Wednesday, 25 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब चुनाव 'करो या मरो' जैसा क्यों है?

Ajay Tiwari
25 November 2026 • 0 • 43
आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब चुनाव 'करो या मरो' जैसा क्यों है?

इमेज स्रोत, Getty Images

2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) के लिए कई विश्लेषक 'करो या मरो' की लड़ाई के रूप में देख रहे हैं. आप केवल पंजाब में ही सत्ता में है.

दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद अगर आप पंजाब में भी हार जाती है, तो देश के किसी भी राज्य में उसकी सरकार नहीं बचेगी. वहीं, अगर वह चुनाव जीतती है, तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर दोबारा अपनी राजनीतिक ज़मीन मज़बूत करने का मौक़ा मिलेगा.

इसलिए ये चुनाव आम आदमी पार्टी की विश्वसनीयता, संगठनात्मक एकजुटता और भविष्य में विस्तार की संभावनाओं से भी जुड़ा है.

बीजेपी और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर अपनी पहचान बनाने की आम आदमी पार्टी की हसरत काफ़ी हद तक इस बात पर टिकी है कि वह सत्ता में रहकर अपना शासन मॉडल साबित करे.

फ़िलहाल पंजाब उसके पास बचा एकमात्र मौक़ा है, जहाँ वह दिखा सकती है कि उसका शासन मॉडल न सिर्फ़ पहली बार जनादेश हासिल कर सकता है, बल्कि दोबारा भी लोगों का भरोसा जीत सकता है.

पंजाब में हार का मतलब होगा कि पार्टी के पास अपना शासन मॉडल दिखाने के लिए कोई राज्य सरकार नहीं बचेगी.

इमेज स्रोत, Getty Images

राजनीतिक विश्लेषक विनोद शर्मा कहते हैं कि पंजाब विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के सर्वाइवल के सवाल से जुड़ गया है.

विनोद शर्मा ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, ''आम आदमी पार्टी के लिए ये चुनाव आसान नहीं है और अगर हार जाती है तो उसके सियासी भविष्य पर गहरा सवालिया निशान खड़ा होगा. आम आदमी पार्टी की सरकार में क़ानून व्यवस्था और ड्रग्स का मसला बहुत ही गंभीर है. लोककल्याणकारी योजनाओं की डिलीवरी इनके पक्ष में जा सकती है.''

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

विनोद शर्मा कहते हैं, ''अकाली और बीजेपी का गठबंधन विकल्प हीनता का गठबंधन है. मुझे लगता है कि ये कांग्रेस और आप को चुनौती पेश नहीं कर पाएंगे. इससे अमृतपाल सिंह को पंथी वोट ज़रूर मिल सकता है क्योंकि बीजेपी से गठबंधन के बाद अकाली की पंथी पार्टी की छवि कमज़ोर पड़ी है.''

पंजाब यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के प्रोफ़ेसर आशुतोष कुमार मानते हैं कि तमाम मुश्किलों के बावजूद पंजाब में आम आदमी पार्टी मज़बूत स्थिति में है.

प्रोफ़ेसर कुमार ने बीबीसी हिन्दी से कहा, ''मेरा मानना है कि पंजाब में अकाली और बीजेपी के साथ आने के बावजूद लड़ाई द्विपक्षीय ही है. यानी आप और कांग्रेस के बीच. आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव उसके राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेगा लेकिन यह भी बताएगा कि बीजेपी अपनी चुनावी मशीनरी की बदौलत हर चुनाव नहीं जीत सकती है.''

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीती थीं और उसे 42 फ़ीसदी से ज़्यादा वोट मिले थे. इस भारी बहुमत ने कांग्रेस और अकाली दल की राजनीति से निर्णायक बदलाव की उम्मीदें बढ़ा दी थीं.

अब अगला चुनाव इस बात की परीक्षा है कि क्या मतदाताओं को लगता है कि आप ने उस जनादेश को एक प्रभावी सरकार में बदला है. सिर्फ़ एक कार्यकाल के बाद हारने से स्थापित राजनीतिक दलों के सामने एक टिकाऊ विकल्प पेश करने के उसके दावे को गंभीर रूप से चोट पहुँच सकती है.

इमेज स्रोत, Getty Images

2022 के विधानसभा चुनाव में आप की भारी जीत 2024 के लोकसभा चुनाव में उसी तरह की सफलता में नहीं बदल सकी. आप पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से सिर्फ़ तीन सीटें जीत पाई, जबकि कांग्रेस ने सात सीटों पर जीत दर्ज की.

