Monday, 02 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

अफ़ग़ानिस्तान की राजनयिक जिन्होंने तालिबान शासन में भी नहीं छोड़ा पद, एक कमरे से चला रही हैं दूतावास

Ajay Tiwari
01 November 2026 • 0 • 23
अफ़ग़ानिस्तान की राजनयिक जिन्होंने तालिबान शासन में भी नहीं छोड़ा पद, एक कमरे से चला रही हैं दूतावास

इमेज स्रोत, @ManizhaBakhtari

साल 2021 में जब अफ़ग़ानिस्तान में तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी की सरकार गिर गई और तालिबान ने सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया तो तालिबान अधिकारियों ने मनीज़ा बख़्तारी से अपना पद छोड़ने के लिए कहा.

लेकिन ऑस्ट्रिया में अफ़ग़ानिस्तान की राजदूत मनीज़ा बख़्तारी ने तालिबान की यह मांग मानने से इनकार कर दिया. इसी वजह से उन्हें 'आख़िरी राजदूत' भी कहा जाता है.

बीबीसी न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में मनीज़ा बख्तारी ने बताया कि साल 2021 में जब अफ़ग़ानिस्तान की लोकतांत्रिक सरकार गिर गई और तालिबान सत्ता में आया तो वह क़रीब 24 घंटों तक बहुत परेशान रहीं. इस दौरान वे लगातार सोचती रहीं कि अब उन्हें क्या करना चाहिए.

वह कहती हैं, "जिस समूह को हम एक दिन पहले तक चरमपंथी कहते थे, वही अब देश चला रहा था."

इमेज स्रोत, Getty Images

मनीज़ा बख़्तारी के मुताबिक़, उन्हें लगा कि महिला होने की वजह से तालिबान सरकार उन्हें ऑस्ट्रिया में अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत के पद से हटाना चाहेगी.

उनके मन में यह सवाल भी था कि अगर वह तालिबान की मांग मानकर पद छोड़ देती हैं तो दूतावास और वहां रखे संवेदनशील दस्तावेज़ों का क्या होगा?

आख़िरकार उन्होंने पद पर बने रहने का फ़ैसला किया.

वह कहती हैं, "मुझे एक चुनी हुई सरकार ने अपने देश और अफ़ग़ानिस्तान के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए विदेश भेजा था. फिर मैं पद क्यों छोड़ूं?"

हालांकि, तालिबान अधिकारियों ने कुछ साल पहले ही उन्हें उनके पद से हटा दिया था, लेकिन मनीज़ा बख़्तारी विरोध के तौर पर अब भी ख़ुद को अफ़ग़ानिस्तान का राजदूत मानती हैं.

वह ऑस्ट्रिया में अफ़ग़ानिस्तान का दूतावास अपने सिद्धांतों और शर्तों के मुताबिक़ चला रही हैं.

बीबीसी न्यूज़ ने हाल ही में एक इंटरव्यू के ज़रिए उनकी कहानी जानने की कोशिश की.

इमेज स्रोत, Manizha Bakhtari/Facebook

मनीज़ा बख़्तारी का जन्म अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था. वह बताती हैं कि उनका परिवार जिस अपार्टमेंट में रहता था, वह एक ऐसे इलाक़े में था जहां ज़्यादातर मध्यवर्गीय परिवार रहते थे.

उनके पिता अफ़ग़ानिस्तान के जाने-माने कवि, लेखक और विचारक थे. साहित्यिक और राजनीतिक हलक़ों में उनकी अच्छी पहचान थी.

वह अपनी मां के बारे में बताती हैं, "हालांकि मेरी मां उन हलक़ों में बहुत मशहूर नहीं थीं, लेकिन वह अफ़ग़ानिस्तान के उस शिक्षित समाज का हिस्सा थीं जिसने आधुनिकता को अपनाया था. उनके कपड़े उस दौर की दूसरी महिलाओं के मुक़ाबले काफ़ी आधुनिक थे. वह ऑड्री हेपबर्न की तरह अपने बाल संवारती थीं."

