Friday, 13 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

जब प्यार और रिश्ते बन जाते हैं जासूसी के हथियार

Ajay Tiwari
13 November 2026 • 0 • 42
जब प्यार और रिश्ते बन जाते हैं जासूसी के हथियार

इमेज स्रोत, Reuters

भरोसा, रिश्ता और नज़दीकियां. ऐसा लगे कि बस यही प्यार है. लेकिन इंटेलिजेंस और स्टेटक्राफ़्ट की दुनिया में मोहब्बत भी एक हथियार हो सकती है. इस हथियार का नाम है हनी ट्रैप.

इन दिनों यह शब्द ख़बरों में छाया हुआ है. क्योंकि एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के एक कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ संबंधों की ख़बरें सामने आई हैं.

उनके कुछ और अफ़ेयर्स की भी चर्चा है.

हालांकि, ऐसे कोई सबूत सामने नहीं आए हैं, जिनसे यह साबित हो सके कि यह हनी ट्रैप का मामला था या कोई गोपनीय जानकारी साझा की गई थी.

चीन ने भी इन आरोपों को ख़ारिज किया है. लेकिन इस विवाद ने हनी ट्रैप को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.

लेकिन सवाल है कि दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियां हनी ट्रैप को इतना गंभीर ख़तरा क्यों मानती हैं?

कैम्ब्रिज डिक्शनरी के मुताबिक़, हनी ट्रैप का मतलब है किसी शख़्स को रिझाकर या रोमांटिक रिश्ता बनाकर अपने जाल में फंसाना, ताकि उससे कोई मक़सद पूरा किया जा सके.

अगर कोई शख़्स दोस्ती, प्रेम या भावनात्मक रिश्ता बनाकर ऐसी जानकारी हासिल करने की कोशिश करे, जो आमतौर पर उसकी पहुंच से बाहर हो, तो इसे हनी ट्रैप कहा जा सकता है.

जासूसी की दुनिया में ऐसा कई वजहों से किया जा सकता है.

गोपनीय सरकारी सूचनाएं या सैन्य सिस्टम से जुड़ी जानकारियां हासिल करने के लिए. नई तकनीक या रिसर्च तक पहुंच बनाने के लिए. आर्थिक या राजनीतिक फ़ायदा उठाने के लिए.

या किसी प्रभावशाली शख़्सियत पर दबाव बनाने, यहां तक कि उसे ब्लैकमेल करने के लिए.

यानी असली मक़सद प्यार, इश्क़ और मोहब्बत की कहानी नहीं, बल्कि उसके ज़रिए मिलने वाली जानकारी या किसी ख़ास व्यक्ति तक पहुंच बनाना होता है.

इमेज स्रोत, BIBLIOTHÈQUE NATIONALE DE FRANCE

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

हनी ट्रैप की चर्चा हो और माताहारी का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है.

पहले विश्वयुद्ध के दौर में माताहारी यूरोप की मशहूर डांसर थीं. उन पर जर्मनी के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था. 1917 में फ्रांस ने उन्हें मौत की सज़ा दी.

हालांकि, इतिहासकार आज भी इस बात पर एकमत नहीं हैं कि उनके ख़िलाफ़ सबूत कितने मज़बूत थे. लेकिन हनी ट्रैप और जासूसी की चर्चा में उनका नाम आज भी एक प्रतीक के तौर पर लिया जाता है.

कोल्ड वॉर के दौर में भी ऐसे आरोप बार-बार सामने आए.

ब्रिटिश इतिहासकार रिचर्ड डीकन अपनी किताब 'स्पाइक्लोपीडिया' में लिखते हैं, "कोल्ड वॉर के दौरान रूस की केजीबी ख़ुफ़िया एजेंसी 'मोज़नो' कोडवर्ड नाम की महिला जासूसों का इस्तेमाल विदेशी अधिकारियों के क़रीब पहुंचने, उनसे गुप्त रिश्ते क़ायम करने और फिर ख़ुफ़िया दस्तावेज़ हासिल करने के लिए करती थी."

पश्चिमी देशों का आरोप था कि सोवियत यूनियन की इंटेलिजेंस एजेंसियां विदेशी अधिकारियों और डिप्लोमेट्स तक पहुंच बनाने के लिए निजी रिश्तों का इस्तेमाल करती थीं.

बाद में ब्रिटेन की ख़ुफ़िया एजेंसी एमआई5 ने भी चेतावनी दी थी कि विदेशी एजेंसियां प्रभावशाली लोगों तक पहुंचने के लिए निजी रिश्तों को हथियार बना सकती हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

भारत में भी समय-समय पर ऐसे मामले चर्चा में रहे हैं.