हालांकि, लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग मुद्दों और परिस्थितियों में लड़े जाते हैं, लेकिन इस नतीजे ने दिखाया कि पंजाब के मतदाता हमेशा के लिए आप के साथ नहीं हैं. इसने कांग्रेस को भी एक गंभीर चुनौती देने वाली पार्टी के रूप में स्थापित किया, न कि ऐसे दल के रूप में जिसे हमेशा के लिए सत्ता की दौड़ से बाहर कर दिया गया हो.

पंजाब में भगवंत मान आप के प्रमुख चेहरे हैं. मौजूदा विधायकों के कामकाज़ से पैदा हुई नाराज़गी को दूर करने के लिए कुछ विधायकों के टिकट काटने की रणनीति भी अपनाई जा रही है. लेकिन मौजूदा विधायकों को हटाने के फ़ैसले से पार्टी के भीतर बग़ावत और दलबदल की स्थिति भी पैदा हुई है. इसी महीने आप के तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया था.

पंजाब में एक सवाल यह भी उठता रहता है कि सरकार दिल्ली से संचालित हो रही है. ऐसे में यह चुनाव इस बात की भी परीक्षा है कि क्या पार्टी अरविंद केजरीवाल के राष्ट्रीय नेतृत्व और पंजाब की स्थानीय राजनीतिक पहचान के बीच संतुलन बना पाती है. कांग्रेस अब भी आप की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी बनी हुई है.

2024 के लोकसभा चुनाव में झटके के बाद आम आदमी पार्टी ने इसी साल मई में नगर निगम चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. आम आदमी पार्टी को आठ नगर निगमों में से पाँच में जीत मिली थी.

2024 के लोकसभा चुनाव में आप उन आठ नगर निगमों के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में से केवल एक में आगे रही थी. लेकिन स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी ने इनमें से पांच नगर निगमों में बहुमत हासिल किया.

इन नतीजों के आधार पर भगवंत मान यह तर्क दे सकते हैं कि कुछ नीतियों या विधायकों को लेकर लोगों की नाराज़गी का मतलब उनकी सरकार को पूरी तरह ख़ारिज करना नहीं है. उन्होंने इस जनादेश को बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोज़गार से जुड़ी आप की पहलों के समर्थन के तौर पर पेश किया.

आप की वापसी सभी इलाक़ों में एक जैसी नहीं रही थी. अबोहर, पठानकोट और कपूरथला में पार्टी को अब भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जहाँ बीजेपी और कांग्रेस की स्थिति मज़बूत बनी रही. शहरी इलाक़ों में जिन क्षेत्रों में पार्टी ने अपनी ताक़त दिखाई है, वहां उसे बनाए रखने के साथ-साथ इन कमज़ोर इलाक़ों में भी अपनी पैठ बढ़ाना उसके सामने चुनौती है.

इससे भी अहम बात यह है कि स्थानीय निकाय चुनाव विधानसभा चुनाव जैसे नहीं होते. पंजाब के 2021 के स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन प्रदर्शन किया था लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में 18 सीटों पर सिमट गई थी. आम आदमी पार्टी को 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में 92 पर जीत मिली थी.

इमेज स्रोत, Getty Images

पंजाब में आम आदमी पार्टी के उभार की कहानी एक नई राजनीतिक पार्टी के उस व्यवस्था में अपनी जगह बनाने की है, जहाँ लंबे समय तक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन का दबदबा रहा.

पंजाब में आप का राजनीतिक सफ़र लगातार आगे बढ़ने वाला नहीं रहा. पार्टी ने 2014 में पहली बड़ी सफलता हासिल की, 2017 में विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल बनी, फिर उसे कई झटके लगे और आख़िरकार 2022 में उसने शानदार जीत के साथ सत्ता हासिल की.

पंजाब ने आप को संसद में पहली बड़ी राजनीतिक मौजूदगी दी. 2014 के आम चुनाव में पार्टी के सभी चार विजयी लोकसभा उम्मीदवार पंजाब से थे. राज्य में पार्टी को करीब 24.4 फीसदी वोट मिले थे.

इन जीतों ने साबित किया कि आप का राजनीतिक प्रभाव सिर्फ़ दिल्ली तक सीमित नहीं था. साथ ही, इन नतीजों ने पार्टी को पंजाब के अगले विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए एक मज़बूत आधार दिया.

आप ने 2017 में पंजाब में अपना पहला विधानसभा चुनाव काफ़ी उम्मीदों के साथ लड़ा, लेकिन वह कांग्रेस के बाद दूसरे स्थान पर रही.

कांग्रेस ने 77 सीटें जीतीं. आप ने 20 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल का दर्जा हासिल किया. शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन को 18 सीटें मिलीं.

इस नतीजे का राजनीतिक महत्व था. पार्टी ने विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर अकालियों की जगह ले ली और ख़ुद को एक मज़बूत तीसरी राजनीतिक ताक़त के रूप में स्थापित किया. इस चुनाव में आप को क़रीब 23.7 फ़ीसदी वोट मिले थे.

इसके बाद आप की राजनीतिक प्रगति रुक गई. पार्टी के भीतर मतभेद, नेताओं का पार्टी छोड़ना और बाद के चुनावों में ख़राब प्रदर्शन ने उसके संगठन को कमजोर किया.

2019 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में आप का वोट शेयर गिरकर 7.38 फ़ीसदी रह गया. भगवंत मान पार्टी के इकलौते उम्मीदवार थे, जो चुनाव जीतने में सफल रहे. उन्होंने संगरूर सीट बरकरार रखी.

आप के राजनीतिक सफ़र में यह दौर इसलिए अहम है, क्योंकि 2022 की उसकी शानदार जीत लगातार बढ़ते जनाधार का नतीजा नहीं थी, बल्कि गंभीर राजनीतिक झटकों के बाद हुई वापसी थी.

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने 117 में से 92 सीटें जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की. पार्टी को क़रीब 42 फ़ीसदी वोट मिले. इसके मुक़ाबले कांग्रेस को 18, अकाली दल को तीन और बीजेपी को दो सीटें मिलीं. भगवंत मान राज्य के मुख्यमंत्री बने.

राजनीतिक वैज्ञानिक सुहास पलशीकर ने 2022 की जीत को ऐसी पार्टी को अचानक मिली सफलता मानने से आगाह किया, जिसकी पंजाब में पहले कोई राजनीतिक जड़ें नहीं थीं. उन्होंने 2014 में लोकसभा की चार सीटों और 2017 में विधानसभा की 20 सीटों पर आप की जीत का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी पंजाब में बिल्कुल शून्य से शुरुआत नहीं कर रही थी.

