Saturday, 03 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

ईरान ने क्या होर्मुज़ स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण खो दिया है?

Ajay Tiwari
03 October 2026 • 0 • 44
ईरान ने क्या होर्मुज़ स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण खो दिया है?

इमेज स्रोत, Getty Images

हाल के हफ्तों में, फ़ारस की खाड़ी के अरब देश तेल टैंकरों की आवाजाही बढ़ाने और वैकल्पिक मार्गों का ज़्यादा इस्तेमाल कर अपने तेल निर्यात को ईरान युद्ध से पहले के स्तर तक वापस लाने में सफल रहे हैं.

वहीं, अमेरिका की ओर से लगाई गई समुद्री नाकेबंदी की वजह से ईरान का निर्यात लगभग शून्य बना हुआ है.

यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब ईरान ने हालिया युद्ध की शुरुआत से ही होर्मुज़ स्ट्रेट में जहाज़ों की आवाजाही रोकने को अपनी प्रमुख ताक़त में से एक बनाने की कोशिश की थी.

ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग में बाधा पैदा करके अमेरिका के सामने अपनी सौदेबाजी की क्षमता बढ़ाने की कोशिश की थी.

मौजूदा हालात में पड़ोसी देशों के बढ़े हुए निर्यात और ईरानी अधिकारियों की उस धमकी के बीच अंतर दिखाई देता है, जिसमें कहा गया था कि अगर ईरान के कच्चे तेल का निर्यात रोका गया तो दूसरे देशों का निर्यात भी रुक जाएगा.

तो क्या ईरान ने इस धमकी को लागू करने की क्षमता खो दी है और क्या अमेरिका होर्मुज़ में आवाजाही पर नियंत्रण हासिल करने में सफल रहा है या स्थिति इससे कहीं ज़्यादा जटिल है?

टैंकर ट्रैकिंग संस्था केप्लर की रिपोर्ट के मुताबिक़, 1 से 28 सितंबर के बीच हर दिन कम से कम 1.65 करोड़ बैरल कच्चे तेल और कंडेनसेट क्षेत्र से निर्यात किया गया, जो ईरान के तेल को शामिल किए बिना युद्ध से पहले के औसत के बराबर है.

इस मात्रा में से क़रीब 99 लाख बैरल, यानी 60 प्रतिशत, होर्मुज़ से होकर गुजरा. 23 प्रतिशत तेल ओमान सागर के तट पर और मुख्य रूप से फ़ुजैरा में लोड किया गया, जबकि 17 प्रतिशत लाल सागर के रास्ते बाहर गया.

केप्लर के मुताबिक़, सितंबर में क्षेत्र से निर्यात किए गए कुल तेल का करीब 40 प्रतिशत जलडमरूमध्य से होकर नहीं गुजरा और जमीनी पाइपलाइनों के जरिए लाल सागर या ओमान की खाड़ी के बंदरगाहों तक पहुंचा. युद्ध से पहले यह आंकड़ा 17 प्रतिशत था.

केप्लर ने अनुमान लगाया है कि जुलाई में नाकाबंदी फिर शुरू होने के बाद सितंबर में होर्मुज़ से ईरानी तेल की आवाजाही लगभग शून्य रही. युद्ध से पहले ईरान हर दिन क़रीब 17 लाख बैरल तेल निर्यात करता था और इसे शामिल करने पर सितंबर में क्षेत्र का निर्यात युद्ध से पहले के स्तर का क़रीब 91 प्रतिशत हो जाता है.

इस बदलाव का एक हिस्सा सऊदी अरब की लाल सागर तक जाने वाली पाइपलाइनों और संयुक्त अरब अमीरात की फ़ुजैरा तक जाने वाली पाइपलाइन के इस्तेमाल से संभव हुआ है, लेकिन होर्मुज़ स्ट्रेट के भीतर तेल टैंकरों की आवाजाही भी बढ़ी है.