रॉ के ऐंटी-टेररिज़म डिवीज़न के पूर्व प्रमुख बी. रमण की किताब 'द काउ बॉएज़ ऑफ़ रॉ: डाउन मेमोरी लेन' में इससे जुड़ा एक क़िस्सा मौजूद है.

किताब के मुताबिक़, मॉस्को में तैनात एक युवा भारतीय डिप्लोमेट को एक रूसी डांसर से प्यार हो गया था.

जब रूस की ख़ुफ़िया एजेंसी केजीबी ने उस डांसर के ज़रिए डिप्लोमेट से कुछ जानकारी हासिल करने की कोशिश की, तो उन्होंने साफ़ मना कर दिया. इसके बाद वह दिल्ली आए और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को पूरी बात बता दी.

साल 2010 में पाकिस्तान में तैनात भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी माधुरी गुप्ता को संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.

बाद में दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें तीन साल जेल की सज़ा सुनाई.

हाल के वर्षों में डीआरडीओ के वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुरुलकर का मामला भी काफ़ी चर्चा में रहा.

इस मामले ने राष्ट्रीय सुरक्षा और हनी ट्रैप जैसे ख़तरों पर बहस को मुख्यधारा में ला दिया.

इमेज स्रोत, Getty Images

अब सवाल है कि जब दुनिया एआई और साइबर सुरक्षा के दौर में प्रवेश कर चुकी है, तब भी हनी ट्रैप जैसे इंटेलिजेंस के पुराने हथियार को बड़ा ख़तरा क्यों माना जाता है?

इसकी वजह सीधी है. किसी भी संस्था की सबसे बड़ी ताक़त उसकी जानकारी होती है.

और उस जानकारी तक पहुंचने का सबसे आसान रास्ता कई बार कंप्यूटर नहीं, बल्कि इंसान होते हैं.

आज एक मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप या ईमेल अकाउंट में बहुत सारी संवेदनशील जानकारी मौजूद हो सकती है.

यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियां सिर्फ़ साइबर हमलों पर ही नहीं, बल्कि इंसानी रिश्तों के ज़रिए होने वाली संभावित घुसपैठ पर भी नज़र रखती हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

यहीं टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग का मामला चर्चा में आता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ उनके संबंधों को लेकर जांच की जा रही है.

जेनसन हुआंग ने अपनी पत्नी के साथ बेवफ़ाई करने की बात स्वीकार की है और अपने परिवार से माफ़ी मांगी है.

वहीं, एनवीडिया ने स्वतंत्र जांच शुरू की है और उसका कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई ख़तरा नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि एफ़बीआई भी इस मामले की जांच कर रही है.

हालांकि, जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी. लेकिन एक बात साफ़ है.

माताहारी के दौर से लेकर सोशल मीडिया और एआई के दौर तक, हनी ट्रैप की कहानियां बार-बार सामने आती रही हैं.

क्योंकि जासूसी की दुनिया में तकनीक चाहे जितनी बदल जाए, जानकारी तक पहुंचने का सबसे असरदार रास्ता कई बार इंसानी भरोसा ही होता है.

