Saturday, 17 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

इमरान ख़ान का संघर्ष पिता अनिल पाल और माँ नुज़हत ख़ान के रिश्ते में तनाव के कारण बचपन से ही रहा

Ajay Tiwari
17 October 2026 • 0 • 37
इमरान ख़ान का संघर्ष पिता अनिल पाल और माँ नुज़हत ख़ान के रिश्ते में तनाव के कारण बचपन से ही रहा

इमेज स्रोत, Getty Images

बॉलीवुड एक्टर इमरान ख़ान सुर्ख़ियों में हैं. मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर उन्हें 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है.

इमरान ने 10 अक्तूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जहाँ पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.

पुलिस के मुताबिक, भारतीय नागरिक न होने के बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने पर इमिग्रेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

हालांकि, इमरान ख़ान के वकीलों का दावा है कि वह प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे, बल्कि वहां से गुज़र रहे थे.

इस मामले पर बहस जारी है, लेकिन इस विवाद के बीच इमरान की ज़िंदगी और करियर का सफ़र भी चर्चा में है. एक ऐसा सफ़र, जिसमें शोहरत, गुमनामी और निजी संघर्षों के कई पड़ाव आए.

अमेरिका में जन्मे इमरान कभी बॉलीवुड के उभरते सितारों में गिने जाते थे. क़रीब डेढ़ दशक पहले उन्होंने हिट फिल्में दीं, बड़े पर्दे पर शोहरत हासिल की, फिर फ़िल्मी दुनिया से दूर हो गए.

डिप्रेशन से जूझे और लंबे समय तक ख़ुद को संभालने की कोशिश करते रहे. अब वापसी की उम्मीदों के बीच वह एक नए विवाद में घिर गए हैं. आख़िर, बॉलीवुड के इस सितारे का सफ़र यहाँ तक कैसे पहुंचा?

इमेज स्रोत, Getty Images

बॉलीवुड में इमरान ख़ान को सुपरस्टार आमिर ख़ान के भांजे के तौर पर भी जाना जाता है. वो आमिर की कज़िन नुज़हत ख़ान के बेटे हैं. फिल्म निर्देशक मंसूर ख़ान इमरान के सगे मामा हैं.

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

इमरान ख़ान के पिता अनिल पाल भारतीय बंगाली मूल के अमेरिकी हैं, जिनकी शिक्षा आईआईटी बॉम्बे से हुई. मंसूर ख़ान यहां उनके सहपाठी थे.

मंसूर ख़ान की बहन नुज़हत खान ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनिल पाल से शादी की और अमेरिका चली गईं. वहीं 1983 में अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के मैडिसन शहर में उनके बेटे इमरान का जन्म हुआ.

लेकिन इमरान महज़ डेढ़ साल के ही थे जब उनके माता-पिता का तलाक़ हो गया. मां के साथ इमरान वापस मुंबई आ गए.

माता-पिता के अलग होने के बाद इमरान की परवरिश मां नुज़हत ख़ान ने की. पिता के सरनेम के बजाय मां का सरनेम 'ख़ान' अपनाने पर इमरान ने कहा था, "मैं ख़ान सरनेम इसलिए इस्तेमाल करता हूं, क्योंकि एक तरह से मेरी मां ने अकेले ही मेरी परवरिश की है. मेरे पूरे सफ़र में माँ ही मेरे साथ रही हैं. यही वजह है कि मैं ख़ान हँ."

बचपन में उनका ज़्यादा वक़्त अपने ननिहाल में बीता. शुरुआती स्कूली पढ़ाई मुंबई में हुई. लेकिन परिवार में आए बड़े बदलाव और नए माहौल से इमरान ठीक से तालमेल नहीं बैठा पाए.

