Tuesday, 25 August 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Ayodhya

अयोध्या में मछली भोज पर बवाल, पहले कब सियासी हथियार बना मांसाहार, देश में नॉन-वेजिटेरियन कितने?

Ajay Tiwari
25 August 2026 0 27
अयोध्या में मछली भोज पर बवाल, पहले कब सियासी हथियार बना मांसाहार, देश में नॉन-वेजिटेरियन कितने?

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

अयोध्या में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में कथित मछली भोज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सावन और एकादशी के दिन हुए इस आयोजन पर संत समाज ने आपत्ति जताई है, जबकि अजय राय ने इसे निषाद समाज की परंपरा से जोड़कर सफाई दी है। ये पहला मौका नहीं है जब सियासी मछली पकाई जा रही है। पहले भी खान-पान को राजनीतिक बहस का मुद्दा बनाया जा चुका है। 

अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मछली भोज को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम अयोध्या के तारुन क्षेत्र स्थित एक लॉन में आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मछली परोसे जाने की तैयारी दिखाई देने का दावा किया गया। कार्यक्रम में दो कुंतल से अधिक मछली होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विवाद इसलिए बढ़ा क्योंकि यह आयोजन सावन और एकादशी के दिन होने की बात कही गई। इसके बाद कुछ संतों ने इसे धार्मिक भावनाओं और सनातन परंपराओं से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और सार्वजनिक माफी की मांग की। हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास ने कहा कि कांग्रेस नेता एक तरफ अयोध्या आकर भगवान श्रीराम और संतों का आशीर्वाद लेने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उसी दौरान ऐसा आयोजन किया जाता है, जिससे सनातन समाज की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कांग्रेस से स्पष्टीकरण और अजय राय से माफी की मांग की। इस बीच उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सावन के महीने में मछली की दावत होती है, तो यह हद से ज्यादा है। अगर मछली में प्याज और लहसुन डाला गया है तो वह नॉन-वेज है, लेकिन बिना प्याज-लहसुन के बनाई गई मछली को वेज माना जा सकता है। कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि मछली को प्याज-लहसुन डालकर बनाया गया था या उसके बिना।

विवाद के बीच अजय राय ने कहा कि उन्होंने अयोध्या में हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। इसके बाद वह निषाद समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उनका कहना है कि मछली पकड़ना, बेचना और खाना निषाद समाज की पारंपरिक आजीविका का हिस्सा रहा है। राय ने कहा कि निषाद समाज का जीवन नदियों से जुड़ा रहा है और कांग्रेस के शासन में इस समुदाय को सम्मान मिला। उनके मुताबिक, नदियों और तालाबों की जमीन पट्टे पर देने जैसी व्यवस्थाएं भी की जाती थीं। अजय राय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनकी मछली खाते हुए एक भी तस्वीर सामने आ जाए तो वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा ऐसी तस्वीर नहीं दिखा पाती है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेताओं पर कथित दोहरे आचरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग विरासत और धार्मिक आस्था के नाम पर दिखावा करते हैं। योगी आदित्यनाथ ने अजय राय का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद मछली की दावत में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मंदिर में राम-राम बोलना और बजरंग बली के सामने दंडवत होने के बाद इस तरह का आचरण शर्मनाक है।

 मछली और नॉनवेज को लेकर राजनीतिक विवाद पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं। सितंबर 2023 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लालू प्रसाद यादव के साथ चंपारण मटन पकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो में लालू यादव राहुल गांधी को मटन बनाने की विधि बताते नजर आए थे। खाना बनाने के साथ दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा ने उनके जनेऊधारी ब्राह्मण और शिव भक्त होने का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि सावन के दौरान मटन से जुड़ा वीडियो क्यों साझा किया गया। भाजपा ने इसे हिंदू भावनाओं से जोड़कर हमला किया था।

