Friday, 25 September 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत के मामले में माता-पिता पूछ रहे हैं ये सवाल

Ajay Tiwari
25 September 2026 • 0 • 49
आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत के मामले में माता-पिता पूछ रहे हैं ये सवाल

18 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट साहिल वाकोडे की मौत के मामले में कार्रवाई को लेकर स्टूडेंट्स का दबाव बढ़ता जा रहा है.

साहिल की मौत के बाद आईआईटी बॉम्बे ने प्रोफ़ेसर सूर्यनारायण दुल्ला को प्रशासनिक मामलों के डीन के पद से हटा दिया है. आईआईटी बॉम्बे के मीडिया को-ऑर्डिनेटर ने 21 सितंबर को यह जानकारी दी.

दूसरी ओर प्रोफ़ेसर दुल्ला के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई न करने की मांग भी शुरू हो गई है. आईआईटी बॉम्बे के प्रोफ़ेसरों ने दुल्ला के समर्थन में एक मार्च भी निकाला.

18 सितंबर को, सेकेंड ईयर के स्टूडेंट साहिल वाकोडे का शव उनके कमरे में मिला था. इसके बाद स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया था.

(आत्महत्या एक गंभीर मानसिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव में हैं, तो भारत सरकार की जीवन आस्था हेल्पलाइन 18002333330 पर मदद ले सकते हैं. आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करें.)

साहिल की मौत के बाद, उनके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि साहिल को जातिगत दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा था, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली.

लेकिन आईआईटी बॉम्बे ने साहिल के ख़िलाफ़ जातिगत दुर्व्यवहार के आरोपों का खंडन किया है.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

अपने बयान में आईआईटी बॉम्बे ने कहा कि साहिल परीक्षा में नक़ल करते पकड़े गए थे. हालांकि बाद में उन्होंने माफ़ी मांगते हुए कहा था कि मामले की जांच जारी है.

साहिल की मां सोनाली वाकोडे और पिता रवींद्र वाकोडे बेटे के लिए न्याय की मांग को लेकर गुरुवार को मुंबई के आज़ाद मैदान में भूख हड़ताल कर बैठ गए थे.

हालांकि प्रशासन की अनुमति न मिलने पर वो वहाँ से उठ गए थे.

बीबीसी मराठी से बात करते हुए रवींद्र वाकोडे ने कहा, "मेरा बेटा आत्महत्या करने वाला लड़का नहीं था. अगर उसने आत्महत्या की थी तो उस दिन का फुटेज क्यों नहीं जारी किया गया.''

उन्होंने कहा, "हम इंसाफ़ की मांग कर रहे हैं. जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी शख़्स के ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए.''

साहिल वाकोडे की मां ने कहा, ''मेरे बेटे के पोस्टमॉर्टम के लिए हमारा इंतज़ार भी नहीं किया गया. इतनी जल्दी क्या थी. एक माँ अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रही है ताकि किसी और के साथ इस तरह की घटना न हो.''

इस बीच, इस मामले में प्रोफ़ेसर दुल्ला और आईआईटी अधिकारियों के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

साहिल के माता-पिता ने प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ आत्महत्या के लिए उकसाने और जातिवादी गालियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है.

दूसरी ओर बॉम्बे आईआईटी फैकल्टी फोरम ने छात्र की मृत्यु पर दुख जताते हुए शिक्षक के प्रति समर्थन भी जताया है.

प्रोफ़ेसर दुल्ला को डीन पद से हटा दिया गया है. वहीं, आईआईटी बॉम्बे के निदेशक प्रोफ़ेसर शिरीष केदारे ने साफ़ किया है कि उन्होंने इस्तीफ़ा नहीं दिया है .

समाचार एजेंसी एएनआई को प्रतिक्रिया देते हुए वाकोडे के वकील निखिल कांबले ने कहा, "हमारे मुवक्किल को उम्मीद है कि इस मामले में अभियुक्त बनाए गए लोगों को गिरफ़्तार किया जाए. जांच को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित आरोपियों की गिरफ़्तारी ज़रूरी है. "

उन्होंने कहा, "अलग-अलग फ़ोरम पर लगाए जा रहे दावों पर हमारी कोई टिप्पणी नहीं है. ऐसे दावे आते-जाते रहेंगे और हर बयान पर प्रतिक्रिया देने का कोई मतलब नहीं है. हमारी मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को गिरफ़्तार किया जाए."