अपने एक इंटरव्यू में इमरान ने बताया, "मैं बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ता था. वहां मेरी हालत इतनी बिगड़ने लगी कि माता-पिता को मुझे स्कूल से निकालना पड़ा. उस दौर में बच्चों को छड़ी से पीटा जाता था. मैं इसे ठीक से बर्दाश्त नहीं कर पाता था और इसकी वजह से मेरी हकलाने की समस्या काफ़ी बढ़ गई. मेरे ग्रेड्स गिरने लगे."

कुछ समय बाद उनकी मां ने अभिनेता राज जुत्शी से शादी कर ली. इमरान को तमिलनाडु के कुनूर में बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया गया. वहीं से वो ऊटी के एक और बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने गए.

कुछ साल बाद इमरान फिर से अपने पिता के पास अमेरिका लौट गए और अगले कई साल वहीं बिताए. वहां कैलिफ़ॉर्निया में उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की जिसके बाद उन्होंने लॉस एंजेलिस से फ़िल्ममेकिंग की पढ़ाई की.

लेकिन इमरान की मंज़िल बॉलीवुड ही थी.

इमेज स्रोत, Getty Images

भारत लौटकर इमरान बतौर अभिनेता अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. उन्हें लॉन्च किया उनके मामूजान आमिर ख़ान ने.

फ़िल्म थी अब्बास टायरवाला निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी 'जाने तू …या जाने ना' (2008) जो उस साल की बड़ी हिट रही.

इमरान ख़ान ने 'बेस्ट मेल डेब्यू' का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीता. फिल्म समीक्षकों ने इमरान को 'इस दौर का सबसे बेहतरीन युवा अभिनेता' तक कहा.

शानदार शुरुआत के बाद इमरान की अगली दो एक्शन फिल्में 'किडनैप' और 'लक' फ्लॉप रहीं.

लेकिन फिर अगले दो साल इमरान के करियर के बढ़िया साल रहे और वो बड़े बैनरों की फिल्मों में बतौर हीरो नज़र आते रहे. करण जौहर निर्मित आय हेट लव स्टोरीज़ (2010), यशराज फिल्म्स की मेरे ब्रदर की दुल्हन (2011) और आमिर ख़ान प्रॉडक्शन्स की डेल्ही बेली (2011) खूब चलीं.

बतौर रोमांटिक हीरो इमरान ने बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली थी. रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ इमरान का नाम भी टॉप युवा स्टार्स में लिया जाता था.

मगर इसके बाद इमरान के करियर का ग्राफ़ लगातार नीचे गया.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमरान ख़ान के अभिनय की आलोचना में कहा जाता था कि उनके अभिनय की रेंज बेहद सीमित है. बतौर अभिनेता इमरान को लेकर यह धारणा बन चुकी थी कि वह सिर्फ़ शहरी और रोमांटिक लड़के के किरदारों में ही फिट बैठते हैं. विशाल भारद्वाज ने उन्हें अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' (2012) में हरियाणवी नौजवान का रोल दिया.

सोशल एक्टिविस्ट हुकुम सिंह 'मटरू' के रोल की तैयारी के लिए इमरान ने हरियाणवी बोलने की ट्रेनिंग भी ली, लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही.

सालों बाद इमरान ख़ान ने ये दावा किया कि अजय देवगन के यह रोल ठुकराने के बाद विशाल भारद्वाज ने उन्हें फिल्म में लिया था.

इमरान के मुताबिक, विशाल भारद्वाज उन्हें सिर्फ़ इसलिए कास्ट करना चाहते थे, ताकि फिल्म के लिए बड़ा बजट हासिल कर सकें.

इमरान को लगा कि विशाल उनके साथ काम करने में दिलचस्पी ही नहीं रखते थे.

उन्होंने कहा था, "मुझे उनके साथ दूरी महसूस होती थी. कोई जुड़ाव नहीं, बस 'एक्शन' और 'कट'. यह मेरी ज़िंदगी की सबसे अकेली फिल्म थी."

