Friday, 23 October 2026 | New Delhi, 28°C
For You Uttar Pradesh Technology World Gorakhpur Shahjahanpur Meerut Jharkhand Prayagraj Bijnor Auraiya Gopalganj Agra
Breaking
MARKETS
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
NIFTY 50 ₹24,520.80 ▲ +118.40 (+0.48%)
SENSEX ₹80,430.15 ▲ +432.10 (+0.54%)
BANK NIFTY ₹51,280.60 ▲ +315.80 (+0.62%)
NIFTY IT ₹41,890.30 ▲ +462.50 (+1.12%)
NIFTY AUTO ₹25,480.00 ▲ +240.20 (+0.95%)
NIFTY PHARMA ₹21,650.40 ▲ +185.30 (+0.86%)
NIFTY METAL ₹9,420.70 ▲ +112.40 (+1.21%)
RELIANCE ₹2,980.50 ▲ +25.10 (+0.85%)
TCS ₹4,250.00 ▲ +50.40 (+1.20%)
HDFC BANK ₹1,645.20 ▲ +7.40 (+0.45%)
ICICI BANK ₹1,215.30 ▲ +14.60 (+1.22%)
INFOSYS ₹1,820.10 ▲ +25.15 (+1.40%)
BHARTI AIRTEL ₹1,480.00 ▲ +18.20 (+1.24%)
ITC ₹495.60 ▲ +3.40 (+0.69%)
L&T ₹3,620.00 ▲ +42.00 (+1.17%)
SBI ₹824.50 ▲ +11.20 (+1.38%)
TATA MOTORS ₹1,090.80 ▲ +18.70 (+1.75%)
HCL TECH ₹1,680.40 ▲ +22.10 (+1.33%)
SUN PHARMA ₹1,745.00 ▲ +15.50 (+0.90%)
BAJAJ FINANCE ₹6,850.00 ▲ +75.00 (+1.11%)
MARUTI SUZUKI ₹12,450.00 ▲ +160.00 (+1.30%)
ASIAN PAINTS ₹2,950.00 ▼ -15.00 (-0.51%)
TATA STEEL ₹156.40 ▲ +2.30 (+1.49%)
NTPC ₹412.10 ▲ +7.35 (+1.82%)
POWERGRID ₹338.25 ▲ +3.15 (+0.94%)
AXIS BANK ₹1,180.50 ▲ +9.80 (+0.84%)
KOTAK MAHINDRA ₹1,795.00 ▲ +12.50 (+0.70%)
TITAN ₹3,460.00 ▲ +38.00 (+1.11%)
ULTRATECH ₹11,280.00 ▲ +145.00 (+1.30%)
M&M ₹2,840.00 ▲ +45.00 (+1.61%)
ADANI ENT ₹3,120.00 ▲ +35.00 (+1.13%)
ADANI PORTS ₹1,490.00 ▲ +21.00 (+1.43%)
BAJAJ FINSERV ₹1,620.00 ▲ +14.00 (+0.87%)
COAL INDIA ₹524.80 ▲ +12.10 (+2.36%)
ONGC ₹318.45 ▲ +5.20 (+1.66%)
WIPRO ₹515.20 ▲ +6.80 (+1.34%)
NESTLE INDIA ₹2,480.00 ▼ -8.50 (-0.34%)
TECH MAHINDRA ₹1,510.00 ▲ +20.00 (+1.34%)
JSW STEEL ₹945.00 ▲ +11.50 (+1.23%)
TATA CONSUMER ₹1,190.00 ▲ +14.00 (+1.19%)
HINDALCO ₹685.00 ▲ +9.50 (+1.41%)
GRASIM ₹2,650.00 ▲ +28.00 (+1.07%)
INDUSIND BANK ₹1,420.00 ▲ +16.00 (+1.14%)
BAJAJ AUTO ₹9,850.00 ▲ +120.00 (+1.23%)
DR REDDY ₹6,750.00 ▲ +55.00 (+0.82%)
CIPLA ₹1,540.00 ▲ +12.00 (+0.79%)
BPCL ₹345.50 ▲ +4.20 (+1.23%)
SBI LIFE ₹1,690.00 ▲ +15.00 (+0.90%)
HDFC LIFE ₹680.00 ▲ +5.50 (+0.82%)
APOLLO HOSP ₹6,480.00 ▲ +72.00 (+1.12%)
HERO MOTOCORP ₹5,320.00 ▲ +65.00 (+1.24%)
EICHER MOTORS ₹4,850.00 ▲ +58.00 (+1.21%)
DIVIS LAB ₹4,680.00 ▲ +42.00 (+0.91%)
BRITANNIA ₹5,720.00 ▼ -12.00 (-0.21%)
TRENT ₹5,640.00 ▲ +95.00 (+1.71%)
BEL ₹308.90 ▲ +6.40 (+2.12%)
BHARAT FORGE ₹1,580.00 ▲ +24.00 (+1.54%)
NASDAQ ₹17,840.15 ▲ +85.40 (+0.48%)
DOW JONES ₹39,120.40 ▼ -110.20 (-0.28%)
S&P 500 ₹5,560.20 ▲ +19.30 (+0.35%)
GOLD (10g) ₹72,450 ▲ +250 (+0.35%)
SILVER (1kg) ₹84,200 ▲ +670 (+0.80%)
BRENT CRUDE $78.20/bbl ▼ -0.35 (-0.45%)
Miscellaneous