निगरानी करने वाले लोग होर्मुज़ में आवाजाही बढ़ने के प्रमुख कारणों में अमेरिकी वायु और नौसैनिक बलों की भूमिका को मानते हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

लेकिन क्या निर्यात में यह बढ़ोतरी अमेरिका के साथ युद्ध में होर्मुज़ स्ट्रेट को दबाव के साधन के रूप में इस्तेमाल करने की ईरान की रणनीति की नाकामी मानी जा सकती है?

ईरान की शक्ति पर इस नई स्थिति के असर का आकलन करते हुए इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप में ईरान के वरिष्ठ विश्लेषक हमीदरेज़ा अज़ीज़ी तेहरान के होर्मुज़ में असुरक्षा पैदा करने के मक़सद पर जोर देते हैं.

उन्होंने बीबीसी फ़ारसी से बातचीत में बताया कि ईरानी अधिकारी जिसे "स्मार्ट कंट्रोल" कहते हैं, वह आवाजाही में बाधा डालने, खतरा बढ़ाने और ऊर्जा की कीमतों को प्रभावित करने की कोशिश है.

इस नजरिए से हमला या हमले की आशंका जहाज़ मालिकों, बीमा कंपनियों और ख़रीदारों को जोखिम उठाने से रोक सकती है और इस तरह व्यापार को सीमित कर सकती है.

ऐसा असर पैदा करने के लिए ईरान के लिए हर जहाज़ को रोकना जरूरी नहीं है. यात्रा की लागत और सुरक्षा को लेकर कंपनियों का फ़ैसला भी ईरान के आकलन का हिस्सा है.

इसी बीच, अमेरिकी सैन्य समर्थन ने भी होर्मुज़ स्ट्रेट की स्थिति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

सुरक्षा कंपनी ईओएस रिस्क ग्रुप के वरिष्ठ ख़ुफ़िया विश्लेषक मार्टिन केली ने बीबीसी वेरिफाई को बताया कि अमेरिकी समर्थन मुख्य रूप से "जहाज़ों को हवाई सहायता" देने के रूप में है. इसमें चेतावनी जारी करना और ड्रोन, मिसाइल या नाव जैसे आने वाले ख़तरों को रोकना शामिल है.

हालांकि, जो जहाज़ अमेरिका के सुझाए गए दक्षिणी रास्ते से ओमान के तट के पास होकर गुजरते हैं और ईरान के उत्तरी मार्ग का इस्तेमाल करने के लिए उससे अनुमति नहीं लेते, वे अब भी हमले का निशाना बन रहे हैं.

ऐसी स्थिति में भी इन तेल टैंकरों को ईरान की ओर से निशाना बनाए जाने की ख़बरें सामने आई हैं. ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर (यूकेएमटीओ) ने 21 सितंबर को एक आने वाले तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल के टकराने और 23 सितंबर को एक प्रोजेक्टाइल टकराने के बाद एक मालवाहक जहाज़ में आग लगने की जानकारी दी.

इन घटनाओं का जारी रहना दिखाता है कि जहाज़ अब भी ख़तरे में हैं, हालांकि हमलों के होने से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि ईरान की सैन्य क्षमता में पहले की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

शटल तेल टैंकरों का नेटवर्क शुरू होने से खाड़ी के बंदरगाहों और समुद्री रास्तों के बाहर कार्गो ट्रांसफर वाले स्थानों के बीच यात्रा संभव हुई है. ये जहाज़ होर्मुज़ के बाहर दूसरे तेल टैंकरों को तेल सौंपते हैं, जो उपभोक्ता बाज़ारों तक लंबा रास्ता तय करते हैं.

केप्लर ने इस नेटवर्क में कम से कम 63 बहुत बड़े तेल टैंकरों की पहचान की है. इनमें से 35 नियमित रूप से, लगभग हर 16 दिन में, एक बार आना-जाना करते हैं. अगस्त में होर्मुज़ से गुज़रने वाले 70 प्रतिशत से ज़्यादा कच्चे तेल को फ़ुजैरा के पास एक जहाज़ से दूसरे जहाज़ में ट्रांसफ़र किया गया.

