Saturday, 21 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

अग्निवीरों को 4 साल बाद 2 साल की अतिरिक्त सेवा का मौका, फिर क्यों उठ रहे सवाल?

Ajay Tiwari
20 November 2026 • 0 • 38
अग्निवीरों को 4 साल बाद 2 साल की अतिरिक्त सेवा का मौका, फिर क्यों उठ रहे सवाल?

इमेज स्रोत, Getty Images

भारतीय सेना में नौकरी का मतलब सिर्फ़ रोजगार नहीं है. कई पीढ़ियों से युवाओं के लिए यह एक सुरक्षित भविष्य, नियमित कमाई, रिटायरमेंट के बाद पेंशन और देश की सेवा करने का सम्मान भी रहा है.

लेकिन साल 2022 में केंद्र सरकार ने इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया. सरकार ने अग्निपथ योजना शुरू की. इसके तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को सिर्फ चार साल तक सेवा देने का मौका दिया गया.

इनमें से सिर्फ 25 फीसदी युवाओं को ही स्थायी रूप से सेना में रखा जाना था. बाकी 75 फीसदी युवाओं को चार साल बाद सेवा से बाहर होना था. उन्हें एकमुश्त रकम तो मिलनी थी, लेकिन पेंशन और सेना में मिलने वाले दूसरे फायदे नहीं मिलने थे.

अब इस योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच के चार साल पूरे होने वाले हैं.

इसी बीच सरकार ने उन्हें सेना में कुछ और समय तक सेवा देने का मौका देने का फैसला किया है.

यह फैसला अग्निपथ योजना में एक अहम बदलाव माना जा रहा है. इस योजना को लेकर शुरुआत से ही बहस होती रही है.

4 नवंबर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने घोषणा की कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए जिन युवाओं को स्थायी सेवा में जगह नहीं मिल पाएगी, उन्हें दो साल और सेवा करने का मौका दिया जाएगा. इस दौरान उन्हें पहले से ज्यादा वेतन मिलेगा.

इसके बाद उन्हें नियमित सेना में शामिल होने के लिए एक और मौका दिया जाएगा. हालांकि, इसके लिए उन्हें तय चयन प्रक्रिया और शर्तों को पूरा करना होगा.

जनरल सुब्रमणि ने कहा कि यह फैसला सेना से मिले सुझावों के आधार पर लिया गया है. उन्होंने साफ किया कि अग्निपथ योजना जारी रहेगी.

इस फैसले का समय भी काफी अहम है. पहले बैच के 18 हजार 300 से ज्यादा अग्निवीरों का शुरुआती चार साल का कार्यकाल 2026 के अंत तक पूरा होने वाला है. अधिकारियों के मुताबिक, इस नई व्यवस्था का फायदा सेना, नौसेना और वायुसेना में काम कर रहे 3 लाख से ज्यादा अग्निवीरों को मिल सकता है.

हालांकि, यह साफ नहीं है कि भविष्य में भर्ती होने वाले बैच को भी इस बदलाव का फायदा मिलेगा या नहीं. बीबीसी ने इस बारे में जानकारी के लिए रक्षा मंत्रालय से संपर्क किया है.

रक्षा मंत्रालय ने अग्निपथ योजना का बचाव किया है. मंत्रालय का कहना है कि आंतरिक आकलन में अग्निवीर शारीरिक रूप से फिट, काम के प्रति उत्साहित और नई तकनीक अपनाने में सक्षम पाए गए हैं. मंत्रालय के मुताबिक, इस योजना से अलग-अलग जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका मिला है. साथ ही भर्ती प्रक्रिया को पहले से ज्यादा एक जैसा और व्यवस्थित बनाया गया है.

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

जब सरकार ने अग्निपथ योजना शुरू की थी, तब इसके पीछे कई वजहें बताई गई थीं. सरकार का कहना था कि इस योजना से सेना में जवानों की औसत उम्र कम होगी. इससे वेतन और पेंशन पर होने वाला लंबे समय का खर्च भी घटेगा. साथ ही सेना को युवा और नई तकनीक के साथ काम करने में सक्षम जवान मिलेंगे.

