज़्यादा चर्चा मैच के दौरान हुए तनाव की • सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा कांड के दोषी इरफान पाडो को मेडिकल आधार पर जमानत दी, उम्रकैद की सजा निलंबित • सोनामणि बाजार में लगातार गिरावट के बाद सोना-चांदी के दाम उछले, अमेरिका के PCE आँकड़ों पर निर्भर भविष्य • मैं तीन बुर्के पहन लूंगी", अभिनेत्री ने क्यों कहा यह बात? • बिसलेरी के पानी के सैंपल पर FSSAI ने कानूनी कार्रवाई की मंजूरी, कंपनी ने दी सफाई • बीजेपी के संगीत सोम ने आज़म खान को एनकाउंटर की चेतावनी, मुजफ्फरनगर दंगों का आरोप • शुभमन ने पिच को लेकर सवाल उठाए, दूसरे टेस्ट में चाहते हैं गेंदबाजों को मदद • गोपलगंज में 21 वर्षीय युवती की घर के पास गोली मारकर हत्या, शादी 14 मार्च को तय • कांग्रेस और सपा ने तय किया 2027 यूपी चुनाव के सीट बंटवारे पर बैठक • किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, ट्रैक पर मिला शरीर • वायु सेना प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी की सोच ही तय करेगी भारत का भविष्य, विज्ञान की ताकत को समझने की जरूरत • WTC 2027 फाइनल की राह: न्यूजीलैंड के साथ ड्रॉ के बाद भारत को 6 जीतों की आवश्यकता • कानपुर में देव दीपावली कल: दुर्लभ योगों का संयोग, नई पहल और पूजा‑साधना के लिए शुभ समय • दूल्हे के दोस्तों ने की हर्ष फायरिंग, किशोर ने किया विरोध तो मार दी गोली, एक गिरफ्तार और तीन पर केस • तीन भाइयों के घरों में लगी भीषण आग, कपड़े-गहने और नकदी समेत लाखों का नुकसान • सोना‑चांदी के दामों में उछाल, 10 ग्राम सोना अब 1.25 लाख, सिल्वर 1.53 लाख ₹/kg तक • शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स डे‑हाई से 1800 अंक नीचे, निवेशकों का नुकसान 5 लाख करोड़ रुपये • CM शुभेंदु ने पश्चिम बंग के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव 6 को विधानसभा में लाने की घोषणा • इटावा में ओवैसी ने बंटवाई हैदराबादी बिरयानी, आजम खान के बयान पर प्रतिक्रिया • iPhone 17 Pro आधी कीमत पर: एक्सचेंज व कैशबैक ऑफ़र का पूरा विवरण • राहुल गांधी इसराइल के मामले में क्या मोदी सरकार के साथ खड़े हैं? • बॉल टैंपरिंग पर शोएब अख़्तर के 'क़ुबूलनामे' के पीछे क्या है? • पहले टेस्ट में सिराज को बाहर रखने पर गिल ने चुप्पी तोड़ी • सेंसेक्स 1500 अंक तोड़ा, निफ्टी 25,350 के करीब गिरा: भारतीय शेयर बाजार में तेज़ गिरावट • सांसद एसपी सिंह ने कहा भाजपा धर्म का ढोंग करती है, कावड़ यात्रा में भांग से उत्पन्न उपद्रव पर चेतावनी •