Wednesday, 28 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

इतना भयानक सूखा कभी नहीं देखा': लातूर में कैसे हैं हालात? ग्राउंड रिपोर्ट

Ajay Tiwari
28 October 2026 • 0 • 27
इतना भयानक सूखा कभी नहीं देखा': लातूर में कैसे हैं हालात? ग्राउंड रिपोर्ट

इमेज स्रोत, Kiran Sakale

"पहले भी कई बार सूखा पड़ा है, लेकिन ऐसा सूखा कभी नहीं देखा. इतना भयानक सूखा हमने पहले कभी नहीं देखा."

"हमने 1972 का सूखा भी देखा था. उस साल पोला त्योहार की पारंपरिक पूजा के बाद बारिश हो गई थी. इसलिए हमें सूखे का असर उतना महसूस नहीं हुआ. लेकिन इस साल का सूखा... हे भगवान!"

इतना कहते हुए दामोदर चव्हाण आसमान की तरफ़ देखते हैं और प्रार्थना करते हुए हाथ जोड़ लेते हैं. उनकी बातें और अनुभव बताते हैं कि इस साल के सूखे ने लोगों को किस क़दर प्रभावित किया है.

75 साल के दामोदर चव्हाण लातूर ज़िले की रेणापुर तहसील के गरसुली गांव में रहते हैं. बारिश न होने के कारण उनके दो एकड़ खेत में लगी सोयाबीन की फ़सल सूख गई है.

इमेज स्रोत, Kiran Sakale

चव्हाण कहते हैं, "डेढ़ से दो महीने से बारिश नहीं हुई है. बीच-बीच में बस हल्की बारिश हुई. गांव में बारिश होती है, लेकिन खेतों में नहीं होती. इधर होती है, उधर नहीं होती. यही स्थिति है."

"अगर बारिश हुई होती, तो एक एकड़ से कम से कम 12 से 15 बोरी सोयाबीन निकलती. अब शायद तीन या चार बोरी ही मिल पाएगी. सोयाबीन की फ़सल की हालत देखिए. फलियां कहां हैं?"

फ़सल कितनी बुरी तरह प्रभावित हुई है, यह दिखाने के लिए चव्हाण अपने खेत से सोयाबीन का एक पौधा उखाड़ते हैं.

साल 2016 में लातूर शहर के लिए लगभग 340 किलोमीटर दूर सांगली ज़िले के मिरज से ट्रेन के ज़रिए पीने का पानी लाया गया था.

साल 2026 में लातूर ज़िले में सामान्य से लगभग 53 फ़ीसदी कम बारिश हुई है.

एक जून से 21 अक्तूबर के बीच ज़िले में औसतन 764 मिलीमीटर बारिश होने की उम्मीद थी. लेकिन इस दौरान केवल 362 मिलीमीटर बारिश हुई.

इस वजह से लातूर ज़िले के किसान और आम लोग बड़े संकट का सामना कर रहे हैं.

गरसुली गांव के खेतों में घूमने पर हर तरफ़ सूखी हुई फ़सलें दिखाई देती हैं.

किसानों का कहना है कि पिछले साल अरहर के जो पौधे आठ फ़ुट तक ऊंचे हो गए थे, इस साल वे मुश्किल से दो फ़ुट तक पहुंच पाए हैं.

इमेज स्रोत, Kiran Sakale

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक़, बारिश न होने के कारण लातूर ज़िले में क़रीब 80 फ़ीसदी फ़सलें ख़राब हो गई हैं.

किसान विष्णु पवार कहते हैं, "एक एकड़ में सोयाबीन उगाने पर क़रीब 20 हज़ार रुपये का ख़र्च आता है. अब कमाई से ज़्यादा खेती की लागत हो गई है. बारिश बिल्कुल नहीं हुई. इस खेत से कोई पैदावार मिलने की लगभग कोई उम्मीद नहीं है."

गरसुली गांव से महज़ एक किलोमीटर की दूरी पर गरसुली लघु सिंचाई परियोजना है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साल पहले तक यह जलाशय लबालब भरा था. आज यह पूरी तरह सूख चुका है.

सूखी ज़मीन में दरारें पड़ गई हैं. लातूर के कई दूसरे जलाशयों की स्थिति भी ऐसी ही है.

