Sunday, 04 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

उत्तराखंड की इस ग्लेशियल झील में लगेगा अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, किस ख़तरे की है आशंका?

Ajay Tiwari
03 October 2026 • 0 • 27
उत्तराखंड की इस ग्लेशियल झील में लगेगा अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, किस ख़तरे की है आशंका?

इमेज स्रोत, Dr. Amit Kumar

नेपाल में आई फ़्लश फ़्लड आपदा के एक महीने बाद भारत के हिमालयी राज्य उत्तराखंड ने एक ग्लेशियल झील पर अर्ली वॉर्निंग सिस्टम स्थापित करने का कदम उठाया है.

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों के टूटने से होने वाले नुक़सान को कम करने, झीलों की निगरानी और चेतावनी तंत्र को मजबूत करने के लिए यह पहल शुरू हुई है.

चमोली के वसुधारा ग्लेशियर झील में अर्ली वॉर्निंग सिस्टम स्थापित करने के लिए वैज्ञानिकों का एक दल बीते मंगलवार को देहरादून से रवाना हुआ. वसुधारा झील को वसुंधरा ताल भी कहा जाता है.

ग्लेशियल झील पर लगाया जाने वाला यह राज्य का पहला अर्ली वॉर्निंग सिस्टम है. इसके जरिए अत्याधुनिक सेंसर, उपग्रह संचार और रियल टाइम आंकड़े मिलने से झील में होने वाले बदलावों को मॉनिटर किया जा सकेगा. इस तरह समय रहते ख़तरे का अनुमान लगाया जा सकेगा.

इमेज स्रोत, NRSC

नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर(एनआरएससी) की रिपोर्ट के मुताबिक़, पिछले छह दशकों में वसुधारा ताल का जल-विस्तार क्षेत्र करीब पांच गुना बढ़ा है.

साल 1962 में यह झील 10.53 हेक्टेयर में फैली थी, जिसका जल-विस्तार क्षेत्र साल 2024 में बढ़कर 51.07 हेक्टेयर हो गया.

यह झील एक सुप्रा-ग्लेशियल (हिमनद की सतह पर बनी) झील है, जो कई छोटी झीलों के आपस में मिलकर बनने से विकसित हुई है.

राज्य सरकार का कहना है कि झील के बढ़ते आकार और इसके नीचे बसे इलाकों और दूसरी महत्वपूर्ण संरचनाओं पर संभावित ख़तरे को देखते हुए इसकी लगातार निगरानी और समय रहते चेतावनी देने के लिए अर्ली वॉर्निंग सिस्टम लगाया जा रहा है.

29 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 15 अक्तूबर तक प्रस्तावित है.

अभियान दल में रुड़की स्थित केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) और देहरादून स्थित वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं.

उच्च हिमालयी और दुर्गम क्षेत्र में अभियान दल की सुरक्षा, आवाजाही और फ़ील्ड सहयोग के लिए एसडीआरए, एनडीआरएफ़ और आईटीबीपी के जवान भी दल के साथ रहेंगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि वैज्ञानिक संस्थानों, विशेषज्ञों और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के आपसी तालमेल से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आधुनिक निगरानी और पूर्व चेतावनी तंत्र को मजबूत बनाया जाए.

अभियान दल के सदस्य बुधवार सुबह ऋषिकेश से जोशीमठ के लिए रवाना हुए.

वाडिया भू विज्ञान संस्थान के ग्लेशियोलॉजी विभाग में वैज्ञानिक और दल में शामिल डॉ. अमित कुमार ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया कि 3 अक्तूबर को टीम तकरीबन चार हजार मीटर उंचाई पर स्थित पहले बेस कैंप में पहुंच जाएगी.

नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की वर्ष 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में कुल 344 ग्लेशियल झीलें चिह्नित की गई हैं.

इनमें से 13 ग्लेशियल झीलें उच्च जोखिम वाली झीलों के रूप में चिन्हित हैं.

इनमें बागेश्वर की एक, चमोली की चार, पिथौरागढ़ की छह, टिहरी गढ़वाल की एक और उत्तरकाशी की एक झील शामिल हैं.

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक़, उच्च जोखिम वाली छह ग्लेशियल झीलों का बाथिमेट्रिक सर्वे पूरा किया जा चुका है.

इस सर्वेक्षण में झील की गहराई, पानी के नीचे झील के तल की जानकारी, जल धारण क्षमता और पानी की कुल मात्रा का आकलन किया जाता है.

इमेज स्रोत, DIPR

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास भूस्खलन और उसके बाद आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई.

ऐसी आपदाओं का खतरा उत्तराखंड में भी सामने आ चुका है. फरवरी 2021 में चमोली में बर्फ और चट्टानों के बड़े हिस्से के टूटकर गिरने से अचानक बाढ़ आई थी, जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गए या लापता हुए.

इन आपदाओं को देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों और वहां हो रहे बदलावों की निगरानी की जरूरत बढ़ गई है.

ग्लेशियोलॉजिस्ट डॉ. अमित के मुताबिक़, चार पहलुओं पर काम किया जा रहा है जिसमें झीलों की निगरानी, अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, सूचना को लोगों तक पहुंचाना और जोखिम कम करने के उपाय शामिल हैं.

अर्ली वॉर्निंग सिस्टम स्थापित करने के बाद वसुंधरा झील से जुड़े आंकड़े मिलने शुरू हो जाएंगे.

उन्होंने कहा, "इससे हमें झील के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से जुड़ा रियल टाइम डेटा मिलने लगेगा और हम इसकी मॉनिटरिंग कर सकेंगे. सूचना का प्रचार-प्रसार कर सकेंगे. ज़रूरत पड़ने पर सायरन के जरिए लोगों को सतर्क भी किया जा सकेगा."

वह बताते हैं कि इसके लिए झील से संभावित रूप से प्रभावित क्षेत्र की मैपिंग की जाएगी.

"हम यह भी अध्ययन करेंगे कि कहां-कहां मकान, बांध और दूसरी संरचनाएं हैं. बाथिमेट्रिक सर्वे से हमें पता है कि झील में पानी की मात्रा कितनी है. अब हम यह आकलन करेंगे कि झील टूटने की स्थिति में पानी नीचे की बस्तियों तक कितनी देर में पहुंचेगा. इससे हर झील के लिए रिस्पॉन्स टाइम तय करने और यह समझने में मदद मिलेगी कि कहां सायरन लगाने हैं और कहां पहले से जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को सचेत करना है."

"हम ये भी देखेंगे कि क्या झील का पानी धीरे-धीरे रिसाव कर निकाला जा सकता है, जिससे इसके टूटने का ख़तरा कम हो जाए,"

डॉ. अमित के मुताबिक़, हर झील से जुड़ा ख़तरा अलग है. ज़रूरी नहीं कि वसुंधरा झील जैसी स्थिति पिथौरागढ़ की झीलों की भी हो. वहां परिस्थितियां अलग हैं. अगले वर्ष पिथौरागढ़ की झीलों का अध्ययन शुरू किया जाएगा.

वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में ग्लेशियोलॉजी विभाग में रह चुके वैज्ञानिक डॉ. डीपी डोभाल के अनुसार, ग्लेशियर की स्थिति को समझने के लिए 2007-08 में पहली बार रुद्रप्रयाग जिले में चोराबाड़ी ग्लेशियर के पास ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) लगाए गए थे.

इसके बाद 2011-12 में डोकरानी और चोराबाड़ी ग्लेशियरों पर अलग-अलग ऊंचाइयों पर छह एडब्ल्यूएस लगाए गए.

बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बातचीत में उन्होंने बताया कि राज्य में इतनी ऊंचाई पर मौसम के अध्ययन के लिए पहली बार इस तरह का उपकरण लगाया गया था.

वह याद करते हैं, "ग्लेशियर अध्ययन के लिए हमारा फ़ील्ड वर्क अच्छा था लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्र में आधुनिक उपकरणों के मामले में हम पीछे थे, 2013 की आपदा में हमारे कुछ उपकरण बह गए थे. 2019 में जब मैं वापस उन एडब्ल्यूएस सिस्टम को देखने गया तो जंग लगने की वजह से वे टूट रहे थे. वहां लगाए जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता बेहतरीन होनी चाहिए."

इमेज स्रोत, Getty Images

वसुधारा ताल की निगरानी के लिए अर्ली वॉर्निंग सिस्टम लगाने की इस पहल पर उन्होंने कहा, "इन उपकरणों से मिले आंकड़े हमें वहां के मौसमी बदलावों की समझने में मदद मिलेगा. हमारे पास सटीक डेटा होगा कि कब और कितनी बर्फ़ गिर रही है या बारिश हो रही है. हम कहते हैं कि अब गर्मियों की अवधि बढ़ रही हैं और सर्दियां सिकुड़ रही हैं, तो ये उपकरण हमें वहां तापमान के उतार-चढ़ाव का वास्तविक आंकड़ा देंगे."

इन उपकरणों से वसुधारा झील के जलस्तर की निगरानी की जा सकेगी.

डॉ. डोभाल के मुताबिक़, "हमें झील की गहराई पता है, जब झील का जलस्तर घटेगा या बढ़ेगा, तो इससे झील के आकार में आ रहे बदलावों का आकलन भी किया जा सकेगा. जब झील में एक निर्धारित स्तर से ऊपर पानी बढ़ेगा तो सेंसर ट्रिगर करेगा और समय रहते चेतावनी जारी की जा सकेगी."

वसुधारा ताल से करीब 18 किलोमीटर नीचे धौलीगंगा घाटी में नीति, गमशाली समेत रिहायशी इलाके शुरू होते हैं.

डॉ. डोभाल के मुताबिक़, झील में जलस्तर एक निर्धारित स्तर से ऊपर पहुंचने पर सेंसर ट्रिगर होगा और सिस्टम के जरिए अलर्ट जारी किया जा सकेगा. ऐसी स्थिति में बचाव और रिस्पॉन्स के लिए करीब आधे घंटे का समय मिल सकता है.

जलस्तर सेंसर: झील में उतार-चढ़ाव और अचानक होने वाले असामान्य बदलावों की निगरानी.

स्वचालित मौसम केंद्र: तापमान, आर्द्रता, बारिश, हवा की गति और दिशा, वायुदाब और प्रकाश की तीव्रता जैसे मौसम संबंधी आंकड़े दर्ज करेगा.

स्नो डेप्थ सेंसर: झील के आसपास बर्फ की गहराई में होने वाले बदलावों की निगरानी.

स्नो सब-सर्फेस टेम्परेचर सेंसर: बर्फ की अलग-अलग गहराइयों पर तापमान में होने वाले बदलावों को दर्ज करने के लिए आठ सेंसर लगाए जाएंगे.

टिल्ट और एक्सेलेरोमीटर सेंसर: चुनिंदा स्थानों पर झुकाव, कंपन और हलचल की निगरानी.

जल प्रवाह सेंसर: जल प्रवाह में होने वाले बदलावों की निगरानी.

सौर ऊर्जा प्रणाली: दुर्गम उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगे उपकरणों को बिजली उपलब्ध कराएगी.

उपग्रह संचार प्रणाली: मोबाइल नेटवर्क नहीं होने की स्थिति में सेंसर से मिले आंकड़ों को बेस स्टेशन तक भेजेगी.

डेटा लॉगर और मॉनिटरिंग डैशबोर्ड: सेंसर से मिले आंकड़ों को रिकॉर्ड करेगा और ऑनलाइन दिखाएगा. तय सीमा से अधिक बदलाव होने पर अलर्ट जारी करने में मदद करेगा.

वसुधरा ताल और उसके आसपास के पर्यावरणीय और जलवैज्ञानिक बदलावों की लगातार निगरानी की जा सकेगी.

सेंसर से मिले आंकड़ों के आधार पर संभावित असामान्य परिवर्तनों की पहचान करने और समय रहते संबंधित तंत्र को अलर्ट उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी.

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि वसुधरा ताल में शुरू की जा रही ये पहल भविष्य में अन्य संवेदनशील ग्लेशियर झीलों में भी ऐसे सिस्टम स्थापित करने का आधार बनेगी.

आपदा प्रबंधन और पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि अर्ली वॉर्निंग सिस्टम से जलस्तर, मौसम, बर्फ़ की स्थिति, जल प्रवाह जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े लगातार मिलेंगे.

जो आपदा जोखिम को कम करने और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को मजबूत बनाने में मदद करेंगे.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने की रंजिश में दंपती को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार • एफएसएसएआई ने क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस निलंबित, एवरेस्ट के जीरा पाउडर का बैच वापस बुलाया • ट्रक टक्कर से दो मौतें, एक घायल • सीतामढ़ी में 25 हजार का इनामी बदमाश डबला गिरफ्तार, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई • बरसाना में मिला लापता लड़का, संत प्रेमानंद महाराज से ली दीक्षा • पति के घर न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिस की बदसलूकी का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप • पीएसी ग्राउंड में यूपी पुलिस भर्ती के दौरान 21 उम्मीदवारों को बीमारी की शिकायत • महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर प्रियंका ने सवाल किया, प्रधानमंत्री से मांगा जवाब • मुकेश खन्ना ने पायलट कैप्टन स्मित मछार को कहा ‘शक्तिमान’, सराहना में लिखा ‘तुस्सी ग्रेट’ • डिगर' के फ़्लॉप पर भी नहीं हैं उदास, टीम को धन्यवाद • कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को 'शांत लड़का' कहा, विंडीज सीरीज पर भी राय दी • खराब सड़कों पर राइडिंग के लिए बेस्ट 5 एडवेंचर बाइक • बरेली के सीबीगंज में शंखा नदी में दो ममेरे‑फुफेर भाई डूबे, खोज जारी • अक्टूबर में लॉन्च होने वाली पाँच नई कारें, इंतजार करने से मिल सकते हैं बेहतर डील • स्कूली वाहनों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, परिवहन विभाग ने तैयार किया विशेष पोर्टल • 7 शर्तें पूरी न होने तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुलेगा • इंडिया गेट पर AAP ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का नारा • दृश्यम 3 की धूम, हनुमान अंश भी बना रहा है बॉक्स‑ऑफ़िस पर किला • महिला पत्रकारों ने पुलिस पर लगाया यौन हमले का आरोप • सीट बंटवारे पर खुला बयान और लखनऊ में बाढ़: यूपी की राजनीति में उथल‑पुथल • राज ठाकरे ने माँगी महाराष्ट्र में एसआईआर रद्द, कहा चुनावी धोखाधड़ी • शेष भारत ने ईरानी कप का खिताब अपने नाम किया, जम्मू-कश्मीर को हराकर जीत दर्ज • बाढ़ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम • स्ट्रेचर न मिलने पर बहन ने दिव्यांग भाई को कंधे पर उठाकर गुना अस्पताल में ले गई • रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के सूमी में भारतीय दवा कंपनी के प्लांट पर हमला, एक की मौत, कई घायल • नेहा बोरा हिरासत में, जानिए दिल्ली में ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में रविवार को क्या-क्या हुआ? • संत प्रेमानंद के आश्रम में मां की अपील: 'मेरा बेटा दे दो', बच्चा नहीं लौटे • विपक्षी नहीं चाहते यूपी की सियासत में मुसलमानों की हिस्सेदारी बढ़े • ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ एक साथ आए उद्धव और राज ठाकरे, मुंबई में कैसा रहा प्रोटेस्ट • कोर्स, कॉलेज और सैलरी की पूरी जानकारी- करियर कनेक्ट • बाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा की, महायुत में सीट बंटवारा स्पष्ट • सुपरनोवा बिल्डिंग आत्महत्या केस पर समय रैना के कथित ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल • एकमा में चाकूबाजी में तीन की मौत, जांच के लिए एसआईटी गठित; घटनास्थल पहुंचे डीआईजी • पाकिस्तान से कितना आगे रहा भारत? हमने जीते 21 स्वर्ण; PAK के 165 खिलाड़ी नहीं जीत पाए एक भी गोल्ड • स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में मिला सांप, सीट के नीचे रेंगता हुआ दिखा; पूरी बोगी में हड़कंप • महिलाओं के लिए 6 महत्वपूर्ण सावधानियाँ • भदोही अब संत रविदास नगर होगा, सीएम योगी ने की घोषणा; बोले- पिछली सरकारें प्रदेश का कर रहीं थीं विनाश • बेटे के इलाज में 40 लाख खर्च, तलाक और कर्ज के दबाव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की • कश्मीर में शहद से घावों का इलाज करते हुए मारे गए लश्कर कमांडर की कहानी • पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भाई-भाई की हत्या के बाद माँ का दुखद निधन • इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने की रंजिश में दंपती को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार • एफएसएसएआई ने क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस निलंबित, एवरेस्ट के जीरा पाउडर का बैच वापस बुलाया • ट्रक टक्कर से दो मौतें, एक घायल • सीतामढ़ी में 25 हजार का इनामी बदमाश डबला गिरफ्तार, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई • बरसाना में मिला लापता लड़का, संत प्रेमानंद महाराज से ली दीक्षा • पति के घर न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिस की बदसलूकी का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप • पीएसी ग्राउंड में यूपी पुलिस भर्ती के दौरान 21 उम्मीदवारों को बीमारी की शिकायत • महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर प्रियंका ने सवाल किया, प्रधानमंत्री से मांगा जवाब • मुकेश खन्ना ने पायलट कैप्टन स्मित मछार को कहा ‘शक्तिमान’, सराहना में लिखा ‘तुस्सी ग्रेट’ • डिगर' के फ़्लॉप पर भी नहीं हैं उदास, टीम को धन्यवाद • कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को 'शांत लड़का' कहा, विंडीज सीरीज पर भी राय दी • खराब सड़कों पर राइडिंग के लिए बेस्ट 5 एडवेंचर बाइक • बरेली के सीबीगंज में शंखा नदी में दो ममेरे‑फुफेर भाई डूबे, खोज जारी • अक्टूबर में लॉन्च होने वाली पाँच नई कारें, इंतजार करने से मिल सकते हैं बेहतर डील • स्कूली वाहनों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, परिवहन विभाग ने तैयार किया विशेष पोर्टल • 7 शर्तें पूरी न होने तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुलेगा • इंडिया गेट पर AAP ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का नारा • दृश्यम 3 की धूम, हनुमान अंश भी बना रहा है बॉक्स‑ऑफ़िस पर किला • महिला पत्रकारों ने पुलिस पर लगाया यौन हमले का आरोप • सीट बंटवारे पर खुला बयान और लखनऊ में बाढ़: यूपी की राजनीति में उथल‑पुथल • राज ठाकरे ने माँगी महाराष्ट्र में एसआईआर रद्द, कहा चुनावी धोखाधड़ी • शेष भारत ने ईरानी कप का खिताब अपने नाम किया, जम्मू-कश्मीर को हराकर जीत दर्ज • बाढ़ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम • स्ट्रेचर न मिलने पर बहन ने दिव्यांग भाई को कंधे पर उठाकर गुना अस्पताल में ले गई • रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के सूमी में भारतीय दवा कंपनी के प्लांट पर हमला, एक की मौत, कई घायल • नेहा बोरा हिरासत में, जानिए दिल्ली में ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में रविवार को क्या-क्या हुआ? • संत प्रेमानंद के आश्रम में मां की अपील: 'मेरा बेटा दे दो', बच्चा नहीं लौटे • विपक्षी नहीं चाहते यूपी की सियासत में मुसलमानों की हिस्सेदारी बढ़े • ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ एक साथ आए उद्धव और राज ठाकरे, मुंबई में कैसा रहा प्रोटेस्ट • कोर्स, कॉलेज और सैलरी की पूरी जानकारी- करियर कनेक्ट • बाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा की, महायुत में सीट बंटवारा स्पष्ट • सुपरनोवा बिल्डिंग आत्महत्या केस पर समय रैना के कथित ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल • एकमा में चाकूबाजी में तीन की मौत, जांच के लिए एसआईटी गठित; घटनास्थल पहुंचे डीआईजी • पाकिस्तान से कितना आगे रहा भारत? हमने जीते 21 स्वर्ण; PAK के 165 खिलाड़ी नहीं जीत पाए एक भी गोल्ड • स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में मिला सांप, सीट के नीचे रेंगता हुआ दिखा; पूरी बोगी में हड़कंप • महिलाओं के लिए 6 महत्वपूर्ण सावधानियाँ • भदोही अब संत रविदास नगर होगा, सीएम योगी ने की घोषणा; बोले- पिछली सरकारें प्रदेश का कर रहीं थीं विनाश • बेटे के इलाज में 40 लाख खर्च, तलाक और कर्ज के दबाव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की • कश्मीर में शहद से घावों का इलाज करते हुए मारे गए लश्कर कमांडर की कहानी • पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भाई-भाई की हत्या के बाद माँ का दुखद निधन •