2024 में बिहार चुनाव की तैयारियों के बीच तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी यानी वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी का मछली खाते हुए वीडियो भी सामने आया था। तेजस्वी यादव ने 9 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में दोनों नेता हेलिकॉप्टर के अंदर लंच करते नजर आए। मुकेश सहनी ने बताया कि वह चेचरा मछली और रोटी खा रहे थे। साथ में मिर्च और प्याज भी था। तेजस्वी यादव ने कहा था कि दोनों ने दिनभर चुनाव प्रचार किया था और लंच के लिए सिर्फ 10 से 15 मिनट मिले थे। उन्होंने बताया कि खाना मुकेश सहनी लेकर आए थे। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी पर निशाना साधा। 

उस समय राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव का मटन पकाने वाला वीडियो और तेजस्वी यादव का मछली खाते हुए वीडियो चर्चा में था। चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कहा था कि कुछ विपक्षी नेता सावन के दौरान मटन पकाने का वीडियो बनाकर और उसे सोशल मीडिया पर जारी करके देश के लोगों की भावनाओं को आहत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे वीडियो के जरिए लोगों को चिढ़ाया जा रहा है और वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि देश में हर व्यक्ति को अपनी पसंद का खाना खाने की आजादी है और कानून किसी को शाकाहारी या मांसाहारी भोजन खाने से नहीं रोकता। उन्होंने कहा कि उनका सवाल खाने को लेकर नहीं, बल्कि धार्मिक अवसरों के दौरान ऐसे वीडियो सार्वजनिक करने की मंशा को लेकर है।

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान भाजपा सांसद रवि किशन का मछली को लेकर दिया गया बयान भी चर्चा में रहा था। वह कहते सुने गए कि बिहार, उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों से बड़ी मात्रा में मछली लाकर बंगाल के कुएं, पोखर और तालाबों में डाली जाएगी। उन्होंने चार मई के बाद चार गुना ज्यादा मछली खाने की बात भी कही थी। रवि किशन ने टीएमसी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया था। इस बयान पर विपक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि चुनाव जीतने के लिए भाजपाई किसी भी हद तक जा सकते हैं। वहीं टीएमसी ने इसे बंगाली संस्कृति और खान-पान की आदतों का उपहास उड़ाने वाला बयान बताया था।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण यानी NFHS-5 के 2019-21 के आंकड़ों के मुताबिक, 15 से 49 वर्ष की उम्र के 83.4 फीसदी पुरुष और 70.6 फीसदी महिलाएं मांसाहारी थीं। इसमें रोजाना, सप्ताह में या कभी-कभार मांसाहार करने वाले लोग शामिल हैं। NFHS-4 यानी 2015-16 में 78.4 फीसदी पुरुष और 70 फीसदी महिलाएं मछली, चिकन या मांस खाने की बात कहती थीं। यानी पुरुषों में मांसाहार करने वालों की हिस्सेदारी करीब पांच प्रतिशत अंक बढ़ी, जबकि महिलाओं में बढ़ोतरी बहुत मामूली रही।

NFHS-5 के मुताबिक, 57.3 फीसदी पुरुष और 45.1 फीसदी महिलाएं कम से कम सप्ताह में एक बार मछली, चिकन या मांस खाती थीं। NFHS-4 में यह आंकड़ा पुरुषों के लिए 48.9 फीसदी और महिलाओं के लिए 42.8 फीसदी था। यानी कम से कम सप्ताह में एक बार मांसाहार करने वाले पुरुषों की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।

15 से 49 वर्ष के पुरुषों में सप्ताह में कम से कम एक बार मछली, चिकन या मांस खाने वालों की हिस्सेदारी लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा 98.4 फीसदी थी। इसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 96.1 फीसदी, गोवा में 93.8 फीसदी, केरल में 90.1 फीसदी और पुडुचेरी में 89.9 फीसदी पुरुष सप्ताह में कम से कम एक बार मछली, चिकन या मांस खाते थे। वहीं, यह हिस्सेदारी राजस्थान में सबसे कम 14.1 फीसदी थी। इसके बाद हरियाणा में 14.9 फीसदी, पंजाब में 18.9 फीसदी, गुजरात में 20.6 फीसदी और हिमाचल प्रदेश में 22.6 फीसदी थी।

