Saturday, 24 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

अज़रबैजान का अतेशगाह अग्नि मंदिर, जहाँ देवनागरी में लिखा है श्री गणेशाय नमः, जानिए इतिहास

Ajay Tiwari
24 October 2026 • 0 • 11
अज़रबैजान का अतेशगाह अग्नि मंदिर, जहाँ देवनागरी में लिखा है श्री गणेशाय नमः, जानिए इतिहास

इमेज स्रोत, @DrSJaishankar

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अज़रबैजान के दौरे पर हैं.

शुक्रवार को एस जयशंकर ने अज़रबैजान की राजधानी बाकू स्थित अतेशगाह अग्नि मंदिर का दौरा किया.

इस दौरे की तस्वीरें पोस्ट करते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने लिखा है, ''बाकू स्थित ऐतिहासिक अतेशगाह अग्नि मंदिर का दौरा किया. यह दोनों देशों के लोगों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है.''

अज़रबैजान कैस्पियन सागर के तट पर स्थित छोटा-सा देश मुस्लिम बहुल है. यह पहले सोवियत संघ का हिस्सा था. लेकिन सुराखानी के पास स्थित अग्नि मंदिर अतेशगाह में देवनागरी में श्री गणेशाय नमः लिखा हुआ है.

देवनागरी लिपि में इसकी पाँच अन्य पंक्तियां भी हैं, जिनमें हिन्दू अग्नि देवी ज्वाला जी सहित अन्य देवी-देवताओं का आह्वान किया गया है.

बाकू स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, अतेशगाह में देवनागरी लिपि में 18 अभिलेख हैं. इनमें से अधिकांश की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से होती है, जबकि ज्वाला जी का उल्लेख एक दर्जन से अधिक बार किया गया है.

अग्नि वेदी और भारतीय अभिलेखों के लिए प्रसिद्ध यह मंदिर अबशेरोन प्रायद्वीप की अग्नि-पूजा परंपराओं और भारतीय उपमहाद्वीप से आने वाले व्यापारियों के अलावा तीर्थयात्रियों के बीच संबंधों को रेखांकित करता है.

यूनेस्को के मुताबिक़ यहाँ मौजूद इमारतें 17वीं से 19वीं शताब्दी के बीच की हैं.

इमेज स्रोत, @DrSJaishankar

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

यूनेस्को की रिपोर्ट के मुताबिक़, मंदिर का भौगोलिक परिवेश इसके इतिहास में अहम भूमिका निभाता है.

अबशेरोन प्रायद्वीप में ज़मीन के भीतर से प्राकृतिक गैस निकलने के कारण आग की लपटें उठती थीं, जिससे इस स्थान को धार्मिक महत्व मिला.

इसके शुरुआती इतिहास को पारसी धर्म से जोड़ा गया है, लेकिन आज मौजूद परिसर मुख्य रूप से बहुत बाद के निर्माण काल का है.

इसलिए इस स्थान से जुड़ी प्राचीन धार्मिक मान्यताओं और यहाँ मौजूद इमारतों की वास्तविक उम्र के बीच अंतर करना ज़रूरी है.

17वीं शताब्दी में यहां तीर्थयात्रियों का आना-जाना फिर बढ़ने लगा. आधिकारिक विवरण के अनुसार, 1683 में यहाँ आए जर्मन यात्री एंगेलबर्ट कैम्फर ने दर्ज किया था कि तीर्थयात्रियों ने उसी शताब्दी के मध्य के आसपास मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया था.

निर्माण कार्य जारी रहा और 19वीं शताब्दी की शुरुआत तक इस परिसर ने अपना मौजूदा स्वरूप हासिल कर लिया.

अतेशगाह का भारतीय संबंध इसकी प्रमुख विशेषताओं में से एक है. यूनेस्को को सौंपे गए अज़रबैजान के दस्तावेज़ में इसे मुल्तान के श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ स्थान और दार्शनिक केंद्र बताया गया है.

ये श्रद्धालु कैस्पियन क्षेत्र के साथ व्यापार भी करते थे.

