Monday, 09 November 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

उत्तर भारत में वेज, तमिलनाडु में नॉन-वेज, कैसे अलग हुई परंपरा?

Ajay Tiwari
08 November 2026 • 0 • 26
उत्तर भारत में वेज, तमिलनाडु में नॉन-वेज, कैसे अलग हुई परंपरा?

इमेज स्रोत, Getty Images

(2023 में प्रकाशित इस आर्टिकल को दोबारा पोस्ट किया जा रहा है)

दिवाली के दिन सुबह मटन करी खाने की परंपरा तमिलनाडु के कई इलाक़ों में है. हालांकि दिवाली को उत्तर भारत का त्योहार माना जाता है, लेकिन समय के साथ यह दक्षिण भारत में मनाया जाने लगा है.

आज यह वहां भी एक बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार बन चुका है. ऐसे में तमिलनाडु में दिवाली पर मटन करी खाने की परंपरा कैसे शुरू हुई, यह अपने आप में दिलचस्प बात है.

तमिलनाडु में दिवाली के दिन सुबह इडली के साथ मटन या चिकन करी बनाकर खाने की परंपरा भी है. कुछ घरों में दोपहर के भोजन में भी मटन वाले चावल का विशेष भोज भी किया जाता है.

प्रदेश के कई इलाक़ों में यह परंपरा निभाई जाती है. इसी वजह से दीपावली के दिन बकरे और चिकन की क़ीमत काफ़ी बढ़ जाती है.

कुछ गांवों में एक और परंपरा भी है. रिश्तेदार और परिवार के लोग मिलकर एक बकरा ख़रीदते हैं. फिर उसके मांस को आपस में बांट लेते हैं. इसे 'पंगु गोश्त' यानी 'मांस साझा करने' की परंपरा माना जाता है.

इमेज स्रोत, Getty Images

दिवाली का त्योहार मनाने के बारे में कई तरह की कहानियां बताई जाती हैं. इनमें से तीन कहानियां सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध हैं.

पहली कहानी रामायण से जुड़ी है. इसके अनुसार, श्रीराम 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे. कहा जाता है कि उस दिन लोगों ने उनके स्वागत में दीपों की पंक्तियां जलाकर उत्सव मनाया था. उसी दिन को दिवाली के रूप में मनाया जाता है.

दूसरी कहानी के अनुसार, यह वह दिन है जब भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था. कहा जाता है कि इस ख़ुशी में लोग पटाखे जलाते हैं, दीपक जलाते हैं और मिठाइयां बांटकर उत्सव मनाते हैं.

तीसरी कहानी जैन धर्म से जुड़ी है. इसके अनुसार, जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर महावीर को जिस दिन मोक्ष प्राप्त हुआ था, उस दिन जैन धर्म के अनुयायी उनकी महिमा का सम्मान करने के लिए दीप जलाकर पूजा करते हैं.

लेकिन सांस्कृतिक शोधकर्ताओं का मानना है कि तमिलनाडु में मनाई जाने वाली दिवाली के पीछे ये कहानियां नहीं हैं.

इमेज स्रोत, THO. PARAMASIVAN

डॉ. थो. परमशिवन ने अपनी पुस्तक अऱियप्पडाथा तमिऴगम में लिखा है कि दीपावली तमिलनाडु की पारंपरिक अर्थव्यवस्था और स्थानीय मौसम से जुड़ा हुआ त्योहार नहीं है.

वे लिखते हैं, "यह याद रखना चाहिए कि दिवाली से जुड़े पटाखे और उनका मुख्य घटक बारूद 15वीं सदी तक तमिलनाडु में परिचित नहीं थे. नरकासुर नामक असुर के कृष्ण द्वारा वध की जो दिवाली कथा बताई जाती है, उसका तमिल संस्कृति से कोई संबंध नहीं है. बल्कि यह बाद के समय में ब्राह्मणवादी धार्मिक परंपरा के तहत उभरी कहानी है. 15वीं सदी में विजयनगर साम्राज्य के तमिलनाडु में आने के बाद ही दिवाली यहां एक त्योहार के रूप में मनाई जाने लगी."