और शायद यही वजह है कि हनी ट्रैप आज भी दुनिया भर की सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
अतरौली में संदीप सिंह की सगाई की तैयारियाँ तेज, गांव में न्योता और मुनादी का माहौल • जयपुर में इतिहास‑शूटर विजय बाजिया की हत्या, छह साल पुरानी बदला‑रंजिश का खुलासा • न्यूज़ीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, चौथा वनडे मुकाबला • बाजार में अचानक गिरावट: 2 लाख करोड़ का नुकसान, स्टॉक क्यों बिखरे? • अलीगढ़ में एयरोसोल प्रदूषण का स्तर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से ऊपर – एक्यूआई 629 • छठ को क्यों कहते हैं लोक आस्था का पर्व, जानिए इस त्योहार से जुड़ी अहम बातें • मैट हेनरी ने भारत का वर्ल्ड कप सपना तोड़ा • चिराग का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान व बाबा साहेब आंबेडकर का सम्मान नहीं किया • बिहार में आठ नियोजित शिक्षकों पर FIR की तैयारी: प्रमाण-पत्रों की जांच में उठे सवाल; तीन प्रखंडों में मची हलचल • आतंकियों ने आर्मर‑पियर्सिंग गोलियों से बुलेट‑प्रूफ जैकेट फाड़ा, नई जानकारी सामने • Microsoft की सेवाएँ ठप: क्या साइबर अटैक? वास्तविक कारण और समाधान • 86 वर्षीय पूर्व भाजपा विधायक ने जमीन मुआवजे के लिये चक्कर काटे, CM योगी से उम्मीदें जताई • छठ पर घर लौट रहे प्रवासी की संदिग्ध मौत, बस कर्मियों पर रास्ते में उतारने का आरोप; नशाखुरानी की आशंका • हाथरस के सरकारी स्कूल: कहीं टाट-पट्टी पर बैठे नौनिहाल, कहीं एक ही कमरे में पांच कक्षाएं, ऐसा है स्कूलों का हाल • जम्मू‑कश्मीर में दो एसपीओ की हत्या के बाद तीन आतंकियों के पोस्टर जारी, 30 लाख का इनाम; हिज़्बुल कमांडर पर शक • तेजस्वी का सम्राट सरकार पर हमला: बोले- बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं, NDA के किस विधायक पर क्या आरोप लगाए? • बिहार में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान के दौरान दंपति समेत तीन की मौत; चार गंभीर घायल • अहमदाबाद में रफ्तार का कहर: रेंज रोवर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत; भाजपा विधायक का भतीजा गिरफ्तार • अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, बोले- उन्हें पहले से पता चल जाता है कि वोट कैसे कट जाते हैं • BPSSC की परीक्षाओं में बदलाव की मांग, छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व वाले संगठन ने क्या सुझाव दिए? • Nvidia के स्थायी CEO पद पर भारत के तीन दिग्गज उम्मीदवारों की दावेदारी • युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी दिल्ली रैली में अनुपस्थित रहने पर निलंबित • पीएम मोदी की अपील का असर: लद्दाख की वादियों में उमड़े सैलानी, 10 महीने में 66 फीसदी बढ़े; टूटा रिकॉर्ड • असम के काजीरंगा के पास मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर से 15 से अधिक लोगों की मौत • सट्टे के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार; 17 हजार रुपये नकद और चार मोबाइल बरामद • सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री तक पहुंचा अज्ञात व्यक्ति: घटना पर सवाल • घर के कोनों में छिपे मच्छर, डेंगू का बढ़ता खतरा: आगरा में दो बच्चों समेत चार नए मरीज • मैट हेनरी की बौछार, भारत 244 पर हार गया • 74 देशों में कामकाज ठप; पुलिस, बैंक-एयरलाइन पर असर; समस्या कितनी बड़ी? 10 सवालों में जानें • माइक्रोसॉफ्ट की आउटेज में AI एजेंट का हाथ? अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं • मुंह में 'रसगुल्ला' फटने से युवक की मौत, क्या है पूरा मामला? • स्पाइसजेट की गंभीर वित्तीय‑संचालन संकट: उड़ानें रद्द, बेड़ा घटा, वेतन नहीं • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से वैश्विक व्यापार और विमानन पर प्रभाव, इंडिगो ने उड़ानें सामान्य बताई • जब प्यार और रिश्ते बन जाते हैं जासूसी के हथियार • दिलजीत दोसांझ ने डैडी यांकी की माँ के पैर छूते हुए ग्रैमी बैकस्टेज पर सम्मान दिखाया • रूस‑तालिबान के निकटता से पाकिस्तान में बढ़ी चिंताएँ, अफगान कूटनीति में नया समीकरण • एनसीपी के गुटों के विलय पर चर्चा: सुनेत्रा पवार के घर पर विधायक मिले • वनडे में रनों के अंतर से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार: न्यूज़ीलैंड के हेनरी ने 100 से कम स्कोर पर सभी बल्लेबाजों को आउट किया • कोमल रानी ने गोविंदा के साथ की तस्वीरें शेयर कीं, राखी सावंत का रुख • ट्रॉफी का खेल अब