मुल्तान अब पाकिस्तान में है, लेकिन यह व्यापक भारतीय उपमहाद्वीप के वाणिज्यिक और धार्मिक नेटवर्क का हिस्सा था.

भारतीय व्यापारियों और तीर्थयात्रियों ने इस परिसर के निर्माण और रखरखाव के लिए आर्थिक सहायता दी और इसका उपयोग भी किया.

इमेज स्रोत, Getty Images

यहां के अभिलेखों में हिंदू और सिख परंपराओं से जुड़े संस्कृत के साथ पंजाबी के लेख शामिल हैं. हिंदू प्रार्थनाओं में गणेश और शिव सहित विभिन्न देवताओं का उल्लेख मिलता है, जबकि पवित्र अग्नि की पूजा का संबंध ज्वाला जी से था.

'द श्राइन ऑफ डेथ' की लेखिका दिव्या कुमार ने 2018 में इस मंदिर को लेकर प्रमुख अंग्रेज़ी अख़बार द हिन्दू में एक रिपोर्ट लिखी थी.

दिव्या कुमार ने लिखा था, ''अतेशगाह इतिहास, वैश्वीकरण और भारतीय उपमहाद्वीप के साथ यूरोप के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान की एक दिलचस्प ऐतिहासिक धरोहर है, जिसका इतिहास 16वीं शताब्दी तक जाता है.''

दिव्या कुमार ने लिखा है, ''अज़रबैजान सिल्क रूट का हिस्सा था, जो एशिया और यूरोप को जोड़ता था. माना जाता है कि भारतीय उपमहाद्वीप के व्यापारियों को अबशेरोन प्रायद्वीप की 'जलती धरती' और 'अनंत ज्वालाओं' की किंवदंतियों के बारे में पता चला था."

"यह प्रायद्वीप इन प्राकृतिक अग्निशिखाओं के लिए प्रसिद्ध था. दरअसल, अज़रबैजान को अक्सर 'अग्नि की भूमि' भी कहा जाता है. इसके बाद 16वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों और 17वीं शताब्दी की शुरुआत में भारतीय यात्री और तीर्थयात्री यहाँ पहुँचे."

"उन्होंने अतेशगाह को इसका मौजूदा स्वरूप दिया और गणेश के साथ शिव जैसे अपने देवी-देवताओं की पूजा के साथ-साथ यहाँ की पवित्र अग्नि की भी आराधना की.''

दिव्या कुमार ने लिखा है, ''जिस दिन हम मंदिर देखने पहुँचे, उस दिन हवा बहुत तेज़ चल रही थी और चारों ओर धूल उड़ा रही थी. आख़िरकार, हम अज़रबैजान की राजधानी बाकू से 20 किलोमीटर से भी कम दूरी पर थे."

"बाकू को स्थानीय अज़ेरी भाषा में अनौपचारिक रूप से 'हवाओं का शहर' कहा जाता है. लेकिन मंदिर परिसर के केंद्र में बने ऊंचे मुख्य अग्नि कुंड में पवित्र ज्वाला तेज़ हवाओं के बावजूद लगातार जल रही थी.''

''केंद्र में जलने वाली इस ज्वाला और बगल में बने दो गोलाकार चबूतरों पर जलने वाली खुली आग को आज बाकू की मुख्य गैस पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति की जाती है. लेकिन सैकड़ों, बल्कि संभवतः हज़ारों वर्षों तक ये ज्वालाएं प्राकृतिक रूप से जलती रही थीं."

"देश के विशाल प्राकृतिक गैस भंडार से गैस चट्टानी सतह में मौजूद छिद्रों से बाहर निकलती थी और हवा के संपर्क में आते ही आग पकड़ लेती थी.''

इमेज स्रोत, @DrSJaishankar

दिव्या कुमार लिखती हैं, ''अज़रबैजान के इतिहास में अग्नि-पूजकों ने इन 'अनंत ज्वालाओं' की पूजा की है. इस क्षेत्र में आने वाले यात्रियों के विवरणों में सातवीं शताब्दी तक इनका उल्लेख मिलता है."

"इतिहासकारों का मानना है कि भारतीय यात्रियों के यहाँ पहुँचने से बहुत पहले पारसी धर्म के अनुयायियों ने इस अग्नि मंदिर का एक पुराना स्वरूप बनाया था.''

''1969 में मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान मौजूदा संरचना के नीचे एक पुरानी इमारत के हिस्से मिले थे. 'अतेशगाह' नाम फ़ारसी भाषा से आया है, जिसका अर्थ है 'अग्नि का घर'."

"ऐसे संकेत भी मिले हैं कि पुराना मंदिर मौजूदा परिसर की सीमा से आगे तक फैला हुआ हो सकता था. हालांकि, 19वीं शताब्दी से आसपास की ज़मीन में तेल और गैस की खोज के दौरान इसके शेष अवशेष संभवतः नष्ट हो गए.''

यूनेस्को को सौंपे गए अज़रबैजान के दस्तावेज़ के अनुसार, सुराखानी में पेट्रोलियम उद्योग से जुड़ी इकाइयों के विस्तार के बाद 1883 में मंदिर में पूजा बंद हो गई.

इसके बाद इस स्थल को संग्रहालय में बदल दिया गया. अब इसे ऐतिहासिक-वास्तुशिल्प रिज़र्व के रूप में संरक्षित किया गया है.

दिव्या कुमार ने लिखा है, ''सौभाग्य से, लगभग 500 साल पुराना यह मंदिर आज भी खड़ा है और अपने बहुसांस्कृतिक अतीत के निशान संजोए हुए है. मंदिर की केंद्रीय अग्नि वेदी की संरचना पूरी तरह हिंदू शैली की नहीं है, बल्कि इसमें पारंपरिक पारसी अग्नि वेदियों से भी समानताएं दिखाई देती हैं. मंदिर परिसर में मौजूद एक अभिलेख फ़ारसी भाषा में भी है.''

''अज़रबैजान में पारसी धर्म का प्रभाव प्राचीन होने के साथ-साथ गहराई से जुड़ा हुआ है. यह उस दौर की विरासत है, जब इस क्षेत्र पर इस्लाम के आगमन से पहले फ़ारसी राजवंशों का शासन था. आज भी नवरोज, यानी पारसी नववर्ष का उत्सव, यहां के त्योहारों के कैलेंडर का एक प्रमुख पर्व है. इतिहास के विवरणों के अनुसार, 19वीं शताब्दी में अतेशगाह बॉम्बे से आने वाले पारसियों के लिए भी एक तीर्थस्थल बन गया था. वे इस भारतीय मंदिर के दर्शन करने आते थे, जो कभी पारसी धर्म के अनुयायियों का पूजा स्थल हुआ करता था.''