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की भूमिका बताते हुए अज़ीज़ी ने व्यापार के कुछ जोखिम को स्वीकार करने की यूएई सरकार की भूमिका पर ज़ोर दिया.

मौजूदा ख़तरों की जानकारी होने के बावजूद यह समर्थन जारी रहा और कच्चे तेल के निर्यात की स्थिति सुधारने की कोशिश की गई.

हमीदरेज़ा अज़ीज़ी इस बारे में कहते हैं, "संयुक्त अरब अमीरात की आर्थिक पहल और अमेरिका की सैन्य और परिचालन कार्रवाइयों के संयोजन ने होर्मुज़ में बाधा पैदा करने की ईरान की रणनीति को मुश्किल में डाल दिया है."

लेकिन ख़ास हालात और इस स्थिति में अलग-अलग तरह की समस्याओं का सामना कर रहे कई पक्षों की मौजूदगी को देखते हुए, नई पहलों से उन सभी के लिए समाधान नहीं निकल पाया है.

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

कार्गो को दूसरे जहाज़ में ट्रांसफ़र करने, तेल टैंकरों की व्यवस्था करने और सैन्य समर्थन देने से क्षेत्रीय व्यापार की लागत बढ़ी है. इसका कुछ हिस्सा सरकारें और निर्यात करने वाली कंपनियां चुका रही हैं.

इन व्यवस्थाओं के टिकाऊ होने का आकलन करने के लिए यह भी अहम है कि इन लागतों के बावजूद कितनी आय बच रही है.

इराक़ में निर्यात बढ़ाने के लिए उन ख़रीदारों को भारी छूट दी गई है, जो खाड़ी में इराक़ी तेल की डिलीवरी लेते हैं. ब्लूमबर्ग ने दस्तावेज़ देखे हैं जिसके मुताबिक़, इराक़ की सरकारी तेल विपणन कंपनी ने अक्तूबर के कार्गो के लिए बसराह मीडियम को बाज़ार के संदर्भ सूचकांकों से 34.5 डॉलर और बसराह हेवी को 37 डॉलर कम कीमत पर पेश किया है.

केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक़, सितंबर में इराक़ का निर्यात कम से कम 26 लाख बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गया. इसलिए भारी छूट बढ़ी हुई बिक्री के साथ दी गई है और यह दिखाता है कि निर्यात की मात्रा बनाए रखने का मतलब ज़रूरी नहीं है कि हर बैरल से होने वाली आय भी बनी रहे.

अज़ीज़ी निर्यात बनाए रखने की लागत का जिक्र करते हुए कहते हैं, "छूट के रूप में या यूएई के मामले में जोखिम को कवर करने के लिए जो लागत चुकाई जाती है, उसे लंबे समय तक जारी रखना मुश्किल है. अमेरिका के लिए भी सैन्य समर्थन की लागत एक मुद्दा है."

मार्टिन केली भी जोर देते हैं कि यह सवाल बना हुआ है कि ये शटल जहाज़ कब तक चलते रहेंगे, ख़ासकर तब जब उन पर हमले जारी हैं.

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वित्तीय और परिचालन दबाव किस मोड़ पर संबंधित सरकारों के लिए इन व्यवस्थाओं को जारी रखना मुश्किल बना देगा.

इमेज स्रोत, Scott Olson/Getty Images

हालांकि सितंबर में आवाजाही में बढ़ोतरी उल्लेखनीय रही है.

केप्लर के अनुमान से पता चलता है कि एलएनजी, एलपीजी, पेट्रोकेमिकल उत्पादों और पेट्रोलियम उत्पादों को ले जाने वाले जहाज़ों की आवाजाही भी युद्ध से पहले की तुलना में काफी कम हुई है.

28 सितंबर को ख़त्म हुए सात दिनों के औसत में केप्लर ने होर्मुज़ के रास्ते रोजाना क़रीब 1.35 करोड़ बैरल कच्चे तेल के बाहर जाने का आंकड़ा दर्ज किया, जो युद्ध से पहले के स्तर के लगभग बराबर है.