उन्होंने कहा, "हम उस लड़के के लिए न्याय दिलाने की कोशिश कर रहे हैं और हम न्याय चाहते हैं."

बीबीसी मराठी ने इस मामले में आईआईटी बॉम्बे के फैकल्टी हेड राजकुमार पंत से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है.

उनके जवाब मिलते ही ख़बर को अपडेट कर दिया जाएगा.

आईआईटी बॉम्बे ने आईआईटी स्टूडेंट साहिल वाकोडे की मौत के बाद जारी किए गए बयान के लिए माफ़ी मांगी है.

आईआईटी बॉम्बे ने 21 सितंबर को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट किया, "साहिल की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से संबंधित परिस्थितियों के बारे में दिए गए बयान के लिए हम माफ़ी मांगते हैं."

आईआईटी ने साहिल की मौत से पहले हुई घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी.

इसके लिए माफ़ी मांगते हुए आईआईटी ने कहा था, "साहिल की मौत से पहले की घटनाओं और उस समय की परिस्थितियों के ब्यौरे की जांच की जा रही है. संबंधित अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं. "

आईआईटी की ओर से कहा गया था, ''उनकी मौत की सटीक वजहों और पूरी जांच के बाद ही कोई निष्कर्ष निकलेगा.''

इमेज स्रोत, ANI

आईआईटी बॉम्बे में ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग के छात्र 20 वर्षीय साहिल वाकोडे का शव 18 सितंबर की शाम को उनके कमरे में मिला था.

इसके बाद, स्टूडेंट्स ने शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा के मुद्दे को उठाते हुए आईआईटी बॉम्बे परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

घटना की जानकारी मिलते ही साहिल का परिवार 19 सितंबर को मुंबई पहुंचा. साहिल के पिता रवींद्र वाकोडे ने पवई पुलिस स्टेशन में आईआईटी के प्रोफ़ेसरों और अधिकारियों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई.

साहिल के माता-पिता ने शिकायत में कहा, "संस्था के निदेशक और शिक्षकों ने हमारे बेटे को जातिगत दुर्व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया, जिसके कारण उसे अपनी जान लेने के लिए मजबूर होना पड़ा."

साहिल के पिता ने शिकायत में यह भी कहा कि साहिल ने उन्हें बताया था कि पिछले कुछ दिनों से उसे परेशान किया जा रहा था.

शिकायत के मुताबिक़, पिछले तीन महीनों से जाति के आधार पर साहिल का उत्पीड़न हो रहा था.

इमेज स्रोत, IIT BOMBAY

आईआईटी बॉम्बे ने 19 सितंबर की शाम को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सेकेंड ईयर के एक छात्र ने शाम को आत्महत्या कर ली थी.

स्टूडेंट ने परीक्षा के दौरान अपने मोबाइल फोन की मदद से सवालों के जवाब लिखे.

आईआईटी ने अपने बयान में कहा कि उस स्टूडेंट ने सवालों को चैटजीपीटी पर अपलोड किया था.

आईआईटी ने एक बयान में कहा, "छात्र के ख़िलाफ़ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई थी. घटना के बाद छात्र से इंस्ट्रक्टर और विभागाध्यक्ष ने बात की थी. विभागाध्यक्ष ने उसे समझाया और यह भी भरोसा दिलाया कि इस घटना का उसके करियर पर कोई उल्टा असर नहीं पड़ेगा."

इसके बाद छात्र अपने कमरे में चला गया, जहां बाद में वह मृत पाया गया.

आईआईटी ने कहा कि छात्र की मौत से वह बेहद दुखी है. बयान में कहा गया है कि आईआईटी बॉम्बे प्रशासन जांच में संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग देगा. साथ ही, सभी से मृत छात्र के परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की गई है.

आईआईटी बॉम्बे प्रशासन ने यह भी अपील की है कि जांच जारी रहने तक कोई भी अनुमान न लगाया जाए.

आईआईटी के टीचर्स ने भी इस मामले में एक बयान जारी किया था.

आईआईटी के फैकल्टी फोरम ने दुल्ला का समर्थन किया और कहा कि प्रोफ़ेसर सूर्यनारायण दुल्ला ने परीक्षा के दौरान एक छात्र को अनुचित व्यवहार करने से रोका था.

आईआईटी बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने कहा, "आईआईटी के छात्र की मौत से हम दुखी हैं और परिवार के दुख में शामिल हैं. हम अपने सहयोगी प्रोफ़ेसर सूर्यनारायण दुल्ला के साथ खड़े हैं. वह सीनेट से मंजूर अकादमिक नीतियों के तहत अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहे थे."

''मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान संबंधित विषय के शिक्षक प्रोफ़ेसर दुल्ला परीक्षा करा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक छात्र स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा था. परीक्षा के नियमों के मुताबिक़ उन्होंने कार्रवाई की और घटना की जानकारी संस्थान के अधिकारियों को दी.''

आईआईटी बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने कहा कि अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के दौरान हुई घटना के बाद उनकी छवि ख़राब करने की कोशिश से वो दुखी है.

इमेज स्रोत, ANI

इस घटना के बारे में मीडिया से बात करते हुए डीसीपी दत्तात्रय नलावड़े ने 19 सितंबर को कहा था कि आईआईटी पवई में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली.

उन्होंने कहा, "इस घटना के बाद आईआईटी के कुछ स्टूडेंट एकजुट हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे."

उन्होंने आगे बताया, "आईआईटी प्रशासन ने छात्रों से बातचीत करके मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने की कोशिश की. पुलिस ने भी यहां सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए थे.''

''साहिल बीटेक सेकेंड ईयर का स्टूडेंट थे. मामले में एडीआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.''

इमेज स्रोत, ANI Video Grab

इस घटना के बाद छात्र-छात्राओं में काफ़ी नाराज़गी देखी गई. छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रदर्शन कर रहे एक स्टू़डेंट ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर सवाल उठाए.

उन्होंने कहा, "मैं आईआईटी बॉम्बे में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष में पढ़ रहा हूं. आज हम इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि हमारे कॉलेज के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली. हम इस मामले में प्रशासन से जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं."

उन्होंने कहा, "यह इस तरह की पहली घटना नहीं है. इस साल ऐसी चार घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें से दो पिछले दो महीनों में हुई हैं. हमें पूरी तरह अंधेरे में रखा गया है कि ऐसा क्यों हो रहा है या इसके पीछे क्या कारण हैं."

प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट ने कहा , "हम सिर्फ़ इतना चाहते हैं कि डीन, डायरेक्टर और प्रशासन एक रिपोर्ट पेश करें. इसमें वे पूरे मामले की जांच करें, जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करें और यह गारंटी दें कि उनके कार्यकाल में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी."