लेकिन सैन्य विशेषज्ञों और विपक्षी नेताओं ने इस योजना पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि चार साल की नौकरी सेना में मिलने वाली पारंपरिक और स्थायी नौकरी का विकल्प नहीं हो सकती.

योजना के आलोचक रिटायर्ड मेजर जनरल यश मोर का कहना है कि सेना की नौकरी कई युवाओं के लिए बेहतर जिंदगी बनाने का एक रास्ता थी.

उन्होंने कहा, "सेना में जवान बनना इन युवाओं के लिए अपनी जिंदगी बदलने का मौका था. वे इस नौकरी के जरिए अपने परिवार को गरीबी या कम आमदनी वाली जिंदगी से बाहर निकाल सकते थे."

अग्निपथ योजना ऐसे समय में लाई गई थी, जब कोरोना महामारी के दौरान करीब दो साल तक सेना में भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी. इस वजह से हजारों युवा भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. कई युवाओं ने सेना में जाने के लिए सालों तक तैयारी की थी.

ऐसे में नई योजना की घोषणा के बाद देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए. युवाओं का कहना था कि जिस नौकरी के लिए उन्होंने सालों तक मेहनत की, उसकी पूरी व्यवस्था ही बदल दी गई है.

इसका सबसे ज्यादा असर उन राज्यों और शहरों में देखने को मिला, जहां सेना में भर्ती होना लंबे समय से रोजगार का एक बड़ा जरिया रहा है. कई परिवारों में पीढ़ियों से युवा सेना में जाते रहे हैं.

देहरादून में भर्ती की तैयारी कराने वाला एक संस्थान चलाने वाले कुलबीर सिंह चौधरी बताते हैं कि अग्निपथ योजना आने के बाद सेना में भर्ती होने वाले युवाओं की दिलचस्पी काफी कम हो गई थी. उन्होंने अग्निवीरों के लिए ट्रेनिंग बैच चलाना भी बंद कर दिया था.

हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि सरकार के नए फैसले से युवाओं का भरोसा फिर बढ़ेगा.

उनका कहना है, "सेना में ज्यादा समय तक सेवा करने और बाद में स्थायी रूप से शामिल होने की संभावना से युवाओं को कुछ भरोसा मिल सकता है."

इमेज स्रोत, Bloomberg via Getty Images

सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब भारतीय सेना में जवानों की कमी बनी हुई है. पिछले साल नवंबर में इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अकेले थलसेना में करीब 1.80 लाख जवानों की कमी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, सेना भर्ती बढ़ाने पर भी विचार कर रही थी.

हालांकि, अग्निपथ योजना को लेकर विवाद सिर्फ चार साल बाद जवानों के भविष्य तक सीमित नहीं है. इस योजना पर सवाल उठाने वाले विशेषज्ञ यह भी पूछते हैं कि क्या सिर्फ चार साल में किसी युवा को एक अनुभवी सैनिक बनाया जा सकता है.

सीमा सुरक्षा बल के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक संजीव कृष्ण सूद ने भी कम समय की सेवा को लेकर चिंता जताई है. उनका कहना है कि तकनीकी कामों में लगे जवानों के लिए यह व्यवस्था ज्यादा मुश्किल हो सकती है. ऐसे कामों में विशेष ट्रेनिंग और अनुभव की जरूरत होती है.

रिटायर्ड मेजर जनरल यश मोर का मानना है कि सेना की ताकत सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि जवानों के अनुभव और उनके बीच बने भरोसे से भी तय होती है.

उन्होंने कहा, "किसी नए भर्ती हुए जवान को एक भरोसेमंद और अनुभवी सैनिक बनाने में आठ से नौ साल लगते हैं. और ऐसे ही सैनिक टैंक चलाने वाली टीम, तोपखाने की टीम या किसी छोटी टुकड़ी की जिम्मेदारी संभाल सकता है."

उन्होंने आगे कहा, "इन सालों में जवान के अंदर सेना की परंपराएं, आपसी तालमेल, भाईचारा और लड़ने का जज्बा विकसित होता है. ये खूबियां रातोंरात पैदा नहीं की जा सकतीं."