इसी अवधि में पेट्रोलियम उत्पादों के समूह की मात्रा उस स्तर से करीब 81 प्रतिशत कम थी.

कच्चे तेल और अन्य कार्गो की स्थिति में अंतर होर्मुज़ की स्थिति का आकलन और जटिल बनाता है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने 28 सितंबर को क़तर से जुड़े जहाज़ों की आवाजाही बढ़ने की जानकारी दी, लेकिन गैस, उर्वरक और क्षेत्रीय देशों के आयात की स्थिति कच्चे तेल के आंकड़ों में दिखाई नहीं देती.

गैस और रसायनों की स्थिति के अलावा क्षेत्रीय देशों के आयात का मुद्दा भी हल नहीं हुआ है और कम से कम फिलहाल इस समस्या के समाधान की कोई व्यवस्था नज़र नहीं आती.

क्षेत्रीय देशों के लिए समुद्री मार्ग से सामान की आपूर्ति भी महत्वपूर्ण है और कच्चे तेल के निर्यात में बढ़ोतरी से उन जहाज़ों की स्थिति की पूरी तस्वीर नहीं मिलती, जिन्हें खाड़ी में प्रवेश करना है.

मौजूदा संतुलन का आकलन करते हुए वॉशिंगटन इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता और खाड़ी देशों के मामलों के विश्लेषक साइमन हेंडरसन ने बीबीसी फ़ारसी से कहा, "अमेरिका के पास अभी खाड़ी में सबसे बड़ी सैन्य ताक़त है और वह ईरान के ख़तरों का अच्छी तरह सामना कर रहा है."

"वह दक्षिणी गलियारे के जरिए खाड़ी से बड़ी मात्रा में तेल बाहर निकालने में सफल रहा है, जो ओमान के क़रीब है. इसलिए यह सोचना सही है कि ईरान कमजोर स्थिति में और अमेरिका मजबूत स्थिति में है. लेकिन जैसा कि हमने अनुभव से सीखा है, कोई नहीं जानता कि यह स्थिति कब तक बनी रहेगी."

कच्चे तेल के निर्यात में बढ़ोतरी और ईरान के निर्यात पर जारी प्रतिबंध के साथ, ईरान को दूसरे देशों के निर्यात को रोकने की अपनी धमकी को लागू करने में गंभीर संकट का सामना करना पड़ा है.

अमेरिका और क्षेत्रीय देश असुरक्षा के बावजूद व्यापार के एक हिस्से को जारी रखने में सफल रहे हैं.

हालांकि, पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात और युद्ध से पहले के स्तर के बीच अंतर और आयात की स्थिति को लेकर अनिश्चितता दिखाती है कि यह सुधार होर्मुज़ की सभी व्यापारिक गतिविधियों तक नहीं पहुंचा है.

ईरान के दबाव के साधन के कमजोर पड़ने का निष्कर्ष निकालने के लिए यह देखना होगा कि ये आवाजाही किस लागत और किस तरह के समर्थन के साथ कितने समय तक जारी रहती है.

इन आवाजाही को जारी रखना सैन्य समर्थन और अतिरिक्त लागत को स्वीकार करने पर निर्भर है.

उपलब्ध आंकड़े इन लागतों को कितने समय तक या किस सीमा तक सहन किया जा सकता है, इसका सटीक आकलन नहीं दे सकते.

इसके अलावा, कच्चे तेल के निर्यात में बढ़ोतरी भी ईरान की दबाव बनाने की क्षमता के खत्म होने की घोषणा के लिए पर्याप्त नहीं है.

इस दबाव का एक हिस्सा उस लागत में बना रह सकता है, जिसे दूसरे पक्ष की सरकारें व्यापार जारी रखने के लिए चुका रही हैं. लेकिन क्या यह लागत अंततः उनके राजनीतिक फैसले को प्रभावित करेगी या नहीं, इस सवाल का कोई स्पष्ट जवाब नहीं है.