इस प्रदर्शन के बाद अब डॉ. सूर्यनारायण दुल्ला को डीन के पद से हटा दिया गया है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अब जवाब देना होगा: आयोग की सफाई पर सवालों की लहर • चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में हेडकांस्टेबल की सिर पर गोली मार कर हत्या, बेटे को हिरासत में • शिक्षक के 32388 पदों पर बंपर भर्ती: बीपीएससी टीआरई-4 के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक भर दें फॉर्म • बिग बॉस 20 में आसिफ खान की मूंछ टिप्पणी पर हंगामा • बेटा पिक्टोरिस बी से मिला पहला एक्सोप्लैनेट रेडियो सिग्नल • ट्रंप और जिंपिंग के डिनर में दिखी अमेरिकी शक्ति: मस्क से पिचाई तक के दिग्गजों का सम्मिलन • जाली नोटों का पाकिस्तानी कनेक्शन: मास्टरमाइंड मुकेश खेल रहा था देशविरोधी खेल! जांच में हैरान करने वाले खुलासे • लखनऊ‑कानपुर एक्सप्रेसवे पर लगातार खामियाँ, 30 मीटर फुटपाथ धंस गया • ‘मां को बचाने में थमीं बेटे की सांसें, दोनों की जलकर दर्दनाक मौत, डीएनए जांच से हुई शवों की पुष्टि • स्पेस में बनेंगे एआई डेटा सेंटर्स: प्रोजेक्ट सनकैचर के बीच मस्क का बड़ा बयान, कैसे बदलेगा कंप्यूटिंग का तरीका? • कोटा में बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी बनी मेयर, जयपुर‑जोधपुर में मतदान जारी • भारत‑अमेरिका के रिश्ते में नई चाल: विदेश सचिव ने प्रमुखों से मुलाकातें, 100% टैरिफ कानून पर चर्चा • गोविंदा ने कोमल रानी के साथ कथित अफेयर पर दी स्पष्ट प्रतिक्रिया • पहली बार चुनाव आयोग पर सवाल नहीं, सत्ता से करीबी और पुरस्कार मिलने पर बवाल • सेंथिलकुमार की जोड़ी ने एशियाड में स्वर्ण पदक पक्का किया, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंची • फिर वही विवादास्पद हरकत, जिसने दूल्हे को गहरा सदमा दिया • रोहतास में फिर गूंजेगी पत्थर तोड़ने की आवाज! शुक्रवार से नीलामी, 3-4 महीने में शुरू होगा खनन • नोएडा की डीएम मेधा रूपम से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आउट-ऑफ टर्न लिस्टिंग को लेकर सवाल • The Vvaan Movie Review: जंगल का खौफ डराता नहीं, सिद्धार्थ की एक्टिंग जमती नहीं; कमजोर VFX ने बिगाड़ा पूरा खेल • टीजीटी अभ्यर्थियों को टीईटी से राहत की संभावना, 15 लाख से अधिक को लाभ • चिराग पासवान ने CEC से भरोसा बनाए रखने और इस्तीफ़ा मांग पर खुली चर्चा का आह्वान किया • ईरान के मामले में चीन की सोच यहाँ ट्रंप से हो रही है आमने-सामने • सऊदी के ग्रैंड मुफ्ती ने सैनिकों से जान तक देने की अपील की, तुर्की‑पाकिस्तान‑सऊदी की हाई‑लेवल बैठक तय • कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में सड़क प्रदर्शन शुरू, कई शहरों में इस्तीफ़ा की मांग • गूगल अंतरिक्ष में करेगा एआई चिप की टेस्टिंग, 1 अक्तूबर को रचने जा रहा इतिहास, क्या है प्लान? • कबड्डी में भारत का फिर राजतिलक, 11 स्वर्ण के बाद 12वें की उम्मीद • इंडिया‑ए ने ऑस्ट्रेलिया‑ए को 162 रन से हराया, टेस्ट में पहली जीत • मुंबई में गणेश विसर्जन का आरम्भ: जयकारों और ढोल-ताशों से गूंजा शहर • मुख्यमंत्री के दौरे से पहले गया में कारोबारी पर हमला, दुकान में तोड़फोड़ और 15 लाख लूट का आरोप • बजाज पल्सर के तीन मॉडल्स पर नया अपडेट आने वाला • टॉपर को मिले 700 में से 641 अंक, टॉप-20 में 614 से ज्यादा स्कोर पाने वाले अभ्यर्थी • भारत के सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी शुरू की • 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की मांग: ₹45,000 न्यूनतम पेंशन और OPS की बहाली • मेडिकल व नर्सिंग कॉलेजों में संविदा नियुक्ति कर्मचारियों का शोषण, नियमित भर्ती करे सरकार • जमशेदपुर में सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा की मौत, परिवार में गहरा शोक • फार्म हाउस मालिक उत्तराखंड विधायक उमेश शर्मा से होगी पूछताछ, आने-जाने वालों की जुट रही जान • 15 वर्षीय वैभव सौर्यवंशी: न्यूजीलैंड टूर पर परखेंगे पेस और बाउंस में महारत • जिनपिंग की पत्नी की कहानी: गायिका से चीन की फर्स्ट लेडी तक कैसे पहुंचीं, विदेश दौरों पर क्यों जाती हैं पेंग? • कश्मीर विधानसभा में फिर हंगामा, स्टेटहुड पर चर्चा से 30 मिनट के लिए सदन स्थगित • बॉम्बे हाई कोर्ट में दो याचिकाओं से महाराष्ट्र