उन के ज़िंदा होने को लेकर बार-बार क्यों फैलती है अफ़वाह

Ajay Tiwari
23 October 2026 • 0 • 13
उन के ज़िंदा होने को लेकर बार-बार क्यों फैलती है अफ़वाह

इमेज स्रोत, KCNA

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया में किम जोंग उन की नई तस्वीरें सामने आई हैं.

इन तस्वीरों में वह एक ऐसे व्यक्ति के लिहाज़ से काफ़ी स्वस्थ दिख रहे हैं, जिसके बारे में कुछ ही घंटे पहले अफ़वाह फैली थी कि ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई है.

उत्तर कोरिया के सरकारी अख़बार 'रोडोंग सिनमुन' ने ये तस्वीरें प्रकाशित की हैं.

इनमें 42 साल के शासक किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ कपड़ों और जूतों की एक प्रदर्शनी देखते दिखाई दे रहे हैं.

ये तस्वीरें एक ऐसे दावे के कुछ घंटे बाद सामने आईं, जिसे अमेरिका में रहने वाले चीन के एक असंतुष्ट कार्यकर्ता ने बिना किसी सबूत के किया था.

उसने दावा किया था कि किम कोमा में चले गए थे, उन्हें इलाज के लिए बीजिंग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर उनकी मौत हो गई.

हालांकि, उत्तर कोरिया पर क़रीबी नज़र रखने वालों के लिए ऐसी अफ़वाहें अब लगभग आम हो चुकी हैं.

उत्तर कोरिया दुनिया के सबसे गोपनीय देशों में से एक है. वहाँ से आने वाली जानकारियों की पुष्टि करना अक्सर मुश्किल होता है. यही वजह है कि अटकलों और अफ़वाहों को आसानी से जगह मिल जाती है.

इस बार यह दावा वानजुन शी नाम के व्यक्ति ने किया.

वह ख़ुद को 'चाइनीज़ डेमोक्रेटिक पार्टी' का अध्यक्ष बताते हैं. इस संगठन पर चीन के अधिकारियों ने प्रतिबंध लगा रखा है.

शी इससे पहले भी ऐसे दावे कर चुके हैं, जिनकी पुष्टि नहीं हुई. इनमें चीन के नेता शी जिनपिंग की मौत को लेकर लगाई गई अटकलें भी शामिल हैं.

वानजुन शी ने दावा किया कि किम जोंग उन को गंभीर ब्रेन हैमरेज हुआ था.

उनका कहना था कि उत्तर कोरिया में इलाज की ज़रूरी सुविधाएं नहीं होने के कारण किम को बीजिंग ले जाया गया.

उन्होंने दावा किया कि बाद में किम की मौत हो गई और उनका शव गुपचुप तरीक़े से उत्तर कोरिया वापस भेज दिया गया. उनका यह भी कहना था कि उत्तर कोरिया का शासन उनकी मौत को छिपा रहा है.

लेकिन सामने आई नई तस्वीरें एक अलग कहानी कहती हैं.

इमेज स्रोत, KCNA

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

तस्वीरों में किम अपनी बेटी किम जू ऐ और हमेशा उनके साथ दिखाई देने वाले अधिकारियों के बीच प्रदर्शनी देखते नज़र आ रहे हैं.

हालांकि, यह ठीक-ठीक जानने का कोई तरीक़ा नहीं है कि ये तस्वीरें कब ली गई थीं. फिर भी इस दावे पर शक करने की दूसरी वजहें भी हैं.

उत्तर कोरिया की सीमाओं पर कोई हलचल नहीं है.

अगर किम जोंग उन की सेहत अचानक इतनी गंभीर हो जाती, तो शायद उत्तर कोरिया की सीमाओं के बाहर भी इसके कुछ संकेत दिखाई देते.

संभावित अस्थिरता या शरणार्थियों के आने की आशंका को देखते हुए चीन अपनी सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर सकता था.

उत्तर कोरिया के राजनयिक मिशनों के आसपास भी गतिविधियां बढ़ सकती थीं.

दक्षिण कोरिया में रहने वाले उत्तर कोरियाई लोग अक्सर चीन की सीमा पर बने अनौपचारिक संपर्कों के ज़रिए जानकारी हासिल करते हैं.

लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ.

दक्षिण कोरिया के ख़ुफ़िया अधिकारियों ने भी समाचार एजेंसी योनहाप से कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिससे इन ख़बरों की पुष्टि होती हो.

किम जोंग उन की मौत की यह अफ़वाह इससे पहले फैल चुकी झूठी ख़बरों जैसी ही है.

साल 2020 में उत्तर कोरिया से भागकर आए एक चर्चित व्यक्ति ने दावा किया था कि उन्हें "99 प्रतिशत यक़ीन" है कि दिल की सर्जरी के बाद किम की मौत हो गई है.

इसके कुछ ही समय बाद किम सार्वजनिक रूप से सामने आए और वह दावा ग़लत साबित हो गया.

इसकी पहली वजह उत्तर कोरिया में सत्ता के उत्तराधिकार को लेकर बनी अनिश्चितता है.

उत्तर कोरिया पर किम परिवार की तीन पीढ़ियों ने शासन किया है. लेकिन किम जोंग उन के बाद क्या होगा, इसे लेकर स्थिति उनके पूर्ववर्तियों के समय की तुलना में कम स्पष्ट है.

किम इल सुंग ने अपने बेटे किम जोंग इल को सत्ता सौंपने के लिए दशकों तक तैयार किया था.

साल 1994 में जब किम इल सुंग की मौत हुई, तब तक उत्तराधिकार की योजना पूरी तरह तैयार थी. इसलिए किम जोंग इल का सत्ता संभालना अपेक्षाकृत आसानी से हो गया.

लेकिन किम जोंग उन का सत्ता तक पहुंचना ज़्यादा तेज़ और अनिश्चित था.

साल 2008 में किम जोंग इल को स्ट्रोक आने के बाद उनके सबसे छोटे बेटे को तेज़ी से सत्ता के अलग-अलग स्तरों पर आगे बढ़ाया गया.

साल 2011 में जब उनके पिता की मौत हुई, तब तक किम जोंग उन को सार्वजनिक रूप से भावी नेता के तौर पर पेश किया जा चुका था.

इसके बावजूद किम जोंग उन को सत्ता पर अपनी पकड़ मज़बूत करने में कई साल लगे. इस दौरान उन्होंने विरोधियों को हटाया और उन लोगों को ख़त्म किया, जिन्हें वह अपने लिए ख़तरा मानते थे.

इमेज स्रोत, KCNA VIA KNS / AFP via Getty Images

दक्षिण कोरिया की ख़ुफ़िया एजेंसी का मानना है कि किम जोंग उन शायद अपनी बेटी को उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

किम जू ऐ अब बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों और सैन्य प्रदर्शनों में पहले के मुक़ाबले अधिक दिखाई देने लगी हैं.

लेकिन माना जाता है कि उनकी उम्र केवल 13 साल है.

उत्तर कोरिया का नेतृत्व अब तक किसी महिला ने नहीं किया है और किम जू ऐ को औपचारिक रूप से उत्तराधिकारी भी घोषित नहीं किया गया है.

कम उम्र के कारण सत्ता के किसी भी संघर्ष में उनकी स्थिति कमज़ोर भी हो सकती है.

उत्तराधिकार को लेकर यही अनिश्चितता बताती है कि किम जोंग उन की सेहत से जुड़ी अफ़वाहें इतना ध्यान क्यों खींचती हैं.

इसकी दूसरी वजह यह है कि किम जोंग उन की सेहत को लेकर फैलने वाली बातें पूरी तरह असंभव भी नहीं लगतीं.

किम का वज़न ज़्यादा है और वह काफ़ी धूम्रपान करते हैं.

दक्षिण कोरिया की नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस कई बार चेतावनी दे चुकी है कि उनकी जीवनशैली के कारण उन्हें दिल और धमनियों से जुड़ी बीमारियों का ख़तरा अधिक है.

किम परिवार में दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का इतिहास भी रहा है.

अगर किम जोंग उन के साथ कुछ होता है, तो पड़ोसी देशों और व्यापक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए इसके मायने बहुत गंभीर होंगे.

नेतृत्व का कोई भी अचानक पैदा हुआ संकट उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों के नियंत्रण और राजनीतिक अस्थिरता को लेकर मुश्किल सवाल खड़े कर सकता है.

क्या सत्ता के लिए संघर्ष कट्टरपंथी नेताओं को आक्रामक क़दम उठाने के लिए उकसा सकता है?

क्या अशांति के कारण चीन की सीमा पर शरणार्थी संकट पैदा हो सकता है?

ये सवाल केवल बीजिंग और सोल को ही परेशान नहीं करते. वॉशिंगटन भी इन पर नज़र रखता है, जिसके क़रीब 28 हज़ार सैनिक दक्षिण कोरिया में तैनात हैं.

यही वजह है कि ख़ुफ़िया एजेंसियां किम जोंग उन पर बहुत क़रीबी नज़र रखती हैं, ताकि उनसे जुड़ी किसी भी ख़बर के लिए तैयार रहा जा सके.

उत्तर कोरिया जानकारी के मामले में अब भी एक 'ब्लैक होल' की तरह है. इसलिए वह झूठी ख़बरों का आसान निशाना भी बन जाता है.

बहुत कम लोगों को उत्तर कोरियाई नेता तक नियमित पहुँच हासिल है.

यहां तक कि ख़ुफ़िया एजेंसियों के लिए भी भरोसेमंद जानकारी जुटाना मुश्किल होता है.

जो जानकारी बाहर आती है, उसके साथ भी अक्सर कई सावधानियां जोड़ी जाती हैं. उसे पक्के तथ्य के बजाय 'अपुष्ट' या 'बहुत संभव' बताया जाता है.

उत्तर कोरियाई शासन पर यह शक भी किया जाता है कि वह जानबूझकर भ्रम को बढ़ावा देता है और देश के भीतर वास्तव में क्या हो रहा है, उसे छिपाने के लिए ग़लत जानकारियां बाहर आने देता है.

ऐसे में इस बात पर यक़ीन करना मुश्किल है कि वानजुन शी को इतनी अहम ख़बर मिल गई, जबकि उत्तर कोरिया पर नज़र रखना जिन लोगों का काम है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली.

हो सकता है कि वह केवल लोगों का ध्यान खींचना चाहते हों.

यह भी संभव है कि उनका मक़सद उत्तर कोरिया के साथ चीन के संबंधों को सामने लाकर बीजिंग को शर्मिंदा करना रहा हो. हालांकि, बीजिंग और प्योंगयांग के संबंधों के बारे में दुनिया पहले से जानती है.

उनका मक़सद चाहे जो भी रहा हो, उत्तर कोरिया के नेतृत्व को लेकर बनी अनिश्चितता का फ़ायदा उठाने वाले वानजुन शी पहले व्यक्ति नहीं हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

शॉर्ट वीडियो का अंत

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

About Ajay Tiwari

Senior Editorial writer covering tech innovations, space exploration, and emerging digital trends. Delivering deep analytical insights for premium global readers.

Comments ()

LIVE
श्रद्धा पर जेल, नागपुर-लखनऊ मार्ग में पूछताछ नहीं हुई; नाश्ता भी मिला • उन के ज़िंदा होने को लेकर बार-बार क्यों फैलती है अफ़वाह • स्मार्ट टीवी का माइक हमेशा चालू? प्राइवेसी खतरा, आज ही बंद करें • हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से बड़े पैमाने पर बिजली कट, पानी की आपूर्ति बाधित • बंगाल की खाड़ी में चक्रवात संभावित, 11 राज्यों में बारिश‑हवा अलर्ट, दिल्ली में AQI गंभीर • पूर्व ब्लॉक प्रमुख के सौतेले भाई के घर में हेरोइन उत्पादन की फैक्टरी पाई, पिता‑पुत्र समेत तीन गिरफ्तार • निर्वाक और सोम ठाकुर की कविता 'मंगल कलश' को नामंजूर किया गया • पटना स्नातक और शिक्षक सीटों पर मतदान आज, नालंदा में 57 बूथों पर 34,551 मतदाता • मृत्यु के बाद लिंडसे ग्राहम पर गंभीर आरोप: डॉक्यूमेंट्री में यौन संबंधों के दावे और पैसे देकर गंदे काम की रिपोर्ट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सोनीपत से तीन आरोपी मुंबई में गिरफ्तार, एक महिला हिरासत में • वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव के घर पर पुलिस की कार्रवाई से उत्पन्न उलझन, VIDEO • चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ हालिया प्रदर्शनों और राहुल गांधी पर पीएम मोदी ने क्या कहा • सर्दियों से पहले चार राज्यों के 13 शहरों में प्रदूषण का स्तर दिल्ली से भी अधिक, एक्यूआई 378 तक पहुंचा • तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल • हाईकोर्ट ने मृत्यु पूर्व बयान पर संदेह के लिए ठोस आधार आवश्यक माना, आजीवन कारावास की सजा बरकरार • चीन के हैकर्स ने एआई से सुरक्षा टूल को हैकिंग का हथियार बना लिया • जेलर 2 ने 600 करोड़ की सीमा पार की, अन्य फ़िल्मों का कलेक्शन भी बढ़ता हुआ • उत्तरी प्रदेश की मतदाता सूची में नाम त्रुटियां: Ramhit Yadav बन गया "राम ने यादव को मारा • मारुति सुजुकी डिजायर ने FY2027 की पहली छमाही में टॉप 10 में सबसे अधिक बिक्री कर SUVs को पीछे छोड़ा • इसलिए रही मुस्लिम इलाकों में, रसूखदार लोगों के नंबर-चैट किए डिलीट; कैश लेकर हुई थी फरार • दरोगा पुत्रों के हत्यारों पर छापे में पुलिस पर फायरिंग, दो आरोपी घायल • वोटिंग कुछ ही देर में शुरू, 14.81 लाख मतदाता बैलेट पेपर से वोट करेंगे • हैरी ब्रूक का दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने 430 रन का चेज जीत लिया • पंजाब से बरामद हथियारों का इस्तेमाल, टाइगर श्रॉफ के हमले सहित कई घटनाओं में, पाकिस्तान से ड्रोन तस्करी में वृद्धि • भारत के पिच पर टी20आई में पहली बार 5 गेंदबाजों ने 40+ रन खर्च किए • मकर राशि वालों को पैसा उधार न देने की सलाह, देखें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल • अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने H‑1B वीजा बदलाव को भारत‑के‑खिलाफ नहीं कहा • 12‑13 साल के बच्चे की नशे की स्थिति वाला वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच • 28 विधान परिषद सीटों का चुनाव, पोलैंड PM का भारत दौरा, राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा और भारत‑जिम्बोव्वे ODI • के‑ब्यूटी की छिपी कहानी: मृत त्वचा से बने कॉस्मेटिक और दक्षिण कोरियाई इंजेक्शन का अमेरिका में प्रवेश • Apple का फोल्डेबल iPhone Duo आज लॉन्च, रात भर लाइन में इंतजार • उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 28 सीटों पर आज वोटिंग • कोरोना के नए वैरिएंट के खिलाफ तैयारी तेज: कॉर्बेवैक्स टीके में बदलाव को मिली स्वीकृति, समिति ने कुछ शर्तें तय कीं • सिराफा बाजार में सोना फिर सस्ता, चांदी पर 50,000 रुपये की गिरावट • तिब्बत सहित तीन देशों में आए भूकंप; चार राज्यों के 13 शहरों की वायु दिल्ली से भी अधिक प्रदूषित • SIM के बिना नहीं चलेगा WhatsApp? जानिए SIM Binding के नए नियम • विक्टोरिया सीक्रेट ने कैसे हासिल किया विश्व स्तर पर ब्रांड पहचान • परिसीमन हेतु विशेष सत्र की तैयारी तेज, सरकार में उधेड़बुन; नीट के बाद एसआईआर पर संघर्ष • एआई के कारण आईटी क्षेत्र में नौकरी कटौती: 6 प्रमुख कंपनियों में 24,422 पद घटे, बार्कलेज भी 5,000 नौकरियाँ कम करेगा • बेटी की शादी पर विवाद के बाद पिता ने कराया शांति पाठ • श्रद्धा पर जेल, नागपुर-लखनऊ मार्ग में पूछताछ नहीं हुई; नाश्ता भी मिला • उन के ज़िंदा होने को लेकर बार-बार क्यों फैलती है अफ़वाह • स्मार्ट टीवी का माइक हमेशा चालू? प्राइवेसी खतरा, आज ही बंद करें • हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से बड़े पैमाने पर बिजली कट, पानी की आपूर्ति बाधित • बंगाल की खाड़ी में चक्रवात संभावित, 11 राज्यों में बारिश‑हवा अलर्ट, दिल्ली में AQI गंभीर • पूर्व ब्लॉक प्रमुख के सौतेले भाई के घर में हेरोइन उत्पादन की फैक्टरी पाई, पिता‑पुत्र समेत तीन गिरफ्तार • निर्वाक और सोम ठाकुर की कविता 'मंगल कलश' को नामंजूर किया गया • पटना स्नातक और शिक्षक सीटों पर मतदान आज, नालंदा में 57 बूथों पर 34,551 मतदाता • मृत्यु के बाद लिंडसे ग्राहम पर गंभीर आरोप: डॉक्यूमेंट्री में यौन संबंधों के दावे और पैसे देकर गंदे काम की रिपोर्ट • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सोनीपत से तीन आरोपी मुंबई में गिरफ्तार, एक महिला हिरासत में • वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव के घर पर पुलिस की कार्रवाई से उत्पन्न उलझन, VIDEO • चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ हालिया प्रदर्शनों और राहुल गांधी पर पीएम मोदी ने क्या कहा • सर्दियों से पहले चार राज्यों के 13 शहरों में प्रदूषण का स्तर दिल्ली से भी अधिक, एक्यूआई 378 तक पहुंचा • तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल • हाईकोर्ट ने मृत्यु पूर्व बयान पर संदेह के लिए ठोस आधार आवश्यक माना, आजीवन कारावास की सजा बरकरार • चीन के हैकर्स ने एआई से सुरक्षा टूल को हैकिंग का हथियार बना लिया • जेलर 2 ने 600 करोड़ की सीमा पार की, अन्य फ़िल्मों का कलेक्शन भी बढ़ता हुआ • उत्तरी प्रदेश की मतदाता सूची में नाम त्रुटियां: Ramhit Yadav बन गया "राम ने यादव को मारा • मारुति सुजुकी डिजायर ने FY2027 की पहली छमाही में टॉप 10 में सबसे अधिक बिक्री कर SUVs को पीछे छोड़ा • इसलिए रही मुस्लिम इलाकों में, रसूखदार लोगों के नंबर-चैट किए डिलीट; कैश लेकर हुई थी फरार • दरोगा पुत्रों के हत्यारों पर छापे में पुलिस पर फायरिंग, दो आरोपी घायल • वोटिंग कुछ ही देर में शुरू, 14.81 लाख मतदाता बैलेट पेपर से वोट करेंगे • हैरी ब्रूक का दोहरा शतक बेकार, श्रीलंका ने 430 रन का चेज जीत लिया • पंजाब से बरामद हथियारों का इस्तेमाल, टाइगर श्रॉफ के हमले सहित कई घटनाओं में, पाकिस्तान से ड्रोन तस्करी में वृद्धि • भारत के पिच पर टी20आई में पहली बार 5 गेंदबाजों ने 40+ रन खर्च किए • मकर राशि वालों को पैसा उधार न देने की सलाह, देखें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल • अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने H‑1B वीजा बदलाव को भारत‑के‑खिलाफ नहीं कहा • 12‑13 साल के बच्चे की नशे की स्थिति वाला वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच • 28 विधान परिषद सीटों का चुनाव, पोलैंड PM का भारत दौरा, राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा और भारत‑जिम्बोव्वे ODI • के‑ब्यूटी की छिपी कहानी: मृत त्वचा से बने कॉस्मेटिक और दक्षिण कोरियाई इंजेक्शन का अमेरिका में प्रवेश • Apple का फोल्डेबल iPhone Duo आज लॉन्च, रात भर लाइन में इंतजार • उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 28 सीटों पर आज वोटिंग • कोरोना के नए वैरिएंट के खिलाफ तैयारी तेज: कॉर्बेवैक्स टीके में बदलाव को मिली स्वीकृति, समिति ने कुछ शर्तें तय कीं • सिराफा बाजार में सोना फिर सस्ता, चांदी पर 50,000 रुपये की गिरावट • तिब्बत सहित तीन देशों में आए भूकंप; चार राज्यों के 13 शहरों की वायु दिल्ली से भी अधिक प्रदूषित • SIM के बिना नहीं चलेगा WhatsApp? जानिए SIM Binding के नए नियम • विक्टोरिया सीक्रेट ने कैसे हासिल किया विश्व स्तर पर ब्रांड पहचान • परिसीमन हेतु विशेष सत्र की तैयारी तेज, सरकार में उधेड़बुन; नीट के बाद एसआईआर पर संघर्ष • एआई के कारण आईटी क्षेत्र में नौकरी कटौती: 6 प्रमुख कंपनियों में 24,422 पद घटे, बार्कलेज भी 5,000 नौकरियाँ कम करेगा • बेटी की शादी पर विवाद के बाद पिता ने कराया शांति पाठ •