वहीं, संजीव कृष्ण सूद का मानना है कि दो साल का अतिरिक्त समय मिलने से अग्निवीरों के कौशल में सुधार हो सकता है. खासकर उन्हें आधुनिक और विशेष उपकरणों को चलाने का ज्यादा अनुभव मिलेगा.

सेना के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. एयर वाइस मार्शल शेखर यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि इस फैसले से सेना को प्रशिक्षित जवानों को ज्यादा समय तक अपने साथ रखने का मौका मिलेगा.

इमेज स्रोत, NurPhoto via Getty Images

हालांकि, इस बदलाव से सेना की यूनिटों के अंदर कुछ नई चुनौतियां भी पैदा हो सकती हैं.

एक ही यूनिट में नियमित सैनिक, चार साल की सेवा वाले अग्निवीर और दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल पाने वाले अग्निवीर एक साथ काम कर सकते हैं. लेकिन इन सभी के वेतन, प्रमोशन और नौकरी खत्म होने के बाद मिलने वाले फायदे अलग-अलग होंगे.

विशेषज्ञों को आशंका है कि इससे जवानों के बीच आपसी तालमेल और एकजुटता पर असर पड़ सकता है.

इसके अलावा एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या इस बदलाव से सरकार का खर्च कम करने का मकसद पूरा हो पाएगा.

भारत के रक्षा बजट का करीब आधा हिस्सा वेतन और पेंशन पर खर्च होता है. इस वजह से आधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए कम पैसा बचता है.

अग्निपथ योजना के जरिए सरकार लंबे समय तक पेंशन और दूसरे फायदे पाने वाले जवानों की संख्या सीमित करना चाहती थी. इससे रक्षा बजट पर बोझ कम होने की उम्मीद थी.

लेकिन योजना के आलोचकों का कहना है कि पैसे बचाने के लिए सेना की क्षमता और काम करने की ताकत से समझौता नहीं किया जाना चाहिए.

यश मोर कहते हैं, "हम बदलाव के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन बदलाव करने के दूसरे तरीके भी हो सकते हैं."

उनका सुझाव है कि सरकार हर साल होने वाली भर्ती की संख्या कम कर सकती है, लेकिन जवानों को ज्यादा समय तक सेना में रख सकती है.

उन्होंने भारत की पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं का भी जिक्र किया. इन इलाकों में जवानों की तैनाती पूरे साल रहती है. ऐसे में सेना को पर्याप्त जवानों के साथ उनके अनुभव की भी जरूरत होती है.

रिटायर्ड मेजर जनरल बीरेंद्र सिंह धनोआ ने भी इस योजना की आर्थिक उपयोगिता पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि सेना आधुनिक और महंगे उपकरणों को चलाने के लिए जवानों को ट्रेनिंग देती है. ऐसे में सिर्फ चार साल बाद उन्हें सेवा से बाहर करना कितना सही है?

उन्होंने सवाल उठाया, "आधुनिक उपकरणों की ट्रेनिंग में काफी समय और पैसा खर्च होता है. ऐसे में क्या यह जरूरी नहीं है कि ट्रेनिंग पर किए गए खर्च का पूरा फायदा मिले?"

रिटायर्ड मेजर जनरल धनोआ के मुताबिक, जब सरकार ने अग्निपथ योजना की घोषणा की थी, तब कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने एक दूसरा सुझाव दिया था.

उन्होंने कहा, "हमने सुझाव दिया था कि अगर सरकार आर्थिक बोझ कम करना चाहती है, तो सेवा की शर्तों और अवधि में बदलाव कर सकती है. युवाओं को आठ से नौ साल तक सेना में रखा जाए और उसके बाद उनमें से ज्यादा लोगों को स्थायी सेवा में शामिल किया जाए."

अग्निपथ योजना में यह बदलाव राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है. जल्द ही पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चुनाव होने हैं. इन तीनों राज्यों से बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होते रहे हैं. यहां सेना की नौकरी रोजगार का एक अहम जरिया भी है.

कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले को यू-टर्न बताया है. पार्टी का आरोप है कि सरकार चुनाव में वोटों के नुकसान के डर से अग्निपथ योजना में बदलाव कर रही है.