नाकामी का सिलसिला इसके बाद भी रुका नहीं. अक्षय कुमार के साथ अगली बड़ी फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' (2013) में इमरान एक गैंगस्टर के रोल में थे.

फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होने पर समीक्षकों ने इसकी सबसे कमज़ोर कड़ी इमरान ख़ान को क़रार दिया.

अगली दो फिल्मों 'गोरी तेरे प्यार में' (2013) और कट्टी-बट्टी में इमरान वापस अपने 'होमग्रांउड' यानी शहरी रोमांटिक किरदारों में नज़र आए.

इन फिल्मों में उनके साथ करीना कपूर, श्रद्धा कपूर और कंगना रनौत जैसी जानी-मानी अभिनेत्रियां थीं, लेकिन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी नहीं मांगा.

बतौर हीरो, कट्टी-बट्टी (2015) इमरान की अंतिम फिल्म साबित हुई. लगातार पांच फ्लॉप फिल्मों के बाद इमरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से बाहर ही हो गए.

निजी जीवन में भी वो लगातार उतार-चढ़ाव से गुज़रते रहे. 19 वर्ष की उम्र से वो अवंतिका मलिक को डेट कर रहे थे. 2011 में दोनों ने शादी कर ली.

में दोनों की एक बेटी इमारा भी है. लेकिन ये रिश्ता चला नहीं और आठ साल के बाद 2019 में दोनों अलग हो गए.

इमेज स्रोत, Getty Images

करियर और निजी जिंदगी की उथल-पुथल से जूझते इमरान ख़ान को भुलाकर बॉलीवुड आगे बढ़ चुका था.

कई साल की ख़ामोशी के बाद तीन साल पहले (2023) अचानक इमरान की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उन्हें वापस सुर्खियों में ला दिया. इस पोस्ट में इमरान ने अपने मुश्किल दिनों और अतीत के दर्द को याद करते हुए लिखा, "ख़ामोशी के लिए माफ़ कीजिए... जब आप लंबे वक्त तक अंधेरे में रहे हों, तो शुरुआत में धूप की रोशनी भी असहनीय लग सकती है. हम सभी के पास कुछ निशान हैं, कुछ पुराने ज़ख़्म, जो आज भी दर्द देते हैं. लेकिन प्यार हर दर्द को भर देता है."

इमेज स्रोत, Getty Images

इमरान ख़ान देश के उन बेहद चुनिंदा सितारों में से हैं, जिन्होंने डिप्रेशन और एंग्ज़ायटी से अपनी जंग को सार्वजनिक रूप से साझा किया.

कई इंटरव्यूज़ में उन्होंने न सिर्फ़ अपने संघर्षों पर खुलकर बात की, बल्कि उस दर्द को भी बयां किया, जिससे गुज़रते हुए रोज़मर्रा के छोटे-छोटे काम भी पहाड़ जैसे लगने लगे थे.

अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा, "उन वर्षों में, मैं ये सब करने की हालत में ही नहीं था. मेरे लिए रोज़मर्रा की ज़िंदगी जी पाना भी मुश्किल हो गया था. जब आप गहरे और गंभीर डिप्रेशन से जूझ रहे होते हैं, तो सुबह उठना, ब्रश करना और नहाना तक किसी बहुत बड़ी चुनौती से कम नहीं होता."

2024 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर अपने डिप्रेशन पर बात करते हुए कहा, "मैं हफ़्ते में चार बार थेरेपी के लिए जाता हूं."

इमरान ने यह भी बताया कि कैसे लंबे समय तक वह अपनी बेचैनी को पहचान ही नहीं पाए.

उन्होंने कहा, "डिप्रेशन, एंग्ज़ायटी और ऐसी दूसरी परेशानियों की बात करें, तो इनके कई ऐसे पहलू होते हैं, जिन्हें हम महसूस तो करते हैं, लेकिन पहचान नहीं पाते. धीरे-धीरे जब आप अपने भीतर चल रही चीज़ों को लेकर जागरूक होने लगते हैं, तब समझ आता है. शायद 2016 के आख़िरी महीनों के आसपास मैं इसे सही मायने में समझने लगा था."

इन हालात से उन्हें उबारने का श्रेय उन्होंने अपनी बेटी इमारा और पार्टनर लेखा वॉशिंगटन को दिया.

11 साल के लंबे ब्रेक के बाद इसी साल आई 'हैप्पी पटेल: ख़तरनाक जासूस' से उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की.

हालांकि, इसमें उनकी भूमिका मेहमान कलाकार की थी, लेकिन फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब नहीं रही. अब वह निर्देशक दानिश असलम की फ़िल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' में बतौर हीरो नज़र आएंगे.

लेकिन फ़िल्मों में वापसी की उम्मीद के बीच मुंबई पुलिस के नोटिस ने इमरान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सवाल ये हैं कि ज़िंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव से गुज़र चुके इमरान इस बार इन हालात का सामना कैसे करते हैं?

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
करियर की ऊँचाई और जीवन की अनकही कहानी • दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक का नया प्लान, 20 अक्टूबर तक कई रास्ते बंद; निकलने से पहले देखें रूट चार्ट • जमीन पर कब्जे के लिए प्रॉपर्टी डीलरों में विवाद, मारपीट और फायरिंग से फैली दहशत, दो आरोपी गिरफ्तार • सरकारी कंपनी में 316 पदों पर भर्ती, स्नातक और पीजी वालों के लिए मौका, 1.40 लाख तक वेतन • वित्त मंत्रालय ने IDBI बैंक के विनिवेश पर हाईकोर्ट के निर्णय का हवाला दिया, कहा कानून में कोई रोक नहीं • 25 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: किसे मिलेगा धन लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल • आगरा में रजिस्ट्री टोकन मशीन बंद, दो‑दो घंटे इंतजार कर लोगों को झंझट • तेजस्वी के क्षेत्र में बदहाली की ्त, रस्सी के सहारे नदी पार कर रहे लोग • गिल ने NZ टूर पर निजी नेट गेंदबाजों का खर्च खुद उठाने का फैसला, साथ ले जाएंगे 4‑5 गेंदबाज • पालघर में महिला पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति के दो मित्र गिरफ्तार • टेलीकॉम विभाग के नए नियम कितने कारगर?: जानें क्या स्पैम और फर्जी कॉल्स पर लगेगी लगाम और कैसे काम करेगी नई सेवा • इमरान ख़ान का संघर्ष पिता अनिल पाल और माँ नुज़हत ख़ान के रिश्ते में तनाव के कारण बचपन से ही रहा • AI ने 200 साल पुरानी नेपोलियन की गुप्त चिट्ठी डिकोड की • महाष्टमी से शुरू होगा नया सप्ताह, कुंभ सहित कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ • पीके की सभा में अनंत सिंह पर चर्चा, पोस्टर से गायब रहे विधायक; अनुज-नीरज की लड़ाई पर क्या बोले? • मार्को रुबियो के भारत दौरे में दिल्ली न आने और जयशंकर के मुंबई जाकर मिलने पर क्यों उठ रहे हैं सवाल • उत्तराखंड की मंत्री पर 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जुटाने का आरोप, 17 वर्षों में 'सड़क' से नेता बनी • 26KM माइलेज वाली SUV के प्रशंसकों ने 15 लाख से अधिक खरीदारी की • मुस्कान ने मौत की सजा के खिलाफ अपील की तैयारी, जेल में दो मामलों में बंदियों की बेचैनी बढ़ी • मुम्बई में लियरजेट दुर्घटना के कारण: अस्थिर लैंडिंग और खराब मौसम • फूलों से स्वागत में तिलक के इनकार पर ट्रोलिंग, उन्होंने दी सफाई • लालकृष्ण आडवाणी को चेस्ट इन्फेक्शन के कारण ICU में भर्ती, जे.पी. नड्डा ने की मुलाकात • मुजफ्फरनगर में 2027 विधानसभा चुनाव: पिछली दो बार की उलटफेर और नई गठबंधन की दिशा • खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी: दिल्ली के आयकर विभाग में 119 रिक्तियां, कौन कर सकता है आवेदन, वेतन कितना होगा? • मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे नेपाल में रोज़ बदल रही ठिकाना, 8 दिन बाद भी पुलिस बेपरवाह • यूपी में सॉफ्ट हिंदुत्व और PDA का संघर्ष: मुस्लिम मतदाता पर युद्ध, बड़े नेता शांत, छोटे-छोटे समूह आवाज़ बुलंद • एक करोड़ रुपये की लागत से बना यूपी का प्रवेश द्वार, औद्योगिक हब के विस्तार को मिलेगी रफ्तार • गर्भनिरोधक का प्रचार और यौन शिक्षा: रघुनाथ धोंडो कर्वे 'अश्लीलता' को यूं करते थे ख़ारिज • ट्रम्प ने रूस पर प्रतिबंधों में बदलाव किया, भारत को तेल‑गैस में राहत • पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, ग्रेटर नोएडा की वारदात • लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में भर्ती, हालत स्थिर • सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के इंटरनेट उपयोग पर प्रतिबंध को अस्वीकार किया, कहा यह मौलिक अधिकार • क्या हवा में उछलने वाली कार सड़कों पर चल पाएँगी? • काव्या मारन संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे म्यूजिक कंपोजर, कब और कहां होगा रिसेप्शन? • हूती विद्रोहियों की बढ़ती ताकत से सऊदी अरब को गंभीर चुनौती, युद्ध लंबा हो सकता है • Renault Duster Hybrid लॉन्च, 29 km/l माइलेज वाली सबसे आर्थिक SUV • अमेरिकी सांसदों ने भारत में छात्र प्रदर्शनों पर हस्तक्षेप की अपील की • ई-रिक्शा उलटने से खीर से 10 भक्त जलें – फिरोजाबाद में हादसा • लंदन में पीएम मोदी समर्थक रैली: भारत को बदनाम करने की साजिश पर उठी आवाज़ें • जियो और स्टारलिंक को सैटेलाइट इंटरनेट लाइसेंस, लॉन्च की तिथि और कीमतें अभी अनिश्चित • करियर की ऊँचाई और जीवन की अनकही कहानी • दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक का नया प्लान, 20 अक्टूबर तक कई रास्ते बंद; निकलने से पहले देखें रूट चार्ट • जमीन पर कब्जे के लिए प्रॉपर्टी डीलरों में विवाद, मारपीट और फायरिंग से फैली दहशत, दो आरोपी गिरफ्तार • सरकारी कंपनी में 316 पदों पर भर्ती, स्नातक और पीजी वालों के लिए मौका, 1.40 लाख तक वेतन • वित्त मंत्रालय ने IDBI बैंक के विनिवेश पर हाईकोर्ट के निर्णय का हवाला दिया, कहा कानून में कोई रोक नहीं • 25 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: किसे मिलेगा धन लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल • आगरा में रजिस्ट्री टोकन मशीन बंद, दो‑दो घंटे इंतजार कर लोगों को झंझट • तेजस्वी के क्षेत्र में बदहाली की ्त, रस्सी के सहारे नदी पार कर रहे लोग • गिल ने NZ टूर पर निजी नेट गेंदबाजों का खर्च खुद उठाने का फैसला, साथ ले जाएंगे 4‑5 गेंदबाज • पालघर में महिला पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति के दो मित्र गिरफ्तार • टेलीकॉम विभाग के नए नियम कितने कारगर?: जानें क्या स्पैम और फर्जी कॉल्स पर लगेगी लगाम और कैसे काम करेगी नई सेवा • इमरान ख़ान का संघर्ष पिता अनिल पाल और माँ नुज़हत ख़ान के रिश्ते में तनाव के कारण बचपन से ही रहा • AI ने 200 साल पुरानी नेपोलियन की गुप्त चिट्ठी डिकोड की • महाष्टमी से शुरू होगा नया सप्ताह, कुंभ सहित कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ • पीके की सभा में अनंत सिंह पर चर्चा, पोस्टर से गायब रहे विधायक; अनुज-नीरज की लड़ाई पर क्या बोले? • मार्को रुबियो के भारत दौरे में दिल्ली न आने और जयशंकर के मुंबई जाकर मिलने पर क्यों उठ रहे हैं सवाल • उत्तराखंड की मंत्री पर 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जुटाने का आरोप, 17 वर्षों में 'सड़क' से नेता बनी • 26KM माइलेज वाली SUV के प्रशंसकों ने 15 लाख से अधिक खरीदारी की • मुस्कान ने मौत की सजा के खिलाफ अपील की तैयारी, जेल में दो मामलों में बंदियों की बेचैनी बढ़ी • मुम्बई में लियरजेट दुर्घटना के कारण: अस्थिर लैंडिंग और खराब मौसम • फूलों से स्वागत में तिलक के इनकार पर ट्रोलिंग, उन्होंने दी सफाई • लालकृष्ण आडवाणी को चेस्ट इन्फेक्शन के कारण ICU में भर्ती, जे.पी. नड्डा ने की मुलाकात • मुजफ्फरनगर में 2027 विधानसभा चुनाव: पिछली दो बार की उलटफेर और नई गठबंधन की दिशा • खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी: दिल्ली के आयकर विभाग में 119 रिक्तियां, कौन कर सकता है आवेदन, वेतन कितना होगा? • मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे नेपाल में रोज़ बदल रही ठिकाना, 8 दिन बाद भी पुलिस बेपरवाह • यूपी में सॉफ्ट हिंदुत्व और PDA का संघर्ष: मुस्लिम मतदाता पर युद्ध, बड़े नेता शांत, छोटे-छोटे समूह आवाज़ बुलंद • एक करोड़ रुपये की लागत से बना यूपी का प्रवेश द्वार, औद्योगिक हब के विस्तार को मिलेगी रफ्तार • गर्भनिरोधक का प्रचार और यौन शिक्षा: रघुनाथ धोंडो कर्वे 'अश्लीलता' को यूं करते थे ख़ारिज • ट्रम्प ने रूस पर प्रतिबंधों में बदलाव किया, भारत को तेल‑गैस में राहत • पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, ग्रेटर नोएडा की वारदात • लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में भर्ती, हालत स्थिर • सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के इंटरनेट उपयोग पर प्रतिबंध को अस्वीकार किया, कहा यह मौलिक अधिकार • क्या हवा में उछलने वाली कार सड़कों पर चल पाएँगी? • काव्या मारन संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे म्यूजिक कंपोजर, कब और कहां होगा रिसेप्शन? • हूती विद्रोहियों की बढ़ती ताकत से सऊदी अरब को गंभीर चुनौती, युद्ध लंबा हो सकता है • Renault Duster Hybrid लॉन्च, 29 km/l माइलेज वाली सबसे आर्थिक SUV • अमेरिकी सांसदों ने भारत में छात्र प्रदर्शनों पर हस्तक्षेप की अपील की • ई-रिक्शा उलटने से खीर से 10 भक्त जलें – फिरोजाबाद में हादसा • लंदन में पीएम मोदी समर्थक रैली: भारत को बदनाम करने की साजिश पर उठी आवाज़ें • जियो और स्टारलिंक को सैटेलाइट इंटरनेट लाइसेंस, लॉन्च की तिथि और कीमतें अभी अनिश्चित •