2024 के लोकसभा चुनाव में आप 13 में से सिर्फ़ तीन सीटें जीत सकी. विधानसभा की 33 सीटों पर ही उसे बढ़त मिली. इससे पता चलता है कि 2022 में मिले भारी जनादेश को आप हर चुनाव में मिलने वाले स्थायी समर्थन में नहीं बदल पाई. हालांकि, लोकसभा चुनाव के नतीजों से सीधे विधानसभा चुनाव के नतीजों का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
रिंकू सिंह‑प्रिया सरोज की ग्रैंड वेडिंग का पूरा शेड्यूल, लखनऊ में दो हजार मेहमान • वैभव सूर्यवंशी और माइकल जैक्सन ... बचपन के 6 ऐसे कनेक्शन, हैरान रह जाएंगे! • आज अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी, घुड़दौड़ के लिए तैयार हुआ मैदान, मेहमानों के लिए बन रहे दो हेलिपैड • मेरठ होटल कांड में फरार आरोपी सलमान को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार • दुल्हन पर भयानक दुर्घटना: शादी के दौरान वाहन टकराव से घायल, अस्पताल में भर्ती • कुचले जा रहे मासूम, सिस्टम कुंभकर्ण जैसा; हादसों के बाद भी अधिकारी बेपरवाह • फिर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता, बोले-बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी • 26 नहीं, 403 सीटों पर चर्चा; सम्मानजनक समझौते के बाद करेंगे घोषणा", कांग्रेस प्रभारी नाराज • सेवानिवृत्त वन अधिकारी से अटैची छीनने के प्रयास में तीन गिरफ्तार, कुबेरपुर कट पर घटना • अचानक मार्केट में बड़ी रैली? सेंसेक्स 2000 अंक ऊपर, कौन-से स्टॉक्स पीछे हटे • उजैद ने देखा मसूद अजहर का वीडियो, पश्चिम के कई जिलों के किशोरों को निशाना बना रहे पाकिस्तानी शहजाद • अखिलेश यादव की पहली सूची: पाँच उम्मीदवार, कांग्रेस में बढ़ी टेंशन • आधी रात घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, 20 मीटर दूर ले जाकर माथे में मारी गोली • मुस्लिम वोट के साथ SP सीटें छोड़ने को नहीं तैयार, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट का प्रस्ताव • अमेरिकी आईटी सेक्टर में झटका: आईबीएम ने सबसे बड़े कंसल्टिंग डिवीजन में वीजा पर लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या असर • शेषनाग झील के पास JCB मशीन से खुदाई पर विवाद, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की मांग • रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 70 लाख रुपये ठगे, कन्हैया गुलाटी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट • क्या 2027 विश्वकप के लिए सरप्राइज एंट्री बनेंगे वैभव?: कहा- वनडे-टेस्ट खेलने को तैयार, लंबी पारी खेल सकता हूं • सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया: कोलकाता निकाय चुनाव के हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लग सकती है • डॉ. डूम मार्वल के नए बड़े खलनायक: क्या वह थानोस से भी खतरनाक? • घर से निकलते ही छात्र की सिर में गोली मारकर हत्या, मौके पर मौत • जो बचे हैं संग समेट लो': पाकिस्तान की पहली नेटफ़्लिक्स सिरीज़ पर भारत में बैन की मांग क्यों? • हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: सबसे ऊंची बोली से ठेका नहीं मिलता, सरकार कर सकती है टेंडर रद्द • विदेश में बैठे गैंगस्टर भारतीय जेलों से चला रहे नेटवर्क: जेल स्टाफ की भूमिका पर उठे सवाल; कैसे टूटेगा गठजोड़? • गीता बसरा ने गुरु पूरब पर दुपट्टा ओढ़ कर ब्लू सूट में श्रद्धा अर्पित की • पुलिस के स्टिकर वाली कार से करोड़ों की हेरोइन बरामद, क्राइम ब्रांच के फर्जी आईडी के साथ दो गिरफ्तार • राहुल गांधी ने शेयर की रितेश-जेनेलिया की है कनेक्शन, सांसद ने क्या कहा? • सपा ने सहारनपुर के बेहट से उमर अली खान को फिर से टिकट दिया, पिता की पाकिस्तानी पृष्ठभूमि पर चर्चा • यूरिया की कमी से थमी रोडवेज बसें रुक गईं, 28 BS‑6 बसें नहीं चल सकीं • रितेश देशमुख और जेनेलिया की रोमांटिक पोस्ट पर राहुल गांधी का रिएक्शन • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तमिलनाडु में दीपथून पर दीप नहीं जला: सरकार की दलीलें • पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर तनविर अहमद ने 15 वर्षीय वैभव के 28 छक्कों पर सवाल उठाया • सोना 70,000 रुपये सस्ता, चांदी हाई से 2.78 लाख रुपये कम – कीमतों में तेज गिरावट • आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब चुनाव 'करो या मरो' जैसा क्यों है? • अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: जम्मू के 300+ छात्रों को मिलेगा सम्मान • अख्तरूल ईमान के बयान पर महिला आयोग सख्त, सात दिन में मांगा जवाब; कार्रवाई की चेतावनी • सीबीआई ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से 3 लाख रुपये की घूस ली, स्क्रैप ठेके में हस्तक्षेप पर गिरफ्तार • पति से तलाक़ लिया, लेकिन नहीं छोड़ा साथ: प्यार और ज़िम्मेदारी की अनोखी कहानी • हरियाणा ने