वहीं, चार साल की सेवा पूरी करने जा रहे अग्निवीरों के लिए यह फैसला कुछ राहत लेकर आया है. अब उन्हें दो साल और नौकरी करने, ज्यादा अनुभव हासिल करने और बेहतर वेतन पाने का मौका मिल सकता है. इसके बाद उनके पास नियमित सेना में शामिल होने का एक और मौका भी होगा.

लेकिन इसके बावजूद उनके भविष्य को लेकर पूरी तरह भरोसा नहीं है. दो साल की अतिरिक्त सेवा का मतलब है कि उन्हें अपने करियर का फैसला करने के लिए और इंतजार करना होगा.

अभी यह साफ नहीं है कि अतिरिक्त दो साल पूरे होने के बाद कितने अग्निवीरों को स्थायी नौकरी मिल पाएगी. ऐसे में कई युवाओं के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उन्हें आखिरकार सेना में स्थायी करियर बनाने का मौका मिलेगा या उन्हें फिर से नई नौकरी की तलाश करनी पड़ेगी.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा दो बच्चों का बाप, सांसें थाम नीचे खड़े रहे पत्नी-बच्चे • बजाज पल्सर RS200 का नया मॉडल लॉन्च, 5‑इंच TFT डिस्प्ले और बढ़ी पावर • फ्लाइट में सोनू निगम को मिला सरप्राइज, सिंगर को फैंस का तोहफा, सोशल मीडिया पर डाला भावुक पोस्ट • सीएम योगी की माँ का अंतिम संस्कार हरिद्वार में हुआ • बरातियों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, आठ घायल; चालक की हालत गंभीर • क्या एआई से लैस हैकरों और बैंकों की आईटी टीमों के बीच साइबर जंग शुरू हो गई है? • मधुरेंद्र कुमार ने 5 सेमी पत्ते पर पीएम, सम्राट, नीतीश की सूक्ष्म तस्वीरें उकेरी • एसएन अस्पताल के OPD में रोगियों को जाँच के लिए भटकना पड़ा, एक्स-रे मशीन बंद • रिश्वत लेकर अवैध जमाबंदी कायम करने का आरोप, तत्कालीन सीओ और पति पर प्राथमिकी दर्ज • इंडसइंड बैंक ने पूर्व सीईओ सुमंत कथपालिया की सेवाएं समाप्त कीं, जानिए क्या है कारण • पश्चिम एशिया में फिर तनाव: ईरान-अमेरिका की परमाणु वार्ता अटकी, यूरेनियम भंडार पर क्यों नहीं बन रही सहमति? • अदानी डिफेंस ने पोखरण में 'भगीरा AT1' मिसाइल का 8 किमी तक सफल परीक्षण किया • रात में हुई मारपीट के बाद ट्रक चालक का शव फंदे पर मिला, भाई ने आत्महत्या का संदेह जताया • मेटा के कार्यालयों पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में • बिहार में शराबबंदी की खुली पोल: थाने के इलाके में दिनदहाड़े चल रहीं शराब की भट्ठियां, पुलिस की निगरानी पर सवाल • IAS के अलावा भी करियर के विकल्प • PM मोदी के सामने CM सम्राट ने बिहार विकास योजना का खुलासा, महागठबंधन पर तीखा हमला • रुहेलखंड में खोई सियासी ताकत तलाशने उतरी कांग्रेस, रैली के जरिये किया चुनावी तैयारियों का शंखनाद • हिंदी में आज की ताज़ा खबरें: राजनीति, खेल, मनोरंजन, प्रौद्योगिकी और शिक्षा पर नवीनतम अपडेट • KBC सीजन 18 में जलगांव के भूषण ठाकरे बने पहले करोड़पति, UPSC की तैयारी में संघर्ष की कहानी • ब्लाइंड एशिया कप फाइनल में भारत‑पाकिस्तान विवाद: बारिश में रद्द, नेट रन रेट से पाकिस्तान को चैंपियन घोषित • बरेली