मौत के मोड़ पर, शनाया कपूर की नई सीरीज में है दम • अतरौली में संदीप सिंह की सगाई की तैयारियाँ तेज, गांव में न्योता और मुनादी का माहौल • जयपुर में इतिहास‑शूटर विजय बाजिया की हत्या, छह साल पुरानी बदला‑रंजिश का खुलासा • न्यूज़ीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, चौथा वनडे मुकाबला • बाजार में अचानक गिरावट: 2 लाख करोड़ का नुकसान, स्टॉक क्यों बिखरे? • अलीगढ़ में एयरोसोल प्रदूषण का स्तर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से ऊपर – एक्यूआई 629 • छठ को क्यों कहते हैं लोक आस्था का पर्व, जानिए इस त्योहार से जुड़ी अहम बातें • मैट हेनरी ने भारत का वर्ल्ड कप सपना तोड़ा • चिराग का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान व बाबा साहेब आंबेडकर का सम्मान नहीं किया • बिहार में आठ नियोजित शिक्षकों पर FIR की तैयारी: प्रमाण-पत्रों की जांच में उठे सवाल; तीन प्रखंडों में मची हलचल • आतंकियों ने आर्मर‑पियर्सिंग गोलियों से बुलेट‑प्रूफ जैकेट फाड़ा, नई जानकारी सामने • Microsoft की सेवाएँ ठप: क्या साइबर अटैक? वास्तविक कारण और समाधान • 86 वर्षीय पूर्व भाजपा विधायक ने जमीन मुआवजे के लिये चक्कर काटे, CM योगी से उम्मीदें जताई • छठ पर घर लौट रहे प्रवासी की संदिग्ध मौत, बस कर्मियों पर रास्ते में उतारने का आरोप; नशाखुरानी की आशंका • हाथरस के सरकारी स्कूल: कहीं टाट-पट्टी पर बैठे नौनिहाल, कहीं एक ही कमरे में पांच कक्षाएं, ऐसा है स्कूलों का हाल • जम्मू‑कश्मीर में दो एसपीओ की हत्या के बाद तीन आतंकियों के पोस्टर जारी, 30 लाख का इनाम; हिज़्बुल कमांडर पर शक • तेजस्वी का सम्राट सरकार पर हमला: बोले- बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं, NDA के किस विधायक पर क्या आरोप लगाए? • बिहार में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान के दौरान दंपति समेत तीन की मौत; चार गंभीर घायल • अहमदाबाद में रफ्तार का कहर: रेंज रोवर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत; भाजपा विधायक का भतीजा गिरफ्तार • अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, बोले- उन्हें पहले से पता चल जाता है कि वोट कैसे कट जाते हैं • BPSSC की परीक्षाओं में बदलाव की मांग, छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व वाले संगठन ने क्या सुझाव दिए? • Nvidia के स्थायी CEO पद पर भारत के तीन दिग्गज उम्मीदवारों की दावेदारी • युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी दिल्ली रैली में अनुपस्थित रहने पर निलंबित • पीएम मोदी की अपील का असर: लद्दाख की वादियों में उमड़े सैलानी, 10 महीने में 66 फीसदी बढ़े; टूटा रिकॉर्ड • असम के काजीरंगा के पास मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर से 15 से अधिक लोगों की मौत • सट्टे के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार; 17 हजार रुपये नकद और चार मोबाइल बरामद • सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री तक पहुंचा अज्ञात व्यक्ति: घटना पर सवाल • घर के कोनों में छिपे मच्छर, डेंगू का बढ़ता खतरा: आगरा में दो बच्चों समेत चार नए मरीज • मैट हेनरी की बौछार, भारत 244 पर हार गया • 74 देशों में कामकाज ठप; पुलिस, बैंक-एयरलाइन पर असर; समस्या कितनी बड़ी? 10 सवालों में जानें • माइक्रोसॉफ्ट की आउटेज में AI एजेंट का हाथ? अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं • मुंह में 'रसगुल्ला' फटने से युवक की मौत, क्या है पूरा मामला? • स्पाइसजेट की गंभीर वित्तीय‑संचालन संकट: उड़ानें रद्द, बेड़ा घटा, वेतन नहीं • माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से वैश्विक व्यापार और विमानन पर प्रभाव, इंडिगो ने उड़ानें सामान्य बताई • जब प्यार और रिश्ते बन जाते हैं जासूसी के हथियार • दिलजीत दोसांझ ने डैडी यांकी की माँ के पैर छूते हुए ग्रैमी बैकस्टेज पर सम्मान दिखाया • रूस‑तालिबान के निकटता से पाकिस्तान में बढ़ी चिंताएँ, अफगान कूटनीति में नया समीकरण • एनसीपी के गुटों के विलय पर चर्चा: सुनेत्रा पवार के घर पर विधायक मिले • वनडे में रनों के अंतर से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार: न्यूज़ीलैंड के हेनरी ने 100 से कम स्कोर पर सभी बल्लेबाजों को आउट किया • कोमल रानी ने गोविंदा के साथ की तस्वीरें शेयर कीं, राखी सावंत का रुख • ट्रॉफी का खेल अब मौत के मोड़ पर, शनाया कपूर की नई सीरीज में है दम •