तमिलनाडु से मूल रूप से जुड़े नहीं माने जाने वाले इस त्योहार में मांस-भोज की परंपरा कैसे शामिल हुई, इस सवाल के साथ बीबीसी न्यूज़ ने लोक परंपराओं के शोधकर्ता आ. शिवसुब्रमण्यम से बात की.

उन्होंने बताया कि संगम साहित्य के दौर से ही मांसाहारी भोजन उत्सवों और दावतों का एक हिस्सा रहा है.

इमेज स्रोत, Getty Images

आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

"पुलाल" यानी मांसाहारी भोजन या अंडा-मांस वाला खाना. आज कुछ समाजों में इसे शाकाहारी भोजन के विपरीत और उससे कम दर्जे का भोजन माना जाता है. लेकिन 'संगम साहित्य' के समय से ही उत्सव और दावतों में मांसाहारी भोजन परोसने की परंपरा रही है. 'संगम साहित्य' को 300 ईसा पूर्व से 300 ईस्वी के बीच माना जाता है. पुरनानूरु की एक कविता में मांसाहारी दावत की विशेषता का ज़िक्र मिलता है.

लोक परंपरा के शोधकर्ता आ. शिवसुब्रमण्यम कहते हैं कि इंद्रियों को वश में रखने वाले ब्राह्मण के रूप में प्रशंसा पाने वाले कवि कपिलर के हाथ इतने मुलायम क्यों हैं, यह सवाल राजा चेरमान सेल्वक कंडुको वाज़ियाधन ने उनसे पूछा था.

इसके जवाब में कपिलर कहते हैं कि राजा की ओर से दिए जाने वाले मांस मिले करी-चावल के भोज को खाने के अलावा उनके हाथ कोई दूसरा काम नहीं करते. इसी वजह से उनके हाथ मुलायम हैं. इस विषय पर एक कविता भी मिलती है.

"पुलवु नात्रत्त पैंदडी

पू नात्रत्त पुगै कोळीई ऊन तुवै

कऱिसोरु उंडु वरुंदु तोज़िल अल्लदु

पिरिदु तोज़िल अरिया आगलिन नंदुम..."

यह वही कविता है.

आ. शिवसुब्रमण्यम बताते हैं कि तमिलनाडु में लंबे समय से यह परंपरा रही है कि मांसाहारी भोजन को विशेष दावत का भोजन माना जाता है.

मेहमानों को सम्मानपूर्वक दावत देने के लिए मांस मिलाकर भोजन परोसना गौरव की बात समझी जाती रही है.

इमेज स्रोत, getty images

आ. शिवसुब्रमण्यम के अनुसार, "एक समय था जब चावल का भोजन खाना बहुत दुर्लभ माना जाता था. बच्चों के खेलों में भी चावल पकाने का खेल शामिल हुआ करता था. इसलिए, भले ही दिवाली हमारे भूगोल और स्थानीय परंपराओं से सीधे जुड़ा हुआ त्योहार नहीं थी, लेकिन इसके उत्सव के भोजन के रूप में मांसाहारी खाना शामिल हो गया."

"मांसाहारी भोजन को लंबे समय से विशेष भोजन का दर्जा मिला हुआ है. इसी वजह से त्योहार के दिन परिवार और रिश्तेदारों के साथ खाने के लिए मांस वाले चावल का भोजन बनाने की परंपरा चली आ रही है."

शोधकर्ता शिवसुब्रमण्यम बताते हैं कि आज भी युवाओं के बीच किसी खुशी के मौके या उत्सव के दौरान मांस वाले चावल की दावत देना सम्मान और गर्व की बात माना जाता है.

"इसके पीछे कोई और विशेष कारण नहीं है. मांसाहारी भोजन को बेहतर और ऊंचे दर्जे का भोजन मानने की सोच की वजह से ही मांस की दावत और मांस वाले चावल को विशेष महत्व मिला है."

वे यह भी बताते हैं कि संगम साहित्य में दिवाली शब्द का कोई उल्लेख नहीं मिलता. उनका कहना है कि 15वीं सदी के बाद ही यह त्योहार तमिलनाडु में व्यापक रूप से मनाया जाने लगा.