में एलआईसी को मैच्योरिटी पर कम भुगतान के बाद 1.10 लाख रुपये लौटाने का आदेश • जननायक एक्सप्रेस में बवाल: तीन बेटियों समेत छह पर केस, जीआरपी सिपाही के मां को पीटने का वीडियो भी आया सामने • प्रयागराज में नाटकीय कार्यक्रम से नियमों के महत्व पर जागरूकता • ट्रेन में सीट विवाद में जीआरपी सिपाही ने महिला पर घूंसे बरसाए, लहूलुहान हो गई • कॉफ़ी विद करन 9 में अक्षय कुमार‑रवि किशन की जोड़ी ने मचाया धूम, रैपिड फायर में 'खिलाड़ी' ने दिया मज़ेदार जवाब • एसआईआर के बाद मतदाता संख्या में बढ़ोतरी और घटाव – विधानसभावार विवरण • EPFO ने 90% निकासी और 3‑दिन में क्लेम सेटलमेंट सहित 8 प्रमुख नियम बदलाव • अमेरिका ने पाँच देशों पर AI चिप निर्यात पर प्रतिबंध, चिप वॉर तेज, NVIDIA पर दबाव बढ़ा • अवध ओझा ने युवाओं को प्रेम‑रिश्तों पर दी स्पष्ट दिशा‑निर्देश • बंगाली वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य ने जयपुर को भारत की पहली योजनाबद्ध नगरी बनाया • रेलमंत्री ने बुलेट ट्रेन के शेड्यूल और प्रगति पर दी नई जानकारी • उत्तरी प्रदेश में एक माँ ने चार साल तक दुआ‑और‑दवा से माँ बनने की कोशिश की, अब बेटी सोनी को छोड़ने की सोच रही है • दादा साहब फाल्के पुरस्कार में टेलर स्विफ्ट का नाम, भारतीय सरकार की भूमिका पर चर्चा • चीन‑पाकिस्तान सैन्य गठबंधन से भारत पर दोहरे मोर्चे का खतरा • कुर्ला के गार्डन में कपल पर नाबालिगों ने किया हमला, 8 को हिरासत • नीतीश कुमार की बुनियाद पर विकास की इमारत खड़ी कर रहे', विजय चौधरी ने पीएम मोदी के सामने कही बड़ी बात • सूर्यकुमार यादव का बल्ला चल रहा है, फिर भी राष्ट्रीय टीम में नहीं मिलेगी जगह • फेंग चेंग बाओ की नई फुल‑साइज़ प्लग‑इन हाइब्रिड SUV टीआई 9 लॉन्च, कीमत 38‑45 लाख रुपये • अक्षय कुमार‑रवि किशन की जोड़ी ‘कॉफी विद करण’ में, 1 साल बिना इंटिमेसी का सवाल बना हिट • प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा दो बच्चों का बाप, सांसें थाम नीचे खड़े रहे पत्नी-बच्चे • बजाज पल्सर RS200 का नया मॉडल लॉन्च, 5‑इंच TFT डिस्प्ले और बढ़ी पावर • फ्लाइट में सोनू निगम को मिला सरप्राइज, सिंगर को फैंस का तोहफा, सोशल मीडिया पर डाला भावुक पोस्ट • सीएम योगी की माँ का अंतिम संस्कार हरिद्वार में हुआ • बरातियों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, आठ घायल; चालक की हालत गंभीर • क्या एआई से लैस हैकरों और बैंकों की आईटी टीमों के बीच साइबर जंग शुरू हो गई है? • मधुरेंद्र कुमार ने 5 सेमी पत्ते पर पीएम, सम्राट, नीतीश की सूक्ष्म तस्वीरें उकेरी • एसएन अस्पताल के OPD में रोगियों को जाँच के लिए भटकना पड़ा, एक्स-रे मशीन बंद • रिश्वत लेकर अवैध जमाबंदी कायम करने का आरोप, तत्कालीन सीओ और पति पर प्राथमिकी दर्ज • इंडसइंड बैंक ने पूर्व सीईओ सुमंत कथपालिया की सेवाएं समाप्त कीं, जानिए क्या है कारण • पश्चिम एशिया में फिर तनाव: ईरान-अमेरिका की परमाणु वार्ता अटकी, यूरेनियम