1969 में जीर्णोद्धार के बाद, 1975 में मंदिर को संग्रहालय में बदल दिया गया. वर्ष 1998 में इसे आधिकारिक तौर पर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर स्पष्ट बयान दिया • ईरान में ट्रम्प के खिलाफ पिंजरे का अनोखा विरोध • ईरान पर अमेरिकी राजनयिक का निशाना: खुफिया रिपोर्ट में चेतावनी, क्या पश्चिम एशिया में टकराव बढ़ेगा? • बागी विधायक मदन मित्रा ने राजनीति से संन्यास के संकेत दिए • क्या आज शनिवार को बैंक और एटीएम खुले हैं? जानिए बैंकिंग टाइमिंग्स • लाखों लोग आज प्रदर्शन पर, 70 हजार पुलिस तैनात और चेहरे पर चादर पहनने पर रोक • हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार, दिल्ली में एल्विश यादव के घर पर फायरिंग के आरोप • पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्या के आरोपी को 24 घंटे तो गोलीबारी के आरोपी को 2 घंटे में पकड़ा • 25 वर्ष से फरार चारा घोटाले के आरोपी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया • आगरा शिक्षक MLC चुनाव: तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, SP प्रत्याशी ने धांधली के आरोप लगाए, आदेश मिला • AI से प्रभावित न होने वाले पेशों की पहचान सरकार करेगी, गोयल ने कहा • दिवाली पर सोने के गहनों पर मेकिंग चार्ज में छूट, 50 करोड़ तक के इनाम • आमिर खान ने 3 इडियट्स के सीक्वल पर दी बड़ी घोषणा • हिमांशु भाऊ के सहयोगी नीरज फरीदपुरिया को भी US में गिरफ्तार, 25‑से‑अधिक हत्या‑रंगदारी के मामलों में शामिल • बिहार में कैब एवं बाइक टैक्सी कंपनियों को 30 अक्टूबर तक अनुपालन रिपोर्ट देने का अल्टीमेटम • विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, 31 अक्टूबर से प्रवेश पत्र उपलब्ध • मृतक आश्रितों को शारीरिक परीक्षा में समय बढ़ाने का प्रस्ताव • सपा सांसद अफज़ाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती • डीआरडीओ का इंटर्नशिप प्रोग्राम: बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, मिलेंगे ₹30 हजार; इस तारीख तक जरूर कर दें आवेदन • पहले टी20 में भारत की जीत, दूसरी मैच में वैभव सूर्यवंशी की जगह पर सवाल • एनडीए ने एमएलसी चुनाव में जीत का दावा, मदन सहनी ने पटना सीट पर नीरज कुमार की जीत पक्की कही • अज़रबैजान का अतेशगाह अग्नि मंदिर, जहाँ देवनागरी में लिखा है श्री गणेशाय नमः, जानिए इतिहास • ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी: अमेरिका फिर से सैन्य अभियान चलाने को तैयार • ईरान पर फिर हमला संभव, तेहरान ने चेताया – समुद्र के नीचे केबल काटेंगे • 31 पर तीन वाहनों की टक्कर से बेगूसराय में यातायात घंटों के लिए रुक गया • अमेरिका में गिरफ्तार हुए भारत के सबसे चाहिते गैंगस्टर हिमांशु भाऊ • मेष, कर्क और वृश्चिक को मिलेगी ख़ास ख़ुशख़बरी • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वाराणसी दौरा, भारत‑न्यूज़ीलैंड टी20 मैच का दूसरा मुकाबला • विधान परिषद चुनाव में सुरक्षा पर सख्त निगरानी, कंट्रोल रूम से निरंतर निरीक्षण • 4.6 तीव्रता का सबसे बड़ा झटका • रिटायरमेंट के बाद EPF पर ब्याज कितने समय तक रहेगा? EPFO ने दिया स्पष्ट जवाब • 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान‑2026’ से सम्मानित, पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को मिला सराहना • दिल्ली 17 वर्ष से पोलियो मुक्त, विश्व पोलियो दिवस पर ‘दो बूंद जिंदगी’ अभियान जारी • पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, पांच लोगों की मौत; शवों के टुकड़े बिखरे, रातभर चला बचाव अभियान • भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का दूसरा मैच: संभावित प्लेइंग‑XI और सीरीज अपडेट • दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से रामलीला मैदान की रैली स्थगित करने का आग्रह, 10,000 करोड़ के कारोबार पर असर की चिंता • बिहार में पाँच दिन तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने का खतरा • मन्ना डे की अनोखी कहानी – पहलवान से गायक, रफ़ी के बड़े फैन, और जेल तक का सफ़र • मनोज बाजपेयी की भ्रष्ट पुलिसवाली भूमिका में 'गजब रात' का रोमांचक थ्रिलर रिव्यू • जियो प्लेटफॉर्म्स IPO: 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन, 