हैदराबाद में 16 अगस्त को कार की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवती की मौत के मामले में जन सेना सांसद के बेटे पर एफआई दर्ज हुई। अब इस पर वाईएसआरसीपी ने आरोप लगाया कि मामला पांच दिन तक दबाया गया। इस मामले में हॉटलाइन पॉलिटिक्स को भी जोड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हैदराबाद में 16 अगस्त की घटना से जुड़े मामले को दबा दिया गया। इस घटना में जन सेना के सांसद लिंगमनेनी रमेश के बेटे की कार से कुचले जाने के बाद एक युवती की मौत हो गई थी। पार्टी का कहना है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बीच 'हॉटलाइन पॉलिटिक्स' के कारण ऐसा हुआ।
कार्तिक येल्लाप्रगडा ने क्या कहा? वाईएसआरसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कार्तिक येल्लाप्रगडा ने कहा कि लिंगमनेनी रमेश के बेटे के खिलाफ पांच दिन पहले FIR दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा, 'केस दर्ज हुए पांच दिन हो चुके हैं। अब तक इस खबर को दबाकर रखा गया, किसी ने कोई बयान नहीं दिया, किसी ने इस पर चर्चा नहीं की और वे बस इसलिए चुप रहे क्योंकि मिस्टर रेवंत रेड्डी और मिस्टर नायडू के बीच हॉटलाइन का रिश्ता बहुत साफ है।'
कार्तिक ने किस मामले से तुलना की? इस मामले में न्याय की मांग करते हुए, वाईएसआरसीपी प्रवक्ता ने जन सेना सांसद के बेटे से जुड़ी घटना की तुलना वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मंत्री सीडिरी अप्पलाराजू के बेटे से जुड़े इसी तरह के मामले से की। उन्होंने आरोप लगाया कि अप्पलाराजू और उनके बेटे दोनों को राजनीतिक बदले की भावना के कारण जेल भेजा गया था। वहीं. जन सेना सांसद के बेटे से जुड़े मामले को दबा दिया गया।
मामला दर्ज किया साइबराबाद पुलिस ने गुरुवार को घोषणा की कि उन्होंने लिंगमनेनी संजूश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि चार दिन पहले उन्होंने लापरवाही और तेजी से कार चलाते हुए एक दुर्घटना में एक युवती की जान ले ली थी।
क्या है पूरा मामला? माधापुर के आईटी कॉरिडोर में एक मॉल के स्टोर में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करने वाली भारती मुखी (26) की 16 अगस्त को मॉल के सामने सड़क पार करते समय एस्टन मार्टिन कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी और बहुत ज्यादा खून बह रहा था। उन्हें तुरंत जुबली हिल्स के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने क्या बताया? जांच के दौरान, पुलिस ने दुर्घटना के समय कार चलाने वाले व्यक्ति की पहचान लिंगमनेनी संजूश (21) के रूप में की। पुलिस ने कहा, 'उसी दिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया और 'ड्रंक एंड ड्राइव' (शराब पीकर गाड़ी चलाने) तथा ड्रग्स के टेस्ट किए गए। खून के नमूने भी लिए गए और जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजे गए।'
माधापुर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) के तहत संजूश पर लापरवाही या तेजी से गाड़ी चलाकर मौत का कारण बनने का मामला दर्ज किया गया है। लिंगमनेनी रमेश आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। वे जन सेना पार्टी से जुड़े हैं, जिसके प्रमुख आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण हैं।
Comments ()
Be the first to share your perspective on this story!