में ECI की SIR प्रक्रिया को चुनौती • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अब जवाब देना होगा: आयोग की सफाई पर सवालों की लहर • चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में हेडकांस्टेबल की सिर पर गोली मार कर हत्या, बेटे को हिरासत में • शिक्षक के 32388 पदों पर बंपर भर्ती: बीपीएससी टीआरई-4 के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक भर दें फॉर्म • बिग बॉस 20 में आसिफ खान की मूंछ टिप्पणी पर हंगामा • बेटा पिक्टोरिस बी से मिला पहला एक्सोप्लैनेट रेडियो सिग्नल • ट्रंप और जिंपिंग के डिनर में दिखी अमेरिकी शक्ति: मस्क से पिचाई तक के दिग्गजों का सम्मिलन • जाली नोटों का पाकिस्तानी कनेक्शन: मास्टरमाइंड मुकेश खेल रहा था देशविरोधी खेल! जांच में हैरान करने वाले खुलासे • लखनऊ‑कानपुर एक्सप्रेसवे पर लगातार खामियाँ, 30 मीटर फुटपाथ धंस गया • ‘मां को बचाने में थमीं बेटे की सांसें, दोनों की जलकर दर्दनाक मौत, डीएनए जांच से हुई शवों की पुष्टि • स्पेस में बनेंगे एआई डेटा सेंटर्स: प्रोजेक्ट सनकैचर के बीच मस्क का बड़ा बयान, कैसे बदलेगा कंप्यूटिंग का तरीका? • कोटा में बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी बनी मेयर, जयपुर‑जोधपुर में मतदान जारी • भारत‑अमेरिका के रिश्ते में नई चाल: विदेश सचिव ने प्रमुखों से मुलाकातें, 100% टैरिफ कानून पर चर्चा • गोविंदा ने कोमल रानी के साथ कथित अफेयर पर दी स्पष्ट प्रतिक्रिया • पहली बार चुनाव आयोग पर सवाल नहीं, सत्ता से करीबी और पुरस्कार मिलने पर बवाल • सेंथिलकुमार की जोड़ी ने एशियाड में स्वर्ण पदक पक्का किया, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंची • फिर वही विवादास्पद हरकत, जिसने दूल्हे को गहरा सदमा दिया • रोहतास में फिर गूंजेगी पत्थर तोड़ने की आवाज! शुक्रवार से नीलामी, 3-4 महीने में शुरू होगा खनन • नोएडा की डीएम मेधा रूपम से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आउट-ऑफ टर्न लिस्टिंग को लेकर सवाल • The Vvaan Movie Review: जंगल का खौफ डराता नहीं, सिद्धार्थ की एक्टिंग जमती नहीं; कमजोर VFX ने बिगाड़ा पूरा खेल • टीजीटी अभ्यर्थियों को टीईटी से राहत की संभावना, 15 लाख से अधिक को लाभ • चिराग पासवान ने CEC से भरोसा बनाए रखने और इस्तीफ़ा मांग पर खुली चर्चा का आह्वान किया • ईरान के मामले में चीन की सोच यहाँ ट्रंप से हो रही है आमने-सामने • सऊदी के ग्रैंड मुफ्ती ने सैनिकों से जान तक देने की अपील की, तुर्की‑पाकिस्तान‑सऊदी की हाई‑लेवल बैठक तय • कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में सड़क प्रदर्शन शुरू, कई शहरों में इस्तीफ़ा की मांग • गूगल अंतरिक्ष में करेगा एआई चिप की टेस्टिंग, 1 अक्तूबर को रचने जा रहा इतिहास, क्या है प्लान? • कबड्डी में भारत का फिर राजतिलक, 11 स्वर्ण के बाद 12वें की उम्मीद • इंडिया‑ए ने ऑस्ट्रेलिया‑ए को 162 रन से हराया, टेस्ट में पहली जीत • मुंबई में गणेश विसर्जन का आरम्भ: जयकारों और ढोल-ताशों से गूंजा शहर • मुख्यमंत्री के दौरे से पहले गया में कारोबारी पर हमला, दुकान में तोड़फोड़ और 15 लाख लूट का आरोप • बजाज पल्सर के तीन मॉडल्स पर नया अपडेट आने वाला • टॉपर को मिले 700 में से 641 अंक, टॉप-20 में 614 से ज्यादा स्कोर पाने वाले अभ्यर्थी • भारत के सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी शुरू की • 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की मांग: ₹45,000 न्यूनतम पेंशन और OPS की बहाली • मेडिकल व नर्सिंग कॉलेजों में संविदा नियुक्ति कर्मचारियों का शोषण, नियमित भर्ती करे सरकार • जमशेदपुर में सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा की मौत, परिवार में गहरा शोक • फार्म हाउस मालिक उत्तराखंड विधायक उमेश शर्मा से होगी पूछताछ, आने-जाने वालों की जुट रही जान • 15 वर्षीय वैभव सौर्यवंशी: न्यूजीलैंड टूर पर परखेंगे पेस और बाउंस में महारत • जिनपिंग की पत्नी की कहानी: गायिका से चीन की फर्स्ट लेडी तक कैसे पहुंचीं, विदेश दौरों पर क्यों जाती हैं पेंग? • कश्मीर विधानसभा में फिर हंगामा, स्टेटहुड पर चर्चा से 30 मिनट के लिए सदन स्थगित • बॉम्बे हाई कोर्ट में दो याचिकाओं से महाराष्ट्र में ECI की SIR प्रक्रिया को चुनौती •