गरसुली जलाशय की जल भंडारण क्षमता 20 लाख घन मीटर है. इसके पानी से 1,222 एकड़ ज़मीन की सिंचाई होती है.

लेकिन अब जलाशय सूख चुका है. ऐसे में आसपास के चार से पांच गांवों के सामने गंभीर संकट खड़ा होने की आशंका है.

दत्तात्रय देशमुख अपने मवेशियों को चराने के लिए इसी सूखे जलाशय में लेकर आए थे.

वह कहते हैं, "मैंने इतना भयानक सूखा कभी नहीं देखा. अब जानवरों को इस सूखे जलाशय के गड्ढों में पानी तलाशना पड़ रहा है. हालात बहुत ख़राब हैं."

देशमुख की उम्र 60 साल है.

इमेज स्रोत, Kiran Sakale

पड़ोसी बीड ज़िले की कैज तहसील के धनेगांव में बना मांजरा बांध इस इलाक़े में पानी की आपूर्ति करता है.

पिछले साल 21 अक्तूबर को इस बांध में उसकी कुल क्षमता का 94 फ़ीसदी पानी था. आज बांध में केवल 7.84 फ़ीसदी पानी बचा है.

मांजरा बांध से लातूर, बीड और धाराशिव ज़िलों में खेती और पीने के लिए पानी दिया जाता है.

लातूर ज़िला प्रशासन ने शहर में पानी की आपूर्ति के बीच का अंतर बढ़ा दिया है.

एक अक्तूबर से शहर के लोगों को चार दिन में एक बार मिलने के बजाय छह दिन में एक बार पानी मिल रहा है.

लातूर के ज़िलाधिकारी डॉ. भरत बस्तेवाड कहते हैं, "पहले अनुमान था कि उपलब्ध पानी दिसंबर तक चलेगा. पानी बचाने के लिए हमने शहर में चार दिन की जगह छह दिन में एक बार पानी देना शुरू किया. इससे हम कम से कम 15 जनवरी तक पानी की आपूर्ति कर पाएंगे."

"लातूर को पानी देने वाले मांजरा बांध के डेड स्टोरेज का पानी जून तक चलने का अनुमान था. अब हम उपलब्ध पानी की योजना और प्रबंधन इस तरह करेंगे कि यह जुलाई तक चले."

मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ ज़िलों में लातूर में बारिश की सबसे अधिक, 53 फ़ीसदी कमी दर्ज की गई है.

लातूर ज़िले के नौ बड़े बांधों में से पांच में अब पानी का कोई भंडार नहीं बचा है.

दस साल पहले, 2016 में लातूर शहर को ट्रेन से लाए गए पानी पर निर्भर रहना पड़ा था.

साल 2016 में मांजरा बांध सूखने के बाद फ़रवरी में लातूर की नियमित पाइपलाइन जलापूर्ति रोक दी गई थी.

उस साल सूखे के दौरान शहर को 20 दिन में केवल एक बार पानी मिलता था.

पर्यावरण विशेषज्ञ और लातूर के रहने वाले अतुल देऊलगांवकर कहते हैं, "हमें पांच दिन, आठ दिन, 15 दिन या 20 दिन में एक बार पानी मिले, यहां हमेशा से पानी की आपूर्ति का यही चक्र रहा है. कुछ भी नहीं बदलता."

"बांध 100 फ़ीसदी भरा हो या 80 फ़ीसदी, इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता. हमें कभी एक दिन छोड़कर पानी नहीं मिलता."

"इससे पता चलता है कि हमारी जल प्रबंधन व्यवस्था कैसे काम करती है. यह साफ़ तौर पर बताता है कि हमारा जल प्रबंधन कितना प्रभावी है और बीते 10 वर्षों में हमने क्या हासिल किया है या क्या हासिल नहीं कर पाए हैं."

इमेज स्रोत, Kiran Sakale

प्रशासन के मुताबिक़, लातूर ज़िले में इस समय 100 से 125 दिनों तक चलने वाला चारा उपलब्ध है.

ज़िला प्रशासन चारे की कमी से निपटने के लिए एक आपात योजना तैयार कर रहा है.