भंडार पर क्यों नहीं बन रही सहमति? • अदानी डिफेंस ने पोखरण में 'भगीरा AT1' मिसाइल का 8 किमी तक सफल परीक्षण किया • रात में हुई मारपीट के बाद ट्रक चालक का शव फंदे पर मिला, भाई ने आत्महत्या का संदेह जताया • मेटा के कार्यालयों पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में • बिहार में शराबबंदी की खुली पोल: थाने के इलाके में दिनदहाड़े चल रहीं शराब की भट्ठियां, पुलिस की निगरानी पर सवाल • IAS के अलावा भी करियर के विकल्प • PM मोदी के सामने CM सम्राट ने बिहार विकास योजना का खुलासा, महागठबंधन पर तीखा हमला • रुहेलखंड में खोई सियासी ताकत तलाशने उतरी कांग्रेस, रैली के जरिये किया चुनावी तैयारियों का शंखनाद • हिंदी में आज की ताज़ा खबरें: राजनीति, खेल, मनोरंजन, प्रौद्योगिकी और शिक्षा पर नवीनतम अपडेट • KBC सीजन 18 में जलगांव के भूषण ठाकरे बने पहले करोड़पति, UPSC की तैयारी में संघर्ष की कहानी • ब्लाइंड एशिया कप फाइनल में भारत‑पाकिस्तान विवाद: बारिश में रद्द, नेट रन रेट से पाकिस्तान को चैंपियन घोषित • बरेली में एलआईसी को मैच्योरिटी पर कम भुगतान के बाद 1.10 लाख रुपये लौटाने का आदेश • जननायक एक्सप्रेस में बवाल: तीन बेटियों समेत छह पर केस, जीआरपी सिपाही के मां को पीटने का वीडियो भी आया सामने • प्रयागराज में नाटकीय कार्यक्रम से नियमों के महत्व पर जागरूकता • ट्रेन में सीट विवाद में जीआरपी सिपाही ने महिला पर घूंसे बरसाए, लहूलुहान हो गई • कॉफ़ी विद करन 9 में अक्षय कुमार‑रवि किशन की जोड़ी ने मचाया धूम, रैपिड फायर में 'खिलाड़ी' ने दिया मज़ेदार जवाब • एसआईआर के बाद मतदाता संख्या में बढ़ोतरी और घटाव – विधानसभावार विवरण • EPFO ने 90% निकासी और 3‑दिन में क्लेम सेटलमेंट सहित 8 प्रमुख नियम बदलाव • अमेरिका ने पाँच देशों पर AI चिप निर्यात पर प्रतिबंध, चिप वॉर तेज, NVIDIA पर दबाव बढ़ा • अवध ओझा ने युवाओं को प्रेम‑रिश्तों पर दी स्पष्ट दिशा‑निर्देश • बंगाली वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य ने जयपुर को भारत की पहली योजनाबद्ध नगरी बनाया • रेलमंत्री ने बुलेट ट्रेन के शेड्यूल और प्रगति पर दी नई जानकारी • उत्तरी प्रदेश में एक माँ ने चार साल तक दुआ‑और‑दवा से माँ बनने की कोशिश की, अब बेटी सोनी को छोड़ने की सोच रही है • दादा साहब फाल्के पुरस्कार में टेलर स्विफ्ट का नाम, भारतीय सरकार की भूमिका पर चर्चा • चीन‑पाकिस्तान सैन्य गठबंधन से भारत पर दोहरे मोर्चे का खतरा • कुर्ला के गार्डन में कपल पर नाबालिगों ने किया हमला, 8 को हिरासत • नीतीश कुमार की बुनियाद पर विकास की इमारत खड़ी कर रहे', विजय चौधरी ने पीएम मोदी के सामने कही बड़ी बात • सूर्यकुमार यादव का बल्ला चल रहा है, फिर भी राष्ट्रीय टीम में नहीं मिलेगी जगह • फेंग चेंग बाओ की नई फुल‑साइज़ प्लग‑इन हाइब्रिड SUV टीआई 9 लॉन्च, कीमत 38‑45 लाख रुपये • अक्षय कुमार‑रवि किशन की जोड़ी ‘कॉफी विद करण’ में, 1 साल बिना इंटिमेसी का सवाल बना हिट •