1.39 करोड़ आवेदनों से बना नया रिकॉर्ड • अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर स्पष्ट बयान दिया • ईरान में ट्रम्प के खिलाफ पिंजरे का अनोखा विरोध • ईरान पर अमेरिकी राजनयिक का निशाना: खुफिया रिपोर्ट में चेतावनी, क्या पश्चिम एशिया में टकराव बढ़ेगा? • बागी विधायक मदन मित्रा ने राजनीति से संन्यास के संकेत दिए • क्या आज शनिवार को बैंक और एटीएम खुले हैं? जानिए बैंकिंग टाइमिंग्स • लाखों लोग आज प्रदर्शन पर, 70 हजार पुलिस तैनात और चेहरे पर चादर पहनने पर रोक • हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार, दिल्ली में एल्विश यादव के घर पर फायरिंग के आरोप • पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्या के आरोपी को 24 घंटे तो गोलीबारी के आरोपी को 2 घंटे में पकड़ा • 25 वर्ष से फरार चारा घोटाले के आरोपी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया • आगरा शिक्षक MLC चुनाव: तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, SP प्रत्याशी ने धांधली के आरोप लगाए, आदेश मिला • AI से प्रभावित न होने वाले पेशों की पहचान सरकार करेगी, गोयल ने कहा • दिवाली पर सोने के गहनों पर मेकिंग चार्ज में छूट, 50 करोड़ तक के इनाम • आमिर खान ने 3 इडियट्स के सीक्वल पर दी बड़ी घोषणा • हिमांशु भाऊ के सहयोगी नीरज फरीदपुरिया को भी US में गिरफ्तार, 25‑से‑अधिक हत्या‑रंगदारी के मामलों में शामिल • बिहार में कैब एवं बाइक टैक्सी कंपनियों को 30 अक्टूबर तक अनुपालन रिपोर्ट देने का अल्टीमेटम • विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, 31 अक्टूबर से प्रवेश पत्र उपलब्ध • मृतक आश्रितों को शारीरिक परीक्षा में समय बढ़ाने का प्रस्ताव • सपा सांसद अफज़ाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती • डीआरडीओ का इंटर्नशिप प्रोग्राम: बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, मिलेंगे ₹30 हजार; इस तारीख तक जरूर कर दें आवेदन • पहले टी20 में भारत की जीत, दूसरी मैच में वैभव सूर्यवंशी की जगह पर सवाल • एनडीए ने एमएलसी चुनाव में जीत का दावा, मदन सहनी ने पटना सीट पर नीरज कुमार की जीत पक्की कही • अज़रबैजान का अतेशगाह अग्नि मंदिर, जहाँ देवनागरी में लिखा है श्री गणेशाय नमः, जानिए इतिहास • ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी: अमेरिका फिर से सैन्य अभियान चलाने को तैयार • ईरान पर फिर हमला संभव, तेहरान ने चेताया – समुद्र के नीचे केबल काटेंगे • 31 पर तीन वाहनों की टक्कर से बेगूसराय में यातायात घंटों के लिए रुक गया • अमेरिका में गिरफ्तार हुए भारत के सबसे चाहिते गैंगस्टर हिमांशु भाऊ • मेष, कर्क और वृश्चिक को मिलेगी ख़ास ख़ुशख़बरी • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वाराणसी दौरा, भारत‑न्यूज़ीलैंड टी20 मैच का दूसरा मुकाबला • विधान परिषद चुनाव में सुरक्षा पर सख्त निगरानी, कंट्रोल रूम से निरंतर निरीक्षण • 4.6 तीव्रता का सबसे बड़ा झटका • रिटायरमेंट के बाद EPF पर ब्याज कितने समय तक रहेगा? EPFO ने दिया स्पष्ट जवाब • 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान‑2026’ से सम्मानित, पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को मिला सराहना • दिल्ली 17 वर्ष से पोलियो मुक्त, विश्व पोलियो दिवस पर ‘दो बूंद जिंदगी’ अभियान जारी • पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, पांच लोगों की मौत; शवों के टुकड़े बिखरे, रातभर चला बचाव अभियान • भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का दूसरा मैच: संभावित प्लेइंग‑XI और सीरीज अपडेट • दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से रामलीला मैदान की रैली स्थगित करने का आग्रह, 10,000 करोड़ के कारोबार पर असर की चिंता • बिहार में पाँच दिन तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने का खतरा • मन्ना डे की अनोखी कहानी – पहलवान से गायक, रफ़ी के बड़े फैन, और जेल तक का सफ़र • मनोज बाजपेयी की भ्रष्ट पुलिसवाली भूमिका में 'गजब रात' का रोमांचक थ्रिलर रिव्यू • जियो प्लेटफॉर्म्स IPO: 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन, 1.39 करोड़ आवेदनों से बना नया रिकॉर्ड •