लेकिन किसान इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आगामी रबी के मौसम में क्या होगा.

दामोदर चव्हाण कहते हैं, "अब हम रबी की बुआई कैसे करें? कुओं और बोरवेल में पानी नहीं है. आसपास के किसी भी कुएं को देख लीजिए. कहीं पानी नहीं है."

किसान विष्णु पवार कहते हैं, "अब हमें जो भी मदद मिल सकती है, उसके लिए हम सरकार के भरोसे हैं. इस गांव में कुछ नहीं बचा है."

"तालाब सूख चुके हैं, कुओं में पानी नहीं है, बोरवेल ने काम करना बंद कर दिया है और सोयाबीन की फ़सल की हालत आप देख ही रहे हैं."

सूखे जलाशय, कम होते नदी के पानी, बारिश के अभाव में मुरझाई फ़सलें और चिंतित किसान- आज लातूर की तस्वीर यही है.

दिसंबर के आख़िर तक हालात और गंभीर हो सकते हैं.

कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लातूर ज़िले में सूखे की स्थिति की समीक्षा की.

उन्होंने खेतों का दौरा करके ज़मीनी स्तर पर हुए नुक़सान का जायज़ा भी लिया. फडणवीस ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार मज़बूती से उनके साथ खड़ी है.

महाराष्ट्र सरकार ने 305 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. राज्य में कुल 358 तहसीलें हैं.

लातूर ज़िले की सभी 10 तहसीलों, लातूर, औसा, अहमदपुर, निलंगा, उदगीर, चाकुर, रेणापुर, शिरूर अनंतपाल, देवणी और जलकोट को सूखाग्रस्त क्षेत्रों की सूची में शामिल किया गया है.

इन तहसीलों के किसानों, विद्यार्थियों, खेतिहर मज़दूरों, आम लोगों और मवेशियों को राहत देने के लिए 12 उपाय और रियायतें लागू की गई हैं. इनमें सूखाग्रस्त इलाक़ों में पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकारी ख़र्च पर टैंकर उपलब्ध कराना भी शामिल है.

राज्य सरकार ने सूखाग्रस्त तहसीलों के निवासियों के लिए पांच हज़ार रुपये की अग्रिम आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है. यह रक़म दिवाली से पहले दी जाएगी.

हालांकि, किसानों का कहना है कि यह सहायता पर्याप्त नहीं है. किसान, प्रति हेक्टेयर 50 हज़ार रुपये मुआवज़े की मांग कर रहे हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के SIAR मामले में EC से पूछे सवाल: 'मतदाता सूची में नाम था, फिर फॉर्म‑6 क्यों? • इतना भयानक सूखा कभी नहीं देखा': लातूर में कैसे हैं हालात? ग्राउंड रिपोर्ट • भद्रा काल, पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय समय • सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य में प्रगति की कहानी • आंसुओं ने पलट दी बाजी! सपा प्रत्याशी आकाश की हार के पीछे छिपी वजह • ओडिशा में गंभीर अपराध कर दिल्ली भाग रहे थे पांच संदिग्ध, गया जंक्शन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से दबोचे गए • दक्षिण मैड्रिड में दो हाई‑स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 46 लोगों की मौत • स्पेन में हाई‑स्पीड ट्रेन टक्कर में 64 लोगों की मौत • राइज एंड फॉल सीजन 2 में गौतम‑मनीष के टशन‑टकराव, होस्ट सहवाग ने किया स्टेज से बाहर निकलना • रूसी तेल पर प्राइस कैप के बावजूद भारत ने सस्ता क्रूड खरीदा, हरदीप पुरी ने कहा • चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों के चुनाव में क्या हुआ? यूपी से कर्नाटक तक एनडीए और विपक्ष के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं • प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है बढ़े हुए महंगाई-भत्ते का तोहफा, जानिए क्या होगी बढ़ोत्तरी • दिल्ली‑एनसीआर में कल से मौसम बदलेगा: हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं • पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष, अब प्रदेश अध्यक्ष- प्रशांत किशोर ने 87 दिनों में भाजपाई दिग्गजों का रंग उतारा • दयानंद शेट्टी ने बीपी सिंह की अंत्येष्टि में कंधा थामा, फैंस हुए भावुक • केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, DA अब 63% • काउंटिंग हॉल में मतपत्रों की वैधता पर भिड़े भाजपा-राजद के अभिकर्ता, पांच हिरासत में; प्रशासन पर आरोप • अकबरपुर विधानसभा में युवाओं की प्रमुख चिंताएँ और योगी सरकार से संतुष्टि का स्तर • मुकेश अंबानी ने जियो आईपीओ लिस्टिंग पर मां के पैर छुए, परिवार संग उत्सव • US फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले पर सोना‑चांदी की कीमतों में तय होगी दिशा • हर क्षेत्र के लिए अलग रणनीति, नई बूथ प्रबंधन योजना; नवंबर में शाह तैयार करेंगे चुनावी चक्रव्यूह • गांधी मैदान में दशहरा मेला सह पटना एक्सपो का जलवा, चार दिनों में उमड़ी एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ • करवा चौथ 29 अक्टूबर को मेरठ में चंद्रदयन के साथ मनाया जाएगा • मामा के घर से लौटे 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, घटनास्थल से मटन-चावल और खून से सने चप्पल बरामद • चार राज्यों में MLC चुनाव, कांग्रेस ने नहीं जीती कोई सीट; पीएम मोदी ने किया तंज • नक्सलमुक्त बिहार की सफलता अब गुजरात में दिखेगी, 1100 ग्रामीणों को लेकर सीएम ने रवाना की स्पेशल ट्रेन • प्रह्लाद जोशी का तंज, ‘ईवीएम हो या मतपत्र, नतीजा एक‑जैसा’ • वित्त मंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर टाटा समूह से जुड़ी आलोचना में जहर फैलाने का आरोप लगाया • एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर संजय झा का राहुल गांधी पर तंज, ‘दिल्ली चलो’ आह्वान पर भी बोले • ‘कारोबारियों को भड़का…’ पर निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को दिया कड़ा जवाब • महिला दोस्त का सामने आया कनेक्शन, 10 महीने से दोस्ती; दोनों में हुई थी यह आखिरी बात • इंस्टाग्राम पर पिस्तौल-कारतूस के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, किशनगंज में दो युवक गिरफ्तार • अमेरिकी यूट्यूबर्स ने 'रामायण' की अंग्रेजी डबिंग पर सवाल उठाए, कहा: "पश्चिमी दर्शकों के लिए चुनौती • UP में 11 MLC सीटों में BJP ने 6 जीतीं, SP की सेंधमारी से बढ़ी चिंता • CJP ने विपक्षी रैली का समर्थन, CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देने का आग्रह • रामायण राइज़ ऑफ़ अ लेजेंड: सनी देओल के हनुमान रूप में एंट्री ने फैंस को बनाया क्रेजी, सीक्वेल 2028 में • प्रदेश में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित; रोजाना 25 लाख लीटर दूध का संग्रहण • भारत ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, वैष्णवी शर्मा ने जड़ा अर्धशतक • बिहार में 118 साल पुराने जमीन के दस्तावेज होंगे ऑनलाइन, घर बैठे देख सकेंगे 1908 से अब तक के रिकॉर्ड • अलीगढ़ से दिल्ली कैसे