यूसीसी के तहत वैवाहिक नियमों का खाका पेश किया: शादी, तलाक और लिव-इन पर नए प्रावधान • अनंत सिंह के नदवा में शादी के साथ घुड़दौड़, थार इनाम के साथ 10,000 से अधिक दर्शक • रिंकू सिंह‑प्रिया सरोज की ग्रैंड वेडिंग का पूरा शेड्यूल, लखनऊ में दो हजार मेहमान • वैभव सूर्यवंशी और माइकल जैक्सन ... बचपन के 6 ऐसे कनेक्शन, हैरान रह जाएंगे! • आज अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी, घुड़दौड़ के लिए तैयार हुआ मैदान, मेहमानों के लिए बन रहे दो हेलिपैड • मेरठ होटल कांड में फरार आरोपी सलमान को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार • दुल्हन पर भयानक दुर्घटना: शादी के दौरान वाहन टकराव से घायल, अस्पताल में भर्ती • कुचले जा रहे मासूम, सिस्टम कुंभकर्ण जैसा; हादसों के बाद भी अधिकारी बेपरवाह • फिर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता, बोले-बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी • 26 नहीं, 403 सीटों पर चर्चा; सम्मानजनक समझौते के बाद करेंगे घोषणा", कांग्रेस प्रभारी नाराज • सेवानिवृत्त वन अधिकारी से अटैची छीनने के प्रयास में तीन गिरफ्तार, कुबेरपुर कट पर घटना • अचानक मार्केट में बड़ी रैली? सेंसेक्स 2000 अंक ऊपर, कौन-से स्टॉक्स पीछे हटे • उजैद ने देखा मसूद अजहर का वीडियो, पश्चिम के कई जिलों के किशोरों को निशाना बना रहे पाकिस्तानी शहजाद • अखिलेश यादव की पहली सूची: पाँच उम्मीदवार, कांग्रेस में बढ़ी टेंशन • आधी रात घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, 20 मीटर दूर ले जाकर माथे में मारी गोली • मुस्लिम वोट के साथ SP सीटें छोड़ने को नहीं तैयार, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट का प्रस्ताव • अमेरिकी आईटी सेक्टर में झटका: आईबीएम ने सबसे बड़े कंसल्टिंग डिवीजन में वीजा पर लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या असर • शेषनाग झील के पास JCB मशीन से खुदाई पर विवाद, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की मांग • रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 70 लाख रुपये ठगे, कन्हैया गुलाटी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट • क्या 2027 विश्वकप के लिए सरप्राइज एंट्री बनेंगे वैभव?: कहा- वनडे-टेस्ट खेलने को तैयार, लंबी पारी खेल सकता हूं • सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया: कोलकाता निकाय चुनाव के हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लग सकती है • डॉ. डूम मार्वल के नए बड़े खलनायक: क्या वह थानोस से भी खतरनाक? • घर से निकलते ही छात्र की सिर में गोली मारकर हत्या, मौके पर मौत • जो बचे हैं संग समेट लो': पाकिस्तान की पहली नेटफ़्लिक्स सिरीज़ पर भारत में बैन की मांग क्यों? • हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: सबसे ऊंची बोली से ठेका नहीं मिलता, सरकार कर सकती है टेंडर रद्द • विदेश में बैठे गैंगस्टर भारतीय जेलों से चला रहे नेटवर्क: जेल स्टाफ की भूमिका पर उठे सवाल; कैसे टूटेगा गठजोड़? • गीता बसरा ने गुरु पूरब पर दुपट्टा ओढ़ कर ब्लू सूट में श्रद्धा अर्पित की • पुलिस के स्टिकर वाली कार से करोड़ों की हेरोइन बरामद, क्राइम ब्रांच के फर्जी आईडी के साथ दो गिरफ्तार • राहुल गांधी ने शेयर की रितेश-जेनेलिया की है कनेक्शन, सांसद ने क्या कहा? • सपा ने सहारनपुर के बेहट से उमर अली खान को फिर से टिकट दिया, पिता की पाकिस्तानी पृष्ठभूमि पर चर्चा • यूरिया की कमी से थमी रोडवेज बसें रुक गईं, 28 BS‑6 बसें नहीं चल सकीं • रितेश देशमुख और जेनेलिया की रोमांटिक पोस्ट पर राहुल गांधी का रिएक्शन • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तमिलनाडु में दीपथून पर दीप नहीं जला: सरकार की दलीलें • पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर तनविर अहमद ने 15 वर्षीय वैभव के 28 छक्कों पर सवाल उठाया • सोना 70,000 रुपये सस्ता, चांदी हाई से 2.78 लाख रुपये कम – कीमतों में तेज गिरावट • आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब चुनाव 'करो या मरो' जैसा क्यों है? • अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: जम्मू के 300+ छात्रों को मिलेगा सम्मान • अख्तरूल ईमान के बयान पर महिला आयोग सख्त, सात दिन में मांगा जवाब; कार्रवाई की चेतावनी • सीबीआई ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से 3 लाख रुपये की घूस ली, स्क्रैप ठेके में हस्तक्षेप पर गिरफ्तार • पति से तलाक़ लिया, लेकिन नहीं छोड़ा साथ: प्यार और ज़िम्मेदारी की अनोखी कहानी • हरियाणा ने यूसीसी के तहत वैवाहिक नियमों का खाका पेश किया: शादी, तलाक और लिव-इन पर नए प्रावधान • अनंत सिंह के नदवा में शादी के साथ घुड़दौड़, थार इनाम के साथ 10,000 से अधिक दर्शक •