इमेज स्रोत, Anna Barclay/Getty Images

हालांकि केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक़ कच्चे तेल का निर्यात युद्ध से पहले के स्तर पर लौट आया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बाज़ार भी सामान्य स्थिति में लौट आया है.

पहली बात यह है कि बाज़ार को अभी इस स्थिति के टिकाऊ होने का भरोसा नहीं है. जून और जुलाई के युद्धविराम के दौरान, जब निर्यात सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया था, ब्रेंट तेल की कीमत क़रीब 70 डॉलर तक गिर गई थी.

लेकिन इस बार समान मात्रा में निर्यात के बावजूद कीमत ऊंची बनी हुई है. यह संकेत है कि संघर्ष दोबारा शुरू होने और आपूर्ति में फिर से बाधा आने का जोखिम अब भी बाज़ार में गंभीरता से लिया जा रहा है.

दूसरा कारण भंडार में भारी गिरावट है. युद्ध शुरू होने के बाद से दुनिया के तेल भंडार से 50 करोड़ से ज्यादा बैरल तेल इस्तेमाल किया जा चुका है और इसी दौरान चीन की ख़रीद भी फिर बढ़ी है. इसकी वजह से बाज़ार के पास सुरक्षा का मार्जिन कम हुआ है.

तीसरा, डीज़ल और जेट ईंधन जैसे पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात अब भी सामान्य स्तर से काफी नीचे है. यानी सिर्फ कच्चे तेल के निर्यात की वापसी का मतलब पूरी आपूर्ति श्रृंखला का सामान्य होना नहीं है.

और चौथा, यह निर्यात ज्यादा लागत और जटिलता के साथ जारी है. इसमें तेल टैंकरों का ऊंचा किराया, एक जहाज से दूसरे जहाज़ में तेल का ट्रांसफ़र, वैकल्पिक मार्ग और सुरक्षा उपाय शामिल हैं.