आई वो यूनिवर्सिटी, जिसके लिए गांधी भीख मांगने को तैयार थे • सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के SIAR मामले में EC से पूछे सवाल: 'मतदाता सूची में नाम था, फिर फॉर्म‑6 क्यों? • इतना भयानक सूखा कभी नहीं देखा': लातूर में कैसे हैं हालात? ग्राउंड रिपोर्ट • भद्रा काल, पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय समय • सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य में प्रगति की कहानी • आंसुओं ने पलट दी बाजी! सपा प्रत्याशी आकाश की हार के पीछे छिपी वजह • ओडिशा में गंभीर अपराध कर दिल्ली भाग रहे थे पांच संदिग्ध, गया जंक्शन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से दबोचे गए • दक्षिण मैड्रिड में दो हाई‑स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 46 लोगों की मौत • स्पेन में हाई‑स्पीड ट्रेन टक्कर में 64 लोगों की मौत • राइज एंड फॉल सीजन 2 में गौतम‑मनीष के टशन‑टकराव, होस्ट सहवाग ने किया स्टेज से बाहर निकलना • रूसी तेल पर प्राइस कैप के बावजूद भारत ने सस्ता क्रूड खरीदा, हरदीप पुरी ने कहा • चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों के चुनाव में क्या हुआ? यूपी से कर्नाटक तक एनडीए और विपक्ष के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं • प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है बढ़े हुए महंगाई-भत्ते का तोहफा, जानिए क्या होगी बढ़ोत्तरी • दिल्ली‑एनसीआर में कल से मौसम बदलेगा: हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं • पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष, अब प्रदेश अध्यक्ष- प्रशांत किशोर ने 87 दिनों में भाजपाई दिग्गजों का रंग उतारा • दयानंद शेट्टी ने बीपी सिंह की अंत्येष्टि में कंधा थामा, फैंस हुए भावुक • केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, DA अब 63% • काउंटिंग हॉल में मतपत्रों की वैधता पर भिड़े भाजपा-राजद के अभिकर्ता, पांच हिरासत में; प्रशासन पर आरोप • अकबरपुर विधानसभा में युवाओं की प्रमुख चिंताएँ और योगी सरकार से संतुष्टि का स्तर • मुकेश अंबानी ने जियो आईपीओ लिस्टिंग पर मां के पैर छुए, परिवार संग उत्सव • US फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले पर सोना‑चांदी की कीमतों में तय होगी दिशा • हर क्षेत्र के लिए अलग रणनीति, नई बूथ प्रबंधन योजना; नवंबर में शाह तैयार करेंगे चुनावी चक्रव्यूह • गांधी मैदान में दशहरा मेला सह पटना एक्सपो का जलवा, चार दिनों में उमड़ी एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ • करवा चौथ 29 अक्टूबर को मेरठ में चंद्रदयन के साथ मनाया जाएगा • मामा के घर से लौटे 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, घटनास्थल से मटन-चावल और खून से सने चप्पल बरामद • चार राज्यों में MLC चुनाव, कांग्रेस ने नहीं जीती कोई सीट; पीएम मोदी ने किया तंज • नक्सलमुक्त बिहार की सफलता अब गुजरात में दिखेगी, 1100 ग्रामीणों को लेकर सीएम ने रवाना की स्पेशल ट्रेन • प्रह्लाद जोशी का तंज, ‘ईवीएम हो या मतपत्र, नतीजा एक‑जैसा’ • वित्त मंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर टाटा समूह से जुड़ी आलोचना में जहर फैलाने का आरोप लगाया • एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर संजय झा का राहुल गांधी पर तंज, ‘दिल्ली चलो’ आह्वान पर भी बोले • ‘कारोबारियों को भड़का…’ पर निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को दिया कड़ा जवाब • महिला दोस्त का सामने आया कनेक्शन, 10 महीने से दोस्ती; दोनों में हुई थी यह आखिरी बात • इंस्टाग्राम पर पिस्तौल-कारतूस के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, किशनगंज में दो युवक गिरफ्तार • अमेरिकी यूट्यूबर्स ने 'रामायण' की अंग्रेजी डबिंग पर सवाल उठाए, कहा: "पश्चिमी दर्शकों के लिए चुनौती • UP में 11 MLC सीटों में BJP ने 6 जीतीं, SP की सेंधमारी से बढ़ी चिंता • CJP ने विपक्षी रैली का समर्थन, CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देने का आग्रह • रामायण राइज़ ऑफ़ अ लेजेंड: सनी देओल के हनुमान रूप में एंट्री ने फैंस को बनाया क्रेजी, सीक्वेल 2028 में • प्रदेश में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित; रोजाना 25 लाख लीटर दूध का संग्रहण • भारत ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, वैष्णवी शर्मा ने जड़ा अर्धशतक • बिहार में 118 साल पुराने जमीन के दस्तावेज होंगे ऑनलाइन, घर बैठे देख सकेंगे 1908 से अब तक के रिकॉर्ड • अलीगढ़ से दिल्ली कैसे आई वो यूनिवर्सिटी, जिसके लिए गांधी भीख मांगने को तैयार थे •