इमेज स्रोत, @ManizhaBakhtari

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

जब उनसे पूछा गया कि मुजाहिदीन के उभार ने अफ़ग़ानिस्तान और उनके परिवार की ज़िंदगी को किस तरह प्रभावित किया, तो उन्होंने बताया कि उस दौर में उनके पिता को उनके विचारों की वजह से जेल में डाल दिया गया था.

वह कहती हैं, "मुझे लगता है कि उस समय मेरी उम्र सिर्फ़ सात साल थी. मुझे पता था कि पिता घर पर नहीं हैं. मेरी मां ने एक कहानी बनाई कि हमारे पिता हमारे लिए खिलौने और कपड़े लेने गए हैं, लेकिन हम सच जानते थे क्योंकि हम अपनी मां को रोते हुए देखते थे और उनकी आंखें लाल होती थीं."

मनीज़ा बख़्तारी बताती हैं कि 1990 के दशक में जब तालिबान की सेना काबुल में दाख़िल हुई तो उनके पिता को तुरंत ख़तरा महसूस होने लगा. उन्होंने फ़ैसला किया कि उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ देना चाहिए.

उनके पिता उन्हें और उनकी बहन को भी अपने साथ ले जाना चाहते थे, लेकिन तब तक मनीज़ा की शादी हो चुकी थी और उनका अपना परिवार था. इसलिए वह अफ़ग़ानिस्तान में ही रुक गईं.

1996 में जब तालिबान ने पहली बार अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता पर क़ब्ज़ा किया तो उनके पति ने भी देश छोड़ने का बड़ा फ़ैसला लिया. इसकी एक वजह अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह का शव चौक पर लटकते देखना था.

इमेज स्रोत, Getty Images

मनीज़ा बख़्तारी कहती हैं, "अगर मेरे पिता देश छोड़कर नहीं गए होते तो उनका भी वही अंजाम होता जो नजीबुल्लाह का हुआ था."

उन्होंने बताया कि हालात को देखते हुए उन्होंने भी हजारों अन्य लोगों की तरह अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर पाकिस्तान जाने का फैसला किया.

पाकिस्तान के सफर के दौरान, बख़्तारी अपने बच्चों को लेकर बहुत चिंतित थीं. वह कहती हैं, "हमें कई अन्य लोगों के साथ एक मिनीबस में निकलना पड़ा. उस छोटी सी वैन में हम इतने सारे लोग ठुंसे हुए थे कि सांस लेना भी लगभग नामुमकिन हो गया था."

बख़्तारी बताती हैं कि जब वे सीमा पर पहुंचे तो वहां किसी के पास भी पासपोर्ट नहीं था.

उनके अनुसार, पाकिस्तान पहुंचने के बाद शुरुआती कुछ महीनों तक गुज़ारा करने के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे थे. बाद में विदेश में रहने वाले उनके रिश्तेदारों ने उनकी मदद की.

11 सितंबर 2001 के हमलों और उसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन के अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के चलते तालिबान की सत्ता का पतन हो गया. इसके बाद पाकिस्तान में रह रहे अफ़ग़ानिस्तान के कई दूसरे शरणार्थियों की तरह मनीज़ा बख़्तारी ने भी अपने देश लौटने का फ़ैसला किया.

वह इसे अपनी ज़िंदगी के सबसे अच्छे पलों में से एक बताती हैं. वह कहती हैं, "यह किसी जादुई अनुभव जैसा था."

मनीज़ा बताती हैं कि उस समय वह पढ़ाने का काम कर रही थीं तभी अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से उनसे संपर्क किया गया.

वह कहती हैं, "उस समय मैं काबुल यूनिवर्सिटी में लेक्चरर थी और एक ग़ैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के साथ भी काम कर रही थी. तभी मुझे अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री का फ़ोन आया."

उनके मुताबिक़, उस समय विदेश मंत्रालय अपनी टीम में युवा महिलाओं को शामिल करने की कोशिश कर रहा था. इसकी वजह यह थी कि तालिबान के शासन के दौरान कई महिलाएं देश छोड़कर चली गई थीं और वे वापस लौटना नहीं चाहती थीं.

मनीज़ा के लिए विदेश मंत्रालय में काम करना एक बड़ी परीक्षा जैसा था.

वह कहती हैं, "आज मुझे अपने उस फ़ैसले पर कोई पछतावा नहीं है, लेकिन यह आसान नहीं था. मुझे पढ़ाना छोड़ना पड़ा, अपने छात्रों से दूर होना पड़ा और अपने बचपन के सपने को भी छोड़ना पड़ा."

इमेज स्रोत, Getty Images

साल 2021 में जब तालिबान ने एक बार फिर काबुल पर क़ब्ज़ा किया उस समय मनीज़ा बख़्तारी ऑस्ट्रिया में अफ़ग़ानिस्तान की राजदूत थीं.

वह कहती हैं कि यह ऐसा समय था जब उन्हें नैतिक रूप से स्पष्ट रुख़ अपनाना था और एक मुश्किल फ़ैसला लेना था.

वह बताती हैं, "मुझे यक़ीन ही नहीं हो रहा था कि अफ़ग़ानिस्तान में यह सब कैसे हो गया. राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के देश छोड़ने वाले दिन भी मुझे लग रहा था कि ऐसा नहीं हो सकता."

सरकार के पतन के बाद विदेशों में तैनात कई राजनयिकों के सामने भी अनिश्चितता की स्थिति थी.

वह कहती हैं, "जिस समूह को हम एक दिन पहले तक चरमपंथी कहते थे, वही अब देश चला रहा था."

"मैं 24 घंटे तक यही सोचती रही कि मुझे क्या करना चाहिए? क्या मुझे अपना सामान समेटकर चले जाना चाहिए और अपने सहयोगियों से भी ऐसा ही करने को कहना चाहिए?"

मनीज़ा के मुताबिक़, इसके बाद तालिबान के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया. उन्होंने कहा कि वे सभी राजनयिकों के साथ ज़ूम पर एक बैठक करना चाहते हैं. लेकिन मनीज़ा ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया.

वह बताती हैं कि 2022 में उन्हें तालिबान सरकार की ओर से एक चिट्ठी मिली, जिसमें उन्हें पद से हटाए जाने की जानकारी दी गई थी.

उन्हें काफी समर्थन हासिल था और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने तालिबान सरकार को अफ़ग़ानिस्तान की वैध सरकार के रूप में मान्यता नहीं दी थी. मनीज़ा ने विरोध स्वरूप अपने पद पर काम करना जारी रखने का फैसला किया.

वह कहती हैं, "मुझे लगा कि अब मैं इस दूतावास को अपनी शर्तों और अपने सिद्धांतों के मुताबिक़ चला रही हूं. मैं तालिबान के सामने आत्मसमर्पण नहीं करूंगी."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
हत्यारे पति का कबूलनामा: प्रेमी को मारा, धोखेबाज पत्नी को भी मारने का इरादा • पटना में विवादित जमीन की जांच करने पहुंचे दारोगा को रॉटविलर ने काटा, जमीन मालिक पर हमला कराने का आरोप • भुवनेश्वर कुमार की टी20 वापसी पर सवाल, 4 मैचों में केवल 1 विकेट • चुनावी मोड में आई भाजपा, विपक्ष की काट के लिए चलेगा विशेष अभियान; इन 24 विभागों को मिला जिम्मा • AQI 300 के पार, GRAP‑2 लागू; दिल्ली में नई पाबंदियां • विशाखापट्टनम की तेल रिफाइनरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं • CM फडणवीस ने राहुल पर निशाना साधा, कहा‑‘विपक्ष लाल किताब लेकर घूम रहा है’ • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां से डाउनलोड करें हर पाली का पीडीएफ • कानपुर हाईवे पर कार टक्कर के बाद युवती पर हिंसा, कपड़े फाड़े • बंगाल की खाड़ी में हफ्तेभर में दूसरा चक्रवाती तूफान: जोखिम और तैयारी • रिटेंशन लिस्ट की अंतिम तिथि 17 नवंबर, मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में • I 2026 का अंतिम परिणाम घोषित, लोहिताक्ष महाजन टॉपर, दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन? देखें सूची • दिवाली से पहले मिठाइयों में कीड़े और गंदगी पाई, दो कारखानों का लाइसेंस निलंबित • मेष और धनु के लिए कामकाज में बढ़ोतरी, सिंह की प्रेम कहानी में नया मोड़ • दीपोत्सव अब पाँच दिन का, सीएम योगी ने निर्देश दिए • प्रधानमंत्री ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन, सम्राट चौधरी भी हुए शामिल • जेलर 2 ने 800 करोड़ की सीमा पार की; 'उड़ता तीर' और 'दृश्यम 3' की कमाई वीकएंड के बाद घटती • दिवाली से पहले चीनी के दाम फिर बढ़े, बरेली में 64 रुपये/किलो • पत्नी की हथौड़े से हत्या: दिल्ली में खौफनाक वारदात, पति ने बेदर्दी से किया सिर पर वार; संजय क्यों बना शैतान? • बेंगलुरु की कंपनी के तीन इंजीनियर गोकर्ण में तेज लहरों में बह कर डूब गए • सीवान में गैस रिफिलिंग के दौरान भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार झुलसे • दिग्विजय सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री को “मूर्ख” कहा, भाई ने बहिष्कार की अपील • टाइगर श्रॉफ की फायरिंग केस में 13वें आरोपी की गिरफ्तारी, हरियाणा की 22‑साल की महिला को पकड़ा गया • सौरभ चंद्राकर पर दो दिन की ट्रांजिट रिमांड, सीबीआई ने रायपुर लाने का इरादा जताया • विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम रिफाइनरी पर आग, दमकलकर्मी पहुंचे • राहुल गांधी की रैली से इनकी हुई चांदी, सीपी में कारोबार ठंडा; 11 हजार करोड़ के नुकसान का दावा • अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा का अचानक निधन • श्रेयन अय्यर ने NZ पर जीत के बाद चार शब्दों में लिखा: 'Ka mau te wehi' का अर्थ • मुंबई की मेयर ने दीया मिर्जा के ‘प्रदूषण‑मुक्त दिवाली’ अभियान को रोकने का एलान, कहा हिंदुत्व के विरोधी को नहीं मिलेगा समर्थन • राहुल गांधी का विदेशी मदद के आरोप पर पीएम को 'खुला चैलेंज', नरेंद्र मोदी ने क्या कहा था? • राहुल, सोनिया, प्रियंका सहित पाँच पर केस दर्ज करने की अर्ची खारिज, न्यायालय का जवाब • यूपी में नवंबर के बाद तापमान बढ़ा, चक्रवात मुरासू का असर नहीं • दिवाली सेल में iPhone 16 और Galaxy S25 Ultra पर बम्पर छूट • विपक्ष की रैलियों और एसआईआर विवाद के बीच क्या है बीजेपी की पलटवार की रणनीति • करवा चौथ पर सलमान‑ऐश्वर्या की पुरानी तस्वीरें शेयर करने पर भंसाली प्रोडक्शंस को फैंस ने किया विरोध • देवास टीआई मौत मामले में मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल की गिरफ्तारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह बघेल को निलंबित • तमिलनाडु की महिला मंत्री ने स्कूल‑बच्चों के उलट‑सीधे हेयरस्टाइल पर ‘सिर मुंडवा दो’ कहा • घर में खोये से बनाएं स्वादिष्ट बाल मिठाई, बच्चों को होगी पसंद • आम्रपाली दुबे का नया किरदार: बिग बॉस से 'रोजा' में बुर्का • ओमान से लाए गए मुख्य अभियुक्त सौरभ चंद्राकर ट्रांज़िट रिमांड पर, जानें पूरा केस • हत्यारे पति का कबूलनामा: प्रेमी को मारा, धोखेबाज पत्नी को भी मारने का इरादा • पटना में विवादित जमीन की जांच करने पहुंचे दारोगा को रॉटविलर ने काटा, जमीन मालिक पर हमला कराने का आरोप • भुवनेश्वर कुमार की टी20 वापसी पर सवाल, 4 मैचों में केवल 1 विकेट • चुनावी मोड में आई भाजपा, विपक्ष की काट के लिए चलेगा विशेष अभियान; इन 24 विभागों को मिला जिम्मा • AQI 300 के पार, GRAP‑2 लागू; दिल्ली में नई पाबंदियां • विशाखापट्टनम की तेल रिफाइनरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं • CM फडणवीस ने राहुल पर निशाना साधा, कहा‑‘विपक्ष लाल किताब लेकर घूम रहा है’ • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां से डाउनलोड करें हर पाली का पीडीएफ • कानपुर हाईवे पर कार टक्कर के बाद युवती पर हिंसा, कपड़े फाड़े • बंगाल की खाड़ी में हफ्तेभर में दूसरा चक्रवाती तूफान: जोखिम और तैयारी • रिटेंशन लिस्ट की अंतिम तिथि 17 नवंबर, मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में • I 2026 का अंतिम परिणाम घोषित, लोहिताक्ष महाजन टॉपर, दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन? देखें सूची • दिवाली से पहले मिठाइयों में कीड़े और गंदगी पाई, दो कारखानों का लाइसेंस निलंबित • मेष और धनु के लिए कामकाज में बढ़ोतरी, सिंह की प्रेम कहानी में नया मोड़ • दीपोत्सव अब पाँच दिन का, सीएम योगी ने निर्देश दिए • प्रधानमंत्री ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन, सम्राट चौधरी भी हुए शामिल • जेलर 2 ने 800 करोड़ की सीमा पार की; 'उड़ता तीर' और 'दृश्यम 3' की कमाई वीकएंड के बाद घटती • दिवाली से पहले चीनी के दाम फिर बढ़े, बरेली में 64 रुपये/किलो • पत्नी की हथौड़े से हत्या: दिल्ली में खौफनाक वारदात, पति ने बेदर्दी से किया सिर पर वार; संजय क्यों बना शैतान? • बेंगलुरु की कंपनी के तीन इंजीनियर गोकर्ण में तेज लहरों में बह कर डूब गए • सीवान में गैस रिफिलिंग के दौरान भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार झुलसे • दिग्विजय सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री को “मूर्ख” कहा, भाई ने बहिष्कार की अपील • टाइगर श्रॉफ की फायरिंग केस में 13वें आरोपी की गिरफ्तारी, हरियाणा की 22‑साल की महिला को पकड़ा गया • सौरभ चंद्राकर पर दो दिन की ट्रांजिट रिमांड, सीबीआई ने रायपुर लाने का इरादा जताया • विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम रिफाइनरी पर आग, दमकलकर्मी पहुंचे • राहुल गांधी की रैली से इनकी हुई चांदी, सीपी में कारोबार ठंडा; 11 हजार करोड़ के नुकसान का दावा • अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा का अचानक निधन • श्रेयन अय्यर ने NZ पर जीत के बाद चार शब्दों में लिखा: 'Ka mau te wehi' का अर्थ • मुंबई की मेयर ने दीया मिर्जा के ‘प्रदूषण‑मुक्त दिवाली’ अभियान को रोकने का एलान, कहा हिंदुत्व के विरोधी को नहीं मिलेगा समर्थन • राहुल गांधी का विदेशी मदद के आरोप पर पीएम को 'खुला चैलेंज', नरेंद्र मोदी ने क्या कहा था? • राहुल, सोनिया, प्रियंका सहित पाँच पर केस दर्ज करने की अर्ची खारिज, न्यायालय का जवाब • यूपी में नवंबर के बाद तापमान बढ़ा, चक्रवात मुरासू का असर नहीं • दिवाली सेल में iPhone 16 और Galaxy S25 Ultra पर बम्पर छूट • विपक्ष की रैलियों और एसआईआर विवाद के बीच क्या है बीजेपी की पलटवार की रणनीति • करवा चौथ पर सलमान‑ऐश्वर्या की पुरानी तस्वीरें शेयर करने पर भंसाली प्रोडक्शंस को फैंस ने किया विरोध • देवास टीआई मौत मामले में मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल की गिरफ्तारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह बघेल को निलंबित • तमिलनाडु की महिला मंत्री ने स्कूल‑बच्चों के उलट‑सीधे हेयरस्टाइल पर ‘सिर मुंडवा दो’ कहा • घर में खोये से बनाएं स्वादिष्ट बाल मिठाई, बच्चों को होगी पसंद • आम्रपाली दुबे का नया किरदार: बिग बॉस से 'रोजा' में बुर्का • ओमान से लाए गए मुख्य अभियुक्त सौरभ चंद्राकर ट्रांज़िट रिमांड पर, जानें पूरा केस •