इसलिए, होर्मुज़ स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही बढ़ना अकेले तेल की कीमत कम करने के लिए पर्याप्त नहीं है. बाज़ार अब भी दोबारा आपूर्ति बाधित होने के जोखिम, कम होते भंडार और तेल के परिवहन की ऊंची लागत को कीमतों में शामिल कर रहा है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
सेना से आध्यात्मिक शरण तक का सफर, प्रेमानंद महाराज के करीबी शिष्य • सारण में बाढ़ राहत का एयर ऑपरेशन:आईएएफ के हेलिकॉप्टरों ने 15 उड़ानों में गिराए 5,600 से अधिक राशन पैकेट • जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नीरज को सौंपा चुनाव का सिंबल; अनंत सिंह कह रहे थे- पार्टी का चुनाव नहीं • चांदनी चौक के मशहूर नींबू पराठे अब घर पर बनाएं, आलू‑गोभी से थक गए हैं? • भारतीय शेयर बाज़ारों में गिरावट के पीछे क्या ये अमेरिकी वजह है?, जानें बॉन्ड यील्ड का 'खेल • पूर्णिया में पीडीएस लाइसेंस आवंटन में फर्जीवाड़े का खुलासा, जांच के बाद एफआईआर और गिरफ्तारी • दुनिया में ईंधन संकट, भारत ने सितंबर में रिकॉर्ड कच्चा तेल आयात • मुजफ्फरपुर के गायघाट में सरकारी स्कूल के पीछे मिला नर कंकाल, एफएसएल टीम ने शुरू की जांच • धारापुरम उपचुनाव में स्टालिन के बयान पर विवाद, सीएम विजय का जवाब • 1 लाख की FD पर 10 साल बाद संभावित रिटर्न: क्या हो सकता है दो गुना? • बिहार के सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: खेत में बिछा था करंट वाला नंगा तार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत; एक गंभीर • बदरीनाथ धाम में बढ़ती भीड़, बुजुर्गों को लंबी कतारों से परेशानी • बाइक गिरवी रखकर शराब पार्टी, 2200 रुपये के लालच में दोस्त को मार डाला • अखिलेश के मास्टर स्ट्रोक से गरम हुई यूपी की राज्यसभा चुनाव की हवा • बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री की पैर की चोट के दावों की फिर से जांच, मुख्यमंत्री शुभेंदु ने किया यह कदम • पीड़ित परिवार को दी गई चेक बाउंस, परिजनों ने हंगामा किया • एमडीडीएम कॉलेज की छात्राएं एडमिट कार्ड न मिलने पर सड़क पर उतरीं, मुजफ्फरपुर में जाम • बाइक सीट के नीचे छिपी ब्राउन शुगर तस्करी में दो तस्कर गिरफ्तार • साइबर ठगों ने महिला शिक्षक का फोन किया हैक, खाते से निकाले 9.34 लाख रुपये • सपा सांसद ने बदायूं में वोट चोरी का आरोप लगाया, मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफ़े की मांग • अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू पर गोली मार हत्या • बलरामपुर में पानी में डूबने से महिला समेत दो की मौत • कोलकाता में चिन्मय दास की रिहाई हेतु प्रदर्शन: साधु-संतों ने पुलिस से टकराव किया, वैरिकेड तोड़े • हृष्ट-पुष्ट पति को पत्नी का भरण-पोषण करना ही होगा, बेरोजगारी का बहाना नहीं चलेगा • वांटेड डकैत किलेदार गुर्जर ने दिया एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, सरेंडर करने की शर्त रखी • चीन का वो प्रोफे़सर जो मुश्किलों से जूझ रहे जेन ज़ी का बन गया सहारा • होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट: नया रूप, उन्नत फीचर्स और 2026 में भारत में लॉन्च • यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41,000 से अधिक युवा चुने, देखें जिलेवार सूची • ट्रैक्टर टक्कर में बाइक सवार युवक का निधन, एक घायल • कानपुर में दहेज विवाद से पत्नी की हत्या, पति व सास-ससुर को 7 वर्ष कैद • ईरान ने क्या होर्मुज़ स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण खो दिया है? • चीन में इंसानों की जगह एआई से प्यार कर रहे लोग, दोस्ती से आगे बढ़े; सरकार ने की सजा देने की तैयारी • तहसील कार्यालय में महिला ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया • ‘यह बहुत घिनौना’, जान्हवी के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने पर फूटा गुस्सा, किसे दी चेतावनी? • जितिया पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, निर्जला व्रत रख माताओं ने की पूजा-अर्चना • भारत ने एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को हराया, कप्तान श्रीयस आईयर ने टीम की रणनीति पर चर्चा की • फसल गंवा चुके किसानों को दुर्गा पूजा से पहले मिलेगा मुआवजा, कृषि मंत्री ने दिए त्वरित सर्वे के निर्देश • दरभंगा के किरतपुर प्राथमिक विद्यालय में पिलर बेंच-डेस्क से बना, 191 छात्र जोखिम में • एक्टर सूरज सोनिक ने मुंबई