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
क्रेमलिन सलाहकार का कहना है कि ब्रिटेन की ड्रोन फैक्ट्रियों को 'अज्ञात स्रोतों' से हमलों का सामना करना पड़ सकता है 2,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल करने के बाद रत्नमणि मेटल्स के शेयरों में दो सत्रों में 21% तक की तेजी आई जैक्सन होल आर्थिक संगोष्ठी 2026: तारीखें, कार्यक्रम, उपस्थित लोगों की सूची, क्या चर्चा हुई और दुनिया इसका इंतजार क्यों करती है मोटी शिकायतें' और एक कथित उपद्रवी: मर्डोक अदालत के खुले दस्तावेज़ कड़वी उत्तराधिकार लड़ाई की दुर्लभ झलक देते हैं शिअद गठबंधन की चर्चा के बीच भाजपा ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी सूखे के कारण साइडर बनाने के लिए 'मुश्किल से सेब' बचता है ओमेगा ने हाल ही में एक मिनी मूनवॉच जारी की अदालत ने पाया कि eHarmony ने ऑस्ट्रेलियाई ग्राहकों को 'सदस्यता जाल' से धोखा दिया, जिसकी कीमत सैकड़ों डॉलर थी मन क्लीनिक के डॉ. मोहित जैन मरीजों क़ो दे रहे बेहतर चिकित्सा सेवाएं ब्रिटेन के आसमान में दुर्लभ आंशिक चंद्रग्रहण के कारण चंद्रमा लाल हो जाएगा पटना में छात्र संगठनों ने लोकभवन मार्च का ऐलान, पुलिस ने लाठी-डंडे और बैरिकेडिंग से सुरक्षा बढ़ाई प्रशांत जैन के 3पी इन्वेस्टमेंट द्वारा 2.5% हिस्सेदारी लेने के बाद एंटरो हेल्थकेयर में उछाल आया सिडनी का प्रमुख संपत्ति डेवलपर 'परिपूर्ण तूफान' के बाद ढह गया, जिससे खरीदार अधर में लटक गए स्पार्क्स पर ड्रीम की जीत में एंजेल रीज़ ने 26 रिबाउंड के साथ WNBA रिकॉर्ड तोड़ दिया 128 फ्लैट मालिकों को नोटिस के बाद, मुंबई नगर निकाय ने ऊंची इमारतों में अतिक्रमण पर कार्रवाई की धातु शेयरों में गिरावट के कारण मुख्यभूमि चीन के शेयरों में गिरावट आई, निवेशक जैक्सन होल के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं महाराष्ट्र में महायुति का बड़ा फैसला: भाजपा-शिवसेना-एनसीपी साथ लड़ेंगे चुनाव, सहयोगियों पर बयानबाजी से भी परहेज अयोध्या में मछली भोज पर बवाल, पहले कब सियासी हथियार बना मांसाहार, देश में नॉन-वेजिटेरियन कितने? इस सरकारी कंपनी का 6% हिस्सा बेचने जा रही है सरकार, आज 7% गिरा शेयर 3 दिन में 55% चढ़ा शेयर का दाम, इस पेनी स्टॉक पर टूट पड़े लोग, 20 रुपये से कम का है शेयर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़ CM आवास की तरफ कूच रहे हैं छात्र कर्नाटक की 68 वर्षीय महिला की मृत्यु के बाद घर में 8.4 लाख रुपये नकद पाए दूसरे दिन भी बारिश के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे ठप, 18 उड़ानें रद्द ओलंपिक चैंपियन एलए 2028 के लिए अपने शरीर का पुनर्निर्माण कर रही है ट्रक की टक्कर से पलटी स्कूल बस; 20 छात्र बाल-बाल बचे, अंबेडकरनगर में टला बड़ा हादसा यूपी