उनका मानना है कि किसी विशेष कारण के बिना भी, त्योहारों में सबसे महत्वपूर्ण भोजन के रूप में मांसाहारी भोजन अपनी जगह बना चुका है.

इमेज स्रोत, getty images

इसके बाद बीबीसी न्यूज़ ने चेन्नई के एमजीआर जानकी कॉलेज के तमिल विभाग की सहायक प्रोफ़ेसर डॉ. के. सत्यप्रिय्या से बात की. वह लंबे समय से लोकगीतों पर शोध कर रही हैं. उनका कहना है कि दिवाली से जुड़े लोकगीतों में मटन और चावल की दावत का भी ज़िक्र मिलता है.

सत्यप्रिय्या बताती हैं, "थेनी जिले के आंदीपट्टी में जब मैं लोकगीतों को रिकॉर्ड कर रही थी, तब मुझे पता चला कि गांव की महिलाएं आज भी दिवाली से जुड़ा एक गीत याद रखती हैं."

वे कहती हैं, "उस गीत में एक मां गाती है कि उसके पास अपनी बेटी को दिवाली पर नए कपड़े देने और मांस वाले चावल का भोज कराने के लिए पैसे नहीं हैं."

"इसके जवाब में गीत गाने वाली बेटी कहती है कि मां, चाहे क़र्ज़ लेकर ही सही, मुझे दिवाली पर बुलाओ, रस्म के अनुसार उपहार दो और मांस वाले चावल का भोज कराओ. इसी तरह यह गीत समाप्त होता है."

सत्यप्रिय्या ने बताया कि ऐसे और भी लोकगीत हैं. इन गीतों में दिवाली के दिन तेल लगाकर स्नान करने और उसके बाद मांस वाले चावल खाने की परंपरा का भी ज़िक्र मिलता है.

इमेज स्रोत, getty images

सत्यप्रिय्या का मानना है कि नरकासुर की मृत्यु के दिन के रूप में दिवाली को देखने की परंपरा के कारण, मृतकों को सम्मान देने के तौर पर तेल लगाकर स्नान करने और फिर मांस वाले चावल खाने की प्रथा है.

वह यह भी बताती हैं कि एक पुरानी कहावत आज भी प्रचलन में है, "रात भर दिवाली और सुबह होते ही अमावस्या."

सत्यप्रिय्या कहती हैं, "इसका मतलब यह है कि दिवाली के दिन लोग मांस वाले चावल खाते थे और पूरी रात त्योहार मनाते थे. इसके बाद अगले दिन व्रत रखा जाता था. अमावस्या की शाम को मिठाइयां खाई जाती थीं. इसी वजह से यह कहावत कही जाती है."

वह आगे बताती हैं कि कई गांवों में दिवाली का मतलब सिर्फ़ दावत करना और पटाखे फोड़ना नहीं होता.

उनका कहना है, "उस रात नरकासुर वध पर आधारित लोक नाटक भी आयोजित किए जाते हैं."

गांवों में मनाई जाने वाली दिवाली के बारे में सत्यप्रिय्या ने बताया कि वहां इस त्योहार से जुड़ी कई सांस्कृतिक परंपराएं आज भी देखने को मिलती हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images

आमतौर पर युद्ध में जीत के बाद सैनिकों का सम्मान करने के लिए मांसाहारी भोजन और मदिरा को दावत के रूप में परोसने की परंपरा का ज़िक्र पुरप्पोरुल वेण्या मलाई में मिलता है.

सत्यप्रिय्या बताती हैं कि वहां 'उंडाट्टु' शब्द का इस्तेमाल किया गया है.

उनके अनुसार, युद्ध में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए मांसाहारी भोजन और कच्ची शराब देकर उत्सव मनाने को 'उंडाट्टु' कहा जाता था.

सत्यप्रिय्या कहती हैं कि यह भोजन सिर्फ़ वीर सैनिकों को ही नहीं दिया जाता था. कवियों और सहायता मांगने आने वाले लोगों को भी यही भोजन परोसा जाता था.

इसी वजह से उनका मानना है कि मांसाहारी भोजन को उत्सव और जश्न के भोजन के रूप में देखा जाता रहा है.

यही कारण है कि दीपावली के दिन भी इसे विशेष भोजन के तौर पर खाया जाता है.

इमेज स्रोत, Chef Dhamu / Facebook

लोकप्रिय शेफ दामू का मानना है कि शुरुआत में दिवाली के मौक़े पर मांस वाले चावल की परंपरा मुख्य रूप से 'मटन पाया' बनाने से जुड़ी थी. बाद में मटन क़री बनाने की परंपरा ज़्यादा प्रचलित हो गई.

वे कहते हैं, "दिवाली से एक रात पहले ही खाना बनाना शुरू हो जाता था. मटन पाया बनाने के लिए लकड़ी के चूल्हे पर आग जलाकर बर्तन में बकरे के पैरों के टुकड़ों को पकने के लिए रख दिया जाता था."

"अगली सुबह तक वो अच्छी तरह पक जाते थे. फिर उनमें नारियल का दूध और काली मिर्च डालकर पाया तैयार किया जाता था. इसके साथ आमतौर पर इडली या इडियप्पम बनाया जाता था."

"सुबह का खाना बन जाने के बाद उसी क़री को दोपहर के भोजन में भी खाया जाता था. हाल के वर्षों में पाया की जगह मटन क़री बनाने का चलन बढ़ गया है."

दामू बताते हैं कि कुछ घरों में चिकन भी बनाया जाता है, लेकिन बकरे का मांस ही मुख्य रूप से पकाया जाता है.

वे यह भी कहते हैं कि जिन घरों में शाकाहारी भोजन बनाया जाता है, वहां भी सुबह के समय वडा क़री, सब्ज़ियों का कुरमा और दोपहर में पकोड़ा क़री जैसी ग्रेवी वाली चीज़ें बनाने की परंपरा है.

दामू के अनुसार, दिवाली पर बनने वाली क़री का स्वाद रोज़ाना बनने वाली क़री से अलग और ज़्यादा ख़ास होता है. इसकी वजह कुछ विशेष सामग्रियां होती हैं.

वे बताते हैं, "कुछ घरों में समुद्री शैवाल और लौंग जैसी चीज़ें डाली जाती हैं."

"दिवाली के दिन लोग बहुत सारी मिठाई खाते हैं. इसलिए कुछ घरों में लाल मिर्च कम डाली जाती है और उसकी जगह काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है."

"कुछ लोग सिर्फ़ दिवाली के दिन क़री के लिए पीसे जाने वाले नारियल के साथ काजू भी पीसते हैं. इससे क़री का स्वाद और गाढ़ापन बढ़ जाता है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
माइक्रोसॉफ्ट के एआई डेटा सेंटर बनाने पर क्यों नाराज हैं लोग? 1 अरब डॉलर के AI प्रोजेक्ट पर बवाल • कल सुबह गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू, समय देखें • दिवाली की रात युवती ने फंदा लगाकर दी जान, चाचा पर पीटने का आरोप • मनेर एनकाउंटर पर सियासत: भाकपा-माले ने उठाए सवाल, किस आधार पर क्या दावा कर रही पार्टी? जानिए पूरी बात • दिवाली पर लापरवाही पड़ी भारी, पटाखों की चपेट में आकर झुलसे 18 लोग, अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन • दिवाली के दौरान दिल्ली के 36 AQI स्टेशन बंद, सरकारी आँकड़ों पर सवाल • बनगंवा मंडी में दिवाली पर लगी भीषण आग में 48 दुकानें जलीं, नुकसान 40 करोड़ • 200 रुपये की टिकट से परिवार बन गया 1.5 करोड़ का मालिक, साथ ही बेटी का जन्म • एनवीडिया के सीईओ की हुई जासूसी?: जेन्सेन हुआंग से कथित रिश्ते पर अमेरिका में हलचल, आरोपों पर चीन ने भी दी सफाई • दो बच्चों की परवरिश का जिम्मा उठाने वाले पिता की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम • वॉर्नर ने सैंडपेपरगेट में टीम की संपूर्ण भागीदारी का समर्थन किया • दिल्ली में दिवाली के बाद भी हवा में गंभीर उछाल, भौतिक रीडिंग और ऑनलाइन AQI में बड़ा अंतर • सरकारी काम में देरी पर अधिकारी पर जुर्माना: नया दिल्ली कानून • राहुल के बाद प्रियंका का दौरा: दिसंबर में सांसदों से मुलाकात, दोआबा या मालवा में रैली की योजना • झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, हत्या के बाद चेहरा कुचला, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम • कटनी अग्निकांड के बाद पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- हादसों ने खोल दी अग्निशमन व्यवस्था की पोल • दिवाली फेस्टिव सेल में ग्रोथ सबसे कम, पर क्विक कॉमर्स से सोने‑चांदी के सिक्के धूमधाम से बिके • अदनान सामी ने मुंबई हवाई अड्डे की प्रणाम सेवा पर की तीखी फटकार, स्टाफ पर बदसलूकी के आरोप • हैदराबाद से दिल्ली तक 1,286 किग्रा मटन की खेप पर गोमांस का संदेह • भाजपा में मोर्चों की कमान पर घमासान: अध्यक्षों के नामों की नहीं घोषणा, प्रस्तावित चेहरों पर अटका मामला • Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग की 40 साल की शादी में धोखा: पत्नी लोरि हुआंग कौन हैं? • छठ गीत बजाने के विवाद में खूनी खेल, स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत • दीपावली की रौनक के बाद अब छठी मइया के गीतों की गूंज, जानें गोवर्धन और चित्रगुप्त पूजा की तारीख • दीपावली पर घर लौटते बाइक सवार भाइयों को अज्ञात वाहन से टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल • 10 करोड़ रुपये खर्च कर भी 'रमजान' में पानी नहीं, छठ घाट देखने आए डीएम भी चुप्पी मार गए • मुंबई में रॉकेट और एरियल पटाखों पर 25 नवंबर तक बैन, BMC ने जारी किया आदेश • तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग‑11 में बदलाव: अर्शदीप के स्थान पर सिराज? • झारखंड से काशी की यात्रा में ट्रक टक्कर से 7 मौत, 14 घायल • Nvidia के CEO जेनसन हुआंग और चीनी कार्यकारी एलिस हुआंग के बीच बढ़ती नजदीकियां, राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल • बिलासपुर से छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन; जानें तारीख और टाइमिंग • तुला समेत सभी राशियों के लिए धन लाभ के संकेत • खड़गे के ‘दिवाली‑ईद’ बयान पर बीजेपी‑शिवसेना ने साधा निशाना • बाप ने साथ मरने का फ़ैसला किया और मैं वो ग़म झेलने के लिए अकेला रह गया • फर्रुखाबाद में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग, एक लाख का नुकसान, दमकल ने किया काबू • आयुष्मान खुराना को मिला धमकी भरा ऑडियो, मुंबई पुलिस ने साझा किया कथित रिकॉर्डिंग • पाकिस्तान चीन से SH16 155mm स्व-चालित होवित्जर खरीदने पर विचार कर रहा है • BYD ने बनाई 500 किमी/घं. से अधिक गति वाली पहली प्रोडक्शन कार • धर्मेंद्र प्रधान ने किसे कहा 'दिमागी नक्सली', किससे जनता को सतर्क रहने की अपील की? जानिए पूरी बात • दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो कहा उस पर बीजेपी और कांग्रेस में छिड़ी ज़ुबानी जंग • भाजपा ने कांग्रेस के खरेज के ईद‑दीवाली टिप्पणी पर चुनौती दी • माइक्रोसॉफ्ट के एआई डेटा सेंटर बनाने पर क्यों नाराज हैं लोग? 1 अरब डॉलर के AI प्रोजेक्ट पर बवाल • कल सुबह गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू, समय देखें • दिवाली की रात युवती ने फंदा लगाकर दी जान, चाचा पर पीटने का आरोप • मनेर एनकाउंटर पर सियासत: भाकपा-माले ने उठाए सवाल, किस आधार पर क्या दावा कर रही पार्टी? जानिए पूरी बात • दिवाली पर लापरवाही पड़ी भारी, पटाखों की चपेट में आकर झुलसे 18 लोग, अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन • दिवाली के दौरान दिल्ली के 36 AQI स्टेशन बंद, सरकारी आँकड़ों पर सवाल • बनगंवा मंडी में दिवाली पर लगी भीषण आग में 48 दुकानें जलीं, नुकसान 40 करोड़ • 200 रुपये की टिकट से परिवार बन गया 1.5 करोड़ का मालिक, साथ ही बेटी का जन्म • एनवीडिया के सीईओ की हुई जासूसी?: जेन्सेन हुआंग से कथित रिश्ते पर अमेरिका में हलचल, आरोपों पर चीन ने भी दी सफाई • दो बच्चों की परवरिश का जिम्मा उठाने वाले पिता की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम • वॉर्नर ने सैंडपेपरगेट में टीम की संपूर्ण भागीदारी का समर्थन किया • दिल्ली में दिवाली के बाद भी हवा में गंभीर उछाल, भौतिक रीडिंग और ऑनलाइन AQI में बड़ा अंतर • सरकारी काम में देरी पर अधिकारी पर जुर्माना: नया दिल्ली कानून • राहुल के बाद प्रियंका का दौरा: दिसंबर में सांसदों से मुलाकात, दोआबा या मालवा में रैली की योजना • झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, हत्या के बाद चेहरा कुचला, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम • कटनी अग्निकांड के बाद पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- हादसों ने खोल दी अग्निशमन व्यवस्था की पोल • दिवाली फेस्टिव सेल में ग्रोथ सबसे कम, पर क्विक कॉमर्स से सोने‑चांदी के सिक्के धूमधाम से बिके • अदनान सामी ने मुंबई हवाई अड्डे की प्रणाम सेवा पर की तीखी फटकार, स्टाफ पर बदसलूकी के आरोप • हैदराबाद से दिल्ली तक 1,286 किग्रा मटन की खेप पर गोमांस का संदेह • भाजपा में मोर्चों की कमान पर घमासान: अध्यक्षों के नामों की नहीं घोषणा, प्रस्तावित चेहरों पर अटका मामला • Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग की 40 साल की शादी में धोखा: पत्नी लोरि हुआंग कौन हैं? • छठ गीत बजाने के विवाद में खूनी खेल, स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत • दीपावली की रौनक के बाद अब छठी मइया के गीतों की गूंज, जानें गोवर्धन और चित्रगुप्त पूजा की तारीख • दीपावली पर घर लौटते बाइक सवार भाइयों को अज्ञात वाहन से टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल • 10 करोड़ रुपये खर्च कर भी 'रमजान' में पानी नहीं, छठ घाट देखने आए डीएम भी चुप्पी मार गए • मुंबई में रॉकेट और एरियल पटाखों पर 25 नवंबर तक बैन, BMC ने जारी किया आदेश • तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग‑11 में बदलाव: अर्शदीप के स्थान पर सिराज? • झारखंड से काशी की यात्रा में ट्रक टक्कर से 7 मौत, 14 घायल • Nvidia के CEO जेनसन हुआंग और चीनी कार्यकारी एलिस हुआंग के बीच बढ़ती नजदीकियां, राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल • बिलासपुर से छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन; जानें तारीख और टाइमिंग • तुला समेत सभी राशियों के लिए धन लाभ के संकेत • खड़गे के ‘दिवाली‑ईद’ बयान पर बीजेपी‑शिवसेना ने साधा निशाना • बाप ने साथ मरने का फ़ैसला किया और मैं वो ग़म झेलने के लिए अकेला रह गया • फर्रुखाबाद में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग, एक लाख का नुकसान, दमकल ने किया काबू • आयुष्मान खुराना को मिला धमकी भरा ऑडियो, मुंबई पुलिस ने साझा किया कथित रिकॉर्डिंग • पाकिस्तान चीन से SH16 155mm स्व-चालित होवित्जर खरीदने पर विचार कर रहा है • BYD ने बनाई 500 किमी/घं. से अधिक गति वाली पहली प्रोडक्शन कार • धर्मेंद्र प्रधान ने किसे कहा 'दिमागी नक्सली', किससे जनता को सतर्क रहने की अपील की? जानिए पूरी बात • दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो कहा उस पर बीजेपी और कांग्रेस में छिड़ी ज़ुबानी जंग • भाजपा ने कांग्रेस के खरेज के ईद‑दीवाली टिप्पणी पर चुनौती दी •