में अपना घर खरीदा, 1 000 रुपये की दिहाड़ी से बना करियर • भारत ने हॉकी फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर लगातार दूसरा स्वर्ण जिया • सेना से आध्यात्मिक शरण तक का सफर, प्रेमानंद महाराज के करीबी शिष्य • सारण में बाढ़ राहत का एयर ऑपरेशन:आईएएफ के हेलिकॉप्टरों ने 15 उड़ानों में गिराए 5,600 से अधिक राशन पैकेट • जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नीरज को सौंपा चुनाव का सिंबल; अनंत सिंह कह रहे थे- पार्टी का चुनाव नहीं • चांदनी चौक के मशहूर नींबू पराठे अब घर पर बनाएं, आलू‑गोभी से थक गए हैं? • भारतीय शेयर बाज़ारों में गिरावट के पीछे क्या ये अमेरिकी वजह है?, जानें बॉन्ड यील्ड का 'खेल • पूर्णिया में पीडीएस लाइसेंस आवंटन में फर्जीवाड़े का खुलासा, जांच के बाद एफआईआर और गिरफ्तारी • दुनिया में ईंधन संकट, भारत ने सितंबर में रिकॉर्ड कच्चा तेल आयात • मुजफ्फरपुर के गायघाट में सरकारी स्कूल के पीछे मिला नर कंकाल, एफएसएल टीम ने शुरू की जांच • धारापुरम उपचुनाव में स्टालिन के बयान पर विवाद, सीएम विजय का जवाब • 1 लाख की FD पर 10 साल बाद संभावित रिटर्न: क्या हो सकता है दो गुना? • बिहार के सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: खेत में बिछा था करंट वाला नंगा तार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत; एक गंभीर • बदरीनाथ धाम में बढ़ती भीड़, बुजुर्गों को लंबी कतारों से परेशानी • बाइक गिरवी रखकर शराब पार्टी, 2200 रुपये के लालच में दोस्त को मार डाला • अखिलेश के मास्टर स्ट्रोक से गरम हुई यूपी की राज्यसभा चुनाव की हवा • बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री की पैर की चोट के दावों की फिर से जांच, मुख्यमंत्री शुभेंदु ने किया यह कदम • पीड़ित परिवार को दी गई चेक बाउंस, परिजनों ने हंगामा किया • एमडीडीएम कॉलेज की छात्राएं एडमिट कार्ड न मिलने पर सड़क पर उतरीं, मुजफ्फरपुर में जाम • बाइक सीट के नीचे छिपी ब्राउन शुगर तस्करी में दो तस्कर गिरफ्तार • साइबर ठगों ने महिला शिक्षक का फोन किया हैक, खाते से निकाले 9.34 लाख रुपये • सपा सांसद ने बदायूं में वोट चोरी का आरोप लगाया, मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफ़े की मांग • अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू पर गोली मार हत्या • बलरामपुर में पानी में डूबने से महिला समेत दो की मौत • कोलकाता में चिन्मय दास की रिहाई हेतु प्रदर्शन: साधु-संतों ने पुलिस से टकराव किया, वैरिकेड तोड़े • हृष्ट-पुष्ट पति को पत्नी का भरण-पोषण करना ही होगा, बेरोजगारी का बहाना नहीं चलेगा • वांटेड डकैत किलेदार गुर्जर ने दिया एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, सरेंडर करने की शर्त रखी • चीन का वो प्रोफे़सर जो मुश्किलों से जूझ रहे जेन ज़ी का बन गया सहारा • होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट: नया रूप, उन्नत फीचर्स और 2026 में भारत में लॉन्च • यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41,000 से अधिक युवा चुने, देखें जिलेवार सूची • ट्रैक्टर टक्कर में बाइक सवार युवक का निधन, एक घायल • कानपुर में दहेज विवाद से पत्नी की हत्या, पति व सास-ससुर को 7 वर्ष कैद • ईरान ने क्या होर्मुज़ स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण खो दिया है? • चीन में इंसानों की जगह एआई से प्यार कर रहे लोग, दोस्ती से आगे बढ़े; सरकार ने की सजा देने की तैयारी • तहसील कार्यालय में महिला ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया • ‘यह बहुत घिनौना’, जान्हवी के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने पर फूटा गुस्सा, किसे दी चेतावनी? • जितिया पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, निर्जला व्रत रख माताओं ने की पूजा-अर्चना • भारत ने एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को हराया, कप्तान श्रीयस आईयर ने टीम की रणनीति पर चर्चा की • फसल गंवा चुके किसानों को दुर्गा पूजा से पहले मिलेगा मुआवजा, कृषि मंत्री ने दिए त्वरित सर्वे के निर्देश • दरभंगा के किरतपुर प्राथमिक विद्यालय में पिलर बेंच-डेस्क से बना, 191 छात्र जोखिम में • एक्टर सूरज सोनिक ने मुंबई में अपना घर खरीदा, 1 000 रुपये की दिहाड़ी से बना करियर • भारत ने हॉकी फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर लगातार दूसरा स्वर्ण जिया •