चुनाव से पहले बड़ा झटका: रालोद में बड़े टूट की आहट, नाराज़ नेता गठबंधन से अलग हो सकते हैं सेंसेक्स 124 अंक लुढ़का; आईटी शेयरों में गिरावट यूरो मुद्रा सट्टेबाजों ने शुद्ध लघु स्थिति को थोड़ा कम कर दिया है एमएचपी बिक्री के कारण पोर्श स्टॉक में गिरावट, कमजोर राजस्व ने निवेशकों को बढ़त में रखा वैशाली में थाने से 300 मीटर दूर ATM पर चोरों का धावा, मशीन तोड़ी; एक संदिग्ध हिरासत में मंदिर की मूर्तियां उखाड़ीं, घरों-दुकानों के सामने हड्डियां फेंकी; बरेली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश विश्लेषण से पता चलता है कि जलवायु क्षति नए उत्तरी सागर क्षेत्रों के किसी भी आर्थिक लाभ को खत्म कर देगी कर्नाटक के ड्राफ्ट एसआईआर रोल से 19.5% मतदाता हटाए गए, तेलंगाना के बाद दूसरा सबसे बड़ा विलोपन मुरलीधरन, विटोरी और जीशान अंसारी की वापसी के पीछे के सबक मैन सिटी के लिए ग्रीलिश वापसी - लेकिन कब तक? स्टैनफोर्ड अध्ययन से पता चलता है कि अधिकांश AI-एक्सपोज़्ड नौकरियों में प्रवेश स्तर के रोजगार में 19% की गिरावट आई है किट हैरिंगटन एचबीओ की हैरी पॉटर श्रृंखला में गिल्डरॉय लॉकहार्ट के रूप में शामिल हुए हैं रिस्क लेकर मिला स्टारडम, 22 साल की मेहनत, यश ने बनाया 'साम्राज्य' लॉकरबी बमबारी का मुकदमा शुरू होने से कुछ दिन पहले स्थगित कर दिया गया 1 लाख नौकरियों पर संकट! यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी क्रेमलिन सलाहकार का कहना है कि ब्रिटेन की ड्रोन फैक्ट्रियों को 'अज्ञात स्रोतों' से हमलों का सामना करना पड़ सकता है 2,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल करने के बाद रत्नमणि मेटल्स के शेयरों में दो सत्रों में 21% तक की तेजी आई जैक्सन होल आर्थिक संगोष्ठी 2026: तारीखें, कार्यक्रम, उपस्थित लोगों की सूची, क्या चर्चा हुई और दुनिया इसका इंतजार क्यों करती है मोटी शिकायतें' और एक कथित उपद्रवी: मर्डोक अदालत के खुले दस्तावेज़ कड़वी उत्तराधिकार लड़ाई की दुर्लभ झलक देते हैं शिअद गठबंधन की चर्चा के बीच भाजपा ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी सूखे के कारण साइडर बनाने के लिए 'मुश्किल से सेब' बचता है ओमेगा ने हाल ही में एक मिनी मूनवॉच जारी की अदालत ने पाया कि eHarmony ने ऑस्ट्रेलियाई ग्राहकों को 'सदस्यता जाल' से धोखा दिया, जिसकी कीमत सैकड़ों डॉलर थी मन क्लीनिक के डॉ. मोहित जैन मरीजों क़ो दे रहे बेहतर चिकित्सा सेवाएं ब्रिटेन के आसमान में दुर्लभ आंशिक चंद्रग्रहण के कारण चंद्रमा लाल हो जाएगा पटना में छात्र संगठनों ने लोकभवन मार्च का ऐलान, पुलिस ने लाठी-डंडे और बैरिकेडिंग से सुरक्षा बढ़ाई प्रशांत जैन के 3पी इन्वेस्टमेंट द्वारा 2.5% हिस्सेदारी लेने के बाद एंटरो हेल्थकेयर में उछाल आया सिडनी का प्रमुख संपत्ति डेवलपर 'परिपूर्ण तूफान' के बाद ढह गया, जिससे खरीदार अधर में लटक गए स्पार्क्स पर ड्रीम की जीत में एंजेल रीज़ ने 26 रिबाउंड के साथ WNBA रिकॉर्ड तोड़ दिया 128 फ्लैट मालिकों को नोटिस के बाद, मुंबई नगर निकाय ने ऊंची इमारतों में अतिक्रमण पर कार्रवाई की धातु शेयरों में गिरावट के कारण मुख्यभूमि चीन के शेयरों में गिरावट आई, निवेशक जैक्सन होल के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं महाराष्ट्र में महायुति का बड़ा फैसला: भाजपा-शिवसेना-एनसीपी साथ लड़ेंगे चुनाव, सहयोगियों पर बयानबाजी से भी परहेज अयोध्या में मछली भोज पर बवाल, पहले कब सियासी हथियार बना मांसाहार, देश में नॉन-वेजिटेरियन कितने? इस सरकारी कंपनी का 6% हिस्सा बेचने जा रही है सरकार, आज 7% गिरा शेयर 3 दिन में 55% चढ़ा शेयर का दाम, इस पेनी स्टॉक पर टूट पड़े लोग, 20 रुपये से कम का है शेयर पटना में बवाल, बैरिकेड तोड़ CM आवास की तरफ कूच रहे हैं छात्र कर्नाटक की 68 वर्षीय महिला की मृत्यु के बाद घर में 8.4 लाख रुपये नकद पाए दूसरे दिन भी बारिश के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे ठप, 18 उड़ानें रद्द ओलंपिक चैंपियन एलए 2028 के लिए अपने शरीर का पुनर्निर्माण कर रही है ट्रक की टक्कर से पलटी स्कूल बस; 20 छात्र बाल-बाल बचे, अंबेडकरनगर में टला बड़ा हादसा यूपी चुनाव से पहले बड़ा झटका: रालोद में बड़े टूट की आहट, नाराज़ नेता गठबंधन से अलग हो सकते हैं सेंसेक्स 124 अंक लुढ़का; आईटी शेयरों में गिरावट यूरो मुद्रा सट्टेबाजों ने शुद्ध लघु स्थिति को थोड़ा कम कर दिया है एमएचपी बिक्री के कारण पोर्श स्टॉक में गिरावट, कमजोर राजस्व ने निवेशकों को बढ़त में रखा वैशाली में थाने से 300 मीटर दूर ATM पर चोरों का धावा, मशीन तोड़ी; एक संदिग्ध हिरासत में मंदिर की मूर्तियां उखाड़ीं, घरों-दुकानों के सामने हड्डियां फेंकी; बरेली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश विश्लेषण से पता चलता है कि जलवायु क्षति नए उत्तरी सागर क्षेत्रों के किसी भी आर्थिक लाभ को खत्म कर देगी कर्नाटक के ड्राफ्ट एसआईआर रोल से 19.5% मतदाता हटाए गए, तेलंगाना के बाद दूसरा सबसे बड़ा विलोपन मुरलीधरन, विटोरी और जीशान अंसारी की वापसी के पीछे के सबक मैन सिटी के लिए ग्रीलिश वापसी - लेकिन कब तक? स्टैनफोर्ड अध्ययन से पता चलता है कि अधिकांश AI-एक्सपोज़्ड नौकरियों में प्रवेश स्तर के रोजगार में 19% की गिरावट आई है किट हैरिंगटन एचबीओ की हैरी पॉटर श्रृंखला में गिल्डरॉय लॉकहार्ट के रूप में शामिल हुए हैं रिस्क लेकर मिला स्टारडम, 22 साल की मेहनत, यश ने बनाया 'साम्राज्य' लॉकरबी बमबारी का मुकदमा शुरू होने से कुछ दिन पहले स्थगित कर दिया गया 1 लाख नौकरियों पर संकट! यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी